Prajakta Koli Biography In Hindi | प्राजकता कोली का जीवन परिचय

प्राजकता कोली का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, अभिनय करियर, रोचक बातें ( Prajakta Koli Biography In Hindi, Age, Family, Education, Net Worth)

प्राजक्ता कोली एक भारतीय प्रसिद्ध यूट्यूबर, इंडियन ब्लॉगर और अभिनेत्री है। प्राजकता कोली ने अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत 10 फरवरी 2015 को की थी। आज के समय में इनके यूट्यूब चैनल पर 7 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं। इन्होंने बड़े-बड़े यूट्यूबरो के साथ काम किया है, शुरुआती समय से प्राजक्ता कोली को एक यूट्यूबर बनने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। प्राजक्ता कोली ने जब अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत की थी। तब उन्हें बड़ी आलोचना और नफरत भरी टिप्पनियां सहनी पड़ी थी। फिर भी प्राजक्ता कोली ने हार नही मानी और लगातार वीडियो अपलोड करती रही। तो आइये दोस्तों हम आपको विस्तार से बताते हैं। प्राजक्ता कोली जीवन परिचय।

Prajakta Koli Biography In Hindi | प्राजकता कोली का जीवन परिचय

नाम प्राजकता कोली
निक नेम प्रज्जू
जन्म तारीख 27 जून 1993
जन्म स्थान ठाणे, मुम्बई
शिक्षा स्नातक
धर्म हिन्दू
पेशा YouTuber, अभिनेत्री
YouTube Channel Mostlysane
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
संपत्ति 58 करोड़ रूपये

प्राजकता कोली का जन्म

27 जून 1993 को ठाणे, मुंबई, महाराष्ट्र में एक हिंदू परिवार में प्राजकता कोली का जन्म हुआ। इनके पिताजी का नाम मनोज कोली है। जो पेशे से एक रियल एस्टेट व्यवसाय है। इसके अलावा एक रेस्टोरेंट के मालिक है। इनकी मां का नाम अर्चना कोली है। जो पेशे से एक ध्वनि विज्ञान और भाषा शिक्षिका है। Prajakta Koli Biography In Hindi

प्राजकता कोली की शिक्षा

प्राजकता कोली ने अपनी शुरुआती पढ़ाई वसंत विहार हाई स्कूल ठाने, मुंबई से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए मुंबई के वीजी वेज कॉलेज आफ आर्ट, साइंस एंड कॉमर्स, मुलुंड में दाखिला लिया। जहां से इन्होंने बैचलर ऑफ़ मास मीडिया में पढ़ाई पूरी की।

प्राजकता कोली की शादी

प्राजकता कोली फिलहाल अविवाहित है। लेकिन उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साल 2023 के सितंबर में पोस्ट के माध्यम से सगाई की घोषणा की थी। उनके मंगेतर का नाम वृशांक खनाल है।

प्राजकता कोली का यूट्यूब करियर

  • प्राजक्ता को बचपन से ही एक्टिंग करने का काफी शौक रहा है। जब वह अपने स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। तब वहां के होने वाले विभिन्न प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। इन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में एक एंकर और थिएटर कलाकार के रूप में काम करना शुरू किया था।
  • अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्राजक्ता कोलीने रेडियो चैनल “फीवर 104” में 9 साल तक नौकरी की थी। उनको नौकरी करना अच्छा नहीं लग रहा था। इसके कारण उनके ऊपर तनाव बढ़ रहा था। जिसके कारण उनका 11 किलो वजन कम हो गया था। लगभग 1 साल बाद उन्होंने रेडियो शो कॉल सेंटर की मेजबानी भी की थी। जहां पर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा और बहुत जल्द ही बंद हो गया था।
  • रेडियो चैनल पर नौकरी करने के दौरान प्राजक्ता की मुलाकात बॉलीवुड के बड़े से बड़े अभिनेताओं के साथ हुई। जिनमें रितिक रोशन, आयुष्मान खुराना और जैकी श्रॉफ जैसे बड़ी हस्तियां शामिल थी।
  • प्राजक्ता कोहली ने लगभग 1 साल तक अभिनेता रितिक रोशन के बहुत से फेस में कार्य किया। इसके अलावा उनको वह प्रमोट करने का भी काम करती थी। यही सिलसिला लगातार 1 साल तक चला। लेकिन बॉलीवुड में उनको इतनी खास पहचान और सफलता प्राप्त नहीं हुई थी। इसके कारण उन्होंने बॉलीवुड में काम करने के लिए मन कर दिया था।
  • बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेता रितिक रोशन के साथ एक साल काम करने से बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े से बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर प्राजकता कोली को पहचानने लगे थे। उनकी मुलाकात सुदीप से हुई थी। सुदीप ने उनको सलाह दी थी कि वह अपना यूट्यूब करियर शुरू करें। ताकि आपके अंदर की प्रतिभा इन लोगों के सामने आए।
  • इसके बाद प्राजक्ता ने 10 फरवरी 2015 को अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की। उन्होंने अपने चैनल का नाम “मोस्टलिसेन” रखा था। इस चैनल पर वह कॉमेडी वीडियो और अपने आसपास की होने वाली घटनाएं वीडियो बनाकर अपलोड करती थी।
  • शुरुआती समय में प्राजक्ता को इतनी सफलता प्राप्त नहीं हुई। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार वीडियो अपलोड करती रही। धीरे-धीरे उनको सफलता मिलने लगी और कुछ महीने बाद उनको 40 हजार सब्सक्राइबर प्राप्त हुए। देखते देखते एक साल बाद उनके चैनल पर एक मिलियन यानी की 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए।
  • आज के समय में प्राजकता कोली के यूट्यूब चैनल पर 7 मिलियन यानी 70 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हुए हैं।
  • साल 2020 में प्राजकता कोली ने अपने यूट्यूब चैनल पर “प्रीटी फिट” नाम की श्रृंखला शुरू की। जहां पर उन्होंने सिंगर नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की अभिनेत्रियां करीना कपूर, सानिया मल्होत्रा शामिल थी।
  • साल 2018 में प्राजक्ता कोली ने व्हाट्सएप के “जागरूकता” टीवी विज्ञापन में भी काम किया है।
  • प्राजक्ता कोली ने कई संगीत वीडियो में भी काम किया है। जिसमें “शेमलेस” (2017), नो ऑफेंस (2018), “यह दीस गाना है” 2020 शामिल है।
  • साल 2020 में प्राजकता कोली ने “ख्याली पुलाव” नाम की एक हरियाणवी लघु फिल्म में अभीनय किया है। जिसमें उन्होंने आयशा की भूमिका निभाई थी।
  • साल 2020 में “मिसमैच्ड” नाम की नेटफ्लिक्स वेब सीरीज में रोहित सराफ के साथ काम किया है।
  • साल 2020 में प्राजकता कोली को वरुण धवन द्वारा अभिनीत की गई हिंदी फिल्म “जुग जुग जियो” में काम करने का मौका मिला।

प्राजकता कोली की उपलब्धियां

  • साल 2018 में प्राजकता कोली को H&M ऑनलाइन स्टोर के चेहरे के रूप में चुना गया था। इसी वर्ष इनको यूट्यूब की “क्रिएटर्स फ़ॉर चेंज” पहल के लिए भारतीय राजदूत के रूप में चुना गया था और वह चुने गए विश्व के 50 यूट्यूबरो में से एक थी।
  • इन्होंने साल 2018 में 10 लाख सब्सक्राइबर पूरे किए थे। जिससे वह भारत की पहली महिला कॉमेडी युटुब क्रिएटर बन गई ।
  • साल 2019 में फोर्ब्स की अंडर 30 की सूची में तीसरा स्थान और एंटरप्रेन्योर इंडिया की अंडर 35 की सूची में 35 वा स्थान दिया गया था।
  • प्राजकता कोली को आउटलुक बिजनेस मैगजीन की योग्य महिलाओं की सूची में सूचीबद्ध किया गया था।
  • साल 2020 में प्राजक्ता को “ग्रैजिया” नाम की पत्रिका (भारत संस्करण) की वार्षिक कूल लिस्ट में सूचीबद्ध किया गया था।
  • मिशेल ओबामा ने शुरू किए “क्रिएटर फॉर चेंज” अभियान में काम किया है। जिसमें उनके साथ देने वाले युटयुबर्स लीजा खुशी और थेम्बे महलबा शामिल थे।
  • साल 2023 के जनवरी में प्राजकता कोली को स्विट्जरलैंड के दावोंस में “वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2023” को कवर करने के लिए मैक्सिको, ब्राजील, घाना, भारत, नाइजीरिया और मध्य पूर्व से चुने गए 6 प्रभावशाली यूट्यूबर में से एक थी।

प्राजकता कोली की संपत्ति

प्राजक्ता कोली भारतीय प्रसिद्ध यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े हस्तियों के साथ काम किया है। इनकी संपत्ति की बात की जाए तो रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति लगभग 58 करोड रुपए के आसपास है। इनके कमाई के मुख्य स्रोत इनका युटुब चैनल है। जहां से वह 15 से 20 लाख रुपए कमाती है।इसके अलावा उनकी अन्य सोशल मीडिया अकाउंट से भी अच्छी खासी कमाई होती है।

प्राजकता कोली से जुड़ी रोचक बातें

  • प्राजकता कोली एक भारतीय यूट्यूबर और इंडियन व्लोगर है।
  • प्राजकता कोली को बचपन से ही एक्टिंग के क्षेत्र में काफी रुचि रही है। जब वह स्कूल कॉलेज में पढ़ाई करती थी। तब स्कूल कॉलेज में होने वाले प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थी।
  • प्राजक्ता कोली ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फीवर 104 नाम के रेडियो चैनल में 9 साल तक नौकरी की है।
  • अपने नौकरी के दौरान प्राजकता कोली ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गजों से रूबरू हुई है। जिसमें रितिक रोशन, आयुष्मान खुराना शामिल है।
  • 2018 में प्राजक्ता कोनी एक मिलियन सब्सक्राइबर पूरे करने वाली भारत की पहली महिला कॉमेडी युटुब क्रिएटर बन गई।
  • साल 2019 के सितंबर महीने में प्राजकता कोली ने अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस और गोलकीपर कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। जो न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुआ था।
  • प्राजक्ता कोली जब अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत की थी, तब शुरुआती समय से उनको काफी आलोचना और नफरत भरी टिप्पनिया सहनी पड़ी थी। उन्हें कुछ नफरत करने वाले उनको “वानाबे सुपर वूमेंस” कहकर बुलाते थे।
  • साल 2020 में प्राजक्ता कोली ने “डियर क्लास ऑफ 2020” नाम का वर्चुअल ग्रेजुएशन समारोह का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा इन्होंने “द कॉल टू यूनाइट” कार्यक्रम का भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया।

FAQ:-

कौन है प्राजकता कोली?

प्राजक्ता कोली एक भारतीय प्रसिद्ध यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है।

प्राजक्ता को लेकर जन्म कब और कहां हुआ था?

प्राजकता कोली का जन्म 27 जून 1993 को ठाने, मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ।

प्राजकता कोली का यूट्यूब चैनल कौन सा है?

मोस्टलिसेन

प्राजकता कोली की उम्र कितनी है?

31 साल ( 2024)

प्राजकता कोली की शादी हुई है?

सितंबर 2023 में प्राजक्ता कोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पृषांक खनाल के साथ सगाई की घोषणा की।

प्राजकता कोली कहां काम करती है?

प्राजक्ता कोली एक यूट्यूबर है यूट्यूब पर वीडियो बनाने का काम करती है।

प्राजक्ता कोली कैसे प्रसिद्ध हुई?

प्राजक्ता कोली यूट्यूब के माध्यम से वह फेमस हुई है।

प्राजकता कोली के कितने टैटू है?

5

यह भी पढ़े :-    

Leave a Comment