Ishan Kishan Biography In Hindi | ईशान किशन का जीवन परिचय

ईशान किशन का जीवन परिचय, शिक्षा, जन्म, परिवार,गर्लफ्रेंड, पत्नी, आईपीएल करियर, क्रिकेट करियर, अंतरराष्ट्रीय करियर, संपत्ति, रोचक बाते ( Ishan Kishan Biography In Hindi, Biography, Age, birth, education, net worth, career, IPL career )    

 

 

दोस्तों क्रिकेट खेल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद करने वाला खेल है। हालांकि क्रिकेट खेल का जन्म भारत में नहीं हुआ है। फिर भी इस खेल को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, भारत के सबसे लोकप्रिय खेल की बात की जाए तो क्रिकेट को सबसे लोकप्रिय खेल माना जाता है। दोस्तों भारतीय क्रिकेट टीम विश्व की सबसे पावरफुल टीमों में से एक जानी जाती है। हमारे भारतीय क्रिकेट टीम में कई सारे महान खिलाड़ी बने हैं। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, कपिल देव, विराट कोहली जैसे खिलाड़ी शामिल है। आज के इस पोस्ट में हम बात करेंगे एक नए क्रिकेट खिलाड़ी ईशान किशन के बारे में, जो अपनी बल्लेबाजी से सबको आकर्षित कर रहा है। ईशान किशन के जीवन के बारे में जन्म, शिक्षा, परिवार, गर्लफ्रेंड, क्रिकेट करियर से जुड़ी बाते सब कुछ हम आज की इस पोस्ट में जानेंगे।

Table of Contents

ईशान किशन का जीवन परिचय Ishan Kishan Biography In Hindi

पूरा नाम ईशान प्रणव कुमार पांडे किशन
निक नेम ईशान किशन
जन्म तारीख 18 जुलाई 1998
जन्म स्थान पटना, बिहार
उम्र 24 साल
गृह नगर पटना, बिहार
शिक्षा स्नातक
स्कूल दिल्ली पब्लीक स्कूल, पटना
कॉलेज कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स, पटना
धर्म हिन्दू
जाती भूमिहार ब्राह्मण
राशी कर्क राशी
नागरिकता भारतीय
पेशा क्रिकेटर ( बल्लेबाज और विकेटकीपर )
डेब्यू टेस्ट मैच : अभी तक नही खेला है T-20 : 14 मार्च 2021 वनडे : 11 अक्टूम्बर 2022
ऑखो का रंग हल्खा भूरा
बालो का रंग काला
लम्बाई 5 फिट 6 इंच
वजन 60 किलो
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ( मॉडल )
संपत्ति 6 मिलियन डॉलर

ईशान किशन का जन्म Ishan Kishan Age, Birth

  • ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। ईशान किशन का असली और पूरा नाम ईशान प्रणव कुमार पांडे किशन है। जिन्हें ज्यादातर ईशान किशन नाम से पुकारा जाता है। ईशान किशन का गृह नगर नवादा जिला है, जो बिहार में स्थित है।
  • ईशान किशन के पिताजी का नाम प्रणव कुमार है, और वह एक बिल्डर के रूप में कार्य करते हैं। इनके मां का नाम सुचित्रा सिंह और वह एक हाउसवाइफ है। इन्हें बड़ा भाई है जिसका नाम राजकिशन है।
  • ईशान किशन के छोटे भाई राज किशन ने उनके क्रिकेटर बनने के लिए बहुत साथ दिया। इशान किशन बताते हैं कि मेरे सफल क्रिकेटर बनने में बड़े भाई का भी बहुत हाथ रहा है। राज किशन एक क्रिकेटर भी है और वह राज्य क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी रह चुके हैं।

ईशान किशन की शिक्षा Ishan Kishan Education

  • ईशान किशन को पढ़ाई से अधिक क्रिकेट से ज्यादा लगाव है। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट में बहुत रुचि रही है। इशान किशन ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना से पूरी की हैं। उसके बाद में स्नातक करने के लिए पटना के कॉमर्स कॉलेज में एडमिशन लिया था।

ईशान किशन का परिवार Ishan Kishan Family

● पिता का नाम- प्रणव कुमार पांडे

● मां का नाम- सुचित्रा सिंह

● भाई का नाम- राजकिशन

Image by ishan kishan instagram

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड Ishan Kishan gf

इशान किशन अविवाहित हैं, उनकी शादी नहीं हुई है। लेकिन रिश्तो की खबरें सुर्खियों में बनी रहती है। खबरों के मुताबिक ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम आदिति हुंडिया है, जो एक मॉडल है।

Ishan Kishan Biography In Hindi
Image by Ishan kishan instagram

ईशान किशन पत्नी Ishan Kishan Wife

ईशान किशन की शादी नहीं हुई है, वह अविवाहित है। लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड है, जिसका नाम आदिति हूंडिया है और वह पेशे से एक मॉडल है।

ईशान किशन का करियर

ईशान किशन घरेलू क्रिकेट टीम में

  • इशान किशन ने बचपन से ही क्रिकेटर बनने का निश्चय किया था इसके लिए उन्होंने वरिष्ठ खिलाड़ी के साथ कई कोच की मदद ली और उन्हें अपने पड़ोसी राज्य झारखंड की ओर से खेलने का मौका मिला।
  • दोस्तों किसी भी खिलाड़ी के लिए दूसरे राज्य की ओर से क्रिकेट खेलना असंभव जैसा होता है। लेकिन ईशान किशन ने अपने बल्लेबाजी से सभी को आकर्षित किया था। उन्होंने मौके का बहुत अच्छा फायदा उठाया और वर्ष 2015 के रणजी ट्रॉफी में ईशान ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इशान किशन ने वर्ष 2016-17 के रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए 273 रन जड़े थे।
  • रणजी ट्रॉफी में ईशान किशन के द्वारा बनाए गए 273 रन झारखंड के लिए एक बड़ा स्कोर था। ईशान किशन के बेहतर प्रदर्शन की वजह से उन्हें अंडर-19 भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था।

ईशान किशन का आईपीएल करियर Ishan Kishan IPL Career

  • ईशान किशन को अंडर-19 टीम का कप्तान बनाने के बाद उनका नाम और 2016 के होने वाले आईपीएल की नीलामी कि सूची में आ गया था। 2016 के आईपीएल में गुजरात लायंस द्वारा ईशान किशन को पूरे 35 लाख रुपए में खरीदा गया। जान किशन का बेस प्राइस 10 लाख रुपए था।
  • इसके बाद आईपीएल की सबसे पॉपुलर टीम में से एक मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 6.2 करोड रुपए में खरीदा था। ईशान किशन का आईपीएल में बेस प्राइस 40 लाख रुपए था। वर्ष 2020 में होने वाले आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए ईशान किशन ने पूरे 14 मैच में 516 रन बनाए। थे। वर्ष 2020 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन इशान किशन ने जड़े थे, और इसके साथ ही उन्होंने 2020 के आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का पुरस्कार भी अपने नाम किया था।
  • वर्ष 2022 के आईपीएल की नीलामी में ईशान किशन को फिर से मुंबई इंडियंस ने पूरे 15.25 करोड रुपए में खरीद लिया। इसके बाद वह भारत के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी में से एक बन गए। इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने वर्ष 2015 के आईपीएल की नीलामी में युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।

ईशान किशन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

  • वर्ष 2021 में इशान किशन ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। ईशान किशन ने T20 मैच खेलकर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। 14 मार्च 2021 को ईशान किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय t-20 मैच खेला था। इस मैच में उन्होंने महज 32 गेंद में पूरे 56 रन बनाए थे।
  • 18 जुलाई 2021 को ईषान किशन ने अपना पहला एकदिवसीय इंटरनेशनल ODI मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। 18 जुलाई 2021 को ईशान ने किशन अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला था। जिसमें 42 गेंदों में पूरे 59 रन बनाए थे।

ईशान किशन रिकॉर्ड Ishan Kishan Record

  • ईशान किशन मैं अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। जीसके चलते उनको 2022 के आईपीएल की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड रुपए में खरीदा था। जिसे भारत के सबसे महंगे दूसरे खिलाड़ी बने थे।
  • ईशान किशन के रिकॉर्ड की बात करें तो इशान किशन ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए 14 छक्के जड़े थे। इसके बाद एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम बन गया।
  • ईशान किशन ने अंडर-19 टीम का नेतृत्व किया वर्ष 2016 में अंडर-19 विश्व कप में उनके कप्तानी की नेतृत्व में टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन भारत यह फाइनल मैच वेस्टइंडीज से हार गया।
  • इशान किशन ने 2016-17 में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए 273 रन बनाए थे। जिससे झारखंड की ओर से खेलते हुए किसी खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर है।
  • इशान किशन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय t-20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए अर्ध शतक बनाया था। जिसे वह अजिंक्य रहाणे के बाद भारत के दूसरे खिलाड़ी बने।

ईशान किशन संपत्ति Ishan Kishan Net Worth

ईशान किशन की कुल संपत्ति 6 मिलियन डॉलर है। जो भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 45 करोड रुपए होते हैं।

ईशान किशन इंस्टाग्राम Ishan Kishan Instagram

  • ईशान किशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.9 मिलियन फॉलोअर्स है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईशान किशन अपनी क्रिकेट से जुड़ी और अपनी पर्सनल लाइफ की बाते भी शेयर करते हैं। उनके चाहने वाले इनकी हर फोटो पर कमेंट करते हैं।

Ishan Kishan Height 

  • लंबाई- 5 फीट 6 इंच
  • वजन- लगभग 60 किलो
  • आंखों का रंग- हल्का भूरा
  • बालों का रंग- काला

ईशान किशन से जुड़े रोचक बातें Ishan Kishan Facts In Hindi

  • ईशान किशन का जन्म बिहार में हुआ लेकिन वह घरेलू क्रिकेट झारखंड की ओर से खेलते हैं।
  • ईशान किशन ने साल 2022 के आईपीएल की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड रुपए में खरीदा था। जिससे वह भारत के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।
  • ईशान किशन ने अपने अंतरराष्ट्रीय T20 मैच में अर्धशतक बनाया था, जिससे वे भारत के दूसरे खिलाड़ी बने थे। जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक बनाया था।
  • ईशान किशन का असली नाम ईशान प्रणव कुमार पांडे किशन है।

FAQ :

Q.ईशान किशन का पूरा नाम क्या है?

Ans.ईशान प्रणव कुमार पांडे किशन

Q.ईशान किशन का जन्म कहां हुआ?

Ans.पटना बिहार

Q.ईशान किशन के पिता का क्या नाम है?

Ans.प्रणव कुमार पांडे

Q.ईशान किशन के भाई का क्या नाम है?

Ans.राजकिशन

Q.ईशान किशन का जर्सी नंबर क्या है?

Ans.18( India U- 19 ) 23, 51 ( Domestic )

Q.किशन किशन के गर्लफ्रेंड कौन है?

Ans.आदिति हूंडिया

Q.ईशान किशन कहां के रहने वाले हैं?

Ans.पटना बिहार

Q.ईशान किशन का घर कहां है?

Ans.पटना बिहार

यह भी पढ़े :

● संजू सैमसन का जीवन परिचय

● क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जीवन परिचय

● केएल राहुल का जीवन परिचय

● अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय

अंतिम शब्द :

दोस्तों मुझे विश्वास है कि Ishan Kishan Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |

अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है | आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे इस Ishan Kishan Biography In Hindi  वाला ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद” |    

Leave a Comment