Raftar Biography In Hindi | रफ्तार का जीवन परिचय

Raftar Biography In Hindi, age, Biography, birthday, family, Education, Career, ( रफ्तार का जीवन परिचय, जन्मा, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, रोचक बातें )    

रफ्तार जिनका असली नाम दिलिन नायर है। जो एक भारतीय रैपर, नर्तक, गीतकार है। जो मुख्य रूप से हिंदी और पंजाबी गाने के लिए जाने जाते हैं। रफ्तार ने अपने करियर की शुरुआत एक डांसर के रूप में की थी। वर्ष 2008 में लिल गोलू और यंग अमली (जिसे अभी इक्का के नाम से पहचाना जाता है) के साथ रैप करके अपने करियर को शुरू किया था। रफ्तार के गाने सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में देखा जाता है। दोस्तो आपने भी रफ्तार के म्यूजिक वीडियो देखे ही होंगे। आज रफ्तार ने देश के कई लोगो के दिलों में अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं, विस्तार से कौन है रफ्तार उर्फ दिलीन नायर। Raftar Biography In Hindi इस लेख में आप जानने वाले है, रफ्तार का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, विवाद, रोचक बातों के बारे में।

Raftar Biography In Hindi रफ्तार का जीवन परिचय

नाम रफ़्तार
निक नेम दिलीन नायर
जन्म तारीख 16 नवम्बर 1988
जन्म स्थान तिरुअनंतपुरम, केरल
उम्र 35 साल
शिक्षा स्नातक
स्कूल माउंट आबू पब्लिक स्कूल न्यू दिल्ली, सचदेवा पब्लिक स्कूल रोहिणी और शिवा शिक्षा सदन सोनीपत
कॉलेज विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज न्यू दिल्ली
धर्म हिन्दू
राशी वृश्चिक राशी
नागरिकता भारतीय
पेशा रैपर, सिंगर, डांसर, गीतकार
पहला गाना फिल्म ब्रेकअवे से बियर बार
वैवाहिक स्थिति विवाहित ( तलाकशुदा )

रफ्तार का जन्म Raftar Age, Birth

16 नवंबर 1988 को तिरुअनंतपुरम केरल में रफ्तार का जन्म हुआ था। वह एक मलयाली है, इसके बाद उनके माता-पिता दिल्ली में रहने चले गए थे। इनके पिताजी इंडियन रेलवे में क्लीनर के रूप में काम करते थे और उनकी माताजी टाइपिस्ट थी।

रफ्तार का परिवार Raftar Family

  • पिता का नाम- ज्ञात नहीं
  • मां का नाम- ज्ञात नहीं
  • भाई का नाम- ज्ञात नहीं
  • बहन का नाम- ज्ञात नहीं
  • पत्नी का नाम- कोमल वोहरा( तलाकशुदा )

रफ्तार की शिक्षा Raftar Education

  • रफ्तार ने अपने स्कूल की शिक्षा माउंट आबू पब्लिक स्कूल न्यू दिल्ली, सचदेवा पब्लिक स्कूल रोहिणी और शिवा शिक्षा सदन सोनीपत से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई कंप्यूटर में स्नातक किया है। जीसके लिए उन्होंने विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज न्यू दिल्ली में दाखिला लिया था।

रफ्तार की पत्नी Raftar Wife

  • वर्ष 2011 में रफ्तार और कोमल वोहरा की मुलाकात हुई थी। इन दोनों की दोस्ती हुई, और इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। रफ्तार ने 1 दिसंबर 2016 में कोमल वोहरा से शादी की थी।
  • कोमल वोहरा एक इंटीरियर डिजाइनर है और वह भारतीय टेलीविजन अभिनेता करण वोहरा और कुणाल वोहरा की बहन है।

रफ्तार का तलाक

  • रैपर रफ्तार काफी फेमस है, जिनकी शादी 2016 में कोमल वोहरा से हुई थी। इन दोनों की शादी हुई तो उनके चाहने वाले काफी उनकी जोड़ी को अप्रिशिएट करते थे। लेकिन किसी को भी नहीं पता था कि यह जोड़ी आगे चलकर टूटेगी। इनकी शादी 6 साल बाद अक्टूबर महीने में खत्म होने वाली थी। इन्होंने वर्ष 2020 में तलाक के लिए अर्जी दे दी थी। लेकिन कोरोनावायरस की वजह से दस्तखत नहीं हो पाए और आज के समय में यह दोनों एक दूसरे से दूरियां बनाकर रह रहे हैं।

रफ्तार का कैरियर

  • रफ्तार ने अपने करियर की शुरुआत “मैक्स” नाम के एक डांसर के रूप में कर दी थी क्योंकि उन्हें डांस करने का काफी शौक रहा था।
  • रफ्तार को डांसिंग के अलावा गाने लिखने का काफी शौक था और उन्होंने वर्ष 2008 में लिल गोलू और यंग अमली के साथ रैप सॉन्ग करके अपने रैपिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने कई सारे गाने रिकॉर्ड कीए और अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिए।
Raftar Biography In Hindi
Image: Raftar Instagram
  • वर्ष 2011 के डांस इंडिया डांस शो में मैक्स और मानिक नाम के सहयोगी के साथ हिस्सा लिया था और इसी साल उन्होंने अपने जिंदाबाद नाम के रैप गाने को लॉन्च कर दिया था और अपनी प्रसिद्धि हासिल की थी। इनके गाने को काफी लाखों की संख्या में देखा गया था।
  • इसके बाद कुछ समय उन्होंने हनी सिंह के साथ मिलकर माफिया मुंडीर ग्रुप में काम करने लगे थे। लेकिन किसी कारणवश से वह माफिया मुंडीर ग्रुप से अलग हो गए।
  • वर्ष 2013 में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता सैफ अली खान के साथ तमंचे पर डिस्को नाम के गाने में अभिनय करके अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और यह गाना काफी सुपरहिट साबित हुआ था।
  • रफतार रियलिटी शो में भी देख चुके है। वह रियलिटी शो एमटीवी रोडीज के गैंग लीडर भी है। इसके अलावा वह एमटीवी हसल और डांस इंडिया डांस की जज भी रह चुके हैं।

रफ्तार के गाने Raftar Songs

  • 2009- बीयर
  • 2012- मॉडल, मजनू
  • 2013- मैडम जी, तमंचे पे डिस्को
  • 2014- स्नाइपर, स्वैग मेरा देसी है, गर्ल पावर
  • 2021- घाना कसुता, बर्बाद
  • 2022- रफ्तार

रफ्तार की संपत्ति Raftar Net Worth

रफ्तार ने अपने करियर की शुरुआत एक डांसर के रूप में की थी और आज वह बड़े रैपर में से एक है रफ्तार अपने प्रत्येक गाने के लिए लगभग तीन से चार लाख रुपये चार्ज कर लेते हैं। इनकी संपत्ति की बात की जाए तो इनकी संपत्ति 10 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपए के हिसाब से 81 करोड़ रुपये होते है।

रफ्तार के विवाद

रफ्तार का विवाद यो हनी सिंह से जुड़ा हुआ है। उनका विवाद फिल्म “फगली” के ट्रैक को लेकर हुआ था। रफ्तार ने दावा किया था कि उन्होंने इस फिल्म का टाइटल ट्रैक और दो अन्य गाने “बंजारे” और “धूप चिक” पहले से ही लिखे और बनाए थे।

रफ्तार से जुड़े रोचक बातें Raftar Facts In Hindi

  • रफ्तार एक भारतीय रैपर, संगीतकार और गीतकार है।जिनके म्यूजिक वीडियो लाखों की संख्या में देखा जाता है।
  • रफ्तार ने अपने करियर की शुरुआत एक डांसर के रूप में की थी।
  • रफ्तार ने अपनी शादी कोमल वोहरा से की थी। जो एक इंटीरियर डिजाइनर है और शादी के 6 साल बाद वह एक दूसरे से अलग रह रहे हैं।
  • रफ्तार का असली नाम दिलिन नायर है।
  • रफ्तार ने डांस इंडिया डांस शो में भी हिस्सा लिया है।
  • रफ्तार ने अपना पहला रैप “जिंदाबाद” वर्ष 2011 में रिलीज कर दिया था जो काफी प्रसिद्ध हुआ था।

FAQ:

रफ्तार का असली नाम क्या है?

दिलीन नायक

रफ्तार की पत्नी कौन है?

कोमल वोहरा

रफ्तार की शादी कब हुई थी?

1 दिसंबर 2016 को

रफ्तार कौन है?

रफ्तार एक भारतीय रैपर है। ये भी पढ़े:

अंतिम शब्द :

  • दोस्तों मुझे विश्वास है कि Raftar Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, लोगो को अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
  • अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Raftar Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|

 

Leave a Comment