Saumya Tandon Biography In Hindi | सौम्या टंडन का जीवन परिचय

सौम्या टंडन का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, फिल्मी करियर, टीवी करियर, रोचक बातें ( Saumya Tandon Biography In Hindi, Age, Family, Education, Net Worth)

सौम्या टंडन एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री है। जो मुख्य रूप से हिंदी धारावाहिक और फिल्मों में अभिनय करती हुई नजर आती है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2006 में ऐसा देश है मेरा नाम की सीरियल में रस्टी देओल के नाम की लड़के का किरदार निभाया कर किया था। दोस्तों बता दे की सौम्या टंडन अपना अभिनय करियर शुरू करने से पहले मॉडलिंग के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने कई प्रसिद्ध बड़े-बड़े ब्रांडों में काम किया है। जिसमें LG, चाइनीस क्रीम, फेयर ग्लो जैसे ब्रांड शामिल है। तो चलिए दोस्तों हम आपको बताते है विस्तार से सौम्या टंडन का जीवन परिचय।

Saumya Tandon Biography In Hindi | सौम्या टंडन का जीवन परिचय

नाम सौम्या टंडन
निक नेम सौम्या
जन्म तारीख 3 नवंबर 1984
जन्म स्थान भोपाल, मध्य प्रदेश
शिक्षा स्नातक
धर्म हिन्दू
पेशा अभिनेत्री, एंकर और मॉडल
डेब्यू सीरियल : ऐसा देश है मेरा ( 2006 ) फिल्म : जब वी मेट ( 2007 )
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पति सौरभ देवेन्द्र सिंह
संपत्ति 14 करोड़ रूपये

सौम्या टंडन का जन्म

सौम्या टंडन का जन्म 3 नवंबर 1984 को मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में एक हिंदू परिवार में हुआ। इनके पिताजी का नाम बि.जी. टंडन है। जो पेशेसे एक प्रोफेसर और लेखक थे। इनके मां के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सौम्या टंडन की शिक्षा

सौम्या टंडन ने अपने स्कूल की शिक्षा सेंट मैंरी कान्वेंट स्कूल, उज्जैन से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए दिल्ली के फोर स्कूल ऑफ प्रबंधन में दाखिला लिया। जहां से उन्होंने व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। सौम्या टंडन अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने में जुटी।

सौम्या टंडन की शादी पति

सौम्या टंडन विवाहित है और उनके पति का नाम सौरभ देवेंद्र सिंह है और वह पेशे से एक बैंकर है। यह दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। इसके बाद उन्होंने साल 2016 में शादी कर ली। Saumya Tandon Biography In Hindi

सौम्या टंडन का करियर

  • सौम्या टंडन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत “ऐसा देश है मेरा” नाम की सीरियल में Rusty Deol का किरदार निभा कर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके अगले वर्ष उन्होंने “मेरी आवाज को मिल गई रोशनी” नाम की सीरियल में “रीया साहनी” का नकारात्मक किरदार निभाया था।
  • साल 2008 में “खुशी” नाम की अफगान टीवी सीरियल में खुशी नाम की लड़की का किरदार निभाया था।
  • साल 2009 से लेकर 2012 तक सौम्या टंडन ने डांस इंडिया डांस के तीन सीजन में मेजबानी की है।
  • साल 2011 से 2014 तक सौम्या ने बॉर्नविटा क्विज कंटेस्ट नाम के शो में मेजबानी की है।
  • साल 2010 और 2013 तक “मल्लिका ए किचन” के दो सीजन में सौम्या टंडन ने मेजबानी की है।
  • साल 2011 में कॉमेडी सर्कस के तानसेन और जोर का झटका: टोटल वीपआउट नाम के शो में मेजबानी की है।
  • साल 2014 में टीवी का प्रसिद्ध शो कॉमेडी नाइट विद कपिल में विशेष व्यक्ति के रूप में उपस्थित हुई थी।
  • साल 2015 से 2020 तक भाभी जी घर पर है। नाम की पॉपुलर सीरियल में सौम्या टंडन ने अनीता विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाया था।
  • साल 2018 में एंटरटेनमेंट की रात नाम के शो में सौम्या टंडन ने मेजबानी की।
  • सौम्या टंडन टेलीविजन धारावाहिक में अभिनय करने के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। इन्होंने साल 2007 में “जब वी मेट” मूवी में रूप दिलोंन नाम की लड़की का किरदार निभाया था। उन्होंने इस फिल्म के अंदर करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था।
  • साल 2011 में वेलकम टू पंजाब मूवी में प्रीत के रूप में दिखाई दी।

सौम्या टंडन की संपत्ति

सौम्या टंडन एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री है। जो मुख्य रूप से हिंदी धारावाहिक और फिल्मों में अभिनय करती हुई नजर आती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी संपत्ति की बात की जाए तो इनकी कुल संपत्ति लगभग 14 करोड रुपए है। इनके कमाई के मुख्य स्रोत इनका अभिनय, टेलीविजन, सोशल मीडिया और अन्य ब्रांड प्रमोशन है।

सौम्या टंडन से जुड़ी रोचक बातें

  • सौम्या टंडन एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री है।
  • इनका जन्म 3 नवंबर 1984 को मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में हुआ और उनका गृह नगर मध्य प्रदेश का उज्जैन शहर है।
  • सौम्या टंडन ने अभिनय करियर की शुरुआत करने से पहले एक मॉडलिंग के रूप में अपना कार्य शुरू किया था। इन्होंने कई फैशन शो में रैंप वॉक किया है।
  • साल 2006 में सौम्या टंडन फेमिना कवर गर्ल की प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पहली रनर अप रही थी।
  • साल 2007 में जब वी मेट नाम की बॉलीवुड मूवी में अभिनय करके अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले उन्होंने साल 2006 में ऐसा देश है मेरा नाम की सीरियल में रस्टी देओल का किरदार निभा कर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
  • सौम्या टंडन ने कई टेलीविजन विज्ञापनों में काम किया है। जिसमें फेयर ग्लो, चाइनीस क्रीम, मैलानी ज्वेलर्स और LG कंपनी शामिल है।
  • सौम्या टंडन एक अभिनेत्री के अलावा एक अच्छी लेखक भी है। उन्होंने “मेरी भावनाएं” नाम की एक किताब भी लिखी है। जिसके लिए उनको
  • पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।

FAQ:-

कौन है सौम्या टंडन?

सौम्या टंडन एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है।

सौम्या टंडन के पति कौन है?

सौरभ देवेंद्र सिंह

सौम्या टंडन का जन्म कब और कहां हुआ था?

सौम्या टंडन का जन्म 3 नवंबर 1984 को मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में हुआ।

सौम्या टंडन की उम्र कितनी है?

40 साल (2024)

सौम्या टंडन के कितने बच्चे हैं?

एक बेटा

यह भी पढे:

Leave a Comment