Manish Kashyap Biography In Hindi | मनीष कश्यप का जीवन परिचय

Manish Kashyap Biography In Hindi, education, family, career, Youtube Channel, net worth ( मनीष कश्यप का जीवन परिचय, शिक्षा, कॉलेज, विवाद, यूटूब चैनल, रोचक बाते, परिवार , नेट वर्थ, पत्नी )      

 

 

दोस्तों अगर आप यूट्यूब वीडियो देखते हैं और खास तौर पर यूट्यूब पर आप न्यूज़ चैनल देखते हैं, तो आपने मनीष कश्यप के बारे में तो जरूर सुना होगा। मनीष कश्यप बिहार के रहने वाले हैं, जिनका यूट्यूब पर सच तक नाम से चैनल है। अपने चैनल के माध्यम से वह सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए लोगो को जागरूक करते हैं।

इनका जो बोलने का अंदाज है वो लोगों को काफी पसंद आता है। इनकी वीडियो को लाखों की संख्या में देखा जाता है, मनीष कश्यप अपने वीडियो में लगातार कहते हैं कि भ्रष्टाचार व्यक्तियों और शासन के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराई जानी चाहिए। आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे मनीष कश्यप जन्म, परिवार, पत्नी, शिक्षा, संपत्ति, पत्रकारिता की जर्नी और यूट्यूब चैनल के बारे में।

मनीष कश्यप का जीवन परिचय Manish Kashyap Biography In Hindi

नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी
निक नेम Trakin tech
जन्म तारीख 9 मार्च 1988
जन्म स्थान डुमरी महनवा गांव, चंपारण जिला, बिहार
उम्र 34 साल
गृह नगर डुमरी महनवा गांव, चंपारण जिला, बिहार
शिक्षा इंजीनियरिंग
स्कूल सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय पुणे, महाराष्ट्र
कॉलेज डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय, मुम्बई
धर्म हिन्दू
जाती ज्ञात नही
राशी ज्ञात नही
नागरिकता भारतीय
पेशा यूटूबर, पत्रकार
ऑखो का रंग काला
बालो का रंग काला
वैबाहिक स्थिति अविवाहित

 

मनीष कश्यप का जन्म Manish Kashyap Age, Birth

9 मार्च 1988 को बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के डुमरी महनवा गांव में पत्रकार मनीष कश्यप का जन्म हुआ। इनके पिता का नाम उदित कुमार तिवारी है और यह भारतीय सेना में कार्यरत है। मनीष कश्यप को एक भाई भी है और वह एक कंपनी में काम करता है। मनीष कश्यप की शादी नहीं हुई है वह कहते हैं कि मुझ जैसा क्रांतिकारी आदमी को कौन सा व्यक्ति अपनी बेटी देगा। मनीष कश्यप वर्तमान समय में बिहार में ही रह कर अपनी पत्रकारिता के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हैं और इन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर भी पत्रकारिता की है।

मनीष कश्यप का परिवार Manish Kashyap Family

● पिता का नाम- उदित कुमार तिवारी
● मां का नाम- ज्ञात नहीं
● पत्नी- अविवाहित
● भाई का नाम- ज्ञात नहीं
● बहन का नाम- ज्ञात नहीं

मनीष कश्यप की शिक्षा Manish Kashyap Education

  • मनीष कश्यप को बचपन से ही पढ़ाई करने के मामले में दिलचस्पी थी और इनको एक होनहार बच्चों की सूची में गिना जाता था। इन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने गांव से ही पूर्ण की है। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई 2009 में पूरी कि, बाद में महाराष्ट्र चले गए।
Manish Kashyap Biography In Hindi
Image by Manish Kashyap Instagram
  • महाराष्ट्र के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय पुणे से सिविल इंजीनियर की डिग्री प्राप्त की, इन्होंने यह डिग्री वर्ष 2016 में हासिल की। मनीष कश्यप ने इंजीनियरिंग करने के बाद वह अब अपने राज्य बिहार लौटे और वहां पर पत्रकारिता शुरू कर दी अपने पत्रकारिता के माध्यम से वह बिहार में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज उठाते थे और सच तक न्यूज़ चैनल के माध्यम से लोगों को जागरूक करते थे।

मनीष कश्यप का करियर

  • साल 2016 में मनीष ने महाराष्ट्र के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय पुणे से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। डिग्री पूरी करने के बाद वह अपने बिहार वापस आ गए। मनीष कश्यप को हमेशा लोगों के हित में तथा देश सेवा करने में ज्यादा रुचि थी। इसी कारण से वह पत्रकारिता में शिफ्ट हो गए और यूट्यूब पर चैनल बनाकर वह अपने पत्रकारिता के माध्यम से लोगों को जागृत कर रहे हैं।

Sach Tak News Channel

  • 13 जुलाई 2018 को मनीष कश्यप ने यूट्यूब पर चैनल बनाया। उन्होंने अपने चैनल का नाम सच तक न्यूज़ रखा। इस चैनल पर वह भ्रष्टाचारी नेताओं और सरकार की नाकामियों और उनकी गलतियों के बारे में बता कर वीडियो अपलोड करते हैं।
  • कुछ समय बाद वह काफी प्रसिद्ध हुये और अपने पत्रकारिता के माध्यम से सरकार के जितने भी काम है, वहां पर होने वाले रिश्वतखोरी और घोटालों के बारे में वीडियो में खुलकर लोगों को बताते हैं। आम जनता किसी भी समस्याओं का सामना ना कर सके, इसलिए वह वीडियो के माध्यम से लोगों को बताते हैं, कि आपका हक क्या है और आप किस तरीके से उन्हें हासिल कर सकते हो।
  • जब वह पत्रकारिता करते हैं और उनकी पत्रकारिता का जो अंदाज है। लोगों को काफी पसंद आता है, कुछ ही समय में वह बिहार में काफी प्रसिद्ध हुए और बिहार के लोग उन्हें “सन ऑफ बिहार” के नाम से बुलाते हैं।
  • लोगों को जागरूक करने के लिए उन्हें पत्रकारिता का विकल्प चुना था इसके बाद उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा और वर्ष 2020 का विधानसभा चुनाव चनपटिया में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए। मनीष कश्यप इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें चुनाव में कुल 9239 वोट मिले थे।
  • चुनाव लड़ने के बाद वह एक बार फिर से पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुत ही सक्रिय हो गए और मनीष कश्यप सरकारी कार्यालयों, चिकित्सा क्षेत्र, शिक्षा व्यवस्था तथा सरकारी कामों में हो रहे घोटाले के बारे में खुलकर रिपोर्टिंग करते थे और लोगों को बताते थे कि देखो कैसा भ्रष्टाचार हो रहा है।

मनीष कश्यप को क्यों गिरफ्तार किया गया है

मनीष कश्यप एक पत्रकार और यूट्यूबर है। अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से वह सरकार की नाकामियों के बारे में बताते रहते हैं। जिसके कारण वह सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी वीडियो को लाखों की संख्या में देखा जाता है। मनीष कश्यप एक बिहार के हीरो की तरह पहचाने जाते हैं। उन्हें सन ऑफ बिहार के नाम से पुकारा जाता है। अभी फिलहाल मनीष कश्यप पुलिस की हिरासत में है। दरअसल बात यह है कि मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में मजदूरी करने वाले बिहारी मजदूरों के साथ होने वाले हिंसा और मारपीट के खिलाफ भ्रामक वीडियो बनाकर प्रसारित करने का आरोप लगा है। इसके बाद उनके घर पर कुर्की के साथ जब्ती की कार्यवाही शुरू हुई और उनके घर की कीमती चीजें जप्त करने लगे। जिसके बाद मनीष कश्यप ने जगदीशपुर थाने में सरेंडर कर दिया।

मनीष कश्यप संपत्ति Manish Kashyap Net Worth

  • मनीष कश्यप ने 2020 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। पुराने वहां पर अपनी संपत्ति के बारे में बताया था, उनकी चल संपत्ति 15 लाख 70 हजार रुपये है और अचल संपत्ति 25 लाख रुपए की है और उनकी कुल आय 49 की है।

FAQ :

मनीष कश्यप मोबाइल नंबर?

9709920218

मनीष कश्यप का घर कहां है?

मनीष कश्यप बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के डुमरी महनवा गांव के रहने वाले है।

मनीष कश्यप कौन है?

एक पत्रकार है जिनका यूट्यूब पर सच तक न्यूज़ चैनल है

मनीष कश्यप का व्हाट्सएप नंबर?

9709920218

मनीष कश्यप को कितना वोट मिला?

मनीष कश्यप ने 2020 में विधानसभा चुनाव लड़ा था और उन्हें 9239 वोट मिले थे।

मनीष कश्यप का पूरा नाम क्या है?

त्रिपुरारी कुमार तिवारी

मनीष कश्यप की सैलरी कितनी है?

40 से 50 हजार रुपए कमा लेते हैं

यह भी पढ़े :

● हर्षवर्धन जैन का जीवन परिचय
● मिस्टर इंडियन हैकर का जीवन परिचय
● सतीश कुशवाहा का जीवन परिचय
● सतीश कुशवाहा का जीवन परिचय

अंतिम शब्द :

  • दोस्तों मुझे विश्वास है कि Manish Kashyap Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
  • अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है | आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद |

Leave a Comment