Swara Bhaskar Biography In Hindi | स्वरा भास्कर का जीवन परिचय

Swara Bhaskar Biography In Hindi, Age, Birth, Net Worth, Career, Family, Boyfriend ( स्वरा भास्कर का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, पति, बॉयफ्रेंड, रोचक बातें )

स्वरा भास्कर एक भारतीय अभिनेत्री है जो मुख्य रूप से बॉलीवुड की फिल्मों में अभिनय करती है। इसके अलावा उन्होंने कई सारे टेलीविजन धारावाहिकों में भी अभिनय किया है। इन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत “माधवलाल कीप वाकिंग” नाम की इंग्लिश मूवी से की थी। यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। इसके अगले वर्ष 2010 में स्वरा भास्कर ने गुजारिश नाम की मूवी में सुधा एन दुबे नामक किरदार निभाकर अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। आज के समय में स्वरा भास्कर लोकप्रिय अभिनेत्रियों में एक पहचानी जाती है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आए दिन अपनी खूबसूरत लुक के अलावा वह विवादों में भी घिरी हुई रहती है। आइए जानते हैं विस्तार से स्वरा भास्कर कौन है। Swara Bhaskar Biography In Hindi इस लेख में आप जानने वाले है। स्वरा भास्कर का जीवन परिचय, जन्म शिक्षा, परिवार, आदि के बारे में।

Swara Bhaskar Biography In Hindi स्वरा भास्कर का जीवन परिचय

नाम स्वरा भास्कर
निक नेम स्वरा
जन्म तारीख 9 अप्रैल 1988
जन्म स्थान नई दिल्ली
उम्र 35 साल ( 2023 )
शिक्षा B. A . और M. A .
स्कूल सरदार पटेल विद्यालय, दिल्ली
कॉलेज मीरांडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली
धर्म हिंदू
नागरिकता भारतीय
पेशा अभिनेत्री, मॉडल और फैशन डिजायनर
डेब्यू फिल्म: Madholal Keep Walking ( 2009 इंग्लिश ) बॉलीवुड : गुजारिश ( 2010 )
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पति फहाद अहमद
बालो का रंग काला
ऑंखो का रंग काला
नेट वर्थ 41 करोड़

स्वरा भास्कर का जन्म Swara Bhaskar Age Birth

  • 9 अप्रैल 1988 को नई दिल्ली में भारतीय अभिनेत्री स्वरा भास्कर का जन्म हुआ था। उनके पिता जी तेलुगू परिवार से आते हैं और माताजी बिहार से आती है। इनके पिता का नाम चित्रपू उदय भास्कर है और वह पेशे से एक सेवानिवृत्त कमांडर है। इनकी माता जी का नाम इरा भास्कर है।

स्वरा भास्कर का परिवार Swara Bhaskar Family

  • पिता का नाम- चित्रपू उदय भास्कर
  • मां का नाम- ईरा भास्कर
  • भाई का नाम- ईशान भास्कर
  • पति फवाद- अहमद

स्वरा भास्कर की शिक्षा Swara Bhaskar Education

  • स्वरा भास्कर ने अपनी स्कूल की शिक्षा नई दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए मीरांडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। वहां से उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दाखिला लेकर समाजशास्त्र विषय में पढ़ाई पूरी की है।

स्वरा भास्कर का पति Swara Bhaskar Husband

  • स्वरा भास्कर के पति का नाम फहाद अहमद है। 16 फरवरी 2023 को स्वरा भास्कर ने शादी की। फहाद अहमद पेशे से एक सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र नेता है। इसके अलावा उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस स्टूडेंट यूनियन के महासचिव के रूप में काम किया है।
  • 2022 में फहाद अहमद ने अबू आसिम आजमी और रईस शेख की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली थी।
Swara Bhaskar Biography In Hindi 
Image: Swara Bhaskar Instagram

स्वरा भास्कर का करियर

  • वर्ष 2009 में स्वरा भास्कर ने “माधवलाल कीप वॉकिंग” नाम की फिल्म में “सुधा दुबे” नाम का किरदार निभा कर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके अगले वर्ष यानी कि 2010 में स्वरा भास्कर “गुजारिश” नाम की मूवी में राधिका तलवार नाम का किरदार निभाकर अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
  • इसी साल उन्होंने “द अनटाइटल कार्तिक कृष्ण प्रोजेक्ट मूवी में दिखाई गई थी।
  • वर्ष 2011 में स्वरा भास्कर अभिनेत्री कंगना राणावत के द्वारा अभिनीत की गई “तनु वेड्स मनु” में एक सहायक किरदार के रूप में देखी गई थी। इस मूवी में स्वरा भास्कर ने (कंगना रनौत) तनु की एक सहेली का किरदार निभाया था। इसी वर्ष में चिल्लर पार्टी मूवी में अभिनय किया था।
  • वर्ष 2013 में उन्होंने “लिसन… अमाया”, “औरंगजेब”, रांझणा, सबकी बजेगी बैंड, मूवी में अभिनय किया।
  • रांझणा मूवी से उन्होंने अपनी लोकप्रियता हासिल की इस मूवी में उन्होंने बिंदिया नाम की लड़की का किरदार निभाया था। जो लोगों को काफी पसंद आया था।
  • वर्ष 2014 में “मछली जल की रानी है” मूवी में आयशा सक्सेना के रूप में देखी गई थी। इसके अगले वर्ष 2015 में “तनु वेड्स मनु रिटर्न्स” प्रेम रतन धन पायो, X Past Is Present में देखी गई।
  • वर्ष 2016 में नील बत्ती सन्नाटा, चंदा सहाय के रूप में देखी गई। वर्ष 2017 में “अनारकली ऑफ आरा” मूवी में अनारकली के रूप में देखी गई। वह 2018 में वीरे दी वेडिंग मूवी में दिखाई दी।
  • वर्ष 2020 में शीर कोरमा मूवी में रुखसार सिद्दीकी के रूप में देखी गई और 2022 में “जहां चार यार” नाम की मूवी में शिवांगी के रूप में देखी गई।

स्वरा भास्कर वेब सीरीज Swara Bhaskar Web Series

  • 2019- हेलो मिनी
  • 2020- रसभरी
  • 2020- फ्लैश
  • 2020- भाग बनी भाग

स्वरा भास्कर सीरियल Swara Bhaskar TV Shows

  • 2014- संविधान
  • 2015- रंगोली
  • 2016- इट्स नॉट दैट सिंपल
  • 2021- आपके कमरे में कोई रहता है

स्वरा भास्कर की संपत्ति Swara Bhaskar Net Worth

  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्वरा भास्कर की संपत्ति लगभग 41 करोड़ रुपए बताई गई है। इनके कमाई के मुख्य जरिए इनकी फिल्में, सीरियल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य ब्रांड प्रमोशन है।

स्वरा भास्कर के विवाद Swara Bhaskar controversy

  • वर्ष 2014 में रिलीज हुई “तनु वेड्स मनु रिटर्न” के सेट पर अभिनेत्री कंगना राणावत के साथ एक कहासुनी हो जाने पर स्वरा भास्कर विवादों में घिरी गई थी।
  • स्वरा भास्कर बॉलीवुड में जब नई नई आई थी। तब उन्होंने मीडिया वालों को बताया था, कि जब वह शूटिंग करती थी। तब उन्हें निर्देशों के फोन आते थे और उन्हें यह कहा जाता था कि वह उनके साथ एक रात सोए।
  • वर्ष 2017 में गुजरात में होने वाली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद स्वरा भास्कर ने स्वतंत्र समर्थक रूप में कांग्रेस के दलित नेता जिग्नेश मेवानी को चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बधाई दी थी। जिसके कारण स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल हुई थी।
  • वर्ष 2018 में स्वरा भास्कर ने पद्मावत मूवी को देखने के बाद उन्होंने आलोचनात्मक टिप्पणी की थी। जिसके कारण वह काफी विवादों में आई थी।

स्वरा भास्कर से जुड़ी रोचक बातें Swara Bhaskar Facts In Hindi

  • स्वरा भास्कर एक भारतीय मॉडल अभिनेत्री है। जो मुख्य रूप से बॉलीवुड की फिल्मों में अभिनय करती है।
  • स्वरा भास्कर का जन्म 9 अप्रैल 1988 को दिल्ली में एक सांस्कृतिक परिवार में हुआ था। इनके पिताजी तेलुगू और माताजी बिहार से है।
  • स्वरा भास्कर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत माधवलाल कीप वॉकिंग नाम की इंग्लिश मूवी से की थी।
  • वर्ष 2010 में गुजारिश मूवी में अभिनय करके अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
  • स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इनकी इंस्टा अकाउंट पर लाखों की संख्या में फैन फॉलोइंग है।
  • वर्ष 2015 में स्वरा भास्कर “मज़ाक रात” नाम के एक हास्य टीवी प्रोग्राम में अतिथि के रूप में पाकिस्तान गई थी।
  • स्वरा भास्कर को पशुओ से काफी प्रेम है उनके पास तीन बिल्लीयां है।

FAQ:

कौन है स्वरा भास्कर?

स्वरा भास्कर एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री है।

स्वरा भास्कर की नेटवर्थ कितनी है?

41 करोड़ रुपए

स्वरा भास्कर का जन्म कब और कहां हुआ?

9 अप्रैल 1988 को दिल्ली में हुआ।

स्वरा भास्कर के हस्बैंड का नाम क्या है?

फहाद अहमद

यह भी पढ़े :

अंतिम शब्द:

  • दोस्तों मुझे विश्वास है कि Swara Bhaskar Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, लोगो को अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
  • अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Swara Bhaskar Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|

Leave a Comment