Gaurav Kapoor Biography In Hindi | गौरव कपूर का जीवन परिचय

Gaurav Kapoor Biography In Hindi, Gaurav Kapoor Comedian, Gaurav Kapoor Net Worth ( गौरव कपूर का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और रोचक बातें )

दोस्तों आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म काफी लोकप्रिय प्लेटफॉर्म बन चुका है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कई लोगों ने अपनी लोकप्रियता हासिल की है। इस प्लेटफार्म पर कई प्रकार के कंटेंट पब्लिश होते हैं। उनमें से एक कंटेंट ऐसा है, जो लोगों को काफी पसंद आता है। सोशल मीडिया पर कॉमेडी वीडियो खूब में देखा जाता है। सोशल मीडिया पर स्टैंड अप कॉमेडियन अपने बेहतरीन कॉमेडी से लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। कुछ ऐसे ही एक कॉमेडियन के बारे में मैं आज आपको बताने वाला हूं। जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से काफी लोकप्रियता हासिल की है। उनका नाम है गौरव कपूर। Gaurav Kapoor Biography In Hindi, इस लेख में आप जानने वाले हैं। गौरव कपूर का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति आदि के बारे में।

Gaurav Kapoor Biography In Hindi गौरव कपूर का जीवन परिचय

नाम गौरव कपूर
निक नेम गौरव
जन्म तारीख 30 नवम्बर 1987
जन्म स्थान वाराणसी, उत्तरप्रदेश
उम्र 36 साल ( 2023 )
शिक्षा B. A. और मास्टर ऑफ़ फैशन मैनेजमेंट
स्कूल सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल, जनकपुरी, दिल्ली
कॉलेज महाराजा अग्रसेन कॉलेज नई दिल्ली यूनिवर्सिटी एंव नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी कॉलेज
धर्म हिंदू
नागरिकता भारतीय
पेशा अभिनेता, स्टैंड अप कॉमेडियन, youtuber
डेब्यू YouTube : Cool Guys & Royal Enfield Bullet ( 2017 ) बॉलीवुड : डरना मना है ( 2003 )
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नी का नाम श्रेया शर्मा
बालो का रंग काला
ऑंखो का रंग काला
वजन 65 किलो
ऊंचाई 5 फिट 4 इंच
संपत्ति 30 से 40 लाख रूपये

कौन है गौरव कपूर Who Is Gaurav Kapoor

  • गौरव कपूर भारतीय स्टैंड अप कॉमेडियन, यूट्यूबर और अभिनेता है। जो काफी लोकप्रिय स्टैंड अप कॉमेडियन में से एक है। इन्होंने बॉलीवुड की कई बड़े-बड़े फिल्मों में अभिनय किया है। गौरव कपूर के स्टैंड अप कॉमेडी वीडियो यूट्यूब पर काफी देखे जाते हैं। इनकी सोशल मीडिया पर करोड़ों की फैन फॉलोइंग है। आज के समय में गौरव कपूर काफी चर्चित स्टैंड अप कॉमेडीयन के रूप में जाने जाते हैं।

गौरव कपूर का जन्म Gaurav Kapoor Age, Birth

  • 30 नवंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में भारतीय स्टैंड अप कॉमेडियन और यूट्यूबर गौरव कपूर का जन्म हुआ था। इनका पूरा परिवार हिंदू धर्म से ताल्लुक रखता है।

गौरव कपूर का परिवार Gaurav Kapoor Family

  • पिता का नाम- युगल कपूर
  • मां का नाम- सुनीता कपूर
  • भाई- प्रतीक कपूर, कार्तिक कपूर
  • बहन- कृतिका कपूर, छोटी बहन

गौरव कपूर की शिक्षा Gaurav Kapoor Education

  • गौरव कपूर ने अपनी स्कूल की पढ़ाई सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल जनकपुर दिल्ली से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए महाराजा अग्रसेन कॉलेज नई दिल्ली यूनिवर्सिटी एंव नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी कॉलेज से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई पूरी की। इसके अलावा उन्होंने मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी डिग्री प्राप्त की।
Gaurav Kapoor Biography In Hindi
Image: Gaurav Kapoor Instagram

गौरव कपूर की पत्नी Gaurav Kapoor Wife

  • 28 फरवरी 2017 को श्रेया शर्मा नाम की लड़की से गौरव कपूर ने शादी की। वर्तमान समय में यह जोड़ा खुशहाल जिंदगी जी रहा है।

गौरव कपूर का करियर

  • गौरव कपूर जब 17 साल के थे, तब उन्होंने रेडियो जॉकी की एक रेडियो कार्यक्रम की मेजबानी करके अपने करियर की शुरुआत की थी। उस दौरान अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी कर रहे थे। अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के बाद गौरव कपूर एक निजी कंपनी में शामिल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जाता है कि गौरव ने एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए कारपोरेट विभाग की नौकरी तब छोड़ दी थी।
  • गौरव कपूर ने टीवी के कई अलग-अलग शो में भाग लिए थे गौरव स्टैंड अप कॉमेडियन बनने से पहले उन्होंने पैंटालून में प्लानिंग और मर्सिडीज जी के लिए एक असिस्टेंट मैनेजर के रूप में नौकरी की थी।
  • वर्ष 2010 में गौरव कपूर ने एशियन न्यूज़ इंटरनेशनल में एक कॉपी एडिटर और एक रिपोर्टर के रूप में नौकरी की थी इस नौकरी को उन्होंने लगातार 5-6 महीने करके छोड़ दी थी। इसके बाद वर्ष 2012 में उन्होंने जेनेसिस लग्जरी फैशन प्राइवेट लिमिटेड के लिए मार्केटिंग इंटरन के रूप में नौकरी की।
  • इसके अलावा गौरव ने कैनवस लाफ क्लब, बज ऑफ बिग माइक और अन्य बड़े-बड़े प्रतियोगिताओं का हिस्सा बने थे।

गौरव कपूर का फिल्मी करियर

  • गौरव कपूर स्टैंड अप कॉमेडियन के अलावा एक अच्छे अभिनेता भी है। उन्होंने वर्ष 2003 में रिलीज हुई “डरना मना है” नाम की मूवी में रोमी का किरदार निभाकर अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी। उसी वर्ष उन्होंने एक “Sssshhhh” नाम की मूवी में रजत नाम का किरदार निभाया और 2004 में मनो रेवल की “चाय पानी” फिल्म में दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने एक कॉमेडी “वाइट रेनबो” फिल्म में दिखाई दिए। यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। वर्ष 2006 में “कुड़ियों का है ज़माना” फिल्म में राहुल का किरदार निभाते हुए देखे गए। इसके बाद वह “राम गोपाल वर्मा की आग में” अहमद का किरदार निभाते हुए दिखे। यह फ़िल्म 2007 में रिलीज हुई थी, जो कि शोले मूवी के रीमेक थी।
  • वर्ष 2008 में “अ वेडनसडे” नाम की मूवी में गौरव कपूर अजय खन्ना का किरदार निभाते हुए दिखाई दिए। इस मूवी में बॉलीवुड के बड़े स्टार मौजूद थे। जिसमें अनुपम खेर, नीरज पांडे और नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार शामिल थे।
  • वर्ष 2009 में गौरव कपूर ने “बैड लक गोविंद” में मुख्य किरदार निभाते हुए देखे गए। यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। इसी साल वह सलून मूवी में अशोक का किरदार निभाते हुए देखे गए। वर्ष 2011 में “चला मुसद्दी”मे दिखाई दिए। इसके बाद वर्ष 2013 में “काई पोचे” मूवी में क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में देखे गए।

गौरव कपूर का टेलीविजन करियर

  • वर्ष 2008 में गौरव कपूर “द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो” मे कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई दिए। इसके बाद वह 2017 में उन्होंने “ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस” नाम की वेब श्रंखला शुरू की। जिसमें भारतीय क्रिकेटर और अन्य एथलीट के इंटरव्यू और उनसे बातचीत करने का शो था। जिसमें बड़े-बड़े क्रिकेट स्टार विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, भुवनेश्वर कुमार जैसे बड़े स्टार सुपर दिखाई दिए हैं।
  • वर्ष 2018 में गौरव “क्रिकबज लाइव” में एंकर के रूप में शामिल हुए थे। जो भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट इवेंट है, जिसका नाम है इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) इस शो में आईपीएल के होने वाले मैचों पर आधारित क्रिकेट टॉक शो है।

गौरव कपूर का यूट्यूब कैरियर

  • 14 जुलाई 2012 में गौरव कपूर ने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की। अपने इस चैनल पर 7 अप्रैल 2017 को Cool Guys & Royal Enfield Bullet नाम के टायटल से अपना पहला स्टैंड अप कॉमेडी वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो को अभी तक 4 मिलियन लोगों ने देखा है।
  • गौरव कपूर का सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्टैंड अप कॉमेडी वीडियो “नो बॉल” नाम का है। यह वीडियो उन्होंने 2019 में अपलोड किया था। इस वीडियो को अभी तक 10 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। आज के समय में गौरव कपूर देश के सबसे बड़े लोकप्रिय स्टैंड अप कॉमेडियन के रूप में जाने जाते है। इनकी वीडियो को लाखों की संख्या में देखा जाता है।

गौरव कपूर के अवॉर्ड्स Gaurav Kapoor Awards

  • गौरव कपूर ने अपनी बेहतरीन टैलेंट और काबिलियत से अपनी लोकप्रियता हासिल की है। वह एक स्टैंड अप कॉमेडियन के अलावा एक बहुत अच्छे अभिनेता और एंकर है। वर्ष 2012 में बेस्ट एंकर के रूप में EC Live Questient अवार्ड से सम्मानित किया है।

गौरव कपूर की संपत्ति Gaurav Kapoor Net Worth

  • गौरव कपूर की संपत्ति की बात की जाए उनकी कुल संपत्ति लगभग 30 से 40 लाख रुपये आंकी गई हैं |

गौरव कपूर के विवाद Gaurav Kapoor Controversy

  • जब इंसान कामयाब हो जाता है। कामयाब इंसान अपनी कामयाबी को लेकर सुर्खियों में छाया रहता है। उतना ही वह विवादों में घिरा रहता है। दुनिया में कुछ तो लोग ऐसे होते है, अगर कामयाब लोगों से कोई गलती हो जाए तो उनकी गलती को बड़ा करने में पीछे नहीं हटते। ऐसा ही गौरव कपूर के साथ हुआ है। 6 अप्रैल 2017 को उनके द्वारा बनाए गए जोक्स वीडियो इनफील्ड बुलेट और राइडर्स वीडियो को लेकर गौरव कपूर काफी ट्रोल हुए थे। यह सिलसिला ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला, बाद में कुछ दिनों तक यह शांत हो गया।

गौरव कपूर से जुड़ी रोचक बातें Gaurav Kapoor Facts In Hindi

  • गौरव कपूर भारतीय स्टैंड अप कॉमेडियन और अभिनेता है।
  • गौरव कपूर का जन्म 30 नवंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ।
  • गौरव कपूर ने वर्ष 2003 में डरना मना है नाम की फिल्म में रोमी नाम का किरदार निभाकर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई बड़े-बड़े फिल्मों में काम किया है।
  • गौरव कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है, इनके इंस्टा अकाउंट पर चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हुए हैं। इनका यूट्यूब चैनल है। जहां पर एक मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स है।
  • गौरव कपूर ने अपने शुरुआती करियर में ओपन माइक शो किए, जिसमें उन्होंने कई प्रतियोगिताएं में मेडल जीते हैं।
  • गौरव कपूर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में स्टैंड अप कॉमेडियन प्रतियोगिता में भाग लेकर पहला स्थान हासिल किया था।।

FAQ:

कौन है गौरव कपूर ?

गौरव कपूर भारतीय स्टैंड अप कॉमेडियन, अभिनेता है।

गौरव कपूर का जन्म कहां हुआ था?

30 नवंबर 1987 को वाराणसी में हुआ था।

गौरव कपूर की पत्नी का नाम क्या है?

श्रेया शर्मा

गौरव कपूर की उम्र कितनी है?

36 साल

यह भी पढ़ें

अंतिम शब्द:

  • दोस्तों मुझे विश्वास है कि Gaurav Kapoor Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, लोगो को अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
  • अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Gaurav Kapoor Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|

Leave a Comment