ध्रुव जुरेल का जीवन परिचय | Dhruv Jurel Biography In Hindi

ध्रुव जुरेल का जीवन परिचय जन्म शिक्षा परिवार संपत्ति करियर आईपीएल करियर रोचक बातें (Dhruv Jurel Biography In Hindi, Family, Education, Net Worth, Facts, Career)

ध्रुव जुरेल भारतीय क्रिकेटर है, जो अपना घरेलू क्रिकेट उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हैं और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं। दाएं हाथ के विकेटकीपर और बल्लेबाज के रूप में पहचाने जाते हैं। वह अपने आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 2020 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का उप कप्तान के रूप में ध्रुव को नियुक्त किया गया था। 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया है। तो दोस्तों आइये जानते हैं विस्तार से ध्रुव जुरेल का जीवन परिचय।

ध्रुव जुरेल का जीवन परिचय Dhruv Jurel Biography In Hindi

नाम ध्रुव जुरेल
असली नाम ध्रुव चंद जुरेल
जन्म तारीख 21 जनवरी 2001
जन्म स्थान आगरा, उत्तरप्रदेश
शिक्षा 12 पास
स्कूल आर्मी पब्लिक स्कूल 
कॉलेज ज्ञात नही
धर्म हिन्दू
पेशा क्रिकेटर ( विकेटकीपर औरबल्लेबाज )
शादी अविवाहित
संपत्ति 7.5 करोड़ रूपये

ध्रुव जुरेल का जन्म

ध्रुव जुरेल का जन्म 21 जनवरी 2001 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुआ था। ध्रुव जुरेल का पूरा नाम ध्रुव चंद जुरेल है। उनके पिताजी का नाम नेम सिंह जुरेल और मां का नाम रजनी जुरेल है। इनके पिताजी भारतीय सेना में हवलदार के रूप में काम करते थे। Dhruv Jurel Biography In Hindi

ध्रुव जुरेल शिक्षा

ध्रुव ने अपनी शुरुआती शिक्षा आगरा से पूरी की है। वह आगरा के आर्मी स्कूल में पढ़ाई करते थे। वहां पर उन्होंने अपनी 12वीं कक्षा तक पढ़ाई पूरी की है। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने क्रिकेट को ही अपना करियर मान लिया और क्रिकेट खेलने के लिए शुरुआत कर दी।

ध्रुव जुरेल की गर्लफ्रेंड

ध्रुव की कोई गर्लफ्रेंड नहीं है और उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है और ना ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में कोई खुलासा किया है। अभी वह सिंगल है और अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं।

ध्रुव जुरेल का घरेलू क्रिकेट करियर

  • 2020-21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ध्रुव जुरेल ने 10 जनवरी 2021 को उत्तर प्रदेश के लिए पंजाब के खिलाफ अपना T20 मैच खेलते हुए डेब्यू किया। उस मैच में उन्होंने 30 गेंद में 23 रन बनाए थे।
  • 2021-22 रणजी ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला। उन्होंने 17 फरवरी 2022 को विदर्भ के खिलाफ मैच खेलते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की। ध्रुव ने मैच की पहली पारी में 139 गेंद में 64 रन बनाए थे। जिसमें 11 चौके शामिल थे और दूसरी पारी में वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए थे।
  • वर्ष 2023 में एसीसी मेंस इमर्जिंग एशिया कप के लिए ध्रुव का चयन भारत ए टीम में हुआ। 14 जुलाई 2023 को ध्रुव ने यूएई के खिलाफ लिस्ट ए के लिए डेब्यू किया। हालांकि, ध्रुव को उस मैच में बैटिंग करने का मौका नहीं मिला था।ध्रुवने लिस्ट ए के लिए 10 मैच खेले है। जिसमें 47.25 की औसत से 189 रन बनाए हैं। 2022 की दिसंबर में ध्रुव ने नागालैंड के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच में 249 रन कि शानदार पारी खेलकर सभी को अपनी बैटिंग की ओर आकर्षित किया।

ध्रुव जुरेल का आईपीएल करियर

  • वर्ष 2022 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने ध्रुव जुरेल पर 20 लाख रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में जगह दी। लेकिन उस सीजन में उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। हालांकि, ध्रुव को राजस्थान रॉयल्स ने अगले सीजन में अपनी टीम में बनाए रखा।
  • 5 अप्रैल 2023 को ध्रुव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेल कर आईपीएल का करियर की शुरुआत की। ध्रुव जुरेल ने अपने पहले मैच में 15 गेंद में नाबाद 32 रन बनाए थे। जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। अपने पहले ही मैच ध्रुव जुरेल ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी का परिचय सबको दिया।
  • साल 2023 के आईपीएल सीजन में ध्रुव को 13 मैच खेलने का मौका मिला। जिसमें उन्होंने 21.71 की औसत से 152 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 172.73 का रहा।
  • साल 2024 के आईपीएल में ध्रुव को राजस्थान रॉयल्स ने फिर से रिटेन किया है। एक बार फिर से ध्रुव राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है।

ध्रुव जुरेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

2024 के जनवरी महीने में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैंचो में ध्रुव जुरेल का भारतीय टीम में चयन हुआ है। इनको भारतीय टीम में तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जगह दी गई है। ध्रुव जुरेल इंटरनेशनल मैच में बल्लेबाजी का जलवा दिखाने लिए बिल्कुल तैयार है।

ध्रुव जुरेल का डेब्यू

  • प्रथम श्रेणी- पंजाब के लिए 17 फरवरी 2022 को सुल्तानपुर में, विदर्भ के खिलाफ मैच खेलते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।
  • लिस्ट ए- 14 जुलाई 2023 को कोलंबो में यूएई ए के खिलाफ डेब्यू किया।
  • T20- अलूर में 10 जनवरी 2021 को पंजाब के खिलाफ खेलते हुए डेब्यू किया।
  • आईपीएल- गुवाहाटी में 5 अप्रैल 2023 को पंजाब किंग के खिलाफ डेब्यू किया।

ध्रुव जुरेल के रिकार्ड्स

  • साल 2018 के आगरा, मेरठ और दिल्ली के त्रिकोणीय सीरीज में ध्रुव जुरेल ने 21 दिनों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
  • 2022 के दिसंबर में ध्रुव जुरेल ने नगालैंड के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच में 249 रन की शानदार पारी खेली थी।
  • 2023 के इंप्रेस क्रिकेट लीग में ध्रुव जुरेल ने के खिलाफ 61 दिन में 163 रन बनाए थे।

ध्रुव जुरेल की संपत्ति

ध्रुव जुरेल का बचपन गरीबी से बीता हो,लेकिन आज के समय में ध्रुव करोडो की संपत्ति के मालिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 7.5 करोड रुपए है। इनके सालाना इनकम एक करोड रुपए से अधिक है। इनके कमाई के मुख्य स्रोत आईपीएल घरेलू क्रिकेट और अन्य ब्रांड प्रमोशन है।

ध्रुव जुरेल से जुड़ी रोचक बातें

  • ध्रुव जुरेल का जन्म 21 जनवरी 2001 को आगरा उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनका पूरा नाम ध्रुव चंद जुरेल है। इनके पिताजी नेम सिंह जुरेल जो भारतीय सेवा में हवलदार थे।
  • ध्रुव जुरेल के पिताजी 1999 के करगिल युद्ध के हिस्सा थे।
  • इनके पिताजी का मानना था, कि उनका बेटा भारतीय सेना में शामिल हो। लेकिन ध्रुव जुरेल को कुछ और ही पसंद था।
  • ध्रुव जुरेल जब आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। तब वह अपने स्कूल में 60 दिनों के स्पोर्ट्स गेम में तैराकी की शिविर मे हिस्सा लेने के लिए गए।वहाँ पर कुछ विद्यार्थियों को क्रिकेट खेलते हुए देखा, इसके बाद उनका मन स्विमिंग को छोड़कर क्रिकेट में दिलचस्पी आने लगी थी। जिसके बाद वह घर में झूठ बोलते थे कि वह स्विमिंग कैंप में तेराकी सीख रहे हैं।
  • क्रिकेट खेलने के लिए ध्रुवने स्प्रिगडले क्रिकेटर अकैडमी, एस्टर क्रिकेट अकादमी, नोएडा एक्सटेंशन जैसे प्रशिक्षण लिया।
  • ध्रुव जुरेल ने अपने पिताजी से क्रिकेट खेलने के लिए पैसे मांगे थे। तब उनके पिताजी ने उन्हें मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने घर छोड़ने की धमकी दी थी और बाथरूम में खुद को कैद कर लिया। इसके बाद उनकी माताजी चिंतित हो गई और माताजी ने अपने सोने की चैन बेच कर उनको किट खरीदने के लिए पैसे दिए।
  • ध्रुव जब 14 साल के थे तब उनका चयन अंडर 14 में हुआ था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के लिए अंडर 16 और अंडर-19 के लिए भी सिलेक्शन हुआ।
  • 2022 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने ध्रुव को 20 लाख रुपए में खरीदा था।

FAQ:-

कौन है ध्रुव जुरेल?

ध्रुव जुरेल भारतीय क्रिकेटर है। जो घरेलू क्रिकेट उत्तर प्रदेश और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं।

ध्रुव जुरेल के माता-पिता कौन है?

ध्रुव के पिता नेम सिंह जुरेल और मां का नाम रजनी जुरेल है।

ध्रुव जुरेल का जन्म कब और कहां हुआ था?

ध्रुव जुरेल का जन्म 21 जनवरी 2001 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुआ था

ध्रुव जुरेल आईपीएल में किस टीम से खेलते हैं?

राजस्थान रॉयल्स

ध्रुव जुरेल की गर्लफ्रेंड कौन है?

ज्ञात नही

यह भी पढ़े:-

Leave a Comment