Akshara Singh Biography In Hindi | अक्षरा सिंह का जीवन परिचय

Akshara Singh Biography In Hindi, Birth, Age, Net Worth, Career, Facts (अक्षरा सिंह का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें)

अक्षरा सिंह भारतीय फिल्म अभिनेत्री है, जो मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करती है। इसके अलावा वह एक अच्छी मॉडल और गायिका है। इन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में “सत्यमेव जयते” नाम की भोजपुरी फिल्म से की थी। इस फिल्म के अंदर उन्होंने नेहा का किरदार निभाया था। जिसके कारण वह काफी पॉपुलर हुई थी। अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक भुगतान पानी वाली अभिनेत्रियों में से एक है। आइए जानते हैं विस्तार से अक्षरा सिंह कौन है। Akshara Singh Biography In Hindi इस लेख में आप जानने वाले हैं। अक्षरा सिंह का जीवन परिचय, जन्म शिक्षा, परिवार, संपत्ति और रोचक बातों के बारे में।

Akshara Singh Biography In Hindi अक्षरा सिंह का जीवन परिचय

नाम अक्षर सिंह
निक नेम अक्षरा
जन्म तारीख 30 अगस्त 1993
जन्म स्थान पटना, बिहार
उम्र 30 साल ( 2023 )
शिक्षा ग्रैजुएशन
स्कूल ज्ञात नही
कॉलेज ज्ञात नही
धर्म हिंदू
नागरिकता भारतीय
पेशा अभिनेत्री, मॉडल, गायक
डेब्यू फिल्म : सत्यमेव जयते ( भोजपुरी 2010 ) टीवी : काला टिका ( हिंदी 2015 )
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बालो का रंग काला
ऑंखो का रंग काला
नेट वर्थ 5 मिलियन डॉलर

अक्षरा सिंह का जन्म Akshara Singh Age, Birth

  • 30 अगस्त 1993 को बिहार के पटना शहर में अक्षरा सिंह का जन्म हुआ था। इनका परिवार हिंदू धर्म से ताल्लुक रखता है। अक्षरा सिंह की उम्र 2023 के हिसाब से 30 साल है।

अक्षरा सिंह का परिवार Akshara Singh Family

  • पिता का नाम- विपिन इंद्रजीत सिंह (मशहूर अभिनेता)
  • मां का नाम- नीलिमा सिंह
  • भाई का नाम- केशव सिंह
  • बहन का नाम- ज्ञात नहीं
  • बॉयफ्रेंड- ज्ञात नहीं
Akshara Singh Biography In Hindi
Image: Akshara Singh Instagram

अक्षरा सिंह की शिक्षा Akshara Singh Education

  • अक्षरा सिंह की शिक्षा के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन बताया जाता है कि अक्षरा सिंह ने स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।

अक्षरा सिंह का पति Akshara Singh Husband

  • अक्षरा सिंह अविवाहित और सिंगल है और इनके निजी जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है और ना ही इन्होंने अपने निजी जानकारी शेयर की है।

अक्षरा सिंह का करियर

  • वर्ष 2010 में अक्षरा सिंह ने “सत्यमेव जयते” नाम की भोजपुरी फिल्म में नेहा का किरदार निभा कर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद वह काफी सुर्खियों में आई थी, उन्होंने रवि किशन के अपोजिट रोल निभाया था। वर्ष 2012 में “सौगंध गंगा मैया” नाम की मूवी में लैला के किरदार में दिखाई दी थी। इसके अगले वर्ष उन्होंने “दिलेर” नाम की मूवी में रानी नाम का किरदार निभाया था।
  • वर्ष 2015 में अक्षरा सिंह साथिया मूवी में खुशी के किरदार में दिखाई दी थी। इसी वर्ष उन्होंने “काला टीका” नाम की ड्रामा सीरियल में माधुरी झा के रोल में दिखाई दी थी। इसके बाद उन्होंने “सर्विस वाली बहू” में गुलकंद अयोध्या प्रसाद का किरदार निभाया था।
  • 2017 में अक्षरा सिंह पवन सिंह के द्वारा अभिनीत की गई “सत्या” मूवी में सपना के किरदार में दिखाई दी थी। इस मूवी में आम्रपाली दुबे, निधि झा, दिव्या शंकर पांडे जैसे बड़े स्टार शामिल थे। इसी वर्ष उन्होंने तबादला, धड़कन, सरकार राज फिल्मों में अभिनय किया।
  • वर्ष 2017 में “पोरस” नाम की ऐतिहासिक ड्रामा टेलीविजन सीरीज में दिखाई दी थी। इस ड्रामा सीरीज में “महारानी कड़ीका” नाम के किरदार में दिखाई दी थी।
  • 2018 में “मां तुझे सलाम” नाम की भोजपुरी मूवी में गीता के किरदार में दिखाई दी थी। इस मूवी में वह अभिनेता पवन सिंह के साथ नजर आई थी।
  • वर्ष 2020 में “लव मैरिज” मूवी में सुधा के किरदार में दिखाई दी थी और इस फिल्म के विष्णु शंकर बेलू निर्देशक थे।
  • वर्ष 2021 में अक्षरा सिंह ने सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस ओटीटी में एक प्रतियोगिता के रूप में दिखाई दी थी।

अक्षरा सिंह की संपत्ति

  • अक्षरा सिंह की कुल संपत्ति लगभग 4 से 5 मिलियन डॉलर रखी गई है इनके कमाई के मुख्य जरिए इनकी फिल्में, सीरियल और ब्रांड प्रमोशन है।

अक्षरा सिंह से जुड़ी रोचक बातें

  • अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री है।
  • अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को बिहार के पटना में हुआ था।
  • अक्षरा सिंह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में “सत्यमेव जयते” नाम की भोजपुरी फिल्म से की थी।
  • अक्षरा सिंह ने “काला टीका” नाम की सीरियल से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी।
  • अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री कि खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती है।
  • अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।इनकी फैन फॉलोइंग लाखों की संख्या में है।
  • अक्षरा सिंह सलमान खान के सबसे बड़े विवादित शो बिग बॉस में दिखाई दी है।

FAQ:

अक्षरा सिंह कौन है?

अक्षरा सिंह अभिनेत्री, मॉडल और गायिका है

अक्षरा सिंह की हाइट कितनी है?

5 फुट 6 इंच

अक्षरा सिंह के हस्बैंड का नाम क्या है?

अविवाहित है

अक्षरा सिंह का घर कहां है?

बिहार के पटना शहर में

अक्षरा सिंह के बॉयफ्रेंड का क्या नाम है?

अक्षरा सिंह अभी सिंगल है

अक्षरा सिंह का जन्म कब हुआ था?

30 अगस्त 1993

यह भी पढ़े:

अंतिम शब्द:

  • दोस्तों मुझे विश्वास है कि Akshara Singh Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, लोगो को अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
  • अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Akshara Singh Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद” |

Leave a Comment