Smriti Mandhana Biography In Hindi | स्मृति मंधाना का जीवन परिचय

Smriti Mandhana Biography In Hindi, Age, Birth, Education, Net Worth (स्मृति मंधाना का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, क्रिकेट करियर, टेस्ट करियर )  

दोस्तो हमारे देश में क्रिकेट काफी लोकप्रिय खेल है। यह देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर खेल है। घर-घर में क्रिकेट प्रेमी दिखाई देते हैं। जिसका कारण है भारतीय क्रिकेटर। दोस्तों भारतीय क्रिकेटर में से बड़े बड़े क्रिकेटर बने है, जीसमें सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, राहुल द्रविड़ जैसे शामिल है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी किसी से कम नहीं है। जिन्होंने अपने चौके और छक्कों से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं जब वह मैदान में उतरते हैं तो और भी रोमांचक हो जाता है। दोस्तों कुछ ऐसे ही एक महिला क्रिकेटर के बारे में मैं आज आपको बताने वाला हूं जिनका नाम है स्मृति मंदाना।

Smriti Mandhana Biography In Hindi इस लेख में आप जानने वाले है। स्मृति मंधाना का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और रोचक बातों के बारे में।

Table of Contents

Smriti Mandhana Biography In Hindi स्मृति मंधाना का जीवन परिचय

नाम स्मृति मंधाना
निक नेम स्मृति
जन्म तारीख 18 जुलाई 1996
जन्म स्थान सांगली, महाराष्ट्र
उम्र 27 साल ( 2023 )
शिक्षा ज्ञात नही
स्कूल ज्ञात नही
धर्म हिंदू
नागरिकता भारतीय
पेशा क्रिकेटर ( बल्लेबाज )
डेब्यू टेस्ट: इंग्लैंड (13 अगस्त 2014 ) वन-डे: बांग्लादेश (10 अप्रैल 2013 ) T-20: बांग्लादेश (5 अप्रैल 2013 )
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
संपत्ति 25 करोड़

कौन है स्मृति मंधाना Who Is Smriti Mandhana 

  • स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी है। इन्हें स्मृति मंदना के नाम से ही जाना जाता है। अपनी धुआंधार बैटिंग से काफी लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुई है। आज घर-घर में स्मृति मंधाना के चर्चे हो रहे हैं।

स्मृति मंधाना का जन्म Smriti Mandhana Age, Birth

  • 18 जुलाई 1996 को महाराष्ट्र के सांगली शहर में स्मृति मंधाना का जन्म हुआ था। यह मारवाड़ी समुदाय से ताल्लुक रखती है। इनके पिता का नाम श्रीनिवास मंधाना और मां का नाम स्मिता मंधाना है। इन्हें एक भाई है, जिसका नाम श्रवण मंदाना है। स्मृति मंधाना की उम्र 27 साल है।

स्मृति मंधाना का परिवार Smriti Mandhana Family

  • पिता का नाम- श्रीनिवास मंदाना
  • मां का नाम- सुनीता मंधाना
  • भाई का नाम- श्रवन मंदाना
  • बहन का नाम- ज्ञात नहीं
  • बॉयफ्रेंड- ज्ञात नहीं

स्मृति मंधाना की शिक्षा Smriti Mandhana Education 

  • स्मृति मंधाना ने अपने स्कूल की शिक्षा सांगली से ही पूरी की है। इनकी पढ़ाई के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। बचपन से ही स्मृति मंधाना को क्रिकेट खेलने का शौक रहा है। क्योंकि उनकी पिता और भाई डिस्ट्रिक्ट लेवल के खिलाड़ी रह चुके है। इनके भाई ने महाराष्ट्र के लिए अंडर 16 टूर्नामेंट में खेला है।

स्मृति मंधाना का बॉयफ्रेंड Smriti Mandhana Boyfriend 

  • स्मृति मंधाना ने अपनी व्यक्तिगत बातें खुलकर बताई नहीं है। ना उनके बॉयफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

स्मृति मंधाना का घरेलू क्रिकेट करियर 

  • स्मृति मंधाना जब 9 साल की थी तब उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उनका चयन महाराष्ट्र अंडर 15 टीम में हुआ था। लेकिन उन्हें वर्ष 2013 में अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता हासिल हुई। उन्होंने अक्टूबर महिने में एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक लगाकर अपनी प्रसिद्धि हासिल की थी। स्मृति मंधाना दोहरा शतक लगाने वाली भारत की पहली महिला बनी। उनकी मैच गुजरात से हुई थी। इस मैच में स्मृति मंधाना ने 154 गेंद में 224 रन बनाए थे।
  • इतिहास में यह पहली बार हुआ कि, किसी महिला क्रिकेटर ने एक मैच में 2 शतक पूरे किए हैं। इसके बाद वह 2016 में होने वाले वूमेन चैलेंजर्स ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई दिए।उन्होंने इंडिया रेड के लिए तीन अर्धशतक बनाए थे, इस मैच में उन्होंने पूरे 192 रन जड़े थे।

स्मृति मंधाना का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर Smriti Mandhana International Career

  • स्मृति मंधाना का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर डोमेस्टिक क्रिकेट से कई ज्यादा अच्छा रहा है। वर्ष 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ ओडीआई और t20 मैच खेल कर स्मृति मंधाना ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2014 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना दूसरा इंटरनेशनल मैच खेला था। इस मैच में उन्होंने 73 रन बनाए थे और अपनी टीम की जीत हासिल की थी। 2016 में स्मृति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलकर अपना पहला शतक जड़ा था। इन्होंने 109 गेंदों पर 102 रन बनाए थे।
Smriti Mandhana Biography In Hindi
Image: Smriti Mandhana Instagram

स्मृति मंधाना का T20 करियर

  • 30 नवंबर 2014 को स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 मैच खेलकर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय T20 अर्धशतक जड़ा था।
  • वर्ष 2018 में उन्होंने ट्राई नेशन सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलकर सबसे तेज ज्यादा अर्धशतक बनाया था। उन्होंने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। वर्ष 2023 तक स्मृति मंधाना ने कुल 112 T20 मैच खेके है, जीसमें उन्होंने 2651 रन बनाए हैं। स्मृति मंधाना ने इन 112 मैचों में कुल 20 अर्धशतक बनाए हैं।

स्मृति मंधाना का वनडे क्रिकेट करियर

  • 10 अप्रैल 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलकर अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। मारुति मंदाना ने 35 गेंदों पर 25 रन बनाए थे।
  • स्मृति मंधाना ने वर्ष 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैच खेल कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया था। उन्होंने 109 गेंदों पर 102 रन बनाए थे। वर्ष 2023 तक स्मृति मंधाना ने 75 ओडीआई मैच खेले है। जिसमें उन्होंने 3078 रन बनाए है। जिसमें उन्होंने 5 शतक और 25 अर्धशतक शामिल है।

स्मृति मंधाना का टेस्ट करियर

  • स्मृति मंधाना ने, साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। उस वक्त स्मृति मंधाना की उम्र केवल 18 साल थी। इस टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 22 रन और दूसरी पारी में 50 रन बनाए थे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम यह टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रही। जिसमें स्मृति मंदना की अहम भूमिका मानी गई थी। 2023 तक स्मृति मंधाना ने कुल 4 टेस्ट मैच खेले है। इसमें उन्होंने 325 रन बनाए हैं, इन चार टेस्ट मैचों में स्मृति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा है। उन्होंने इस टेस्ट मैच में 127 रन बनाए थे।

स्मृति मंधाना के पुरस्कार Smriti Mandhana Awards

  • स्मृति मंधाना को वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा नवभारत टाइम्स पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • 16 जुलाई 2019 को भारत के केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू द्वारा अर्जुन पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • वर्ष 2019 में स्मृति मंधाना को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब भी प्राप्त हुआ।
  • स्मृति मंधाना को दुबई में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • स्मृति मंदाना को लंदन में इंडियन क्रिकेट हीरोज अवार्ड से सम्मानित किया।
  • वर्ष 2022 में उनके प्रदर्शन को देखकर आईसीसी ने वूमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया।

स्मृति मंधाना की संपत्ति Smriti Mandhana Net Worth

  • स्मृति मंधाना एक लोकप्रिय क्रिकेटर बन चुकी है। हर किसी के मन में यह सवाल आता है कि स्मृति मंधाना की संपत्ति कितनी है। इनकी संपत्ति की बात की जाए तो इनकी कुल संपत्ति रिपोर्ट के मुताबिक 25 करोड़ रुपए है।

स्मृति मंधाना से जुड़ी रोचक बातें Smriti Mandhana Facts In Hindi 

  • स्मृति मंधाना एक भारतीय क्रिकेटर है, जिनका जन्म 18 जुलाई 1996 को महाराष्ट्र के सांगली शहर में हुआ था।
  • यह जब 9 साल की थी तब से उन्होंने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।
  • स्मृति मंधाना ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ ऑडिआई मैच खेलकर की थी।
  • स्मृति मंधाना ने अपना पहला इंटरनेशनल शतक वर्ष 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था।

FAQ:

स्मृति मंधाना का जन्म कहां हुआ था?

महाराष्ट्र के सांगली शहर में

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट खेलना कब शुरू किया था?

9 साल की उम्र में

स्मृति मंधाना अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत कब की?

2014

स्मृति मंधाना किस राज्य से बिलॉन्ग करती है?

महाराष्ट्र

स्मृति मंधाना को अर्जुन पुरस्कार कब मिला?

2019

ये भी पढ़े:

अंतिम शब्द:

  • दोस्तों मुझे विश्वास है कि Smriti Mandhana Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, लोगो को अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
  • अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Smriti Mandhana Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|

Leave a Comment