Abdu Rozik Biography in Hindi | अब्दु रोजीक का जीवन परिचय

Abdu Rozik Biography in Hindi, Biography, Age, Net Worth, Facts, Education, Family ( अब्दु रोजीक का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, गाने, रोचक बातें )

दोस्तों आज के समय में सोशल मीडिया काफी लोकप्रिय प्लेटफार्म बन चुका है। सोशल मीडिया के माध्यम से हर व्यक्ति अपने टैलेंट को दिखा रहा है। उनमें से कई डांसर बन जाते हैं तो कोई सिंगर बन जाते हैं। आज की इस लेख में हम आपको एक ऐसे सिंगर के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आप लोगों ने सुना ही होगा। दोस्तों वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। बेशक वह हमारे भारत के रहने वाले नहीं है वह विदेश के रहने वाले हैं। फिर भी उनकी भारत देश में फैन फॉलोइंग लाखों की संख्या में है। हम बात कर रहे हैं सिंगर अब्दु रोजीक के बारे में। Abdu Rozik Biography in Hindi इस लेख में आप विस्तार से जाने वाले हैं। अब्दु रोजीक का जीवन परिचय, जन्म, परिवार, शिक्षा, संपत्ति और रोचक बातों के बारे में।

Abdu Rozik Biography in Hindi अब्दु रोजीक का जीवन परिचय

नाम अब्दु रोजिक
असली नाम सावरीकूल मुहम्मद रोजिक
जन्म तारीख 3 सितम्बर 2003
जन्म स्थान पंजाकेंट, ताजिकिस्तान
उम्र 19 साल ( 2023 )
शिक्षा ज्ञात नही
स्कूल ज्ञात नही
कॉलेज ज्ञात नही
धर्म इस्लाम
नागरिकता ताजिकिस्तान
पेशा सिंगर
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बालो का रंग काला
ऑंखो का रंग काला
हाईट 3 फिट 2 इंच
वजन 17 किलो
बिमारी रिकेटस

कौन है अब्दु रोजीक Who Is Abdu Rozik

  • अब्दु रोजीक पेशे से एक गायक है। जो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है, भारत देश में इनकी फैन फॉलोइंग लाखों की संख्या में है। यह ताजीकिस्तान के रहने वाले हैं, अब्दु रोजीक सलमान खान के द्वारा अभिनीत की गई। “किसी का भाई किसी की जान” में अभिनय करते हुए देखे गए हैं।
  • अब्दु रोजीक की हाइट 3 फुट 2 इंच है, क्योंकि उन्हें बचपन में ही रिकेटस नाम की बीमारी हुई थी। जिसके कारण इनकी हाइट नहीं बढ़ पाई। अब्दु रोजीक की उम्र 19 साल है 2023 के हिसाब से। कोई भी व्यक्ति अगर उन्हें देखता है तो उनको 8 से 9 साल का समझ लेता है।

अब्दु रोजीक का जन्म Abdu Rozik Birth

  • 3 सितंबर 2003 को ताजिकिस्तान के पंजाकेंट में अब्दु रोजीक का जन्म हुआ था। अब्दु रोजीक का परिवार मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखता है। इनका असली नाम सवरीकुल मोहम्मद रोजिक है। अब्दु रोजीक को बचपन से ही गाना गाने का काफी शौक था। जिसके चलते उन्होंने अपने इस फील्ड में अपनी पहचान बनाई है।

अब्दु रोजीक का परिवार Abdu Rozik Family

  • पिता का नाम- सावरिकूल मूहम्मद
  • मां का नाम- रूह अफजा
  • भाई का नाम- दो भाई
  • बहन का नाम- दो भाई

अब्दु रोजीक की शिक्षा Abdu Rozik Education

  • अब्दु रोजीक की शिक्षा के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इनकी उम्र 19 साल है और यह गाने गाने की दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं।

अब्दु रोजीक की गर्लफ्रेंड Abdu Rozik Girlfriend

  • अब्दु रोजीक की गर्लफ्रेंड के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन कुछ रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपने रिश्ते में होने की बात कबूल की है। हालांकि उनकी गर्लफ्रेंड कौन है इसके बारे में तो जानकारी उपलब्ध नहीं है।

अब्दु रोजीक की हाइट छोटी क्यों है?

  • अब्दु रोजीक को बचपन में ही रिकेट्स नाम की बीमारी हुई थी। जिसके कारण उनकी हाइट नहीं बढ़ पाई और वह छोटे ही रह गए। उनकी हाइट 3 फीट 2 इंच है और उम्र 19 साल है।
Abdu Rozik Biography in Hindi
Image: Abdu Rozik Instagram

अब्दु रोजीक क्यों प्रसिद्ध है?

  • अब्दु रोजीक ताजिकिस्तान के रहने वाले हैं और वह मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। यह सोशल मीडिया पर रैप गाने के लिए प्रसिद्ध है। ओही दिली चोर नाम का इनका गाना काफी लोकप्रिय है। इस गाने को अभी तक लाखों की संख्या में देखा गया है। अब्दु रोजीक का यूट्यूब पर Abdu Rozik के नाम से यूट्यूब चैनल है और इस चैनल पर उनके 9 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं।

अब्दु रोजीक का करिअर

  • अब्दु रोजीक ने अपने करियर की शुरुआत महज 6 साल की उम्र में कर दी थी। जब वह 6 साल के थे तब उन्होंने गाना गाने के लिए शुरूआत कर दी थी और इसके अंदर उन्होंने अपना करियर बनाने का फैसला लिया।
  • इनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए ट्रेनिंग लेने में असफल रहे थे। उसके बाद वह अपने माता पिता की मदद करने के लिए सड़कों पर गाना गाने के लिए शुरुआत कर दिया था।
  • अब्दु रोजीक अपनी मातृभाषा ताजिक में कई सारे गाने गाए हैं। जो काफी सुपरहिट माने जाते हैं।
  • अब्दु रोजीक एक सिंगर के अलावा मिक्सड मार्शल आर्ट्स मतलब MMA के फाइटर भी है। इन्होंने कई सारे फाइट के क्षेत्र में फाइट की है। जिसमें बच्चों और बौने खिलाड़ी शामिल है। इन्होंने वर्ष 2021 में हसगुल्ला के साथ फाइट की थी, जो एक और रुसी एमएमए फाइटर भी है।
  • अब्दु रोजीक अपने पिता के कहने पर तजाकिस्तान के बहरुज के साथ दुबई चले गए थे और इनका पूरा खर्चा बहरुज ने ही उठाया था। आज के समय में अब्दु रोजिक के पास दुबई का गोल्डन विजा मौजूद है।
  • अब्दु रोजिक सलमान खान के सबसे बड़े विवादित शो बिग बॉस 16 के शो में भी दिखाई दिए हैं। इसके अलावा वह सलमान खान के द्वारा अभिनीत की गई फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” मूवी में दिखाएं देने वाले हैं।
  • अब्दु रोजीक ने अपने जीवन में तब लोकप्रियता हासिल की थी जब इन्होंने अरिजीत सिंह का गाना “इन्ना सोना” गाया था। इस गाने को सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में देखा गया था। इस गाने से वह काफी लोकप्रिय हुए थे। इसके अलावा अब्दु रोजिक अबू धाबी में होने वाले इवेंट में सलमान खान से मिले थे और वहां पर उन्होंने “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” गाना गाया था। जो सभी को काफी पसंद आया था।
  • ए आर रहमान की बेटी की शादी में गए थे। इसके अलावा उन्होंने ए आर रहमान के एक शो में उन्होंने मुस्तफा मुस्तफा गाना गाया था।
  • वर्ष 2022 में इनकी लोकप्रियता और टैलेंट को देख कर इनको “सेलिब्रिटी इनफ्लुएंसर ऑफ द ईयर” से सम्मानित किया।

अब्दु रोजिक बिग बॉस 16

  • सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 16 के घर में अब्दु रोजिक ने अपना हुनर का जलवा बिखेरा था। उनके एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। अब्दु को हिंदी में बात करना नहीं आता है और उनका मानना यह है कि मैं करीब 5 महीने पहले से ही अंग्रेजी बोलता हूं और मैं इसके लिए पूरा प्रयास कर रहा हूं कि मैं अच्छे से हिंदी भाषा सीख जाऊंगा।
  • अब्दु रोजीक ने जब अपना गाना “टैलेंट लैंगिक कंपनी” रिलीज किया था। तब उन्हें लोगों के द्वारा काफी प्यार मिला और उन्होंने धन्यवाद भी कहा।

अब्दु रोजीक की संपत्ति Abdu Rozik Net Worth

  • रिपोर्ट के मुताबिक अब्दु रोजीक की कुल संपत्ति $250k आंकी गई है। इसके अलावा उनके पास अबू धाबी का 10 साल का गोल्डन वीजा भी है। इनके कमाई के मुख्य जरिये इनके स्पॉन्सरशिप, ब्रांड प्रमोशन है। इसके अलावा इनकी सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। जिसके चलते इनकी कमाई अच्छी हो जाती है।

अब्दु रोजीक से जुड़ी रोचक बातें Abdu Rozik Facts In Hindi

  • अब्दु रोजीक एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और सिंगर है। जो विश्व के बड़े-बड़े हस्तियों से मुलाकात कर चुके हैं। इसके अलावा उनको म्यूजिकल कीबोर्ड बजाने में काफी महारत हासिल है।
  • वर्ष 2021 में अब्दु रोजीक को आईबा-इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष ने व्यक्तिगत रूप से सर्बिया में वरलउ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया था।
  • अब्दु रोजिक ने ब्रिटिश वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन फाइटर आमिर खान के तहत बॉक्सिंग में ट्रेनिंग ली थी।
  • वर्ष 2021 में हुए स्पेनिश फुटबॉल लीग (ला लिगा) ने प्यूमा के साथ मिलकर उन्हें मैच बॉल का आधिकारिक डिजाइन पेश करने के लिए चुना गया था।
  • अब्दु रोजीक को वर्ल्ड बॉक्सिंग काउंसिल के अध्यक्ष मौरे सीयो सुलेमान वर्ल्ड बॉक्सिंग काउंसिल बेल्ट प्रदान किया था।
  • अब्दु रोजिक सोशल पर काफी एक्टिव रहते हैं। इनके सोशल मीडिया पर लाखों की फैन फॉलोइंग है।
  • अब्दु रोजीक को तैरना और ट्रैवलिंग करना काफी पसंद है।

यह भी पढ़ें

FAQ :

अब्दु रोजीक जी का जन्म कब और कहां हुआ था?

3 सितंबर 2003 को ताजिकिस्तान के पंजाकेट में हुआ था।

अब्दु रोजीक की उम्र कितनी है?

20 साल 2023 के हिसाब से अब्दु रोजीके को कौन सी बीमारी है?

अब्दु रोजिक को बहुत कम उम्र में ही सूखा रोग हुआ था।

उनके इस बीमारी को बौनापन कहा जाता है।

अब्दु रोजिक कितना अमीर है?

अब्दु रोजिक के पास लगभग 500,000 यूएस डालर की संपत्ति है।

Leave a Comment