Arvind Arora Biography In Hindi, Arvind Arora qualifications, Arvind Arora salary per Month, Arvind Arora net worth in rupees, Arvind Arora Age, arvind arora facts ( अरविंद अरोरा का जीवन परिचय, अरविंद अरोरा का परिवार,अरविंद अरोरा की शिक्षा एवं प्रारंभिक जीवन,अरविंद अरोरा की वाइफ )
अरविंद अरोरा पेशे से एक शिक्षक, कंटेंट क्रिएटर, मोटिवेशनल स्पीकर, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है | जिन्हें A2 Sir के नाम से जाना जाता है | दोस्तों आप यूट्यूब पर शॉर्ट वीडियो तो देखते ही होंगे | जिसमें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध A2 Motivation के नाम से है | अरविंद अरोरा जिनका A2 Motivation नाम का यूट्यूब चैनल है |
इनका यह यूट्यूब चैनल भारत का नंबर वन शॉर्ट वीडियो बनाने वाला चैनल है | इनके चैनल पर 13 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं | अरविंद अरोरा इस चैनल पर रोजाना तीन मोटिवेशन वीडियो अपलोड करते है, इनकी हर वीडियो को लोग देखना पसंद करते हैं |
दोस्तों एक ऐसा वक्त था, कि अरविंद की औकात निकाली गई थी कि तू कुछ नहीं कर सकता | जब बात औकात की आती है, तो बहुत कुछ करने का मन होता है | कुछ ऐसा ही किया अरविंद अरोरा ने, तो चलिए दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे अरविंद अरोरा का जीवन परिचय, कि कैसे उन्होंने अपने जीवन में संघर्ष किया और इतनी बड़ी सफलता हासिल की, जो भारत के शॉर्ट वीडियो बनाने की सूची में नंबर वन यूट्यूबर बन गए हैं |
Arvind Arora Biography In Hindi अरविंद अरोरा का जीवन परिचय
नाम | अरविंद अरोरा |
निकनेम | A2 सर |
जन्म तारीख | 28 सितम्बर 1988 |
जन्म स्थान | सूरतगढ़,राजस्थान |
गृह नगर | सूरतगढ,राजस्थान |
उम्र | 33 साल |
शिक्षा | बी.ई. ( इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ) |
स्कूल | पब्लिक स्कूल, सूरतगढ़, राजस्थान |
कॉलेज | SKIT कॉलेज जयपुर, राजस्थान ( 2005–2009 ) |
जाती | खत्री |
धर्म | हिंदू |
पेशा | शिक्षक,youtuber, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर |
नागरिकता | भारतीय |
कूल संपत्ति | 10 करोड़ |
गर्लफ्रैंड | ज्ञात नही |
शादी | अविवाहित |
यूट्यूब चैनल | A2 Motivation |
अरविंद अरोरा का जन्म एंव उम्र Arvind Arora Date Of Birth
अरविंद अरोरा का जन्म 28 सितंबर 1988 को, राजस्थान के सूरतगढ़ में हुआ था | इनके पिताजी एक दुकान के मालिक है | इनके यहाँ दुकान थी, इनकी माता जी एक गृहिणी है | इनके माता-पिता के नाम के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है |
अरविंद अरोरा का परिवार Arvind Arora Family
माता का नाम | ज्ञात नही |
पिता का नाम | ज्ञात नही |
भाई का नाम | ज्ञात नही |
बहन का नाम | ज्ञात नही |
पत्नी का नाम | ज्ञात नही |
अरविंद अरोरा की वाइफ Arvind Arora Wife
दोस्तों अरविंद अरोरा की शादी नहीं हुई है, जिसके कारण उनके पत्नी के नाम का कोई सवाल ही पैदा नही होता और उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी हमारे पास उपलब्ध नहीं है | फिलहाल अरविंद अपने बिजनेस, यूट्यूब चैनल और टीचिंग के करियर में ध्यान दे रहे हैं |
अरविंद अरोरा की शिक्षा एवं प्रारंभिक जीवन Arvind Arora qualifications
अरविंद ने अपनी स्कूल की पढ़ाई सूरतगढ़ के एक पब्लिक स्कूल से पूरी की है | अरविंद जब अपनी स्कूली पढ़ाई कर रहे थे, तब अरविंद अपने पिताजी की दुकान पर मदद कार्य पर जुट जाते थे | उसके बाद स्कूल में कुछ दिन की छुट्टियां लगती है |
छुट्टियों में अरविंद अपने नानी के साथ ननिहाल गांव जाते है और उस गांव में इनकी नानी इनसे एक सवाल पूछती है | तू आगे क्या करेगा ? यह सवाल अरविंद के मामा सुनते हैं और वह जवाब देते हैं, कि और क्या करेगा | अपनी पिताजी की दुकान पर ही बैठेगा का और काम करेगा |
अरविंद को इस बात पर काफी बुरा लगता है | वह मामा को जवाब देने के लिए निर्णय लेते है, कि अब वह अच्छे से पढ़ाई करेंगे | इसके बाद अरविंद अपने स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद जयपुर के एक SKIT कॉलेज में एडमिशन करते हैं | लेकिन एडमिशन लेने के लिए इनके पिताजी इन्हें पैसा देने के लिए पूरी तरह मना करते हैं | क्योंकि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी |
अरविंद को दो बड़ी बहने भी थी उनकी शादी करानी थी | जिसकी वजह से उनके पापा उन्हें पैसे देने के लिए मना करते हैं इस पर भी अरविंद हार नहीं मानते और एजुकेशन लोन लेते हैं और जयपुर चले जाते हैं | अरविंद कॉलेज का पहला साल अच्छे से निकालते हैं | लेकिन दूसरे साल में वह मौज मस्ती करने लगते हैं जिसकी वजह से उनके कुछ सब्जेक्ट बैक लगने से बच जाते हैं |
इसके बाद अरविंद जयपुर के होटल में एक घटना देखते हैं, कि उनके सामने एक परिवार खाना खाने के लिए बैठता है | परिवार में एक बूढ़ी औरत और उनका पति और बेटा खाना खाता है | उनके खाने का पूरा बिल उनकी मां देती है यह घटना देखकर अरविंद को काफी बुरा लगता है | उन्होंने भी अगर अपने जीवन में कुछ नहीं किया तो उनकी भी ऐसी स्थिति बन जाएगी |
उसके बाद अरविंद काफी मन लगाकर पढ़ाई करते हैं और अपनी इंजीनियरिंग कंप्लीट करते हैं | कॉलेज में उन्हें सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया जाता है |
अरविंद को मिला 20 हजार रुपये नौकरी का ऑफर
अरविंद की जब इंजीनियर कंप्लीट होती है, तब इन्हें जॉइनिंग लेटर भी मिल जाता है | लेकिन इसके जॉइनिंग फरवरी महीने में होने वाली थी | तब उन्होंने सोचा कि इसके लिए तो समय बाकी है, तो उन्होंने ₹11000 की नौकरी की | इसके बाद उन्हें ₹20000 का नौकरी का ऑफर मिलता है | इसके अलावा उन्हें एक और ऑफर मिलता है शिक्षक के तौर पर एक इंस्टिट्यूट से | अरविंद इसे ज्वाइन करते हैं और बच्चों को पढ़ाने के लिए शुरू कर देते हैं |
अरविंद सीकर जिले में आते हैं, और अपनी इंस्टिट्यूट एक पार्टनर के साथ शुरू करते हैं | अरविन्द दिन के समय में बच्चों को पढ़ाते थे और रात को पोस्टर चिपकाने के कार्य में जुटे रहते थे | जिससे उनकी इंस्टिट्यूट में लगभग 250 से अधिक बच्चे पढ़ने के लिए आते थे | अरविंद को लगा कि अब उनके लाइफ तो एकदम सेट हो गई | तभी अरविंद को इंस्टिट्यूट वाला उन्हें बाहर निकाल देता है, जिसे वह काफी दुखी हुए थे | इस घटना से भी अरविंद हार नहीं मानते हैं और सूरत चले जाते हैं |
अरविंद अरोरा का यूट्यूब करियर
MADE EJEE यूट्यूब चैनल
अरविंद को इंस्टिट्यूट वाले बाहर निकलते हैं, तो वह सूरत में आते हैं और सूरत में बतौर केमिस्ट्री शिक्षक के रूप में बच्चों को पढ़ाना शुरू करते हैं और यहीं से उनकी यूट्यूब की यात्रा शुरू होती है | अरविंद अपना यूट्यूब चैनल शुरू करते हैं, अपने यूट्यूब चैनल को वह MADE EJEE नाम देते हैं |
इस चैनल पर वह एजुकेशन से रिलेटेड वीडियो डालते थे | यह चैनल पर उनका कुछ रिस्पांस नहीं, आया लेकिन फिर भी वह वीडियो डालते रहे | लेकिन जब बच्चों की एग्जाम पास में आने लगती है तब इनकी वीडियो बच्चे देखने लगते हैं और चार-पांच महीनों के अंदर इनके काफी अच्छी व्यूज आने लगते हैं | इस चैनल पर एक लाख सब्सक्राइबर हो जाते हैं और सिल्वर बटन भी मिल जाता है | इस चैनल को वेदांतू नाम के इंस्टिट्यूट वाले खरीद लेते है |
अरविंद अरोरा टिक टॉक में
दोस्तों अरविंद ने शिक्षक के तौर पर यूट्यूब चैनल बनाया था | वह काफी पॉपुलर भी हुआ था | उस समय में टिक टॉक भी काफी पॉपुलर चल रहा था | टिक टॉक पर शॉर्ट वीडियो चल रही थी | टिक टॉक वाले इन्हें दिल्ली में इनवाइट करते हैं और इन्हें आग्रह करते है कि आप टिक टॉक पर वीडियो बनाएं |
यहां पर भी अरविंद अरोरा अपना हुनर दिखाते है | टिक टॉक पर भी अपना चैनल बना लेते हैं और शार्ट वीडियो डालना शुरू करते हैं | अरविंद ने टिक टॉक पर लगभग 500 वीडियो डाले थे | इनके टिक टॉक पर 7.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे | लेकिन कुछ समय बाद भारत सरकार द्वारा टिक टॉक को हमेशा के लिए बैन कर दिया गया था |
A2 Motivation { Arvind Arora } Youtube Channel
टिक टॉक बंद होने के बाद अरविंद ने सोचा कि अब तो शॉट वीडियो का काफी क्रेज चल रहा है | कुछ महीनों बाद यूट्यूब ने भी शॉट वीडियो का फीचर लॉन्च किया था | अरविंद ने टिक टॉक में जो वीडियो अपलोड किए थे, वही सारे वीडियो यूट्यूब शार्ट में अपलोड किए थे | उसके बाद 4 महीने में उनके चैनल पर 4 मिलियन सब्सक्राइबर हो गए थे |
वर्तमान समय में उनके चैनल पर 13 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए हैं और इनकी वीडियो को लोग काफी देखना पसंद करते हैं और A2 Motivation youtube channel देश का सबसे बड़ा शॉर्ट चैनल है |
अरविंद अरोरा संपत्ति Arvind Arora Net Worth
दोस्तों अरविंद अरोरा के जीवन के बारे में हमने आपको बताया कि कैसे उन्होंने अपने जीवन में एक बड़ा मुकाम हासिल किया | एक छोटे से दुकानदार के बेटे ने अपनी लाइफ जर्नी कैसे शुरू की | वाकई में अरविंद की कहानी इंटरेस्टिंग है | जिन्होंने कुछ सालों पहले अपना यूट्यूब का करियर शुरू किया था | अब ईनके यूट्यूब चैनल पर 13 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है और वह अच्छे खासे पैसे कमा लेते हैं | यूट्यूब से इनकी हर महीने की इनकम 15 से 20 लाख रुपए होती है | इसके अलावा अरविंद स्पॉन्सरशिप, टीचिंग और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी अच्छा खासा पैसा कमा लेते हैं | अरविंद अरोरा की कुल संपत्ति की बात की जाए तो उनकी कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपये है।
कुल संपत्ति | 10 करोड़ रुपये |
एक महीने की इनकम | 15 से 20 लाख रुपए |
अरविंद अरोरा कार कलेक्शन Arvind Arora Car Collection
दोस्तों अरविंद को पढ़ाने और मोटिवेशन वीडियो बनाने का शौक है, इसके अलावा उन्हें कारों का भी शौक है | उनके पास एक मर्सिडीज है उसकी फोटो हमने नीचे दी है |
अरविंद अरोरा किताब Arvind Arora Books
जैसे कि दोस्तों हमने शुरुआती लेख में आपको बताया कि अरविंद अरोरा यूट्यूबर होने से पहले एक अच्छे केमिस्ट्री टीचर है उनका पढ़ाना बच्चों को काफी पसंद आता है | वह एक मोटिवेशनल स्पीकर भी है, उन्होंने कई सारी किताबें भी लिखी है, इनकी किताबें आप अमेजॉन पर जाकर खरीद सकते हैं |
अरविंद अरोरा पुरस्कार Arvind Arora Awards
अरविंद अरोरा एक शिक्षक है उनका पढ़ाना बच्चों को काफी पसंद आता है, जिस अंदाज से अरविंद पढ़ाते हैं वही अंदाज बच्चों को काफी पसंद आता हैं, इसी अंदाज के कारण अरविंद को Unacademy पीपुल्स च्वाइस बेस्ट एजुकेटर अवार्ड और वेदांतु वेल्क्रो अवार्ड प्राप्त हुआ है |
अरविंद अरोरा सोशल मीडिया
Arvind Arora Instagram
अरविंद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और सोशल मीडिया के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं | उनके यूट्यूब चैनल पर 13 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है | इसके अलावा अरविंद इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है | इनकी हर फोटो और वीडियो को लोग काफी देखना पसंद करते हैं, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज्यादातर अरविंद मोटिवेशन रील अपलोड करते रहते हैं | इनके इंस्टाग्राम अकाउंट के लिंक हम नीचे दे रहे हैं | आप उन्हें फॉलो कर सकते हैं |
अरविंद अरोरा इंस्टाग्राम | यहां क्लिक करें |
Arvind Arora Twitter
अरविंद की फैंस फॉलोइंग सोशल मीडिया पर अच्छी खासी है | ट्विटर पर भी वह काफी एक्टिव रहते हैं | उनके ट्विटर पर लगभग 17 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं | टि्वटर अकाउंट की लिंक हमने नीचे दि है | आप उन्हें फॉलो कर सकते है |
अरविंद अरोरा ट्विटर | यहाँ क्लिक करें |
A2 Motivation Youtube Channel
अरविंद अरोरा का यह यूट्यूब चैनल काफी पॉपुलर है, इंडिया का नंबर वन शॉर्ट यूट्यूब चैनल A2 Motivation है | जिनके चैनल पर 13 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है इनके यूट्यूब चैनल की लिंक नीचे दि है आप उन पर क्लिक करके उनकी वीडियो देख सकते हैं |
A2 Motivation Youtube Channel | यहाँ क्लिक करे |
अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
A2 Sir App | यहाँ क्लिक करे |
A2 Sir Website | यहाँ क्लिक करे |
यहाँ क्लिक करे | |
ईमेल आईडी |
a2motivationofficial@gmail.com growwitha2@gmail.com |
लिंक्डइन | यहाँ क्लिक करे |
अरविंद अरोरा हाइट Arvind Arora Height
लंबाई |
इंच में 5’8″ मीटर में 1.76 सेंटीमीटर में 175.8 cm |
वजन | 70 किलो |
आंखों का कलर | भूरा |
बालों का कलर | काला |
अरविंद अरोरा से जुड़े रोचक तथ्य Arvind Arora Facts In Hindi
अरविंद अरोरा एक यूट्यूबर होने के साथ-साथ एक केमिस्ट्री टीचर भी है |
अरविंद अरोरा का यूट्यूब चैनल भारत का नंबर वन शॉर्ट वीडियो बनाने वाला चैनल है |
अरविंद अरोरा के A2 मोटिवेशन नाम के यूट्यूब चैनल पर 13 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं |
अरविंद अरोरा के कई सारे यूट्यूब चैनल है | जिनमें से कुछ चैनल को 9 प्ले बटन मिल चुके हैं | जिसमें 7 सिल्वर प्ले बटन और 2 गोल्ड प्ले बटन शामिल है |
FAQ
A2 सर का नाम क्या है ?
अरविंद अरोरा
अरविंद अरोरा कहां पढ़ाते हैं ?
अरविंद अरोरा वेदांतू इंस्टिट्यूट में पढ़ाते हैं
Arvind अरोड़ा कौन है ?
अरविंद अरोड़ा एक यूट्यूबर और शिक्षक है जो कि वेदांतू इंस्टिट्यूट में पढ़ाने का काम करते हैं।
अरविंद अरोड़ा यूट्यूबर कौन है ?
अरविंद अरोरा यूट्यूबर होने के साथ-साथ एक शिक्षक है
अरविंद अरोड़ा की कुल संपत्ति कितनी है ?
एक मिलियन डॉलर
अरविंद अरोड़ा का जन्म कब हुआ था ?
28 सितंबर 1988 को सूरतगढ़ राजस्थान में अरविंद अरोड़ा का जन्म हुआ था।
यह भी पढ़े :
- सुरभि चंदना का जीवन परिचय
- जन्नत जुबैर रहमानी का जीवन परिचय
- एमबीए चायवाला का जीवन परिचय
- फिजिक्स वाला अलख पांडे का जीवन परिचय
अंतिम शब्द :
दोस्तों मुझे विश्वास है कि Arvind Arora Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Arvind Arora Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|