Rinku Singh Biography In Hindi | रिंकू सिंह का जीवन परिचय

Rinku Singh Biography In Hindi, Biography, Age, Birth, Family, Facts, Net Worth, IPL Career (रिंकू सिंह का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, आईपीएल, करियर, रिकॉर्ड, रोचक बातें)

क्रिकेट भारत देश में एक धर्म की तरह माना जाता है। हर घर में बच्चा बच्चा क्रिकेट मैच देखना पसंद करता है। दोस्तों क्रिकेट में कई सारे टूर्नामेंट होते हैं। कुछ ऐसा ही टूर्नामेंट हमारे भारत में होता है, जिसका नाम आईपीएल है।आईपीएल जब आता है हमारे देश में तो घर-घर में आईपीएल मैच देखने के लिए भीड़ रहती है। आईपीएल मैच में कई सारी रोमांचक मैच होते रहते हैं। कुछ ऐसा एक मैच 2023 के आईपीएल में हुआ है।

9 अप्रैल 2023 को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच हुआ इस मैच में गुजरात टाइटस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 204 रनों का लक्ष्य दिया था। कोलकाता नाइट राइडर्स के वेंकटेश अय्यर ने 83 रन की पारी खेलकर कोलकाता को जीत की दहलीज पर ले गए थे। लेकिन कोलकाता के विकेट लगातार गिरते गए। यह मैच आखिरी ओवर तक गया। जब रिंकू सिंह और उमेश यादव मैदान पर थे आखरी और की पहली गेंद पर उमेश यादव ने 1 रन निकाल कर रिंकू सिंह को स्ट्राइक दी और आखिरी 5 गेंदों पर उन्होंने लगातार 5 छक्के मारे थे। जिसके बाद रिंकू सिंह काफी सुर्खियों में आए हैं। रिंकू सिंह का जीवन परिचय (Rinku Singh Biography In Hindi) आज की इस लेख में हम आपको रिंकू सिंह के बारे में जानकारी देंगे।

Rinku Singh Biography In Hindi रिंकू सिंह का जीवन परिचय

नाम रिंकू सिंह
जन्म तारीख 12 अक्टूम्बर 1997
जन्म स्थान अलीगड़, उत्तरप्रदेश, भारत
उम्र 26 साल ( 2023 )
शिक्षा 9 वी तक
स्कूल ज्ञात नही
कॉलेज ज्ञात नही
धर्म हिंदू
राशी कन्या राशी
नागरिकता भारतीय
पेशा क्रिकेटर
डेब्यू एफसी मैच – युपी बनाम पंजाब ( 5 नवम्बर 2016 ) टी 20 मैच -यूपी बनाम विदर्भ, नागपूर ( 31 मार्च 2014 ) लिस्ट ए मैच – यूपी बनाम विदर्भ, जयपुर ( 5 मार्च 2014 )
आईपीएल मैच 8 अप्रैल 2018
वर्तमान आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
कोच ज्ञात नही
बालो का रंग काला
ऑंखो का रंग काला

कौन है रिंकू सिंह Who Is Rinku Singh

  • रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेटर है, जो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की ओर से खेलते हैं। वर्ष 2023 के आईपीएल में रिंकू सिंह ने अपना नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज कराया है। 9 अप्रैल 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेलते हुए उन्होंने आखिरी ओवर में 5 गेंदों में 5 छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। जिसके बाद वह सुर्खियों में आए बड़ी-बड़ी हस्तियों ने उनकी तारीफ की है।

रिंकू सिंह का जन्म Rinku Singh Age, Birth

  • 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में रिंकू सिंह का जन्म हुआ था। उनका परिवार हिंदू धर्म से ताल्लुक रखता है। उनका परिवार काफी गरीब और आर्थिक तंगी से गुजरा है। इनके पिता खानचंद्र सिंह एलपीजी सिलेंडर के लिए होम डिलीवरी करने का काम करते हैं। इनकी मां वीणा देवी एक हाउसवाइफ है। रिंकू सिंह का एक भाई है, जिसका नाम जीतू सिंह और वह पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। इन्हें एक नेहा नाम की बहन है। जो एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाती है।

रिंकू सिंह का परिवार Rinku Singh Family

  • पिता का नाम- खान चंद्र सिंह
  • मां का नाम- वीना देवी
  • बहन का नाम- नेहा
  • भाई का नाम- जीतू सिंह
  • पत्नी का नाम- अविवाहित

रिंकू सिंह की शिक्षा Rinku Singh Education

  • रिंकू सिंह के शिक्षा के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्द नहीं है। उनका परिवार काफी आर्थिक तंगी से गुजरा है। इनके पिता जी सिलेंडर घर-घर में डिलीवरी करने का काम करते हैं। जबकि उनका एक बड़ा भाई जितु सिंह ऑटो रिक्शा चलाता है। परिवार की आर्थिक तंगी के कारण रिंकू सिंह ज्यादा पढ़ाई नहीं कर सके। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जाता है रिंकू नौवीं कक्षा में फेल हो गए थे। लेकिन उनके ऊपर क्रिकेट का जुनून काफी सवार था और इसी जुनून को उन्होंने बनाए रखा और क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया।
  • रिंकू सिंह के जीवन में एक वक्त ऐसा भी आया था। जब उन्होंने क्रिकेट को छोड़ने का फैसला किया था और नौकरी की तलाश में अपने बड़े भाई की मदद ली थी और साइड बाय साइड क्रिकेट को खेलना जारी रखा। इनकी किस्मत वर्ष 2018 के आईपीएल में चमकी, जब उनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख रुपए में खरीद लिया था।
Rinku Singh Biography In Hindi
Image: Rinku Singh Instagram

रिंकू सिंह का करियर

  • वर्ष 2013 में रिंकू सिंह ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उस समय भी क्रिकेट काफी प्रसिद्ध खेल हुआ करता था। इसी साल उन्होंने उत्तर प्रदेश के अंडर 16 टीम की ओर से क्रिकेट खेला था। जहां पर उन्होंने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी का अच्छा परिचय दिया। जिसके कारण उनको अंडर-19 टीम के लिए चुना गया था।
  • रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से अंडर 16 अंडर 19 और अंडर 23 में क्रिकेट खेला था।
  • वर्ष 2013 में मुंबई इंडियंस द्वारा एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। जहाँ पर रिंकू सिंह ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी का परिचय दिखाकर सिर्फ 31 गेंदों में 95 रनों की पारी खेली थी।
  • वर्ष 2014 में रिंकू सिंह जब 16 साल के थे तब उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए लिस्ट ए में डेब्यू किया था। इसमें रिंकू सिंह ने 83 रन जोड़े थे।
  • वर्ष 2016-17 के रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश टीम के लिए फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया था।
  • वर्ष 2018-19 कि रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह ने ग्रुप चरण में उत्तर प्रदेश के लिए 9 मैच खेले थे। जहां पर उन्होंने 803 रन जड़े थे। इसके अलावा उन्होंने 10 मैचों में 953 रन जड़े थे।
  • वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश के विजय हजारे ट्रॉफी मैच में रिंकू सिंह ने त्रिपुरा के खिलाफ मैच खेलते हुए 44 गेंदों पर नाबाद 91 रन बनाए थे।

Rinku Singh IPL Career

  • वर्ष 2017 में रिंकू सिंह ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। उनको किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 लाख रुपए के बेस प्राइस में खरीदा था। इसके अगले वर्ष कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख में खरीदा था।
  • वर्ष 2018 में रिंकू सिंह पर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ने बोली लगाई थी। आखिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह बोली अपने नाम की थी। 2018 के आईपीएल में 4 मैच खेले थे और 29 रन बनाए थे।
  • वर्ष 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से पांच मैच खेलते हुए 37 रन ही जड़े थे। वर्ष 2020 के आईपीएल में उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका और 11 रन बनाए थे। वर्ष 2022 में वह काफी लोकप्रिय हुए, उन्होंने 2022 के आईपीएल में 7 मैच खेले थे और 174 रन बनाए थे। इस आईपीएल में उन्होंने राजस्थान के खिलाफ मैच खेलते हुए 23 गेंदों में 42 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने 6 चौके और एक छक्का मारा था।

2023 के आईपीएल में लगाए 5 छक्के

  • 2023 के आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को 55 लाख रुपए में खरीदा था। 2023 के आईपीएल में 9 अप्रैल 2023 को कोलकाता की मैच गुजरात के खिलाफ थी। गुजरात टाइटन्सस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रनों का लक्ष्य दिया था। इस मैच में कोलकाता के खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने 40 गेंदों पर 83 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। लेकिन गुजरात के खिलाड़ी रशीद खान ने एक ही ओवर में लगातार तीन विकेट लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की उम्मीदें मुश्किल कर दी थी। यह मैच आखिरी और तक गया। जब रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने आए थे तब उमेश यादव नॉन स्ट्राइक पर खड़े थे। उमेश यादव ने आखिरी ओवर की पहली गेंद खेलकर 1 रन बनाकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक दी थी। इसके बाद रिंकू सिंह का कारनामा शुरू हुआ और उन्होंने लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाए थे। ऐसा करने के बाद काफी सुर्खियों में आए।

Rinku Singh IPL Auction

वर्ष कीमत टीम
2018 80 लाख कोलकाता
2019 80 लाख कोलकाता
2020 80 लाख कोलकाता
2021 80 लाख कोलकाता
2022 55 लाख कोलकाता
2023 55 लाख कोलकाता

रिंकू सिंह की संपत्ति Rinku Singh Net Worth

  • रिंकू सिंह की संपत्ति की बाद की जाए, तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 50 करोड बताई गई है।

रिंकू सिंह आईपीएल सैलरी Rinku Singh Salary

  • रिंकू सिंह के सैलरी के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन उनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2018 से लेकर 2021 तक 80 लाख में खरीदा था। 2022 और 23 में उन्हें 55 लाख में खरीदा गया था।

रिंकू सिंह से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां Rinku Singh Facts In Hindi

  • रिंकू सिंह जब 11 साल के थे। तब उन्होंने क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी। तब उनके कोच मसूद उल जफर अमीनी थे। उन्होंने रिंकू सिंह को महारानी अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम और अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल में क्रिकेट कि कोचिंग दी थी।
  • वर्ष 2012 में रिंकू सिंह का सिलेक्शन उत्तर प्रदेश की अंडर 16 टीम में हुआ था।
  • वर्ष 2012 में रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश अंडर 16 ट्रायल मैच में 9154 रन की पारी खेली थी।
  • वर्ष 2013 में यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम में इनका सिलेक्शन हुआ। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2013 में विजय हजारे ट्रॉफी में 206 और 154 रन की पारी खेली थी।
  • वर्ष 2017 मे रिंकू सिंह ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। उनको किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा था।
  • वर्ष 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स 1980 लाख में खरीदा था, तब से वह कोलकाता की ओर से खेल रहे हैं।
  • वर्ष 2023 में रिंकू सिंह ने अपना नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज कराया है। उनकी हर तरफ चर्चाएं हो रही है। क्योंकि
  • उन्होंने 2023 के आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई थी।

FAQ:

कौन है रिंकू सिंह?

रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेटर है, जो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की ओर से खेलते हैं।

रिंकू सिंह की पत्नी कौन है?

अविवाहित है।

रिंकू सिंह की उम्र कितनी है?

25 साल

रिंकू सिंह की हाइट कितनी है?

5 फिट 5 इंच यह भी पढ़ें :

अंतिम शब्द:

दोस्तों मुझे विश्वास है कि Rinku Singh Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें | अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है | आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे इस Rinku Singh Biography In Hindi  वाला ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद” |  

Leave a Comment