Aanchal Kumar Biography In Hindi | आंचल कुमार का जीवन परिचय

Aanchal Kumar Biography In Hindi, Age, Biography, Net Worth, Facts, Education, Family ( आंचल कुमार का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, फिल्में, रोचक बातें )

आंचल कुमार एक भारतीय प्रसिद्ध अभिनेत्री और मॉडल है। इसके अलावा शादी डॉट कॉम के संस्थापक अनुपम मित्तल की पत्नी है। अनुपम मित्तल के पत्नी होने के कारण आंचल कुमार हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है। आंचल कुमार 1990 दशक के अंत तक और वर्ष 2000 के दशक की शुरुआत में भारतीय फैशन उद्योग में शीर्ष मॉडलों में से एक रही है। उन्होंने ग्लैड्रैग्स सुपर मॉडल प्रतियोगिता अपने नाम की थी। इसके अलावा वह रेक्सोना, बॉम्बेडाइंग और सनसिल्क जैसे बड़े-बड़े ब्रांडो के विज्ञापनों ने दिखाई दी थी। आज के समय में आंचल कुमार काफी लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। आइए जानते हैं विस्तार से आंचल कुमार का जीवन परिचय (Aanchal Kumar Biography In Hindi)

Aanchal Kumar Biography In Hindi आंचल कुमार का जीवन परिचय

नाम आंचल कुमार
जन्म तारीख 24 अक्टूम्बर 1979
जन्म स्थान चंडीगड़, भारत
उम्र 44 साल ( 2023 )
शिक्षा बैचलर ऑफ़ आर्ट
स्कूल सेंट स्टीफन्स स्कूल, चंडीगड़
कॉलेज मिठीबाई कॉलेज, मुंबई, महाराष्ट्र
धर्म हिंदू
राशी वृश्चिक राशी
नागरिकता भारतीय
पेशा अभिनेत्री और मॉडल
डेब्यू ब्लफमास्टर (2005 ), बैकग्राउंड डांसर
टीवी बाजी किसकी (2002 ), प्रतियोगी
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पति अनुपम मित्तल
बालो का रंग काला
ऑंखो का रंग काला

आंचल कुमार का जन्म Aanchal Kumar Age, Birth

  • 24 अक्टूबर 1979 को चंडीगढ़ भारत में भारतीय अभिनेत्रियां और मॉडल आंचल कुमार का जन्म हुआ था। उनको बचपन से ही प्यार से “अन्ना” कह कर बुलाते हैं।इनका परिवार पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखता है। इनके पिता जी एस. कुमार एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी से विपणन प्रबंधक के रूप में रिटायर हो चुके हैं। उनके मां का नाम शरण कुमार है। आंचल कुमार को तीन बड़ी बहने है। उनकी एक बहन पायल दतवाणी कुमार एक बिजनेसमैन है, जो एक Perch Wine And Coffee Bar की मालिक है।
  • इनकी एक बहन अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन में एयर होस्टेस के रूप में नौकरी करती है। आंचल की बहन पूजा कुमार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोनिकर “spin_ii” का इस्तेमाल करती है।

आंचल कुमार की शिक्षा Aanchal Kumar Education

  • आंचल कुमार ने अपने स्कूल की पढ़ाई सैंट स्टीफन स्कूल चंडीगढ़ से पूरी की है। अपने स्कूल के दिनों में आंचल हमेशा टॉपर रहने वाली विद्यार्थी में गिनी जाती थी। अपने बोर्ड परीक्षा में आंचल कुमार ने 91% हासिल किए थे। जब आंचल स्कूल में पढ़ाई करती थी। तब अपने स्कूल के बॉस्केटबॉल टीम का हिस्सा थी। अपनी छोटी सी उम्र में वह मुंबई चली गई। जहां पर उन्होंने मीठीबाई कॉलेज में कला स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

आंचल कुमार का परिवार Aanchal Kumar Family

  • पिता का नाम- एस कुमार
  • मां का नाम- शरण कुमार
  • बहन का नाम- चार बहने पायल दतवाणी, कुमार पूजा कुमार एवं अन्य 2 बहने
  • पति का नाम- अनुपम मित्तल
  • बच्चों के नाम- बेटी एलिसा कुमार

आंचल कुमार के बॉयफ्रेंड Aanchal Kumar Boyfriend

  • वर्ष 2006 से 2013 तक आंचल कुमार अनुपम मित्तल के रिश्ते में थी। कुछ समय बाद इन दोनों के रिश्ते में कड़वाहट फैल गई और कुछ समय के लिए यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसके अलावा उनकी बचपन के दोस्त और भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ उनके संबंधों के बारे में अफवाह भी फैली थी।

आंचल कुमार की शादी Aanchal Kumar Marriage

  • 4 जुलाई 2013 को आंचल कुमार ने अनुपम मितल से शादी की। जो लंबे समय से उनके रिलेशन में रह चुके थे। अनुपम मित्तल पेशे से एक बिजनेसमैन है और shaadi.com वेबसाइट के संस्थापक है।
  • अनुपम मित्तल तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने वर्ष 2021 में भारतीय व्यापार रियालिटी टेलीविजन श्रृंखला शर्क टैंक इंडिया में दिखाई दिए थे।
Aanchal Kumar Biography In Hindi
Image: Aanchal Kumar Instagram

आंचल कुमार का करियर

आंचल कुमार का मॉडलिंग करियर

  • आंचल कुमार जब 17 साल की थी तब से उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में अपना कदम रखा था। उन्होंने कई सारे विज्ञापनों, टेलीविजन और प्रिंट के लिए एक मॉडल के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। मॉडलिंग के क्षेत्र में 2 वर्ष बीत जाने के बाद उन्होंने प्रसिद्ध मॉडल निर्माता मौरीन वाडिया से मुलाकात की, जो पेशे से मुंबई में एक ग्लैड्रैग्स करियर अकादमी चलाती है और मौरीन वाडिया ने आंचल को बॉम्बे डाइंग का एक विज्ञापन करने के लिए कहा था। इसके अलावा उन्होंने आंचल को ग्लैडरैग्स द्वारा आयोजित किये जाने वाले मॉडलिंग प्रतियोगिताओं से भी परिचित करवाया था और महसूस भी किया था कि आंचल एक अच्छी संभावित प्रतियोगि थी।
  • वर्ष 1999 में आंचल कुमार ने अगला ड्रेस मैनहैंट ओर मेगामॉडल प्रतियोगिता जीती थी। इसके बाद वह सुर्खियों में छा गई थी। वही दूसरी ओर जॉन अब्राहम ने पुरुषों के बीच का खिताब जीता था। इनमें से सभी विजेताओं को 3-3 लाख रुपए पुरस्कार में दिए गए थे।
  • एक प्रतियोगिता जीतने के बाद आंचल कुमार ने सनसिल्क, रेक्सोना, बॉम्बे डाइंग जैसे बड़े-बड़े ब्रांडो के लिए मॉडलिंग भी की थी। डाइट कोक विज्ञापन के लिए आंचल कुमार ने वर्ष 1999 में 1. 25 लाख रुपए कमाए थे।
  • देश में प्रतियोगिता जीतने के बाद आंचल कुमार अंतर महाद्वीपीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी गई। जहां पर उन्होंने शीर्ष 5 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। उन्होंने 2014 में पुणे फैशन वीक और 2015 में लक्मे फैशन वीक जैसे बड़े-बड़े फैशन वीक में रैम्प वॉक किया है।

आंचल कुमार का संगीत में करियर

  • आंचल कुमार ने कई सारे संगीत वीडियो में भी काम किया है। जिसमें “आईना”, “मुखड़ा तुम्हारा” और “दुपट्टा तेरा सत रंग दा” जैसे प्रसिद्ध गाने शामिल है। उन्होंने पंजाबी गायक Jazzy B. के साथ भी काम किया है।
  • वर्ष 2006 में आंचल कुमार ब्लाइंड, बैक इन बेड और द होली रोलर्स जैसे अंग्रेजी भाषा के संगीत वीडियो में एक मॉडल के रूप में काम किया है।

आंचल कुमार का फिल्मी करियर

  • वर्ष 2005 में “ब्लफमास्टर” नाम की भारतीय अपराध कॉमेडी फिल्म में एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था। इस फिल्म के अंदर बॉलीवुड के अभिनेता अभिषेक बच्चन शामिल थे। 2008 में “फैशन” नाम की भारतीय ड्रामा फिल्म में एक मॉडल की कैमियो भूमिका निभाई थी।

आंचल कुमार का टीवी करियर

  • वर्ष 2002 में ज़ी टीवी पर दिखाने वाली एक वीडियो “बाजी किसकी” का सेलिब्रिटी सेगमेंट ग्रुप में जीत हासिल की। यह शो बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा द्वारा आयोजित किया गया था। इस शो में आंचल कुमार ने दीपानीता शर्मा नाम के मॉडल और क्रिकेटर युवराज सिंह जैसी मशहूर हस्तियों को पछाड़ते हुए जैकपोट जीता था।
  • वर्ष 2010 में कलर्स टीवी पर दिखाए जाने वाले देश के सबसे बड़े विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 4 में एक प्रतियोगिता के रूप में दिखाई दी थी। लेकिन उन्हें छठे हफ्ते में शो से बाहर करवा दिया गया था।

आंचल कुमार की संपत्ति Aanchal Kumar Net Worth

  • आंचल कुमार की संपत्ति की बात की जाए, तो इनकी कुल संपत्ति लगभग 48 करोड़ आंकी गई है। इनकी कमाई के मुख्य जरिये इनकी फिल्में, सीरियल, मॉडलिंग और अन्य ब्रांड प्रमोशन है। इनकी सोशल मीडिया पर लाखों की फैन फॉलोइंग है।

आंचल कुमार से जुड़ी रोचक बातें Aanchal Kumar Facts in hindi

  • आंचल कुमार एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है। जो मुख्य रूप से हिंदी धारावाहिक, फिल्में और मॉडलिंग के क्षेत्र में कार्य करती है।
  • आंचल कुमार webindia123 कि शीर्ष 100 सुंदर महिला 2021 की लिस्ट में 27 से पायदान पर रही थी।
  • आंचल कुमार जब छोटी थी, तब उन्होंने सोचा था कि वह एक आईएएस अधिकारी बनेगी लेकिन वह फिल्मी दुनिया में आ गई।
  • आंचल कुमार का जन्म 24 अक्टूबर 1979 को चंडीगढ़ में हुआ था।
  • आंचल कुमार पढ़ाई में काफी होशियार थी, उन्होंने अपने बोर्ड परीक्षा में 91% अंक प्राप्त किए हैं।
  • आंचल कुमार जब अपने स्कूल में थी, तब वह अपने स्कूल के बास्केटबॉल की टीम की हिस्सा भी थी।

FAQ:

आंचल कुमार कौन है?

आंचल कुमार एक भारतीय प्रसिद्ध मॉडल और अभिनेत्री है, और शादी डॉट कॉम के संस्थापक अनुपम मित्तल की पत्नी है।

आंचल कुमार की पति का नाम क्या है?

अनुपम मित्तल

आंचल कुमार की उम्र क्या है?

44 साल 2023 के हिसाब से

आंचल कुमार की नेटवर्थ क्या है?

48 करोड रुपए

यह भी पढ़े:

अंतिम शब्द:

  • दोस्तों मुझे विश्वास है कि Aanchal Kumar Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, लोगो को अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
  • अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Aanchal Kumar Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद” |

 

Leave a Comment