Eknath Shinde Biography in Hindi | एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय

Eknath Shinde Biography in Hindi

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका इस पोस्ट में इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में, जिन्होंने महाराष्ट्र की सबसे बड़ी शिवसेना पार्टी से बगावत करके और 30 से ज्यादा विधायकों का समर्थन प्राप्त करके नई सरकार बनाई है |

एकनाथ शिंदे भारत के राजनेता है, जो मुख्य रूप से शिवसेना पार्टी में शामिल है, उन्होंने अपने पॉलीटिकल करियर की शुरुआत 19 साल की उम्र में शिवसेना पार्टी से की थी | उन्होंने शिवसेना पार्टी से बगावत करके नई सरकार बनाई जिसकी वजह से एकनाथ शिंदे खबरों का विषय बने थे जिससे लोग जानना चाहते हैं कौन है एकनाथ शिंदे |

Table of Contents

एकनाथ शिंदे की जीवनी Eknath Shinde Biography in Hindi

पूरा नाम एकनाथ शिंदे
निकनेम एकनाथ
जन्म तारीख 9 फ़रवरी 1964
जन्म स्थान मुंबई (महाराष्ट्र)
उम्र 58 वर्ष
स्कुल  न्यू इंग्लिश हाई स्कूल ठाणे
कॉलेज वाशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय
शैक्षणिक योग्यता कला स्त्रातक , B.A. की डिग्री
जाती पाटीदार
धर्म हिंदू
गृह नगर मुंबई (महाराष्ट्र)
पेशा राजनीती
राजनितिक दल शिवसेना
वैवाहाहिक स्थिथि विवाहित
कुल सम्पत्ति 7. 82  करोड़

 

एकनाथ शिंदे का जन्म Eknath Shinde date of birth 

एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फरवरी 1964 को, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई शहर में हुआ था | संभाजी नवलू शिंदे इनके पिता का नाम है और माँ का नाम गंगूबाई शिंदे है | (Eknath Shinde wife) एकनाथ शिंदे की पत्नी का नाम लता शिंदे है | (Eknath Shinde religion) एकनाथ शिंदे का नाता हिन्दू धर्म से है और (Eknath Shinde cast) इनकी जाती पाटीदार है |

Eknath Shinde Biography in Hindi

 

एकनाथ शिंदे की शिक्षा Eknath Shinde education 

एकनाथ शिंदे ने अपनी स्कूली शिक्षा ठाने के न्यू इंग्लिश हाई स्कूल से पूरी की | इसके बाद उन्होंने अपनी परिवार की आर्थिक तंगी की वजह से स्कूल की पढ़ाई में पूर्ण विराम दिया और अपने पिताजी और परिवार के साथ कमाने लग गए |

कुछ दिन बीत जाने के बाद वर्ष 1980 के दौरान एकनाथ शिंदे ठाणे जिले के प्रमुख आनंद दिघे और शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के संपर्क में आए थे, जिसके बाद उन्हें कहा गया कि वह शिवसेना में शामिल हो जाए |

वर्ष 2014 में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुआ था, इस चुनाव में एकनाथ शिंदे जीते थे, इसके बाद में वह मंत्री बने थे | बाद में उन्होंने महाराष्ट्र के वसंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिला लेकर कला स्नातक(बीए) में डिग्री हासिल की |

एकनाथ शिंदे परिवार Eknath Shinde family 

माता का नाम गंगुबाई संभाजी शिंदे
पिता का नाम संभाजी नदलू  शिंदे
भाई का नाम प्रकाश संभाजी शिंदे
बहन का नाम नही है
पत्नी का नाम लता एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे परिवार की फोटो Eknath Shinde Family photo 

Image By Mulukhmaidan.com

एकनाथ शिंदे का राजनीति में आगमन

एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे को देखकर नहीं बल्कि आनंद दिघे से प्रभावित होकर शिवसेना पार्टी ज्वाइन की थी | आनंद दिघे तब के शिवसेना पार्टी के कद्दावर नेता और ठाणे जिले के प्रमुख थे |

आनंद दिघे से प्रभावित होकर एकनाथ शिंदे ने सबसे पहले शिवसेना पार्टी के शाखा प्रमुख के रूप में पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और उसके बाद वह ठाने म्युनिसिपल कॉरपोरेटर बने थे |

हालांकि कुछ वर्षों के पश्चात ही एकनाथ शिंदे को बड़े दुख का सामना करना पड़ा था | दरअसल इनके बेटे और बेटी की मृत्यु हो गई, इसी कारण वह काफी दुखी रहने लगे थे और उन्होंने यह निश्चय भी किया था, कि वह राजनीति को छोड़ देंगे | उसके बाद आनंद दिघे ने उन्हें बड़ी हिम्मत देकर राजनीति में सक्रिय रहने के लिए कहा था |

एकनाथ शिंदे का राजनीतिक करियर Political career of Eknath Shinde

वर्ष 1997 में, एकनाथ शिंदे ने पहली बार ठाणे नगर निगम के लिए चुनाव लड़ा था | इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई थी, पहली बार पार्षद बन गए थे |

वर्ष 2001 में ठाणे नगर निगम में सदन के नेता बने थे | वर्ष 2002 में, एकनाथ शिंदे दूसरी बार ठाणे नगर निगम के पार्षद के रूप में चुने गए थे |

वर्ष 2004 में, महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में वह चुने गए थे | वर्ष 2005 में, शिंदे को शिवसेना पार्टी का ठाने जिला का प्रमुख नियुक्त किया गया था | पार्टी के अंदर इतने बड़े पद पर नियुक्त किए जाने वाले शिंदे पहले विधायक थे |

वर्ष 2009 में, महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में, फिर से चुने गए थे | वह 2014 से लेकर 2019 तक महाराष्ट्र राज्य के मंत्रिमंडल में पीडब्ल्यूडी (PWD) थे |

वर्ष 2019 में, महाराष्ट्र की राज्य सरकार में परिवार कल्याण और लोक स्वास्थ्य मंत्री थे |

वर्ष 2019 में, लगातार चौथी बार एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में जीते थे |

वर्ष 2019 में शिवसेना पार्टी के विधायक दल के नेता के रूप में चुने गए थे |

वर्ष 2019 में लोकनिर्माण और शहरी विकास मंत्री के रूप में नियुक्त किए गए थे |

नवंबर 2019 से लेकर 30 दिसंबर 2019 तक एकनाथ शिंदे की गृह मामलों के मंत्री के रूप में नियुक्ति हुई थी |

वर्ष 2020 में ठाणे जिले के लिए संरक्षक मंत्री के रूप में नियुक्ति हुई थी |

शिंदे ने अपने परिवार को खोया

वर्ष 2000 में, एकनाथ शिंदे अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के सतारा जिले में घूमने गए थे | उनके साथ उनका 11 साल का बेटा और 7 साल की शुभदा बेटी साथ में थी | वहां पर वह बोटिंग कर रहे थे | उस दौरान उनका एक एक्सीडेंट हुआ, वह दोनों पानी में डूब गए जिससे उनकी मृत्यु हो गई | यह साल शिंदे के लिए काफी दुख भरा रहा, हालांकि उनका एक बेटा मौजूद है, जिसका नाम है श्रीकांत शिंदे |

शिवसेना पार्टी में बगावत की वजह

पिछले कुछ वर्षों के दौरान लोग ऐसा कह रहे हैं, कि शिवसेना पार्टी अपने मूल सिद्धांत और बालासाहेब ठाकरे के विचारों पर नहीं चल रही है | कहने का मतलब शिवसेना पार्टी अब हिंदुत्ववादी पार्टी नहीं रही |

लोगों का शिवसेना पार्टी के ऊपर जो भरोसा था, वह भरोसा टूट रहा है | सिर्फ लोग ही नहीं कह रहे बल्कि शिवसेना पार्टी के कुछ विधायक भी यह कह रहे हैं | मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है, कि कुछ सालों के बाद शिवसेना के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में कोई बड़ी मीटिंग नहीं की गई थी और ना ही वह किसी विधायक से मुलाकात करते थे |

कई सारे लोग यह भी कह रहे थे, कि उद्धव ठाकरे सिर्फ नाम के ही मुख्यमंत्री थे | महाराष्ट्र की सरकार राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख शरद पवार ही चला रहे थे | इसी बीच एकनाथ शिंदे निरंतर सभी विधायकों से मिलकर मीटिंग करते थे और सभी की परेशानियां सुलझाने में जुटे रहते थे |

इसके बाद एकनाथ शिंदे शिवसेना के काफी विधायक का विश्वास जीतने में सफल रहे, उसके बाद उन्होंने बगावत कर दी और भारतीय जनता पार्टी का साथ लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए |

एकनाथ शिंदे लूक Eknath Shinde look 

आँखों का रंग काला (black)
बालो का रंग भूरा
वजन 68 किलो
लम्बाई 172 cm 5 फूट 8 इंच

एकनाथ शिंदे संपत्ति Eknath Shinde net worth 

कुल संपत्ति 7.82 करोड़
आभूषण 46,55,490 रूपये
मोटर वाहन 1,89,247 रूपये
नकद धन 32,64,760 रूपये
बैंक में जमा 2,81,000 रूपये
एलआईसी एंव अन्य बीमा पॉलीसिया 50,08,930 रूपये
बांड, डीबेंचर और शेयर 30,591 रूपये
जमीन 28,00,000 रूपये
वाणिज्यिक भवन 30,00,000 रूपये
आवासीय भवन 8,87,50,000 रूपये

Eknath Shinde contact number एकनाथ शिंदे फोन नंबर 

दोस्तों, इतने बड़े राजनेता का नंबर आसानी से हर किसीके पास नही होता | इनका फ़ोन नंबर हमारे पास प्राप्त नही है | लेकिन आप इन्हें ट्विटर पर फोल्लो कर सकते है | इनके ट्विटर अकाउंट की लिंक हमने निचे दी है |

एकनाथ शिंदे      —        यहाँ क्लिक करे 

FAQ 

एकनाथ शिंदे कौन हैं ?

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री है |

एकनाथ शिंदे अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं ?

हां 

महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री कौन हैं ?

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे है |

महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कौन है ?
एकनाथ शिंदे एक राजनेता है और वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री है |
 
एकनाथ शिंदे की उम्र कितनी है ?

58 साल 

यह भी पढ़े :

अंतिम शब्द :

दोस्तों मुझे विश्वास है कि Eknath Shinde Biography in Hindi  वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |

अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे इस Eknath Shinde Biography in Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद” |

Leave a Comment