Anushka Sharma Biography In Hindi | अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय

अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय, शिक्षा, परिवार, पति, बच्चे, विवाद, संपत्ति, बॉलीवुड करियर, फिल्में, ( Anushka Sharma Biography In Hindi, Education, Family, Daughter, Net Worth, Movies, Bollywood )

 

 

  अनुष्का शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री मॉडल और प्रोड्यूसर हैं। जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करती है। अनुष्का शर्मा सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक जानी जाती है। उन्होंने कई पुरस्कार अपने नाम किए है। इसके अलावा अनुष्का कई बड़े बड़े कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करती है। अनुष्का शर्मा ने अपना नाम फोर्ब्स मैगजीन में भी दर्ज कराया है। आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे अनुष्का शर्मा के जीवन के बारे में, संपत्ति, पति, बॉलीवुड करियर के बारे में।

Table of Contents

Anushka Sharma Biography In Hindi अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय

नाम अनुष्का शर्मा
निक नेम अनु, नुशी
जन्म तारीख 1 मई 1988
जन्म स्थान अयोध्या, उत्तर प्रदेश, भारत
उम्र 34 साल
गृह नगर मुम्बई, भारत
शिक्षा कला स्नातक ( बीए )
स्कूल आर्मी पब्लिक स्कूल, बेंगलूरू
कॉलेज माउन्ट कार्मेल कॉलेज, बेंगलूरू
धर्म हिन्दू
राशी वृषभ राशी
नागरिकता भारतीय
पेशा अभिनेत्री, मॉडल , प्रोडूसर
डेब्यू रब ने बना दी जोड़ी ( 2008 )
ऑखो का रंग काला
बालो का रंग काला
लम्बाई 5 फिट 9 इंच
वजन 59 किलो
वैबाहिक स्थिति विवाहित
विवाह की तारीख 11 दिसम्बर 2017
संपत्ति 35 मिलियन डॉलर

  अनुष्का शर्मा का जन्म Anushka Sharma Age, Birth

1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म हुआ था। अनुष्का शर्मा ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती है और उनका बचपन बेंगलुरु में बिता है। अनुष्का के पिताजी भारतीय सेना के कर्नल है, जिनका नाम अजय कुमार शर्मा और और उनकी मां का नाम आशिमा शर्मा जो एक गृहिणी है। इनके भाई का नाम कर्नेश शर्मा है वह पेशे से एक फिल्म निर्माता है और कर्नेश शर्मा ने मर्चेंट नेवी में ड्यूटी की है।

अनुष्का शर्मा का परिवार Anushka Sharma Family 

● पिता का नाम- अजय कुमार शर्मा

● मां का नाम- आशिमा शर्मा

● भाई का नाम- कर्नेश शर्मा

● पति का नाम- विराट कोहली

अनुष्का शर्मा की शिक्षा Anushka Sharma Education

● अनुष्का शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा आर्मी स्कूल बेंगलुरु से पूरी की। इसके बाद उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज में दाखिला लिया। वहां से उन्होंने स्नातक किया। उनके पिताजी का मूल निवास उत्तर प्रदेश है और उनकी मां उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र की रहने वाली है। अपनी शिक्षा पूरी खत्म करने के बाद अनुष्का ने मॉडलिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला लिया, उसके लिए वह मुंबई चली आई।

Anushka Sharma Biography In Hindi
Image by Anushka Sharma Instagram

● अनुष्का ने एलिट मॉडल मैनेजमेंट में एडमिशन लिया और उन्हें प्रशिक्षित देने वाले स्टाइल कंसलटेंट प्रसाद विधाता है।

 Anushka Sharma Boyfrend

● अनुष्का शर्मा जोहेब युसूफ नाम के प्रेमी के साथ मुंबई आई थी। जो एक मॉडल के रूप में करीयर बनाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन कुछ कमियों के कारण वह करियर नहीं बना पाए और वह वापस अपने स्थान चले गए। इसके बाद अनुष्का शर्मा और उनके बीच की दूरी बढ़ने लगी जिसके वजह से रिश्ता टूट गया।

अनुष्का शर्मा की शादी  Anushka Sharma Marriage

● वर्ष 2010 में बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की मुलाकात हुई। इनकी मुलाकात बैंड बाजा बारात फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। इन दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया बाद में 2013 में अलग हो गए।

● बाद में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक शैम्पू विज्ञापन टीवी में प्रसारित हुआ। इन दोनों की मुलाकात शैम्पू विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई, जिसके बाद विराट और अनुष्का एक दूसरे को डेट करने लगे थे।

● लंबे समय तक इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया बाद में 11 दिसंबर 2017 को इटली में इन्होंने शादी की।

Image By Anushka Sharma Instagram

● विराट और अनुष्का ने 11 जुलाई 2021 को ट्विटर पर ट्वीट करते हुए घोषणा की थी। कि उन्हें एक बच्चीका आशीर्वाद और प्यार मिला है। जिन्हें अब तक का वह सबसे बड़ा तोहफा मानते हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम “वामीका” रखा है।

अनुष्का शर्मा का करियर

● अनुष्का ने अपने बचपन की उम्र में हीं सोचा था, कि वह एक अच्छी मॉडल बनेगी। जिसके लिए वह बेंगलुरु से मुंबई चली आई। जहां पर वह लैक्मे फैशन में एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और इतना ही नहीं अनुष्का ने वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए रैंप वॉक किया था। इसके बाद अनुष्का ने बड़े बड़े ब्रांडो के लिए प्रचार किया, जिनमें विस्पर, फिएट पलियो, सिल्क एंड शाइन, नाथेला ज्वेलरी शामिल है।

अनुष्का शर्मा का डेब्यू Anushka Sharma Debute

● इसके बाद अनुष्का शर्मा को “रब ने बना दी जोड़ी” फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी जिसमें उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हुई थी। इस फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा थे। रब ने बना दी जोड़ी फिल्म के हीरो यानी शाहरुख खान ने अनुष्का शर्मा के बारे में कहा था कि यह फिल्म मुझे नहीं पता था कि हिट साबित होगी लेकिन फिर भी यह फ़िल्म हिट साबित हुई। उन्होंने आगे और कहा था, मेरी वजह से फिल्म हिट साबित नहीं हुई बल्कि अनुष्का शर्मा की वजह से हुई।

अनुष्का शर्मा की फिल्में Anushka Sharma Movies

अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है जिसमें उनकी सबसे हिट फिल्मों में से पीके, रब ने बना दी जोड़ी, सुल्तान, जब तक है जान, संजू, शामिल है।

अनुष्का शर्मा विवाद

● अनुष्का शर्मा ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और स्वर्गीय डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को टि्वटर पर श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया था। ट्वीटर के लेख में उन्होंने “एबीजे कलाम आजाद” के नाम से श्रद्धांजलि देते हुए लिखा। इसके बाद उनके ट्विटर पर काफी ट्रोलिंग हुई थी, इसके बाद इस ट्वीट को हटाते हुए उन्होंने दूसरा ट्वीट लिखा था, जो फिर से गलत था क्योंकि उन्होंने “एपीजे कलाम आजाद” लिखा था जो बिल्कुल गलत था। तीसरे प्रयास में अनुष्का ने उसको ठीक कर दिया और असली नाम लिखा यानी कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम।

● वर्ष 2016 में अनुष्का शर्मा की बॉम्बे वेलवेट नाम की फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए विराट कोहली ने अपनी अच्छी खासी रकम निवेश की थी। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल फ्लॉप साबित हुई थी। जिसके बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को पैसे के बारे में पूछा तो परेशान हो गई थी। इसके बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को अपने टि्वटर अकाउंट और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। बाद में कुछ महीने बीत जाने के बाद वह फिर से एक हो गए।

अनुष्का शर्मा की संपत्ति Anushka Sharma Net Worth

● अनुष्का शर्मा भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री में से एक है और सबसे बड़े भुगतान पाने वाले अभिनेत्रियों में शामिल है। उन्होंने रब ने बना दी जोड़ी फिल्म के अंदर अभिनय करके अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने कई बड़े-बड़े हिट फिल्में किए हैं। अनुष्का शर्मा आज फिल्मों से कई रुपए कमाते हैं, इसके अलावा वह बड़े-बड़े ब्रांडो की ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी पैसा कमाती है। इनकी कुल संपत्ति की बात की जाए तो, अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति 35 मिलियन डॉलर है। जो भारतीय रुपए के हिसाब से 255 करोड़ रुपए होते हैं।

● अनुष्का शर्मा के पास कारो का भी अच्छा खासा कलेक्शन है, उनके पास रेंज रोवर स्पोर्ट एसयूवी, बीएमडब्ल्यू, ऑडी शामिल है।

अनुष्का शर्मा से जुड़े रोचक बातें

● अनुष्का शर्मा समेत उनका पूरा परिवार महाराज अनंता बाबा को अपना आध्यात्मिक गुरु मानते हैं और यहा हरिद्वार में अनंत धाम आत्मबोध आश्रम में रहते हैं।

● अनुष्का शर्मा ने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, यह सर्जरी उन्होंने 2014 में की थी जिसके बाद उनके चेहरे का थोड़ा सा रंग रूप बदल गया था।

● अनुष्का शर्मा खुद को बहुत बड़ी पशु प्रेमी मानती है, इसके लिए वह जानवरों और पक्षियों की बढ़िया तरीके से देखभाल करती है।

● अनुष्का शर्मा को छिपकली से काफी डर लगता है।

FAQ :

अनुष्का शर्मा का घर कहां है ?

अनुष्का शर्मा का घर दिल्ली से सटे गुरुग्राम में है जो काफी आलीशान है।

अनुष्का शर्मा के पिता क्या करते हैं ?

अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा एक सेना के कर्नल के रूप में कार्य कर चुके हैं।

क्या अनुष्का शर्मा ने अपना सरनेम बदला ?

अनुष्का ने विराट कोहली से शादी की है इसके बाद उन्होंने अपना सरनेम नहीं बदला है।

अनुष्का शर्मा के कितने बॉयफ्रेंड थे ?

विराट कोहली से अनुष्का शर्मा की शादी हुई है, इससे पहले उनकी एक नहीं बल्कि 7 अफेयर्स की बातें सुनने में मिली थी।

क्या करणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा रिलेशनशिप में थे ?

रणवीर और अनुष्का ने अपने अपने लाइफ पार्टनर से शादी की है, लेकिन एक समय ऐसा भी था। जब यह दोनों एक दूसरे के रिलेशन में थे हालांकि इन दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकलीस्वीकार नहीं किया था।

यह भी पढ़े :

● रकुल प्रीत सिंह का जीवन परिचय

● रश्मिका मंदाना का जीवन परिचय

● ऊर्फी जावेद का जीवन परिचय

● जूही चावला का जीवन परिचय

अंतिम शब्द :  

दोस्तों मुझे विश्वास है कि Anushka Sharma Biography In Hindi  वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |

अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है | आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे इस Anushka Sharma Biography In Hindi वाला ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद” |

 

Leave a Comment