Pankhuri Awasthy Biography In Hindi | पंखुडी अवस्थी का जीवन परिचय

Pankhuri Awasthy Biography In Hindi, Age, Education, Family, Net Worth, Facts (पंखुड़ी अवस्थी का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें, फिल्में, टीवी शो)

दोस्तों अगर आपको भी भारतीय टेलीविजन धारावाहिक देखना पसंद है। तो आपने टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी का नाम तो सुना ही होगा। अगर नहीं सुना है तो हम आपको बता देते हैं।पंखुड़ी अवस्थी एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री है। इन्होंने सूर्यपुत्र कर्ण में द्रोपदी का किरदार निभा कर अपनी प्रसिद्ध हासिल की। इसके अलावा उन्होंने शुभ मंगल ज्यादा सावधान नाम की मूवी में अभिनय किया है। इस मूवी में उनको बॉलीवुड के अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ काम करने का मौका मिला। तो चलिए दोस्तों हम आपको विस्तार से बताते हैं, भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी के जीवन के बारे में। Pankhuri Awasthy Biography In Hindi।

Table of Contents

Pankhuri Awasthy Biography In Hindi | पंखुडी अवस्थी का जीवन परिचय

नाम पंखुड़ी अवस्थी
जन्म तारीख 21 मार्च 1991
जन्म स्थान लकनऊ, उत्तरप्रदेश
शिक्षा 10 वि तक
स्कूल ब्लूबेल्स स्कूल इंटरनेशनल, दिल्ली
कॉलेज हिंदू कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय
पेशा अभिनेत्री, मॉडल
डेब्यू यह है आशिकी 2014 )
धर्म हिन्दू
नागरिकता भारतीय
शादी विवाहित
पति गौतम रोड़े
कूल संपत्ति 8 करोड़ रूपये ( लगभग )

कौन है पंखुड़ी अवस्थी Who Is Pankhuri Awasthy

  • पंखुड़ी अवस्थी एक मॉडल भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री है। जो रजिया सुल्तान सीरियल में राजिया का किरदार निभाने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा उन्होंने सूर्यपुत्र कर्ण में द्रोपदी का किरदार निभाया है। इस सीरियल से वह काफी मशहूर हुई है। वर्ष 2020 में पंखुड़ी ने शुभ मंगल ज्यादा सावधान नाम की बॉलीवुड मूवी में आयुष्मान खुराना के साथ भी अभिनय किया है।

पंखुड़ी अवस्थी का जन्म Pankhuri Awasthy Birth

  • 21 मार्च 1991 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक हिंदू ब्राह्मण परिवार में पंखुड़ी अवस्थी का जन्म हुआ। इनके पिताजी का नाम संजय अवस्थी है और मां का नाम आरती अवस्थी है। इनके माता-पिता के अलावा पंखुड़ी को दो भाई है। जीसके नाम अभिषेक अवस्थी और रजत अवस्थी है।इन्हें कोई बहन नहीं है।

पंखुड़ी अवस्थी का परिवार Pankhuri Awasthy  Family

  • पिता का नाम- संजय अवस्थी
  • मां का नाम- आरती अवस्थी
  • भाई का नाम- अभिषेक अवस्थी, रजत अवस्थी
  • बहन का नाम- कोई नहीं
  • पति का नाम- गौतम रोडे
  • बेटे का नाम- एक बेटा (ज्ञात नहीं)
  • बेटी का नाम- एक बेटी (नाम ज्ञात नहीं)

पंखुड़ी अवस्थी की शिक्षा Pankhuri Awasthy Education

  • पंखुड़ी अवस्थी का जन्म होने के बाद उनका पूरा परिवार दिल्ली में शिफ्ट हुआ और यहां पर ही उन्होंने प्राथमिक शिक्षा पूरी की। इनकी प्राथमिक शिक्षा नई दिल्ली के ब्लूबेल्स स्कूल इंटरनेशनल में पूरी हुई। इसके बाद अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए उन्होंने नई दिल्ली के ही हिंदू कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन कीया, जहाँ से इन्होंने अंग्रेजी ऑनर्स में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
  • पंखुड़ी अवस्थी अपने कॉलेज के समय में कॉलेज की ड्रामा सोसाइटी का भी हिस्सा रह चुकी है।

पंखुड़ी अवस्थी की शादी, पति Pankhuri Awasthy Marriage, Husband

  • 5 फरवरी 2018 को पंखुड़ी अवस्थी ने गौतम रोडे से शादी कर ली। गौतम रोडे पेशे से एक अभिनेता है। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जाता है कि अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी ने वर्ष 2017 में एक निजी समारोह में गौतम रौडे के साथ सगाई कर ली थी। इसके 1 साल बाद उन्होंने राजस्थान के अलवर में अपने परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में पूरे रीति रिवाज के साथ शादी कर ली।

पंखुड़ी अवस्थी के बच्चे Pankhuri Awasthy Children

  • दोस्तों जैसे कि हमने आपको बताया कि पंखुड़ी अवस्थी ने अपने लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने वाले गौतम रोडे के साथ शादी कर ली। हाल ही में दोनों माता पिता बन चुके हैं। बता दे कि पंखुड़ी अवस्थी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। पंखुड़ी अवस्थी ने अपनी शादी के 5 वर्ष बाद 26 जुलाई 2023 को एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया है।

पंखुड़ी अवस्थी का करियर Pankhuri Awasthy Career

  • Pankhuri Awasthy ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद बेंगलुरु के आईटीसी होटल्स में सहायक प्रबंधक के रूप में नौकरी करके अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन पंखुड़ी अवस्थी को अपने लाइफ में कुछ बड़ा करना था। उन्हें अभिनय के क्षेत्र में काफी रुचि रही है जब वह स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। तब वह कॉलेजो में होने वाले प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थी। अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी यह नौकरी छोड़ दी और मुंबई चली गई।
  • वर्ष 2014 में पंखुड़ी अवस्थी ने “यह है आशिकी” सीरियल में अभिनय करके अपने करियर की शुरुआत की थी | इस सीरियल में उन्होंने सायमा नाम की लड़की का किरदार निभाया था। इसी वर्ष उन्होंने “एमटीवी फनाह सीजन 2” के शो में दिखाई दी। इस सीरियल से उनको इतनी बड़ी कामयाबी नहीं मिली।Pankhuri Awasthy Biography In Hindi
  • लेकिन इसके अगले वर्ष 2015 में “रजिया सुल्तान” नाम की सीरियल में पंखुड़ी अवस्थी को मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने रजिया सुल्तान का ही किरदार निभाया और अपनी पहचान हासिल की। इनके इस किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया इसी वर्ष उन्होंने “सूर्यपुत्र कर्ण” नाम की सीरियल में द्रौपदी के रूप में दिखाई दि। इससे तो उन्होंने अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ दी कि लोग उनके एक्टिंग के दीवाने हो गए थे। हर तरफ उनके रोल को लेकर काफी चर्चा होने लगी, इससे उनको घर घर में पहचाने जाने लगा।
  • वर्ष 2017 में पंखुड़ी अवस्थी “क्या कसूर है अमला का” नाम की सीरियल में आमला नाम की लड़की के रूप में दिखाई दी थी।
  • वर्ष 2018 में पंखुड़ी अवस्थी “कौन है” और “लाल इश्क” सीरियल में दिखा दी।
  • वर्ष 2019 में पंखुड़ी ने “यह रिश्ता क्या कहलाता है” नाम की सीरियल में वेदिका नाम की लड़की का किरदार निभाया था। यह सीरियल हमारे देश में काफी पॉपुलर सीरियल के रूप में जानी जाती थी।
  • साल 2021 से लेकर 2023 तक “मैडम सर” नाम के सीरियल में इन्होंने ASI मीरा नाम की लड़की का किरदार निभाया था।
  • वर्ष 2022 में पंखुड़ी “गुड़ से मीठा इश्क” नाम के सीरियल में काजल के रूप में देखी गई थी।
  • सीरियलों के अलावा पंखुड़ी अवस्थी ने बॉलीवुड की फिल्म में भी अभिनय किया है। उन्होंने वर्ष 2020 में “शुभमंगल ज्यादा सावधान” मूवी में अभिनय किया है। इस फिल्म के अंदर आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार जैसे बड़े स्टार मौजूद थे।

पंखुड़ी अवस्थी के टीवी शो Pankhuri Awasthy TV Shows

पंखुड़ी अवस्थी ने कई सारे टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय किया है, उनकी सूची हमने नीचे दी है।

वर्ष सीरियल भूमिका
2014 यह है आशिकी सैमा
2015 रजिया सुलतान रजिया
2015 – 2016 सुर्यपुत्र कर्ण द्रौपदी
2017 क्या कसूर है आमला का आमला
2018 कौन है
2018 लाल इश्क
2019 -2020 यह रिश्ता क्या कहलाता है वेदिका
2021 -2023 मैडम सर मीरा जी
2022 गुड से मीठा इश्क काजल

पंखुड़ी अवस्थी की संपत्ति Pankhuri Awasthy Net Worth

  • पंखुड़ी अवस्थी की संपत्ति की बात की जाए तो इनकी कुल संपत्ति मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मिलियन डॉलर बताई गई है। जो भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 8 करोड रुपए होते हैं। इनके कमाई के मुख्य जरिए टीवी शो, फिल्में और अन्य ब्रांड है।

पंखुड़ी अवस्थी से जुड़ी रोचक बातें Pankhuri Awasthy Facts In Hindi

  • पंखुड़ी अवस्थी एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री है।
  • इनका जन्म 31 मार्च 1991 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ और उनका पालन पोषण दिल्ली में हुआ।
  • पंखुड़ी अवस्थी को बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में काफी रुचि रही है। अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में वह अपने स्कूल और कॉलेज के ड्रामा सोसाइटी का हिस्सा भी रह चुकी है।
  • इन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2014 में की थी। उन्होंने यह है आशिकी नाम कि सीरियल से डेब्यू किया था।
  • अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले पंखुड़ी ने एक सहायक प्रबंधक के रूप में नौकरी की है।
  • वर्ष 2020 में “शुभमंगल ज्यादा सावधान” नाम की मूवी में अभीनय करके अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इन्होंने बहुत से टीवी विज्ञापनों में भी काम किया है।
  • पंखुड़ी अवस्थी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इनके सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पंखुड़ी अवस्थी और उनके पति गौतम रोड़े की उम्र में 14 वर्ष का अंतर है।

FAQ:-

पंखुड़ी अवस्थी कौन है?

पंखुड़ी अवस्थी भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री है।

पंखुड़ी अवस्थी का जन्म कब और कहां हुआ था?

31 मार्च 1991 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पंखुड़ी अवस्थी का जन्म हुआ था।

पंखुड़ी अवस्थी की बहन कौन है?

इन्हें कोई बहन नहीं है, इन्हें दो भाई है जिसके नाम अभिषेक अवस्थी और रजत अवस्थी है।

पंखुड़ी अवस्थी के पिता कौन है?

संजय अवस्थी

पंखुड़ी अवस्थी की उम्र कितनी है?

वर्ष 2023 के अनुसार 32 वर्ष।

पंखुड़ी अवस्थी का विवाह कब हुआ था?

वर्ष 2018 में

पंखुड़ी अवस्थी के कितने बच्चे हैं?

पंखुड़ी अवस्थी को एक बेटा और एक बेटी है।

लोग यह भी पढ़ रहे हैं:

अंतिम शब्द:

  • दोस्तों मुझे विश्वास है कि Pankhuri Awasthy Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, लोगो को अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
  • अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Pankhuri Awasthy Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद” |

Leave a Comment