Ravish Kumar Biography In Hindi | रवीश कुमार का जीवन परिचय

Ravish Kumar Biography In Hindi, Age, Birth, Net Worth, Family, Education, Career, Facts ( रवीश कुमार का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, न्यूज़ चैनल, रोचक बातें )

रवीश कुमार एक भारतीय न्यूज़ एंकर पत्रकार है, जो लंबे समय तक एनडीटीवी न्यूज़ चैनल में एक न्यूज़ एंकर के रूप में कार्यरत थे | उन्होंने 1 दिसंबर 2022 को इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उसके चाहने वाले काफी आश्चर्य हुए थे | रवीश कुमार ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में NDTV चैनल से की थी और इसी चैनल से उन्होंने अपने पत्रकारिता करने का कार्य शुरू किया था | उन्होंने लगातार 27 वर्षों तक इस चैनल पर काम किया, इस चैनल पर बड़े-बड़े शो किए है | जिसमें रवीश की रिपोर्ट, प्राइम टाइम विद रविश जैसे बड़े-बड़े शो शामिल है | आइए जानते हैं विस्तार से रवीश कुमार का जीवन परिचय (Ravish Kumar Biography In Hindi) |

Ravish Kumar Biography In Hindi रवीश कुमार का जीवन परिचय

नाम रविश कुमार पांडे
जन्म तारीख 5 दिसम्बर 1974
जन्म स्थान मोतिहारी, बिहार
उम्र 49 साल ( 2023 )
शिक्षा इतिहास में ग्रेजुशन और पोस्ट ग्रेजुशन
स्कूल लोयोला हायस्कूल, पटना
कॉलेज देशबंधु कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी और भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली
धर्म हिंदू
राशी वृषभ राशी
नागरिकता भारतीय
पेशा पत्रकार, एंकर और लेखक
चैनल NDTV चैनल
इस्तीफा 2 दिसम्बर 2022
प्रसिद्ध शो रविश की रिपोर्ट, प्राइम टाइम विद रविश, हम लोग और देश की बात
वैवाहिक स्थिति विवाहित
बालो का रंग काला
ऑंखो का रंग काला

रवीश कुमार का जन्म Ravish Kumar Age, Birth

  • 5 दिसंबर 1974 को बिहार के मोतिहारी में पत्रकार रवीश कुमार का जन्म हुआ था। इनका परिवार ब्राह्मण जाति और हिंदू धर्म से ताल्लुक रखता है।

रविश कुमार का परिवार Ravish Kumar Family

  • पिता का नाम- बलिराम पांडे
  • मां का नाम- ज्ञात नहीं
  • भाई का नाम- बृजेश पांडे राजनीति
  • बहन का नाम- नीता पांडे
  • पत्नी का नाम- नैना दास गुप्ता प्रोफेसर
  • बच्चे- दो बेटियां

रवीश कुमार की शिक्षा Ravish Kumar Education

  • रवीश कुमार ने अपने स्कूल की शिक्षा पटना के लोयोला हाई स्कूल से पूरी कि है। इसके बाद उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए दिल्ली जाना ठीक समझा। जहाँ पर उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के देशबंधु कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। बाद में एमफिल करने के लिए एडमिशन लिया, लेकिन उन्होंने ये डिग्री पूरी नहीं की और भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन का डिप्लोमा हासिल किया।

रवीश कुमार की पत्नी Ravish Kumar Wife

  • रवीश कुमार की लव स्टोरी काफी रोमांचक है। रवीश कुमार देशबंधु कॉलेज में पढ़ाई करते थे, उस समय एक कॉलेज प्रोग्राम में उनकी मुलाकात नयना से हुई थी। उस वक्त नयना दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर रही थी। इस बीच में रवीश कुमार और नयना की कई मुलाकाते हुई। लगातार उन्होंने 7 सालों तक एक दूसरे को डेट किया और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने अंत में शादी करने का फैसला किया।
  • जब रवीश कुमार ने अपने परिवार वालों को बताया कि वह नयना से शादी करना चाहते हैं। तो उनके परिवार वालों ने मना कर दिया क्योंकि नयना एक बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती थी। जिसके कारण रवीश कुमार के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि उनके घर में कोई बंगाली लड़की बहू बनकर आए। इसके बाद रवीश कुमार ने बहुत कठिन रास्ता चुना और अपने प्रेम के खातिर परिवार से नाता तोड़ दिया और दोनों ने शादी कर ली।
  • वर्तमान समय में रवीश कुमार अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं और इनकी पत्नी नयना दासगुप्ता पेशे से एक प्रोफेसर है। इन्हें दो बेटियां हैं।

रवीश कुमार का करियर

  • वर्ष 1994 में रवीश कुमार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा था। उन्होंने अपने शुरुआत एनडीटीवी न्यूज़ चैनल से की थी। शुरुआती समय में गुड मॉर्निंग इंडिया शो में चिट्टी काटने का काम किया था। बाद में इन्हें अनुवादक का कार्य मिल गया।

Ravish Kumar Biography In Hindi

  • वर्ष 2003 के बाद एनडीटीवी इंडिया लॉन्च हो गया था। जिसके बाद उन्होंने कुछ समय डेस्क जॉब की थी। इसके तुरंत उन्होंने न्यूज़ रूम में प्रवेश किया। मीडिया के बारे में नॉलेज हासिल करना शुरू कर दिया और किसी शो में एक्शन रिएक्शन होने की क्रिया को बारीकी से समझा।
  • कुछ समय बाद रवीश कुमार को रिपोर्टिंग करने का काम मिला, तो उन्होंने अपने रिपोर्टिंग के माध्यम से गरीब और मजदूरों के आम मुद्दों को उठाने की पहल शुरू कर दी थी। जिससे उनकी कई रिपोर्टरों में से एक अलग पहचान बन गई थी। जैसे-जैसे रिपोर्टिंग करते करते समय बीतता गया। बाद में उनको इंडिया टीवी का मुख्य चेहरा बनाया गया और उन्होंने चैनल के सबसे प्रमुख प्रोग्राम की मेजबानी भी की थी। उन्होंने एनडीटीवी के प्राइम टाइम शो पर “प्राइम टाइम विद रविश” ( Prime Time With Ravish Kumar) के साथ एंकरिंग की शुरुआत कर दी थी। इन्होंने जनता के मुद्दे बैंक, नौकरी और लोगों की आर्थिक तंगी जैसे हालातों पर चर्चा की थी।
  • एनडीटीवी इंडिया में रविश कुमार ने “हम लोग” और “देश की बात” जैसे बड़े-बड़े शो किए थे और यह शो देश में काफी चर्चा में रहे थे। रवीश कुमार कई बार आलोचना में घीरे हुए रहते हैं। जिसके कारण वह हर समय सुर्खियों में बने रहते हैं। रवीश कुमार की पत्रकारिता पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई है। जिसका नाम “While We Watched” इस डॉक्यूमेंट्री को डायरेक्टर विनय शुक्ला ने बनाया है। उन्होंने न्यूयॉर्क में आईएफसी सेंटर में इस डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर किया था।

एनडीटीवी से रवीश कुमार का इस्तीफा

  • लंबे समय से रवीश कुमार एनडीटीवी चैनल में कार्य किया और उन्हें अपना सफर 1994 में शुरू किया था और इस इसके दौरान मैंने कई बड़े-बड़े शो किए रवीश कुमार कई बार सुर्खियों में बनी रहे इनके शो काफी लोकप्रिय भी हुए हैं तो कई रवीश कुमार की कई बार आलोचना भी हुई है उन्होंने 1 दिसंबर 2022 को एक आंतरिक ईमेल के द्वारा इस्तीफा दे दिया था उनके इस फैसले से सोशल मीडिया पर काफी खबर फैल गई थी हर कोई उनके फैसले से आश्चर्य हुआ था कि उन्होंने आखिर इस चैनल को क्यों छोड़ा

रवीश कुमार यूट्यूब चैनल Ravish Kumar YouTube Channel

  • लंबे समय तक एनडीटीवी में काम करने के बाद उन्होंने उस चैनल को छोड़ दिया और सोशल मीडिया का सहारा लिया। रवीश कुमार ने अपने एक यूट्यूब चैनल बनाया है, जिसका नाम उन्होंने रवीश कुमार ऑफिशियल रखा है। उन्होंने इस चैनल की शुरुआत 3 जून 2022 को की थी। अभी तक इनके चैनल पर 5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं। अपने चैनल पर वह उसी अंदाज में वीडियो बनाते हैं, जैसा वह एनडीटीवी चैनल पर शो करते थे। यूट्यूब पर इनके वीडियो लाखों की संख्या में देखे जाते हैं।

रवीश कुमार की संपत्ति Ravish Kumar Net Worth

  • रवीश कुमार की संपत्ति की बात की जाए तो इनकी कुल संपत्ति लगभग 20 मिलियन डॉलर आंकी गई है। जो भारतीय रुपए के हिसाब से 158 करोड़ रुपए होते हैं। रवीश कुमार 20 लाख रुपए से ज्यादा एक महीने की कमाई कर लेते हैं।

रवीश कुमार से जुड़ी रोचक बातें Facts About Ravish Kumar

  • रवीश कुमार एक भारतीय न्यूज़ एंकर, पत्रकार और संपादक है। जिन्होंने लंबे समय तक एनडीटीवी चैनल का एंकर के रूप में काम किया है।
  • रवीश कुमार ने लंबे समय तक एनडीटीवी में काम करने के बाद 1 दिसम्बर 2022 को आंतरिक ईमेल के माध्यम से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस फैसले से उनके चाहने वाले काफी आश्चर्य हुए थे। आखिर उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया।
  • रवीश कुमार ने एनडीटीवी चैनल को इस्तीफा देने के बाद अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। जिसका नाम उन्होंने रवीश कुमार ऑफिशियल रखा। इस चैनल पर अभी तक 5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं।
  • रवीश कुमार आज भी उसी अंदाज में यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं। जैसा वह एनडीटीवी चैनल पर शो करते थे। रवीश कुमार के वीडियो को लाखों की संख्या में देखा जाता है। उनकी एक सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में फैन फॉलोइंग है।
  • रवीश कुमार एक महीने की इनकम लगभग 20 लाख रुपए से ज्यादा है।

FAQ:

रवीश कुमार कौन है?

रवीश कुमार एक भारतीय न्यूज़ एंकर पत्रकार और संपादक है।

रवीश कुमार की जाति क्या है?

ब्राह्मण

रवीश कुमार का पूरा नाम क्या है?

रवीश कुमार पांडे

रवीश कुमार के यूट्यूब चैनल पर कितने सब्सक्राइबर है?

28 लाख

रवीश कुमार ने कौन सा पुरस्कार जीता है?

रेमन मैग्सेसे

यह भी पढ़ें

अंतिम शब्द:

दोस्तों मुझे विश्वास है कि Ravish Kumar Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें | अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है | आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे इस Ravish Kumar Biography In Hindi  वाला ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद” |

Leave a Comment