Basant Jangra Biography In Hindi | बसंत जांगड़ा का जीवन परिचय

Basant Jangra Biography In Hindi, wife name, youtube career, channel, family, age, net worth ( बसंत जांगड़ा का जीवन परिचय, शिक्षा, उम्र, पत्नी, यूटूब चैनल, संपत्ति, परिवार, रोचक बाते, जन्म स्थान, जीवनी )          

 

दोस्तों अगर आपको यूट्यूब वीडियो देखना पसंद है और खासतौर पर यूट्यूब पर प्रैंक वीडियो देखना पसंद हैं। तो आपने बसंत जांगड़ा का नाम तो सुना ही होगा। बसंत जांगड़ा भारतीय यूट्यूबर हैं। यूट्यूब पर वह प्रैंक वीडियो अपलोड करते हैं। उनकी वीडियो को लाखों की संख्या में देखा जाता है। इसके अलावा बसंत जांगड़ा यूट्यूब से संबंधित वीडियो बनाकर भी अपलोड करते हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे बसंत जांगड़ा के जीवन के बारे में, कि कैसे उन्होंने अपने यूट्यूब के करियर की शुरुआत की। उनके हर पहलू के बारे में जानेंगे, उनके परिवार, पत्नी, शिक्षा, संपत्ति, जाती, यूट्यूब जर्नी के बारे में।

Basant Jangra Biography In Hindi बसंत जांगड़ा का जीवन परिचय

नाम बसंत जांगडा
जन्म तारीख 11 फरवरी 1998
जन्म स्थान बजाना, सोनीपत, हरियाणा
उम्र 24 साल
गृह नगर बजाना, सोनीपत, हरियाणा
शिक्षा 12 वी पास
स्कूल गोवरमेंट स्कूल
कॉलेज ज्ञात नही
धर्म हिन्दू
जाती ज्ञात नही
youtube चैनल
  • Basant Jangra Youtube Channel
  • Youtuber Bano
नागरिकता भारतीय
पेशा youtuber
ऑखो का रंग काला
बालो का रंग काला
शादी विवाहित
संपत्ति 7 से 8 करोड़

Basant Jnagra Age, Birth

भारत के प्रसिद्ध प्रैंक यूट्यूबर में से एक बसंत जांगड़ा का जन्म बजाना, सोनीपत, हरियाणा में 11 फरवरी 1998 को हुआ था। इनके पिता का नाम महावीर प्रसाद और माँ का नाम श्रीमती कमलेश्वरी है। इन्हें दो बहने भी है। बहनों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Basant Jnagra Education

बसंत को बचपन से ही कुछ नया करने का शौक रहा है। बसंत ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई गवर्नमेंट स्कूल से पूर्ण कि हैं। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई करने के लिए एक निजी कॉलेज में एडमिशन करके रखा है। लेकिन वह यूट्यूब के काम में इतना व्यस्त रहते है कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते हैं।

Basant Jnagra Family

पिता का नाम-महावीर प्रसाद
मां का नाम-श्रीमती कमलेश्वरी
पत्नी का नाम-नेहा जांगड़ा
भाई का नाम-ज्ञात नही
बहन का नाम-दो बहने

Basant Jnagra Wife Name

बसंत जांगड़ा की शादी हुई है, बसंत जांगड़ा की पत्नी का नाम नेहा जांगड़ा है। उन्होंने अपनी शादी का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया है।

Basant Jnagra Youtube Journey

बसंत जांगड़ा ने स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद कंप्यूटर क्लासेस लगवाए थे। जहां पर वह कंप्यूटर के अंदर यूट्यूब पर वीडियो देखा करते थे। उस वक्त उन्हें पता चल गया था कि लोग इंटरनेट से घर बैठकर पैसा कमाते रहे हैं। तो उन्होंने थोड़ी सी और रिसर्च कर ली कि कैसे क्या होता है। तब बसंत ने भी सोचा कि वह भी इंटरनेट से पैसा कमाएंगे। बसंत ने यूट्यूब से पैसे कैसे कमाते हैं।

इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर ली। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए अमरेश भारती (महात्माजी टेक्निकल) का ऑनलाइन कोर्स भी खरीद लिया था, ताकि उसको पढ़कर नॉलेज हासिल कर सके। इसके बाद उन्होंने सोचा कि यह काम करने के लिए तो लैपटॉप या कंप्यूटर तो चाहिए होता है। तब उन्होंने अपने घर में माता-पिता से पढ़ाई के लिए बहाना मारकर लैपटॉप खरीदकर मांगा।

घरवालों ने उन्हें लैपटॉप भी खरीदकर दिया। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर कई सारे यूट्यूब चैनल बनाए थे उस पर काम भी किया लेकिन उन चैनलों से उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर एक प्रैंक चैनल बनाया, उस चैनल पर वह वीडियो बनाते थे। लेकिन उनके घर वालों को इसके बारे में नहीं पता था, वह चोरी चुपके से वीडियो बनाते थे।

Basant Jangra Biography In Hindi
Credit: Basant Jangra Instagram

Basant Jnagra Youtube Channel

शुरुआती समय में बसंत ने कई सारे यूट्यूब चैनल बनाये थे, लेकिन उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार को बिना बता के चोरी छुपे प्रैंक वीडियो शूट करना चालू कर दिया था। बसंत ने Basant Jnagra के नाम से अपना यूट्यूब चैनल क्रिएट किया, इन्होंने यह यूट्यूब चैनल 15 जुलाई 2016 को क्रिएट किया था।

इस चैनल पर वह प्रैंक वीडियो शूट करते थे, इनके प्रैंक वीडियो को लोग काफी पसंद भी करते थे। शुरुआती समय में जब उन्होंने पहला वीडियो बनाया था, तो उनकी पहली वीडियो में काफी पिटाई हुई थी, फिर भी वो रुके नहीं और वीडियो बनाते चले गए। आज देखते देखते इनके यूट्यूब चैंनल पर 2.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं। इस चैनल पर उन्होंने अभी तक 800 से ज्यादा वीडियो अपलोड किये हैं।

Basant Jnagra Youtube Channel क्लिक करे

Youtuber Bano Channel

बसंत ने Youtuber Bano के नाम से दूसरा यूट्यूब चैनल बनाया है। यह चैनल उन्होंने 26 फरवरी 2022 को बनाया था। इस चैनल का उनका मेन उद्देश्य यह है की आप यूट्यूबर बनो। यूट्यूब से पैसे कैसे कमाते हैं इस उद्देश्य के लिए वह यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं। इनके इस चैनल पर एक लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं।

Basant Jnagra Income

बसंत जांगड़ा ने 15 जुलाई 2016 को अपना यूट्यूब चैनल क्रिएट किया था। इस चैनल पर वह प्रैंक वीडियो शूट करते है। इनकी वीडियो को लाखों की संख्या में देखा जाता है। बसंत जांगड़ा के चैनल को यूट्यूब से सिल्वर और गोल्ड प्ले बटन मिल चुका है।

बसंत जांगड़ा की पहली कमाई यूट्यूब से ₹6000 हुई थी और यह कमाई उन्होंने 11 महीने काम करने के बाद कमाए थे। अगर कमाई की बात की जाए तो यह यूट्यूब से लाखों रुपए कमाते हैं। इसके अलावा उनकी कमाई स्पॉन्सरशिप, ब्रांड प्रमोशन से भी कमाई होती है। बसंत जांगड़ा प्रति महीने 7 से 8 लाख रुपए कमाते होंगे।

Basant Jnagra Net Worth

जैसे कि हमने आपको बताया कि इस बसंत जांगड़ा यूट्यूब से लाखों रुपए कमाते हैं। उनके स्पॉन्सरशिप, ब्रांड प्रमोशन से भी कमाई होती है। उनके नेटवर्थ की बात की जाए तो 4 से 5 करोड रुपए संपत्ति आंकी गई है।

Basant Jnagra Look

लंबाई- 5 फीट 6 इंच
वजन- 66 किलो
आंखों का रंग- काला
बालों का रंग- काला

Basant Jnagra Mobile Number

बसंत जांगड़ा का मोबाइल नंबर हमारे पास उपलब्ध नहीं है। अगर आप उनसे कांटेक्ट करना चाहते हैं, तो आप उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करके मैसेज कर सकते हैं।

Basant Jnagra Facts In Hindi

बसंत जांगड़ा एक भारतीय यूट्यूबर है, जो मुख्य रूप से यूट्यूब पर प्रैंक वीडियो शूट करते हैं।

बसंत जांगड़ा ने 15 जुलाई 2016 को यूट्यूब चैनल क्रिएट किया था। आज इनके चैनल पर 2.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं।

बसंत जांगड़ा ने जब यूट्यूब पर पहला वीडियो अपलोड किया था, तो उनकी वीडियो में काफी पिटाई हुई थी।

बसंत जांगड़ा ने youtuber bano के नाम से भी यूट्यूब चैनल बनाया है, उस चैनल पर वह यूट्यूब से संबंधित वीडियो बनाकर अपलोड करते हैं।

यह भी पढ़े :

अंतिम शब्द :

दोस्तों मुझे विश्वास है कि Basant Jangra Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |

अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Mr. Indian Hacker Biography In Hindi   ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|

Leave a Comment