Kushal Tandon Biography In Hindi | कुशाल टंडन का जीवन परिचय

कुशाल टंडन का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, टीवी कैरियर, फिल्मी करियर, रोचक बातें (Kushal Tandon Biography In Hindi, Age, Family, Education, Net Worth, Facts)

कुशाल टंडन ने भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। जो मुख्य रूप से हिंदी धारावाहिकों में अभिनय करते हुए नजर आते हैं। इन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने से पहले एक मॉडल के रूप में काम किया था। साल 2005 में इन्होंने “ग्रासिम मिस्टर इंडिया” प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जहां पर वह पहले रनर अप रहे थे। आज के समय में कुशाल टंडन पापुलर टेलिविजन अभिनेताओं में पहचाना जाता हैं। इन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2011 में “एक हजारो में मेरी बहना है” नाम की सीरियल में “विराट सिंह वढेरा” नाम के लड़के की किरदार निभाकर की थी। इस सीरियल से उनको शुरुआती समय से ही सफलता मिलने लगी। इन्होंने एक के बाद एक कई टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय किया है। तो चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं विस्तार से कुशाल टंडन का जीवन परिचय।

Kushal Tandon Biography In Hindi | कुशाल टंडन का जीवन परिचय

नाम कुशाल टंडन
निक नेम कुशाल
जन्म तारीख 28 मार्च 1985
जन्म स्थान लकनऊ, उत्तरप्रदेश
शिक्षा स्नातक
धर्म हिन्दू
पेशा मॉडल, अभिनेता
डेब्यू टेलीविजन : एक हजारो में मेरी बहना है ( 2011 ) फिल्म : अनलॉक ( 2020 )
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
संपत्ति 20 करोड़ रूपये

कुशाल टंडन का जन्म

28 मार्च 1985 को एक हिंदू परिवार में उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में अभिनेता कुशाल टंडन का जन्म हुआ।उनके पिताजी का नाम बिल्लू टंडन है जो पेशे से एक बिजनेसमैन और ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रेसिडेंट है। इनकी मां का नाम संध्या टंडन है, कुशाल टंडन को टीना और भावना नाम की दो बड़ी बहन है।

कुशाल टंडन की शिक्षा

कुशाल टंडन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई स्काई इंडिया स्कूल, ग्वालियर, मध्य प्रदेश से की पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए नई दिल्ली के हंसराज कॉलेज में दाखिला लिया। जहाँ से इन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया है।

कुशाल टंडन की गर्लफ्रेंड

  • कुशाल टंडन के पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो इन्होंने सबसे पहले एलेना बॉरेवा को डेट किया था। जो एक विदेशी मॉडल है। इन दोनों ने डांस रियलिटी शो नच बलिए में हिस्सा लिया था। जो स्टार प्लस चैनल पर दिखाई जाती थी। इन दोनों का रिश्ता कुछ समय के लिए चला। बाद में कुशाल टंडन बिग बॉस के घर में एंट्री ली। उससे पहले उन्होंने एलेना से रिश्ता तोड़ दिया।
  • बिग बॉस के घर में आने के बाद कुशाल टंडन की मुलाकात गौअर खान से हुई। जो एक अभिनेत्री है, शो के दौरान इन दोनों की दोस्ती हुई और वहीं पर उनका प्यार शुरू हुआ। दोनों ने शो खत्म होने के बाद एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा अपने रिश्ते को लगभग 1 साल तक चलने दिया। बाद में इन दोनों की अलग होने के अफवाहे उड़ी थी। जिसके बाद गौअर खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि दोनों का रिश्ता टूट गया है।
  • गौहर खान से रिश्ता टूट जाने के बाद कुशाल टंडन का नाम अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ जुड़ गया था। लेकिन इन दोनों ने अपने रिश्ते की होने की पुष्टि नहीं की थी।
  • कुशाल टंडन ने “बेहद” नाम की सीरियल में काम किया था। जहां पर उनकी मुलाकात बेहद सीरियल की- को स्टार सुमित भारद्वाज से हुई। इन दोनों का भी रिश्ता लगभग 1 साल तक चला था।
  • साल 2023 के दिवाली में एकता कपूर ने धनतेरस के मौके पर पार्टी रखी थी। जहां पर बड़े से बड़े सितारे शामिल थे जिसमें शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन भी मौजूद थे। तब से शिवांगी जोशी कुशाल टंडन को डेट कर रही है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शिवांगी जोशी प्यार में है। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इन दोनों का रिश्ता शुरू हुआ है।

कुशाल टंडन का करियर

Kushal Tandon Biography In Hindi

  • कुशाल टंडन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने से पहले एक मॉडल के रूप में काम करके अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2005 में इन्होंने “ग्रासिम मिस्टर इंडिया 2005” में हिस्सा लिया था। जहां पर वह पहले रनर अप रहे थे। कुशाल टंडन ने अपनी पढ़ाई यूनाइटेड स्टेट से पूरी की है।इसके बाद अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इंडिया आए जहां पर उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
  • कुशाल टंडन ने साल 2011 से 2013 तक एक हजारों में मेरी बहना है नाम की सीरियल में विराट सिंह वढेरा नाम के लड़के की भूमिका निभाकर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी थी। इस सीरियल से ही उनका काफी प्रसिद्धि हासिल हुई।
  • साल 2012 में नच बलिए 5 की प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर 9 वे पायदान पर थे।
  • साल 2013 में भारत के सबसे विवादित शो बिग बॉस 7 नाम के शो में एक प्रतियोगिता के रूप में हिस्सा लिया। इस शो में वे 95 दिन तक रहे थे। 95 दिन बाद उनको बिग बॉस शो के घर से बाहर होना पड़ा था। इस शो में उनकी मुलाकात अभिनेत्री गौहर खान से हुई। शो में उनका प्यार शुरू हुआ। इन दोनों ने बिग बॉस के घर में एक दूसरे का बखुभी साथ निभाया।
  • साल 2014 में फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 5 प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस शो में वह अपना अच्छा परफॉर्मेंस दे रहे थे। लेकिन शो के एक स्टंट के दौरान चोट लग गई। वह लगातार चार हफ्तों में रहने के बाद शो से बाहर हुए।
  • साल 2016 में कपिल शर्मा शो और सुपर डांसर में एक अतिथि के रूप में दिखाई दिए थे।
  • साल 2016 में कुशाल टंडन ने “बेहद” नाम की सीरियल में अर्जुन शर्मा के रूप में दिखाई दिए थे। इस सीरियल से उनको चार दिन में ही काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। कुशाल टंडन का साथ निभाने वाली जेनिफर विंगेट और सुमित भारद्वाज ने मुख्य किरदार निभाया था।
  • साल 2023 में “बरसाते- मौसम प्यार का” नाम की सीरियल में कुशाल टंडन ने रेयांश लांबा के रूप में किरदार निभा रहे हैं। इसी साल उन्होंने इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 में एक अतिथि के रूप में दिखाई दिए।
  • साल 2023 में “बड़े अच्छे लगते हैं” 3 में कुशाल टंडन एक गेस्ट की तरह पहुंचे।
  • कुशाल टंडन ने हिंदी धारावाहिकों में काम करने के अलावा वेब सीरीज में काम किया है। उन्होंने साल 2018 में एकता कपूर द्वारा निर्मित की गई “हम- आई एम बिकॉज़ ऑफ़” उस वेब सीरीज में राहुल नंदा का किरदार निभाया था।
  • साल 2020 में कुशाल टंडन ने आल्ट बालाजी के “बेबाकी” वेब सीरीज में सूफिया अब्दुल्ला का किरदार निभाया था।
  • साल 2020 में कुशल टंडन ने अनलॉक नाम की हॉरर मूवी में अमर का किरदार भी निभाया है।

कुशाल टंडन की संपत्ति 

अभिनेता कुशाल टंडन की संपत्ति की बात की जाए। तो इनकी संपत्ति 15 से 20 करोड रुपए बताइ गई है। इनके कमाई के मुख्य जरिए इनका अभीनय, टेलीविजन करियर, सोशल मीडिया और अन्य ब्रांड एंडोर्समेंट है। कुशाल टंडन प्रति एपिसोड में अभिनय करने के एक से दो लाख रुपए चार्ज करते हैं।

कुशाल टंडन के अवार्ड

  • साल 2012 में एक हजारों में मेरी बहना है नाम की सीरियल के लिए कुशाल टंडन को बेस्ट फ्रेश न्यू फेस पुरूष के रूप में “इंडियन टेली अवार्ड” से सम्मानित किया है।
  • साल 2012 में एक हजारों में मेरी बहना है के लिए कुशाल टंडन को “डेब्यू इन ए लिड रोल” के रूप में गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया है।
  • साल 2023 में कुशाल टंडन को “बरसाते- मौसम प्यार का” सीरियल के लिए बेस्ट एक्टर पॉपुलर के रूप में इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था।
  • साल 2012 में कुशाल टंडन को ईस्टर्न आई की 50 सबसे सेक्सी एशियाई पुरुषों की सूची में दूसरे पायदान पर स्थान दीया था।

कुशाल टंडन से जुड़ी रोचक बातें

  • कुशाल टंडन एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। जो मुख्य रूप से हिंदी धारावाहिको में अभिनय करते हुए नजर आते हैं।
  • कुशाल टंडन ने अभिनय करियर शुरू करने से पहले एक मॉडल के रूप में काम किया था।
  • कुशाल टंडन का जन्म 28 मार्च 1985 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में हुआ था।
  • साल 2005 में कुशाल टंडन ने “ग्रासिम मिस्टर इंडिया 2005” प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पहले रनर अप रहे थे।
  • साल 2011 में “एक हजारों में मेरी बहना है”, नाम की सीरियल से कुशाल टंडन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
  • कुशाल टंडन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते है।इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हुए हैं।
  • साल 2012 में कुशाल टंडन को ईस्टर्न आई की 50 सबसे सेक्सी एशियाई पुरुषों की सूची में दूसरा स्थान दिया गया था।

FAQ:-

कौन है कुशल टंडन?

कुशाल टंडन एक भारतीय मॉडल और टेलीविजन अभिनेता है।

कुशाल टंडन का जन्म कब और कहां हुआ था?

कुशाल टंडन का जन्म 28 मार्च 1985 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में हुआ।

कुशाल टंडन की गर्लफ्रेंड कौन है ?

सिंगल है

यह भी पढ़े:-

Leave a Comment