Shubman Gill Biography In Hindi | शुभमन गिल का जीवन परिचय

Shubman Gill Biography In Hindi, Birth, Education, Facts, Net Worth, Family, शुभमन गिल का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, रोचक बातें, आईपीएल करियर, 20- 20 करियर, वनडे करियर

 

शुभमन गिल एक भारतीय क्रिकेटर है जो मुख्य रूप से दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। शुभमन गिल ने 31 जनवरी 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेलते हुए अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। 14 अप्रैल 2018 को कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। गिल ने 18 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर अपने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखाया, हर तरफ शुभमन गिल के बारे में चर्चा होने लगी है। हर कोई उनके बारे में विस्तार से जानना चाहता है, कि आखिर कौन है शुभमन गिल?

Shubman Gill Biography In Hindi इस लेख में आप जानने वाले है, शुभमन गिल का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, गर्लफ्रेंड, करियर, आईपीएल करियर, टेस्ट करियर, रोचक बातों के बारे में।

Shubman Gill Biography In Hindi शुभमन गिल का जीवन परिचय

नाम शुभमन गिल
निक नेम शुभी
जन्म तारीख 8 सितम्बर 1999
जन्म स्थान फाजिल्का, पंजाब
उम्र 24 साल
शिक्षा ज्ञात नही
स्कूल ज्ञात नही
कॉलेज मानव मंगल स्मार्ट स्कूल, मोहाली, पंजाब
धर्म सिख
नागरिकता भारतीय
पेशा क्रिकेटर ( बल्लेबाज )
डेब्यू IPL : 14 अप्रैल 2018 Test Match : 26 दिसम्बर 2020 One Day : 31 जनवरी 2019 T-20 मैच : 3 जनवरी 2023
वैवाहिक स्थिति अविवाहित

शुभमन गिल का जन्म Shubman Gill Age, Birth

  • 8 सितंबर 1999 को फाजिल्का, पंजाब में भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का जन्म हुआ था। इनके पिता जी का नाम लखविंदर सिंह है और वह पेशे से एक किसान हैं।इनकी मां का नाम कीरत गील है। शुभमन गिल को एक बड़ी बहन है जिसका नाम शहनिल कौर गिल है।

शुभ्मन गिल की शिक्षा Shubman Gill Education

  • शुभमन गिल के पिताजी उनको क्रिकेटर बनना चाहते थे।उनका सपना था कि उनका बच्चा इंटरनेशनल लेवल तक क्रिकेट खेले। इसके लिए वह उनको खेत में प्रैक्टिस करवाते थे। शुभमन गिल की पढ़ाई मानव मंगल स्मार्ट स्कूल, मोहाली, पंजाब से हुई है। आगे की पढाई के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नही है | फिलहाल वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे और भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर के तौर पर अपना अच्छा प्रदर्शन दिखा रहे हैं।
Shubman Gill Biography In Hindi
Image: Shubman Gill Instagram

शुभ्मन गिल का परिवार Shubman Gill Family

  • पिताजी का नाम- लखविंदर सिंह
  • माँ का नाम- कीरत गिल
  • बहन का नाम- शाहनील कौर गिल (बड़ी बहन)

शुभमन गिल की गर्लफ्रेंड Shubman Gill Girlfriend

  • शुभमन गिल की गर्लफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है और ना ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी बताई है। लेकिन शुभमन गिल को भारतीय अभिनेत्री सारा अली खान के साथ कई बार देखा गया है।सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की खबरें काफी बडी थी।

शुभमन गिल का घरेलू क्रिकेट करियर

  • शुभमन गिल ने अपनी क्रिकेट करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में की थी, शुभमन गिल का सिलेक्शन अंडर 16 पंजाब क्रिकेट टीम में हुआ था। गिल ने वर्ष 2017 में दिल्ली में विदर्भ क्रिकेट टीम के खिलाफ List A में पदार्पण किया था।
Shubman Gill Biography In Hindi
Image: Shubman Gill Instagram
  • शुभमन गिल ने 17 नवंबर 2017 को 2017-18 के रणजी ट्रॉफी में पंजाब की ओर से खेलते हुए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। उसके बाद उसी महीने उन्होंने अपने दूसरे प्रथम श्रेणी मैच में अपना पहला शतक जड़ा था।
  • वर्ष 2017 में शुभ मंगल को अंडर-19 क्रिकेट टीम में चुना गया था, इसके बाद उन्हें अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2018 के लिए उपकप्तान भी बनाया गया था।
  • वर्ष 2018 में शुभमन गिल ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में पांच मैच खेले थे और इस पांच मैचों में उन्होंने 124 के औसत से 372 रन बनाए थे।

शुभमन गिल का आईपीएल करियर

  • शुभमन गिल ने वर्ष 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। शुभमन गिल को 2018 के आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 1 करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा था। 2018 के आईपीएल में शुभमन गिल ने 13 मैच खेले थे और इस 13 मैचों में उन्होंने 203 रन बनाए थे। वर्ष 2018 से लेकर 2021 तक शुभमन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते रहे।
  • वर्ष 2022 में शुभमन गिल को 8 करोड रुपये में अहमदाबाद की टीम ने खरीदा है।

शुभमन गिल का वनडे करियर

  • 31 जनवरी 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच खेलते हुए उन्होंने अपने वनडे क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी और यह मैच हैमिल्टन के सेडोन पार्क में खेला गया था। शुभमन गिल ने 15 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ 97 गेंदों में 116 रन बनाकर शतक जड़ा था। इसके बाद 18 जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रनों की पारी खेलकर दोहरा शतक जड़ा है। शुभमन गिल ने जिंबाब्वे के खिलाफ हरारे में मैच खेला था। और यह मैच 22 अगस्त 2022 को हुआ था, इस मैच में उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा था। उन्होंने 110 रन जड़े थे।

शुभमन गिल का 20-20 करियर

  • शुभमन गिल ने 3 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला T20 मैच खेला था। इस मैच में उन्होंने सिर्फ 7 रन ही बनाए थे।

शुभमन गिल का टेस्ट करियर

  • 26 दिसंबर 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते हुए उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।और यह मैच में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था। इस टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने पहली पारी में 45 रन और दूसरी पारी में 35 रन बनाए थे।

शुभमन गिल की संपत्ति

  • शुभमन गिल की संपत्ति- 4 मिलियन डॉलर
  • शुभमन गिल की संपत्ति भारतीय रुपए में- 31 करोड़ रुपए

शुभमन गिल से जुड़ी रोचक बातें

  • शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को फाजिल्का, पंजाब में हुआ था।
  • शुभमन गिल को क्रिकेटर बनाने का फैसला उनके पिताजी का ही था। उनके पिताजी उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए खेतों में उनसे प्रेक्टिस करवाते थे।
  • शुभमन गिल ने 18 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने इस मैच में 208 रन बनाए।
  • शुभमन गिल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 14 अप्रैल 2018 को कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए की थी।
  • शुभ्मन गिल ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में की थी, तब उनका सिलेक्शन अंडर 16 पंजाब क्रिकेट टीम में हुआ था।

FAQ:

शुभमन गिल का जन्म कब हुआ था?

8 सितंबर 1999

शुभमन गिल के पिता क्या करते हैं?

शुभमन गिल के एक किसान एग्रो खेती करते हैं

शुभमन गिल कहां के रहने वाले हैं?

पंजाब

शुभमन गिल की पत्नी का नाम क्या?

अविवाहित

ये भी पढ़ें:

अंतिम शब्द:

  • दोस्तों मुझे विश्वास है कि Shubman Gill Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, लोगो को अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
  • अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Shubman Gill Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”

 

Leave a Comment