Bhagvant Maan Biography in Hindi | भगवंत मान का जीवन परिचय

भगवंत मान का जीवन परिचय,जन्म ,परिवार ,शिक्षा ,कुल सम्पति ,विवाद ,(Bhagvant Maan Biography in Hindi, Family, education, net worth, Controversy, wife, panjab cm )

भगवंत एक अभिनेता और कॉमेडियन थे,भगवंत अधिकतर पंजाबी मूवी में दिखाई देते थे | अब इन्होंने अपना जीवन एक राजनेता के रूप में स्थापित किया है | पंजाब राज्य में विधानसभा चुनाव समाप्त हो गया है और चुनाव के परिणाम 10 मार्च 2022 को घोषित किया जा चुका है और कांग्रेस पार्टी को, आम आदमी पार्टी ने पछाड़कर चुनाव में जीत हासिल की है |

इसके बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान बनेंगे | आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान को कई कॉमेडी शो के एक्ट के लिए पहचाना जाता है |
आखिर भगवंत मान कौन है? लोग जानना चाहते हैं | दोस्तों इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे भगवंत मान का जीवन परिचय | Bhagvant Maan Biography in Hindi.

Bhagvant Maan Biography in Hindi भगवंत मान का जीवन परिचय

नाम भगवंत मान
निकनेम जुगनू
जन्म तारीख 17 अक्टूबर 1973
जन्म स्थान सतोज ,संगरूर जिल्हा ,पंजाब भारत
गृह नगर सतोज ,संगरूर जिल्हा ,पंजाब भारत
उम्र 48 वर्ष (2022)
शिक्षा 12वि पास,
1992 में बी.कॉम (प्रथम वर्ष )
कॉलेज शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज, सुनाम ,
जिला संगरूर ,पंजाब (बी.कॉम प्रथम वर्ष )
जाती जाट
धर्म सिख धर्म
पेशा कॉमेडियन ,राजनेता
राजनैतिक पार्टी आम आदमी पार्टी
वजन 65 kg
लम्बाई लम्बाई 5 फिट 6 इंच
आँखों का रंग भूरा
बालो का रंग काला
वैवाहिक स्थिति तलाकशुदा (2015)
कुल सम्पत्ति 9 करोड़ रूपये
(संसद सदस्य के रूप में )
 

भगवंत मान का जन्म एंव शिक्षा

भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर के एक छोटे से सतोज गांव में हुआ था |
भगवंत अपने स्कूल की पढ़ाई में बाकी विद्यार्थियों की तरह सामान्य थे। भगवंत ने अपने स्कूल की पढ़ाई अपने गृहनगर से की है।

इसके बाद इन्होंने शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज सुनाम जिला संगरूर पंजाब से बी.कॉम (1st year) किया। मान ने, वर्ष 1942 में बीकॉम का प्रथम वर्ष पूरा करने के बाद अभिनय में अपना करियर बनाना चाहा |

Bhagvant Maan Biography in Hindi
Bhagvant Maan Biography in Hindi

 

भगवंत मान का परिवार bhagvant maan family

पिता का नाम मोहिन्दर सिंह
माता का नाम हरपाल कौर
पत्नी का नाम इन्द्रप्रीत कौर (तलाकशुदा )
बच्च्चो के नाम बेटा -एक
बेटी -एक

भगवंत मान की शादी और तलाक

भगवंत मान ने इंद्रप्रीत कौर नामक लड़की से शादी की थी, लेकिन इस रिश्ते को दोनों अधिक साल तक नहीं चला पाए | वर्ष 2015 में, इन दोनों ने अपने रिश्ते को पूर्ण विराम दिया | इन दोनों ने 2 बच्चों को जन्म दिया है | एक लड़का और एक लड़की है |

भगवंत मान एक कॉमेडियन के रूप में

भगवंत एक कॉमेडियन थे, कॉमेडियन होने के साथ-साथ वे एक अच्छे अभिनेता भी थे |भगवंत ने कई समारोह और अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है | मान ने, पटियाला में हुए पंजाबी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजन किया गया कम्पटीशन में भाग लेकर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए है |

भगवंत ने, “गोभी दिए कचिए वाप्रणाय” नाम का पहला वीडियो एल्बम जगतार जग्गी के साथ रिलीज किया था | भगवंत ने कई कॉमेडी एल्बम बनाए है, जिनके नाम कुछ ऐसे हैं, “भगवंत मान मोस्ट वांटेड, हस हस के, सद्दी बिल्ली शानू मिआउ हैं |

भगवंत ने जगतार जग्गी के साथ अपना पहला एल्बम वीडियो लॉन्च किया था, उस कॉमेडी एल्बम से इन दोनों की पहचान सबसे सफल कॉमेडियन के रूप में होती थी | भगवंत ने जगतार जग्गी के साथ 10 साल तक काम किया।

इसके बाद उन्होंने अपनी जोड़ी को पूर्ण विराम दीया और राणा रणबीर के साथ पार्टनरशिप कर ली | दोनों ने साथ मिलकर अल्फा ईटीसी पंजाबी के लिए काम किया | दोनों ने मिलकर जुगनू मस्त-मस्त में कार्य किया जो काफी हिट साबित हुआ था |

“द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” इस शो की वजह से भगवंत को काफी लोकप्रियता मिली थी | यह शो का प्रसारण स्टार प्लस चैनल में किया गया था | भगवंत और राणा रणबीर “नों लाइफ विद वाइफ” इस शो के लिए दोनों वर्ष 2006 में, कनाडा और इंग्लैंड में भी गए थे |

भगवंत मान के राजनीतिक कैरियर के बारे

 सबसे पहले भगवंत मान ने वर्ष 2011 में, पंजाब की पीपुल्स पार्टी के सदस्य के रूप में कार्य किया |
2012 में, हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में लहरगागा निर्वाचन क्षेत्र से खड़े हुए थे। इस चुनाव में वह असफल हुए
थे |

इसके बाद भगवंत वर्ष 2014 में, आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली | भगवंत एक बार फिर से वर्ष 2014 में, लोकसभा चुनाव में संगरूर निर्वाचन क्षेत्र के लिए खड़े हुए थे, इस चुनाव में वह जीते भी थे |

2014 के लोकसभा चुनाव के बाद, वह फिर से 2019 के लोकसभा चुनाव में संगरूर निर्वाचन क्षेत्र के लिए खड़े हुए थे और इस बार भी उन्हें जीत हासिल हुई थी |
भगवंत 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़े इस चुनाव में भी वह जीत चुके हैं और पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार है |

भगवंत मान से जुड़े विवाद

साल 2012 में, भगवंत जब मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तब अचानक वह कॉन्फ्रेंस हॉल से बाहर निकल गए। इस घटना से काफी विवाद खड़ा हुआ था |

अपनी राजनीति के करियर के लिए, अपनी पत्नी के साथ अपने रिश्ते को समाप्त कर देने के बाद, इनके अनुयायियों ने इनकी काफी आलोचना की थी,और आज भी इनके निजी जीवन को राजनीति के क्षेत्र में लाने के लिए हर व्यक्ति आलोचना करता है |

भगवंत जब एक शोक सभा में शामिल हो रहे थे, तब वह नशे में थे | इसे काफी विवाद खड़ा हुआ था |

भगवंत मान की कुल सम्पत्ति Bhagvant Maan net worth

भारतीय रुपये में कुल सम्पति 1.64 करोड़ रुपए
आभूषण 95 ग्राम सोने के अभुषन

भगवंत मान से जुड़े रोचक तथ्य

इन्होंने अपने कॉलेज के लिए दो स्वर्ण पदक हासिल किया हैं |

इन्हें पार्टियों में शराब पीना पसंद है |

भगवंत ने जगतार जग्गी के साथ 1990 के दशक में, एक कॉमेडी वीडियो एल्बम रिलीज किया था।उस एल्बम की वजह से इन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी |

भगवंत मान ने गुरदास मान के साथ सुखमणि में काम किया है |

भगवंत मान साल 2014 में, आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और आज वर्तमान समय में वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं |

FAQ

भगवंत मान की कुल सम्पति कितनी है ?

1.64 करोड़ रूपये है |

भगवंत मान की पत्नी का क्या नाम है ?

इन्द्रजीत कौर 

भगवंत मान की जाती क्या है ?

जाट 

भगवंत मान का जन्म कब और कहा हुआ था ?

भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर के एक छोटे से सतोज गांव में हुआ था |

भगवंत मान कहा तक पढ़े है ? 

भगवंत मान बी कॉम .प्रथम वर्ष तक पढ़े है |

Leave a Comment