ऋषभ शेट्टी का जीवन परिचय | Rishabh Shetty Biography In Hindi

ऋषभ शेट्टी भारतीय अभिनेता है, मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करते हैं। हाल ही में उनकी कांतारा फिल्म 30 सप्टेंबर 2022 को रिलीज हुई थी। इनके इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई, और इसका वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 400 करोड़ पार कर चुका है। जिसके कारण ऋषभ शेट्टी कि हर तरफ चर्चा हो रही है, कि आखिर कौन है ऋषभ शेट्टी। हर व्यक्ति यह सवाल का जवाब जानना चाहता है, कौन है कांतारा के एक्टर ऋषभ शेट्टी? आज की इस पोस्ट में मैं आपको बताने वाला हूं ऋषभ शेट्टी के जीवन के बारे में। दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि ऋषभ शेट्टी ने अपनी आर्थिक तंगी के कारण पानी की बोतल बेचने का भी काम किया है और आज इतने बड़े डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर के रूप में उभरे है।

ऋषभ शेट्टी का जीवन परिचय Rishabh Shetty Biography In Hindi

नाम ऋषभ शेट्टी
निक नेम ऋषभ
जन्म तारीख 7 जुलाई 1983
जन्म स्थान कूंदापूर, कर्नाटका
गृह नगर कूंदापूर, कर्नाटका
उम्र 39 साल
शिक्षा बी. कॉम
स्कूल बोर्ड हाई स्कूल कुंदापुरा कर्नाटका
कॉलेज विजया कॉलेज जयनगर, बेंगलुरु, कर्नाटका गवर्नमेंट फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट बेंगलुरु, कर्नाटका
धर्म हिंदू
जाती ज्ञात नही
राशी कर्क राशी
नागरिकता भारतीय
पेशा अभिनेता, डिरेक्टर, प्रोडूसर
डेब्यू कन्नड़ फिल्म : तुगलक ( 2012 ) तेलुगू फिल्म : मिशन इम्पोसिबल ( 2022 )
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नी का नाम प्रगति शेट्टी

कौन है ऋषभ शेट्टी 

ऋषभ शेट्टी एक फिल्म अभिनेता प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं, जो मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करते है। हाल ही में इनकी कांतारा मूवी रिलीज हुई। जो बॉक्स ऑफिस पर काफी सुपरहिट साबित हुई। इस मूवी ने ऑल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 400 करोड़ पार कर दिया था। जिसके कारण रोहित शेट्टी काफी सुर्खियों में बने। ऋषभ शेट्टी आज के समय में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े स्टार बन कर उभरे है।

ऋषभ शेट्टी का जन्म Rishabh Shetty Birth

7 जुलाई 1983 को कर्नाटक के कुंदापुर में ऋषभ शेट्टी का जन्म हुआ। इनके पिता का नाम भास्कर शेट्टी और मां का नाम लक्ष्मी शेट्टी है। इनकी बहन का नाम प्रतिभा हेगड़े है और उनकी पत्नी का नाम प्रगति शेट्टी है, इन्हें एक लड़का और एक लड़की है। जिसका नाम रणवित शेट्टी और राडिया शेट्टी है।

ऋषभ शेट्टी की शिक्षा Rishabh Shetty Education

ऋषभ शेट्टी ने अपनी स्कूल की पढ़ाई बोर्ड हाई स्कूल कुंदापुरा कर्नाटका से की है। इसके बाद उन्होंने विजया कॉलेज जयनगर, बेंगलुरु, कर्नाटक से मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन हुमैन रिसोर्सेस का कोर्स किया है। ऋषभ शेट्टी को एक्टर बनना था, एक्टिंग सीखने के लिए उन्होंने बेंगलुरू, कर्नाटका के गवर्नमेंट फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट से दाखिला लिया है।

ऋषभ शेट्टी का परिवार Rishabh Shetty Family

  • पिता का नाम- भास्कर शेट्टी
  • मां का नाम- लक्ष्मी शेट्टी
  • बहन का नाम- प्रतिभा हेगड़े
  • भाई का नाम- ज्ञात नहीं
  • पत्नी- प्रगति शेट्टी
  • बच्चे- रानवित शेट्टी ( बेटा ) आराध्या शेट्टी ( बेटी )
Rishabh Shetty Biography In Hindi
Image Rishabh Shetty instagram

ऋषभ शेट्टी का करियर

  • ऋषभ शेट्टी बचपन से एक्टर बनने का सपना देखा करते थे उन्हें एक्टर बनने की काफी इच्छा थी। इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने का सोच लिया। इसके बाद उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक थियेटर्स से की थी। एक आम लड़के को बड़ा सुपरस्टार बनने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसके लिए ऋषभ शेट्टी ने छोटे-मोटे काम भी किए थे, जब वह कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे तब उन्होंने बॉटल बेचने कभी काम किया है।
  • इसके बाद ऋषभ शेट्टी ने 2004 में रिलीज हुई Nam Areali Ondina फिल्म के अंदर छोटा सा किरदार निभाया था। इस फिल्म के अंदर उनका कोई बड़ा रोल नहीं था, जिसके कारण उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। इस फिल्म का किरदार निभाने के लिए उन्होंने अच्छी खासी मेहनत की और बड़ी शिद्दत से अपना रोल निभाया। इसके बाद उन्होंने कई छोटे-मोटे रोल किए थे।
Rishabh Shetty Biography In Hindi
Image : rishabh shetty instagram
  • वर्ष 2012 में तुगलक नाम की फिल्म रिलीज हुई थी, इस फिल्म के अंदर उन्होंने Ulidavaru Kandante नाम का का रोल निभाया था।
  • वर्ष 2016 में ऋषभ शेट्टी की निर्देशक के रूप में उनकी रिकी नाम की मूवी रिलीज़ हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। इसी वर्ष उनके निर्देशन में बनी Kirik Party रिलीज हुई और यह फिल्म हिट साबित हुई थी। जब शेट्टी ने Sarkari Hi. Pra डिरेक्ट की, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी दर्शकों द्वारा ही ने खूब पसंद किया गया, इस फिल्म को नेशनल फिल्म अवार्ड फॉर बेस्ट चिल्ड्रन नाम का पुरस्कार भी हासिल किया।
  • वर्ष 2019 में ऋषभ शेट्टी ने बेल बॉटम नाम की कन्नड़ फिल्म में मुख्य किरदार निभाकर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई थी। ऋषभ शेट्टी कांतारा नाम की मूवी बनाई। इस फिल्म के मूवी डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ही थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 400 करोड़ के पार कर दिया है। कांतारा मूवी से दुनिया भर में पहचान हासिल हुई है, इनके इस फिल्म ने कई फिल्मों के बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं। यह फिल्म कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी, इसके बाद इस फिल्म की पापुलैरिटी बढ़ने के कारण इस फिल्म को 4 भाषाओं में रिलीज करवाया गया।

ऋषभ शेट्टी की संपत्ति Rishabh Shetty Net Worth

  • संपत्ति– 1.5 मिलियन डॉलर
  • संपत्ति भारतीय रुपयों में– 12 करोड़ रूपए

ऋषभ शेट्टी पुरस्कार Rishabh Shetty Awards

  • वर्ष 2017 में ऋषभ शेट्टी को किरिक पार्टी फिल्म के बेस्ट डायरेक्टर के रूप में फिल्म फेयर अवार्ड कनाडा फिल्म इंडस्ट्री की ओर से सम्मानित किया है।
  • 2017 में किरिक पार्टी फिल्म बेस्ट डायरेक्टर के लिए SIIMA – Kannada की ओर से सम्मानित किया है।
  • वर्ष 2022 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर Gamana Vrishabha Vahana फिल्म के लिए फीचर फिल्म अवार्ड दिया गया है।

ऋषभ शेट्टी से जुड़ी रोचक बातें Rishabh Shetty Facts In Hindi

  • ऋषभ शेट्टी भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करते हैं।
  • ऋषभ शेट्टी ने अभिनय के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए दिन रात मेहनत की है। जब वह कॉलेज में पढ़ाई करते थे, तब बोतल बेचने का भी काम करते थे।
  • ऋषभ शेट्टी ने बेंगलुरु विश्वविद्यालय से बी.कॉम. की डिग्री प्राप्त की है.।
  • ऋषभ शेट्टी अभिनेता, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के रूप में भी कार्य करते हैं।

FAQ :

कौन है ऋषभ शेट्टी ?

ऋषभ शेट्टी भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करते हैं।

ऋषभ शेट्टी का जन्म कहां हुआ?

7 जुलाई 1983 को कोंडापुर कर्नाटक में हुआ।

ऋषभ शेट्टी की पत्नी का नाम क्या है?

प्रगति शेट्टी

ऋषभ शेट्टी के पिता का नाम क्या है?

भास्कर शेट्टी

यह भी पढ़े

अंतिम शब्द : दोस्तों मुझे विश्वास है कि Rishabh Shetty Biography In Hindiवाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, लोगो को अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें | अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Rishabh Shetty Biography In Hindiब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|                            

Leave a Comment