Anjana Om Kashyap Biography In Hindi | अंजना ओम कश्यप का जीवन परिचय

Anjana Om Kashyap Biography In Hindi, Age, Birth, Net Worth, Facts ( अंजना ओम कश्यप का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, रोचक बातें)  

अंजना ओम कश्यप भारतीय न्यूज़ एंकर, वरिष्ठ पत्रकार और संपादक है। जो काफी लोकप्रिय पत्रकारों में से एक गिनी जाती है। अंजना ओम कश्यप ने कई बड़े-बड़े न्यूज़ चैनलों में काम किया है। उन्होंने दूरदर्शन के आंखों देखी कार्यक्रम से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज के समय में अंजना ओम कश्यप देश के सबसे बड़ी न्यूज़ नेटवर्क आज तक न्यूज़ चैनल में एंकर के रूप में कार्य करती है। इनका हल्ला बोल नाम का शो काफी लोकप्रिय हैं। इनका यह शो लोगों को काफी पसंद आता है।

Anjana Om Kashyap Biography In Hindi इस लेख में आप जानने वाली है। अंजना ओम कश्यप का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार और संपत्ति के बारे में।

Anjana Om Kashyap Biography In Hindi अंजना ओम कश्यप का जीवन परिचय

नाम अंजना ओम कश्यप
निक नेम अजाना
जन्म तारीख 12 जून 1975
जन्म स्थान रांची, झारखंड
उम्र 48 साल ( 2023 )
शिक्षा स्नातक, पत्रकारित्ता में डिप्लोमा
स्कूल लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल रांची
कॉलेज जामिया मिलिया इस्लामिया
धर्म हिंदू
नागरिकता भारतीय
पेशा न्यूज एंकर, पत्रकार
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पती मंगेश कश्यप
बालो का रंग काला
ऑंखो का रंग काला
संपत्ति 54 करोड़

अंजना ओम कश्यप का जन्म Anjana Om Kashyap Age, Birth

  • 12 जून 1975 को झारखंड के रांची शहर में अंजना ओम कश्यप का जन्म हुआ था। ईनके पिता का नाम ओमप्रकाश तिवारी है। जो पूर्व भारत में रक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। इनके माता के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनका परिवार ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखता है।

अंजना ओम कश्यप का परिवार Anjana Om Kashyap Family

  • पिता का नाम- ओमप्रकाश तिवारी
  • भाई का नाम- ज्ञात नहीं
  • मां का नाम- ज्ञात नही
  • पति का नाम- मंगेश कश्यप
  • बेटे- एक बेटा और एक बेटी

अंजना ओम कश्यप की शिक्षा Anjana Om Kashyap Education

  • अंजना ओम कश्यप ने अपने स्कूल की शिक्षा लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल रांची से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने के लिए परीक्षाएं दी लेकिन इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाई।
  • मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए असफल होने के बाद अंजना ओम कश्यप ने यूपीएससी की सिविल परीक्षाओं में उपस्थित होने के लिए दिल्ली के दौलत राम कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद वह दो बार इंटरव्यू में असफल साबित हुई।
  • इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में करियर बनाने का सोच लिया। इसके लिए उन्होंने जामिया इस्लामिया में मास कम्युनिकेशन में एडमिशन करके पत्रकारिता में डिग्री पूरी की।

अंजना ओम कश्यप हसबैंड Anjana Om Kashyap Husband

  • अंजना ओम कश्यप में वर्ष 1995 में मंगेश कश्यप से शादी की। मंगेश कश्यप अंडमान और निकोबार द्वीप पुलिस सेवा कैडर के अधिकारी के रूप में कार्यरत है।

अंजना ओम कश्यप का करियर

  • अंजना ओम कश्यप जब अपने कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। तभी से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कॉलेज में कॉलेज की लड़कियों का नेतृत्व किया था, इसके अलावा वह एक (NGO) एनजीओ के साथ जुड़कर काम करने लगी थी।
Anjana Om Kashyap Biography In Hindi
Image: Anjana Om Kashyap Instagram
  • वर्ष 1995 में अंजना ओम कश्यप की शादी हुई थी। तब उनके पति ने उन्हें कहा था, कि उन्हे पत्रकारिता में करियर बनाने का प्रयास करना चाहिए। तब उन्होंने दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया कॉलेज, दिल्ली में दाखिला लिया और पत्रकारिता में पढ़ाई करना शुरू कर दिया। इसके बाद वर्ष 2003 में “आंखों देखी” नाम के कार्यक्रम में काम करना शुरू कर दिया और यह कार्यक्रम दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित होता था।
  • दूरदर्शन में काम करने के बाद वह जी न्यूज़ नाम के न्यूज़ चैनल में शामिल हुई। वहां पर अंजना ने लगातार 5 वर्षों तक काम किया और उसे छोड़ दिया।
  • वर्ष 2007 में अंजना ओम कश्यप ने ज़ी न्यूज़ छोड़कर न्यूज़ 24 चैनल से जुड़ गई। इस चैनल के माध्यम से अंजना ओम कश्यप ने अपने पत्रकारिता में सफलता प्राप्त की और देश विदेश में एक लोकप्रिय पत्रकार में शामिल हुई।
  • News24 में लंबे समय तक काम करने के बाद अंजना ओम कश्यप ने इंडिया टुडे ग्रुप की चैनल आज तक में शामिल होगी और लंबे समय से वह इस चैनल पर काम कर रही है।
  • अंजना ओम कश्यप आज तक में एक वरिष्ठ पत्रकार और एंकर, संपादक के रूप में कार्यरत है। इस चैनल में उन्होंने अपने बड़े-बड़े शो कीए है। जिसमें “दिल्ली के दिल में क्या है” और “राजतिलक” शामिल है। इस शो के अंदर उन्होंने अपने अहम भूमिका निभाई थी और उनके शो को लाखो लोगों ने काफी पसंद भी किया था।
  • अंजना ओम कश्यप का “हल्ला बोल” नाम का शो काफी लोकप्रिय है। इस शो के माध्यम से वह काफी लोकप्रिय हुई लोगों को यह शो पसंद भी आता है।
  • अंजना ओम कश्यप ने बॉलीवुड कि फिल्मों में भी अपनी पत्रकारिता के रूप में भी काम किया है। उन्होंने सलमान खान की दो बड़ी फिल्मे “सुल्तान” और “टाइगर जिंदा है” में बतौर एक न्यूज़ एंकर के रूप में काम किया है। इस फिल्म के अंदर उन्होंने अपनी पत्रकारिता से कई लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है।

अंजना ओम कश्यप की संपत्ति Anjana Om Kashyap Net Worth

  • अंजना ओम कश्यप की संपत्ति की बात की जाए, ईनकी कुल संपत्ति लगभग 7 मिलियन डॉलर है। जो भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 54 करोड रुपए होते हैं। अंजना ओम कश्यप की सैलरी की बात की जाए, तो इनकी सैलरी 3 करोड रुपए है।
अंजना ओम कश्यप की फोटो
अंजना ओम कश्यप की फोटो

अंजना ओम कश्यप के पुरस्कार और उपलब्धियां Anjana Om Kashyap Awards

  • अंजना ओम को कश्यप राष्ट्रीय टेलीविजन पुरस्कार में साल का सबसे सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टर का पुरस्कार प्राप्त हुआ
  • वर्ष 2014 में अंजना ओम कश्यप को सर्वश्रेष्ठ एंकर के रूप में ITA द्वारा सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2015 में अंजना को सर्वश्रेष्ठ एंकर के रूप ENBA द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • वर्ष 2015 में IMWA द्वारा अंजना को सर्वश्रेष्ठ एंकर क़े रूप में सम्मानित किया गया।
  • अंजना ओम कश्यप को इंडिया टूडे के चेयरमैन द्वारा उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री की ओर से उत्कृष्ट पत्रकार के रूप में सम्मान मिला।

अंजना ओम कश्यप से जुड़ी रोचक बातें Anjana Om Kashyap Facts In Hindi

  • अंजना ओम कश्यप एक पत्रकार, एंकर है।
  • अंजना ओम कश्यप का जन्म 12 जून 1975 को झारखंड के रांची शहर में हुआ था।
  • अंजना ने अपने पति के कहने पर पत्रकारिता में पढ़ाई करना शुरू कर दिया था।
  • अंजना ने जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से पत्रकारिता में डिग्री ली है।
  • अंजना ओम कश्यप ने कई बड़े बड़े न्यूज़ चैनलो में काम किया है।
  • वर्तमान में अंजना ओम कश्यप आज तक न्यूज़ चैनल मे काम किया है।
  • अंजना ने अपने पत्रकारिता से काफी लोकप्रियता हासिल की है।
  • उन्होंने ने कई बड़े बड़े सम्मान प्राप्त किए है।
  • अंजना ओम कश्यप ने देश के बड़े बड़े सेलिब्रिटी, राजनैतिक लोगो का इंटरव्यू लिया है। जिसमे नरेन्द्र मोदी, योगी आदित्यनाथ और शाहरुख खान जैसे लोग शामिल हैं।

FAQ:

अंजना ओम कश्यप कौन है?

अंजना ओम कश्यप पत्रकार, न्यूज़ एंकर है।

अंजना ओम कश्यप की शादी किससे हुई?

मंगेश कश्यप

अंजना ओम कश्यप की शादी कब हुई थी?

1995

अंजना ओम कश्यप की सैलरी?

30 लाख रुपए

अंजना ओम कश्यप की बेटी का नाम क्या है?

ज्ञात नहीं

यह भी पढ़े:

अंतिम शब्द:

  • दोस्तों मुझे विश्वास है कि Anjana Om Kashyap Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, लोगो को अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
  • अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Anjana Om Kashyap  Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|

Leave a Comment