Satish Kaushik Biography In Hindi | सतीश कौशिक का जीवन परिचय

Satish Kaushik Biography In Hindi, Age, Birth, Education, Family, Net Worth, (सतीश कौशिक का जीवन परिचय,निधन, करियर, फिल्मे, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और रोचक बाते)  

दोस्तों दुनिया में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो अपनी कड़ी मेहनत और लगन से लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं, और लोग भी उनको अपना रोल मॉडल बना लेते है। कुछ उन्हीं लोगों में से एक इंसान के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। जिनका नाम है सतीश कौशिक। सतीश कौशिक एक भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता हैं। जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बतौर निर्देशक के रूप में की थी। वर्ष 1987 में “मिस्टर इंडिया” नाम की मूवी में कैलेंडर का किरदार निभाकर अपनी लोकप्रियता हासिल करने वाले सतीश कौशिक आज इस दुनिया में नहीं रहे। 9 मार्च 2023 को उनका गुरुग्राम में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।जिसे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक का वातावरण फैल चुका है। आइए जानते हैं विस्तार से सतीश कौशिक कौन है।

Satish Kaushik Biography In Hindi इस लेख में आप जानने वाले है। सतीश कौशिक का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और रोचक बातों के बारे में।

Table of Contents

Satish Kaushik Biography In Hindi सतीश कौशिक का जीवन परिचय

नाम सतीश कौशिक
निक नेम कैलेंडर
जन्म तारीख 13 अप्रैल 1956
जन्म स्थान महेन्द्रनगर, हरियाणा
उम्र 67 साल ( 2023 )
शिक्षा स्नातक
स्कूल ज्ञात नही
कॉलेज किरोड़ीमल कॉलेज, नई दिल्ली ( 1972 ), राष्ट्रिय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली ( 1978 ), भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान, पुणे
धर्म हिंदू
नागरिकता भारतीय
पेशा फिल्म निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता
डेब्यू

फिल्म ( डिरेक्टर ): रूप की रानी चोरो का राजा ( 1993 )
फिल्म ( अभिनेता ) : मासूम ( 1983 )
टीवी ( अभिनेता ) : द ग्रेट इंडियन फॅमिली ड्रामा ( 2015 )

वैवाहिक स्थिति विवाहित
निधन 9 मार्च 2023
बालो का रंग काला
ऑंखो का रंग काला
वजन 90 किलो

सतीश कौशिक का जन्म Satish Kaushik Age, Birth

  • 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में भारतीय अभिनेता सतीश कौशिक का जन्म हुआ था। इनका परिवार हिंदू धर्म से ताल्लुक रखता है।

सतीश कौशिक का परिवार Satish Kaushik Family

  • पिता का नाम- ज्ञात नहीं
  • मां का नाम- ज्ञात नहीं
  • पत्नी का नाम- शशि कौशिक
  • भाई का नाम- ज्ञात नहीं
  • बहन का नाम- ज्ञात नहीं
  • बच्चे- वंशिका कौशिक (बेटी)

सतीश कौशिक की शिक्षा Satish Kaushik Education

  • सतीश कौशिक ने अपने शुरुआती शिक्षा दिल्ली के करोलबाग से पूरी की है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन किया। वर्ष 1978 में वहां से पास होने के बाद सतीश कौशिक ने फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया से पढ़ाई पूरी की।
Satish Kaushik Biography In Hindi
Image: Satish Kaushik Instagram

सतीश कौशिक की पत्नी Satish Kaushik Wife

  • वर्ष 1985 में सतीश कौशिक ने शशि कौशिक से शादी की। इन्हें एक बेटा हुआ। जिनका नाम उन्होंने शानू रखा था।इसका दुर्भाग्य से 2 साल की उम्र में उसका निधन हुआ था।इसके बाद वर्ष 2012 में उनको एक बेटी हुई। जिसका नाम उन्होंने वंशिका रखा।

सतीश कौशिक की मृत्यु कैसे हुई

  • रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया कि सतीश कौशिक गुरुग्राम में किसी से मिलने के लिए कार से जा रहे थे। तभी अचानक उनको कार के अंदर दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हुआ। निधन होने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक का वातावरण फैल चुका है। इनका निधन होने से देश के कई बड़े बड़े अभिनेता तथा राजनेताओं ने ट्वीट करके शोक जताया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी ट्वीट आया है।

सतीश कौशिक का करियर

  • सतीश कौशिक ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक के रूप में की थी उन्होंने निर्देशक शेखर कपूर के साथ मिलकर मासूम फिल्म में काम किया था। उन्हें इस फिल्म में अभिनय भी किया था।
  • सतीश कौशिक ने बतौर निर्देशक के रूप में अपनी फिल्म “रूप की रानी चोरों का राजा” से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अनिल कपूर और श्रीदेवी को लिया था। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हुई थी।
  • इसके बाद उन्होंने “प्रेम” नाम की फिल्म निर्देशित की जो अभिनेत्री तब्बू की प्रथम फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने “हम आपके दिल में रहते हैं” नाम की फिल्म निर्देशित की। इस फिल्म के अंदर उन्होंने अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लिया था और यह फिल्म उस समय काफी हिट भी साबित हुई थी।
  • सतीश कौशिक ने अपने करियर की शुरुआत एक निर्देशक के रूप में करने के बाद उन्होंने कई सारे बॉलीवुड की फिल्मों में सहायक कलाकार के रूप में अभिनय किया। उन्होंने वर्ष 1987 में अनिल कपूर द्वारा अभिनीत की गई “मिस्टर इंडिया” नाम की मूवी में एक कैलेंडर का रोल निभाया था और उनके इस किरदार को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसके बाद उनको कैलेंडर के नाम से बुलाने जाने लगा था। वर्ष 1996 में “साजन चले ससुराल” नाम की मूवी में उन्होंने गोविंदा के साथ “मुत्तु” नाम का किरदार निभाया था। इस किरदार से तो उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी।
  • वर्ष 2003 में उन्होंने “तेरे नाम” नाम की मूवी निर्देशित की थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के अंदर सलमान खान और भूमिका चावला शामिल थी।
  • सतीश कौशिक एक निर्देशक होने के अलावा एक अच्छे लेखक भी है। उन्होंने मिलेंगे मिलेंगे, शादी से पहले और “जाने भी दो यारो” फिल्मों में संवाद लिखे हैं।

सतीश कौशिक का फिल्मी करियर

  • वर्ष 1983 में सतीश कौशिक ने मासूम नाम की मूवी में किरदार निभाकर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसी वर्ष उन्होंने “जाने भी दो यारो” मूवी में दीखे थे। वर्ष 1987 में “मिस्टर इंडिया” नाम की मूवी में कैलेंडर नाम का किरदार निभा कर अपनी लोकप्रियता हासिल की। इसके अगले वर्ष 1988 में उन्होंने अभिनेता जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर द्वारा अभिनीत “राम लखन” मूवी में अभिनय किया था। इसके बाद सतीश कौशिक बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी मूवी में किरदार निभाते देखे गए। जिनकी सूची हमने आपको आगे दी है।

सतीश कौशिक की फिल्में Satish Kaushik Movies

  • 1983- जाने भी दो यारो, मासूम
  • 1987- मिस्टर इंडिया
  • 1988- राम लखन
  • 1989- प्रेम प्रतिज्ञा
  • 1996- साजन चले ससुराल
  • 1997- मेरे सपनों की रानी, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी
  • 1998- आंटी नंबर वन, बड़े मियां छोटे मियां
  • 1999- राजाजी, हम आपके दिल में रहते हैं, हसीना मान जाएगी
  • 2000- दुल्हन हम ले जायेंगे, तेरा जादू चल गया, पापा द ग्रेट, हमारा दिल आपके पास है, चल मेरे भाई, हद कर दी आपने
  • 2001- क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता
  • 2002- हम किसी से कम नहीं
  • 2003- तहज़ीब, आउट ऑफ कंट्रोल
  • 2004- वजह
  • 2005- खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे,
  • 2006- उमर
  • 2007- माइग्रेशन, ब्रिक लेन
  • 2008- गॉड तुसी ग्रेट हो

सतीश कौशिक एक निर्देशक के रूप में

  • सतीश कौशिक एक अभिनेता के अलावा एक फिल्म निर्देशक भी है और अपने करियर की शुरुआत एक निर्देशक के रूप में ही की थी। उन्होंने वर्ष 1993 में रूप की रानी चोरों का राजा फिल्म को निर्देशित किया था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हुई थी। 1999 में उन्होंने “हम आपके दिल में रहते हैं” नाम की मूवी निर्देशित की और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वर्ष 2003 में सतीश कौशिक ने “तेरे नाम” की मूवी निर्देशित की। इस मूवी में उन्होंने सलमान खान को मुख्य किरदार निभाने का मौका दिया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट साबित हुई थी। जिसके बाद सतीश कौशिक एक अच्छे निर्देशित के रूप में पहचाने जाने लगे थे। बॉलीवुड की कई बड़ी बड़ी मूवी उन्होंने निर्देशित की है जिसकी सूची हमने आपको आगे दी है।

सतीश कौशिक के द्वारा निर्देशित की गई फिल्में

  • 1993- की रानी चोरों का राजा
  • 1995- प्रेम
  • 1999- हम आपके दिल में रहते हैं
  • 2000- हमारा दिल आपके पास है
  • 2001- मुझे कुछ कहना है
  • 2002- बधाई हो बधाई
  • 2003- तेरे नाम
  • 2005- वादा
  • 2006- शादी से पहले
  • 2008- मिलेंगे मिलेंगे

सतीश कौशिक के पुरस्कार Satish Kaushik Awards

  • वर्ष 1990 में राम लखन और साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के रूप में फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया।
  • वर्ष 1999 में परदेसी बाबू मूवी के सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के रूप में बॉलीवुड मूवी अवार्ड से सम्मानित किया। 2022 में कागज मूवी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2022 में थार फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया।

सतीश कौशिक की संपत्ति Satish Kaushik Net Worth

  • सतीश कौशिक की संपत्ति की बात की जाए तो इनकी संपत्ति मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 120 करोड़ रुपए बताई गई है।

सतीश कौशिक से जुड़ी रोचक बातें Satish Kaushik Facts In Hindi

  • सतीश कौशिक एक फिल्म निर्माता निर्देशक और अभिनेता है। अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1983 में निर्देशक शेखर कपूर की “मासूम” नाम की मूवी में सहायक निर्देशक के रूप में काम करके की थी और इस फिल्म में उनको अभिनेता के रूप में भी देखा गया था।
  • सतीश कौशिक “मिस्टर इंडिया” नाम की मूवी में कैलेंडर का निभाकर अपनी लोकप्रियता हासिल की थी। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट साबित हुई थी।
  • सतीश कौशिक ने साजन चले ससुराल में मूत्तू नाम का किरदार निभा कर भी अपनी लोकप्रियता हासिल करने में सफल रहे थे।
  • सतीश कौशिक फिल्म अभिनेता के अलावा एक अच्छे निर्माता भी है। उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी बड़ी मूवी को बनाया है। जिसमें तेरे नाम, हम आपके दिल में रहते हैं, वादा जैसी बड़ी फिल्में शामिल है।
  • वर्ष 2015 में “द ग्रेट इंडियन फैमिली ड्रामा इन नवाब जंग बहादुर” में उनको महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिला था और यह सब टीवी पर प्रसारित हुआ था।
  • सतीश कौशिक ने अभिनेता अनुपम खेर के साथ “करोल बाग प्रोडक्शन” नाम की एक फिल्म कंपनी की स्थापना की थी।
  • सतीश कौशिक अभिनेता बनने से पहले उन्होंने एक कपड़ा मिल में ₹400 की नौकरी करते थे।
  • वर्ष 2020 में सतीश कौशिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट साझा करके बताया था, कि वह 1979 में जब मुंबई आए थे। तब उन्होंने अपने साथ एक झोला और अटैची को लाया था। उनको बचपन से ही थिएटर से लगाव था। जिसके लिए वह मुंबई चले आए थे।

FAQ:

सतीश कौशिक का जन्म कब हुआ था?

13 अप्रैल 1956

सतीश कौशिक की उम्र कितनी है?

67 वर्ष 2023 तक

सतीश कौशिक की पत्नी का नाम क्या है?

शशि कौशिक

सतीश कौशिक की मृत्यु कहां हुई थी?

गुरुग्राम में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।

सतीश कौशिक की मृत्यु कितने बजे हुई थी?

सुबह 8:16 में

यह भी पढ़े:

अंतिम शब्द:

  • दोस्तों मुझे विश्वास है कि Satish Kaushik Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, लोगो को अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
  • अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Satish Kaushik Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|
 

Leave a Comment