Contents
- 1 मृणाल ठाकुर का जीवन परिचय Mrunal Thakur Biography In Hindi
- 2 मृणाल ठाकुर कौन है
- 3 मृणाल ठाकुर का जन्म Mrunal Thakur Age, Birth
- 4 मृणाल ठाकुर का परिवार Mrunal Thakur Family
- 5 मृणाल ठाकुर की शिक्षा Mrunal Thakur Education
- 6 मृणाल ठाकुर का करियर
- 7 मृणाल ठाकुर की फिल्में Mrunal Thakur Movies
- 8 मृणाल ठाकुर का बॉयफ्रेंड Mrunal Thakur Boyfriend
- 9 मृणाल ठाकुर की पसंद ना पसंद
- 10 मृणाल ठाकुर की कुल संपत्ति Mrunal Thakur Net Worth
- 11 मृणाल ठाकुर से जुड़ी रोचक बातें Mrunal Thakur Facts In Hindi
- 12 FAQ :
- 13 अंतिम शब्द:
मृणाल ठाकुर का जीवन परिचय Mrunal Thakur Biography In Hindi
नाम | मृणाल ठाकुर |
निक नेम | गोलिक |
जन्म तारीख | 1 अगस्त 1992 |
जन्म स्थान | नागपूर, महाराष्ट्र |
गृह नगर | थालनेर, महाराष्ट्र |
उम्र | 30 साल |
शिक्षा | बैचलर ऑफ मास मीडिया डिग्री |
स्कूल | ज्ञात नही |
कॉलेज | किशनचंद चेलाराम कॉलेज, मुंबई |
धर्म | हिंदू |
जाती | ज्ञात नही |
राशी | सिंह राशी |
नागरिकता | भारतीय |
पेशा | अभिनेत्री, मॉडल |
डेब्यू | बॉलीवुड फिल्म : सुपर 30 ( 2018 ) हिंदी टीवी : मुझसे कुछ कहती है … ये खामोशियाँ ( 2012 – 2013 ) मराठी फिल्म : हैलो नंदन ( 2014 ) इंडो अमेरिकन फिल्म : लव सोनिया ( 2018 ) |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
बोयफ्रैंड | शरद चंद्र त्रिपाठी ( लेखक ) |
मृणाल ठाकुर कौन है
मृणाल ठाकुर भारतीय अभिनेत्री है, जिन्होंने कई मराठी फिल्मों में अभिनय किया है। मृणाल ठाकुर ने हिंदी धारावाहिको में भी अभिनय किया है। उन्होंने कुमकुम भाग्य नाम की सीरियल में बुलबुल नाम का किरदार निभा कर अपनी प्रसिद्धि हासिल की है। मृणाल ठाकुर ने बॉलीवुड की हिट फिल्मों में भी अभिनय किया है, इनमें सुपर 30 एंव बाटला हाउस शामिल है।मृणाल ठाकुर का जन्म Mrunal Thakur Age, Birth
मृणाल ठाकुर का जन्म 1 अगस्त 1992 को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुआ था। इनके पिता जी उदयसिंह बी ठाकुर एक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सहायक महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत है। इनकी माता जी के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।मृणाल ठाकुर का परिवार Mrunal Thakur Family
- पिता का नाम-उदयसिंह ठाकुर
- मां का नाम- ज्ञात नहीं
- भाई का नाम- मंदार ठाकुर (छोटा भाई)
- बहन का नाम- लोचन ठाकुर ( बड़ी बहन मेकअप आर्टिस्ट है )
मृणाल ठाकुर की शिक्षा Mrunal Thakur Education
- मृणाल ठाकुर ने अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद और मुंबई के किशनचंद चेलाराम कॉलेज में दाखिला लिया वहां से उन्होंने बैचलर ऑफ मास मीडिया डिग्री प्राप्त की।
मृणाल ठाकुर का करियर
- मृणाल ठाकुर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में मुझसे कुछ कहती है… यह खामोशियां नाम की हिंदी धारावाहिक में अभिनय करके की थी। इस सीरियल में उन्होंने मोहित सहगल के साथ गौरी भोंसले गायकवाड नाम की भूमिका निभाई थी।
- मृणाल ठाकुर ने जब अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा था। उस वक्त वह कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी करने में व्यस्त थी। मृणाल ठाकुर ने इसके बाद “हर युग में आएगा एक अर्जुन” नाम की सीरियल में एक पत्रकार का किरदार निभाया था और यह सीरियल स्टार प्लस चैनल पर दिखाई जाती थी।

- मृणाल ठाकुर ने वर्ष 2014 में “कुमकुम भाग्य” नाम की सीरियल में मुख्य भूमिका निभाकर अपने अभिनय कैरियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त की। इस सीरियल को काफी लोगों ने पसंद किया, इस सीरियल को लाखों की संख्या में देखा जाता है। इनके अभिनय को काफी सराहा गया।
- मृणाल ठाकुर ने कई मराठी फिल्मों में अभिनय किया है। जिसमें हैलो नादान, सुरजा, विटी दांडू और रंगकर्मी जैसी फिल्में शामिल है। वर्ष 2014 में हुई स्पोर्ट रियलिटी एंटरटेनमेंट शो बॉक्स क्रिकेट लीग में मृणाल ठाकुर ने हिस्सा लिया था।
- मृणाल ठाकुर ने नच बलिए सीजन 7 प्रतियोगिता में अपने बॉयफ्रेंड शरदचंद्र त्रिपाठी के साथ हिस्सा लिया था। इसके बाद मृणाल ने वर्ष 2016 में “सौभाग्य लक्ष्मी” नाम की धारावाहिक में एक विशेष नृत्य करके दिखाया था।
- मृणाल ठाकुर ने इंटरनेशनल फिल्म में अभिनय किया है।उन्होंने इंडो अमेरिकन फिल्म लव सोनिया में अभिनय किया है, यह फिल्म वर्ष 2018 में डेविड वोमार्क द्वारा निर्मित की थी। इस फिल्म की शूटिंग करने का काम वर्ष 2012 से शुरू हुआ था, लेकिन इस को रिलीज करने में 6 साल लगे थे। इस फिल्म के अंदर उन्होंने एक गांव की लड़की का किरदार निभाया था। यह फिल्म बनने के लिए लगभग 6 साल लगे थे, लगातार छह साल की कड़ी मेहनत करने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
- साल 2019 में मृणाल ठाकुर ने “सुपर 30” नाम की मूवी में अभिनय करके अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के अंदर बॉलीवुड के अभिनेता रितिक रोशन भी थे।

- साल 2019 में मृणाल ठाकुर ने बाटला हाउस नाम की थ्रीलर फिल्म में दिखाई दी। इस फिल्म में उन्होंने जॉन अब्राहम की पत्नी का किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
- उन्होंने हर साल किसी ना किसी फिल्म में अभिनय किया 2019 में उन्होंने लगातार दो हीट फिल्मों में अभिनय किया। इस फिल्मों की वजह से उनका 2019 साल काफी अच्छा रहा।
- वर्ष 2020 में मृणाल ठाकुर ने नेटफ्लिक्स के साथ वेब सीरीज बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग में शिवगामी नाम का किरदार निभाया था।
- इसके बाद वर्ष 2021 में मृणाल ठाकुर ने तूफान, धमाका, जर्सी नाम की फिल्मों में अभिनय किया और 2022 में उन्होंने पिप्पा, आंख मिचोली में अभिनय करते हुए दिखाई दी।
मृणाल ठाकुर की फिल्में Mrunal Thakur Movies
- विट्टी डांडू- 2014 मराठी फिल्म
- सूराज्य- 2014 मराठी फिल्म
- लव सोनिया- 2018 इंडो अमेरिकन फिल्म
- बाटला हाउस- 2019
- सुपर 30 – 2019
- घोस्ट स्टोरी- 2020
- धमाका- 2021
- जर्सी- 2021
- तूफान- 2021
- आंख मिचोली- 2022
- पिप्पा- 2022
मृणाल ठाकुर का बॉयफ्रेंड Mrunal Thakur Boyfriend
- मृणाल ठाकुर की शादी नहीं हुई है। लेकिन वह शरद चंद्र त्रिपाठी नाम के लड़के के साथ रिलेशनशिप में है। शरद चंद्र त्रिपाठी पेशे से एक लेखक है।
मृणाल ठाकुर की पसंद ना पसंद
- पसंदीदा अभिनेत्री- करीना कपूर
- पसंदीदा अभिनेता- अमिताभ बच्चन
- पसंदीदा सिंगर- अंकित तिवारी, सुनिधि चौहान
- पसंदीदा खाना- मछली और जलेबी
मृणाल ठाकुर की कुल संपत्ति Mrunal Thakur Net Worth
- कुल संपत्ति- 2 मिलियन डॉलर के आस पास
- कुल संपत्ति- भारतीय रुपयों में लगभग 15 करोड रुपए
मृणाल ठाकुर से जुड़ी रोचक बातें Mrunal Thakur Facts In Hindi
- मृणाल ठाकुर एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई मराठी फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अलावा वह हिंदी धारावाहिक और फिल्मों में भी देखी गई है।
- मृणाल ठाकुर के पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन और पसंदीदा अभिनेत्री करीना कपूर है।
- मृणाल ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म में अभिनय किया है। उन्होंने इंडो अमेरिकन फिल्म लव सोनिया में अभिनय किया है।
FAQ :
मृणाल ठाकुर का जन्म कहां हुआ था?
1 अगस्त 1992 को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुआ था।मृणाल ठाकुर कौन है ?
मृणाल ठाकुर एक भारतीय अभिनेत्री है।मृणाल ठाकुर का बॉयफ्रेंड कौन है ?
शरद चंद्र त्रिपाठी जो कि एक पेशे से लेखक है।मृणाल ठाकुर की उम्र कितनी है ?
29 वर्ष ये भी पढ़े :- रिचा चड्डा का जीवन परिचय
- हिना खान का जीवन परिचय
- नम्रता मल्ला का जीवन परिचय
- इशिता दत्ता का जीवन परिचय
How much you charge to list a person?
500 Rupees — 2000 words
Hey praful,
I write on all kinds of topics