Sanjida Sheikh Biography In Hindi| संजीदा शेख का जीवन परिचय

संजीदा शेख का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, टीवी करीयर, संपत्ति, रोचक बातें ( Sanjida Sheikh Biography In Hindi, Age, Family, Education, Net Worth)

संजीदा शेख एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री है। जो मुख्य रूप से हिंदी धारावाहिको में अभिनय करती हुई नजर आती है। संजीदा शेख ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2003 में अमिताभ बच्चन के द्वारा अभिनीत की गई “बागबान” मूवी में नील नाम की लड़की का किरदार निभाया था। संजीदा शेख ने हिंदी, पंजाबी, कन्नड़ फिल्मों में भी अभिनय किया है। संजीदा शेख ने अपने टेलीविजन अभीनय करियर की शुरुआत साल 2006 में “क्या होगा निम्मो का” सीरियल में निम्मो का किरदार निभा कर टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी। आज के समय में वह प्रसिद्ध अभिनेत्रीयों में पहचानी जाती है। संजीदा शेख ने अभिनय करियर शुरू करने से पहले एक कोरियोग्राफर के रूप में काम किया है। तो चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं विस्तार से संजीदा शेख का जीवन परिचय।

Sanjida Sheikh Biography In Hindi | संजीदा शेख का जीवन परिचय

नाम संजीदा शेख
जन्म तारीख 20 दिसंबर 1984
जन्म स्थान कुवैत
शिक्षा स्नातक
धर्म ईस्लाम
पेशा अभिनेत्री
डेब्यू टेलीविजन : क्या होगा निम्मो का (2003 )
फिल्म : बागबान ( 2006 )
वैवाहिक स्थिति विवाहित
संपत्ति 40 करोड़ रूपये

संजीदा शेख का जन्म

संजीदा शेख का जन्म 20 दिसंबर 1984 को कुवैत में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। वर्तमान समय में संजीदा शेख मुंबई में रहती है। उनका परिवार गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है। उनके पिता के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इनकी माँ का नाम अनिशा शेख है। संजीदा शेख को एक भाई है, जिसका नाम अनस शेख है।

संजीदा शेख की शिक्षा

संजीदा शेख ने स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। हालांकि उनके स्कूल और कॉलेज के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

संजीदा शेख का परिवार

पिता का नाम- ज्ञात नहीं
मां का नाम- ज्ञात नहीं
पति का नाम- आमिर अली तलाकशुदा
बच्चे- एक बेटी (आयरा शेख)

संजीदा शेख की शादी, पति

2 मार्च 2012 को संजीदा शेख ने आमिर अली के साथ शादी की। दंपति को एक बेटी है जिसका नाम आयरा शेख है। यह दोनों कई सालों तक एक दूसरे से लग रहे और बाद में इन दोनों ने साल 2022 में तलाक के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।

Sanjida Sheikh Biography In Hindi

संजीदा शेख का करियर

फिल्मी करियर

  • संजीदा शेख ने साल 2003 में बागबान मूवी में “नीली” नाम की लड़की का किरदार निभाकर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। साल 2005 में Ponniyan Selvan नाम की तमिल फिल्म में संजीदा शेख ने प्रिया नाम की लड़की का किरदार निभाया था।
  • साल 2006 में “शुभम” नाम की कन्नड़ मूवी में संजीदा ने प्रिया नाम के लड़की का किरदार निभाया था।
  • साल 2010 में पंख मूवी में कुसुम के रूप में देखी गई थी।
  • साल 2018 में संजीदा शेख ने Ashke नाम की पंजाबी मूवी में जिया नाम की लड़की का कीरदार निभाया था। इसी साल वह “नवाबजादे” मूवी के मम्मी कसम गाने में अतिथि के रूप में देखी गई।
  • साल 2020 में Taish मूवी में Jahan Brar के रूप में किरदार निभाया। इसी साल उन्होंने Khali Khuhi मूवी में प्रिया का किरदार निभाया।
  • साल 2022 में Main Te Bapu नाम की पंजाबी मूवी में काम किया।
  • साल 2024 में फाइटर, Kun Faya Kun मूवी में संजीदा शेख अपना किरदार निभाने के लिए तैयार है।

टेलीविजन करियर

साल 2006 में संजीदा शेख ने “क्या होगा निम्मो का” नाम की सीरियल में निम्मो का किरदार निभाकर अपने टेलीविजन अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके अगले वर्ष 2007 में उन्होंने “कयामत” नाम की मूवी में आयशा शेरगिल का किरदार निभाया था। इसके बाद संजीदा ने एक के बाद एक कई धारावाहिकों में अभिनय किया है जिनकी सूची हमने आपको नीचे दी है।

  • क्या होगा निम्मो का
  • कयामत
  • नच बलिए 3
  • क्या दिल में है
  • नचले वे विद सरोज खान
  • नच बलिए 4
  • जाने पहचाने से ये अजनबी
  • जरा नाच के दिखा 2
  • सपना बाबुल का : विदाई
  • हाय : पड़ोसी कौन है दोषी
  • पिया का घर प्यारा लगे
  • रामलीला अजय देवगन के साथ
  • बिग बॉस 6
  • बदलते रिश्तों की दास्तान
  • एक हसीना थी
  • झलक दिखला जा 8
  • टशन-ए-इश्क
  • भाग्यलक्ष्मी
  • पावर कपल
  • स्वरागिनी : जुड़े रिश्तो की सुर
  • इश्क का रंग सफेद
  • लव का है इंतजार
  • गेहराईयां
  • रूप मर्द का नया स्वरूप
  • कुंडली भाग्य
  • तंत्र
  • नागिन 3
  • कुमकुम भाग्य

संजीदा शेख की उपलब्धियां और अवार्ड

  • संजीदा शेख एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है जो मुख्य रूप से हिंदी धारावाहिक में अभिनय करती है। संजीदा शेख ने साल 2006 में अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी, आज के समय में वह प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री में पहचानी जाती है। इसके लिए उनको कई पुरस्कारो से सम्मानित किया है।
  • साल 2008 में “कयामत” सीरियल के लिए “बेस्ट एक्ट्रेस इन ए नेगेटिव रोल” के रूप में जी गोल्ड अवार्ड प्राप्त हुआ है।
  • साल 2011 में सबसे स्टाइलिस्ट अभिनेत्री के रूप में जी गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • साल 2014 में “एक हसीना थी” सीरियल के लिए उनको इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स से सम्मानित किया है।
  • साल 2019 में Ashke नाम की पंजाबी मूवी के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के रूप में पीटीसी पंजाबी फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

संजीदा शेख की संपत्ति

संजीदा शेख एक भारतीय प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर कामयाबी हासिल की है।आज के समय में संजीदा शेख करोडो संपत्ति की मालिक है। इनकी संपत्ति की बात की जाए रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 40 करोड रुपए बताई गई है। इनके कमाई के मुख्य स्रोत इनका अभिनय, टेलीविजन, फिल्में, सोशल मीडिया और अन्य ब्रांड एंडोर्समेंट है। संजीदा शेख प्रति एपिसोड में अभिनय करने का 1 लाख रुपये चार्ज करती है।

संजीदा शेख से जुड़ी रोचक बातें

  • संगीता शेख एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री है। जो मुख्य रूप से हिंदी धारावाहिकों में अभिनय करती हुई नजर आती है। इसके अलावा उन्होंने पंजाबी, तेलुगू, और कन्नड़ मूवी में भी अभिनय किया है।
  • संजीदा शेख ने अभिनय करियर शुरू करने से पहले एक कोरियोग्राफर के रूप में काम किया था।
  • संजीदा शेख ने साल 2014 में एक हसीना थी नाम की सीरियल में दुर्गा ठाकुर का किरदार निभा कर अपनी प्रसिद्धि हासिल की, क्योंकि उस समय यह शो स्टार प्लस का सबसे सफल शो के रूप में सामने आया।
  • संजीदा शेख का जन्म 20 दिसंबर 1984 को कुवैत में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। जो अहमदाबाद के गुजरात के रहने वाले थे।
  • संजीदा शेख ने साल 2003 में बागबान मूवी में नीली नाम की लड़की का किरदार निभा कर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
  • साल 2006 में क्या होगा निम्मो का नाम की सीरियल में निम्मो का किरदार निभा कर संजीदा ने अपने टेलीविजन अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
  • संजीदा शेख ने कई हिंदी धारावाहिक में अभिनय किया है, जिसके लिए उनको कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। जिसमें इंडियन टेली अवॉर्ड्स और पीटीसी पंजाबी फिल्म अवार्ड शामिल है।
  • संजीदा शेख की संपत्ति लगभग 40 करोड रुपए है और वह प्रति एपिसोड में अभीनय करने के लिए 1 लाख रुपये चार्ज लेती है।
  • संजीदा शेख सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है, इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हुए हैं।
  • संजीदा शेख के पसंदीदा अभिनेता इरफान खान और शाहरुख खान है और अभिनेत्री काजल है।

FAQ:-

कौन है संजीदा शेख?

संजीदा शेख एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है।

संजीदा शेख का जन्म कब और कहां हुआ था?

संजीदा शेख का जन्म 20 दिसंबर 1984 को कुवैत में हुआ था।

संजीदा शेख की उम्र कितनी है?

40 साल ( 2023 )

संजीदा शेख की पति का नाम क्या है?

आमिर अली (तलाकशुदा)

यह भी पढ़े:-

Leave a Comment