Bharti Singh Biography In Hindi (2022) | भारती सिंह का जीवन परिचय

भारती सिंह का जीवन परिचय,परिवार , उम्र, शिक्षा, पति, कुल संपत्ति, विवाद, जाती, धर्म ( Bharti Singh Biography In Hindi  , family, age, education, husband, net worth, disputes, caste, religion )

भारती सिंह एक प्रसिद्ध भारतीय कॉमेडियन अभिनेत्री और मॉडल है | वह कई सारे रियलिटी और कॉमेडी शो में काम कर चुकी है | रियालिटी शो में काम करने के अलावा भारती सिंह ने कुछ शो में एंकरिंग भी की है | भारती वर्तमान समय में, मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के “द कपिल शर्मा शो” में और अन्य हास्य कलाकारों के साथ कार्य कर रही है |

तो चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं Bharti Singh Biography In Hindi भारती सिंह का जीवन परिचय , कि पंजाब की यह साधारण महिला कैसे बनी एक प्रसिद्ध कॉमेडियन और रियालिटी शो की जज बनने तक का सफर |

भारती सिंह का जीवन परिचय Bharti Singh Biography In Hindi 

नाम भारती सिंह
निकनेम लल्ली
जन्म तारीख 3 जुलाई 1984
जन्म स्थान अमृतसर ,पंजाब, भारत
गृह नगर अमृतसर ,पंजाब, भारत
उम्र 38 वर्ष ( 2022 )
शिक्षा बी. ए. ( इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएट )
स्कुल सरकारी स्कुल अमृतसर
कॉलेज पंजाब टेकनिकल युनिवर्सिटी, पंजाब
धर्म हिन्दू
नागरिकता भारतीय
राशी मेष राशी
वजन 85 kg
लम्बाई 5 फिट
बालो का रंग काला
आँखों का रंग गहरा भूरा
पेशा कॉमेडियन , अभिनेत्री
वैवाहिक स्थिति विवाहित
Bharti Singh Biography In Hindi
Bharti Singh Biography In Hindi

भारती सिंह का जन्म एंव परिवार

भारती सिंह का जन्म 3 जुलाई 1984 को पंजाब राज्य के अमृतसर शहर में हुआ | इनके पिता जी का नाम दोस्तों ज्ञात नहीं है, इनकी माता जी का नाम कमला सिंह है | इन्हें एक भाई और बहन है। बहन का नाम पिंकी सिंह है और भाई का नाम धीरज सिंह है | भारती शादीशुदा है इनके पति का नाम हर्ष लिंबाचिया है, जो कि एक लेखक है |

भारती सिंह का प्रारंभिक जीवन

भारती सिंह का शुरुआती जीवन काफी संघर्ष में बिता | बचपन में ही भारती ने अपने पिताजी को खोया था | जिसकी वजह से वह काफी परेशान रहने लगी थी लेकिन उनकी माता ने उनके दो भाई बहनों के साथ भारती को भी अच्छे से पाल पोस कर बड़ा किया |

भारती ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा तो उनके भारी-भरकम शरीर को देखकर काफी आलोचना की गई थी | तमाम आलोचनाओं को नजरअंदाज करके लोगों के मुंह पर ताला लगाकर अपने जीवन में खूब मेहनत करके भारती ने कामयाबी हासिल की | भारती देश के लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय कॉमेडियन है  जैसे कि कई कॉमेडी और रियालिटी शो में भारती को कॉमेडी करते हुए देखा जाता है |

भारती ने अपना यह मुकाम अपने धैर्य, कड़ी मेहनत और काफी संघर्षों के बाद अपनी अलग छवि बनाई है | अब वह कई कॉमेडी और रियलिटी शो में जज है |

भारती सिंह की शिक्षा Bharti singh education

दोस्तों भारती सिंह स्कूल की पढ़ाई में सामान्य थी, भारती सिंह ने अपने स्कूल की पढ़ाई अमृतसर के गवर्नमेंट स्कूल में पूरी की, उसके बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए पंजाब राज्य के पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में चली गई | वहां से भारती ने पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की |

भारती सिंह का करियर

वर्ष 2008 में, भारती ने स्टैंड अप कॉमेडी रियालिटी टीवी शो “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 4” में भाग लेकर टॉप 4 फाइनलिस्ट में जगह बनाई थी | टॉप 4 में जगह बनाकर भारती काफी चर्चा में आई थी |

इसके बाद भारती ने शरद केलकर और परेश गनात्रा के साथ कॉमेडी सर्कस के 4 अलग-अलग सीजन में काम किया | कॉमेडी सर्कस के शो कुछ ऐसे थे, कॉमेडी सर्कस 3 का तड़का (2009), ‘ कॉमेडी सर्कस महासंग्राम (2010), ‘कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स (2010) इस शो में भारती ने परेश गनात्रा के साथ काम किया और कॉमेडी सर्कस का जादू (2010) |

इसके बाद भारती ने, 2010 में ‘अदालत’ नामक एक टीवी धारावाहिक में आरती सिन्हा के रूप में किरदार निभाया | भारती सिंह की टीवी सीरियल में यह पहली भूमिका थी |

भारती एक मॉडल के रूप में भी कार्य करती है और काफी फैशन डिजाइनरो के लिए रैंप वॉक किया है | इसके अलावा भारती ने प्रसिद्ध डांस रियलिटी शो “झलक दिखला जा सीजन 5” में सवियो बार्न्स के साथ, वर्ष 2012 में हिस्सा लिया था | इसके बाद भारती ने स्पोर्ट रियलिटी एंटरटेनमेंट टीवी शो बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 2 में चंडीगढ़ क्लब्स के खिलाड़ी के रूप में, वर्ष 2016 हिस्सा लिया था |

2017 में, इन्होंने अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया के साथ पॉपुलर डांस रियलिटी शो “नच बलिए सीजन 8” में हिस्सा लिया था। इसी साल के अंदर भारती ने प्रसिद्ध कॉमेडी टीवी शो “कॉमेडी दंगल” में जज के रूप में काम किया |

भारती ने, कई डांस रियलिटी शो और कॉमेडी शो के अलावा “आई कैन डू दैट”(2015), ‘लिप सिंग बैटल’ (2017), कई रियालिटी शो में हिस्सा लिया है |

वर्ष 2013 में, रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म “रंगन स्टाइल” में भारती नजर आई थी | इसके अलावा भारती ने बिग बॉस सीजन 12 में भी भाग लिया था |

भारती सिंह की शादी 

भारती ने हर्ष लिंबाचिया के साथ नवंबर 2017 में शादी की | हर्ष लिंबाचिया पेशे से एक लेखक है और कई रियलिटी शो में कार्य कर चुके हैं | हर्ष और भारती की मुलाकात करीब 9 वर्ष पहले कॉमेडी सर्कस के शो में हुई थी | लेकिन दोनों पहली नजर में एक दूसरे को प्यार नहीं हुआ कुछ |

समय बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी अच्छा वक़्त बिताया | वक्त के साथ भारती और हर्ष एक दूसरे को अच्छी तरह से समझने लगे | बहुत जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि वह एक दूसरे के साथ जीवन बिता सकते हैं |

जब हर्ष को सवाल किया गया कि भारती के वजन से समस्या है क्या, तो उन्होंने जवाब दिया ;

“मैं ऋतिक नहीं हूं! फिर मुझे अपने पार्टनर से इतनी ज्यादा उम्मीदें रखनी ही क्यों चाहिए? मेरे लिए भारती एकदम सही है,और लड़कियों को विवाह के बाद वजन बढ़ाने के लिए पहचाना जाता है। तो मेरे लिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

image by indiatoday.com

भारती सिंह की फिल्में Bharti Singh movies

वर्ष फिल्मो के नाम
2011 एक नूरी
2012 यमले जाट ,खिलाडी 786
2013 जट्ट एंड जूलियट 2 ,रंगन स्टाइल
2014 मुन्देयन ते बचके रहींन
2016 सनम रे

भारती सिंह पुरस्कार bharti singh awards  

वर्ष पुरस्कार
2012 आईटीए पुरस्कार ( सर्वश्रेष्ट अभिनेत्री के लिए कॉमेडी सर्कस )
2014 इंडियन टेली जूरी पुरस्कार ( कॉमेडी सर्कस के लिए कॉमिक किरदार निभाने के लिए )
2015 बिग स्टार अवार्ड (मनोरंजक जुटी /होस्ट के लिए )
2017 गोल्डन पेटल अवार्ड ( सर्व श्रेष्ट कॉमेडियन के लिए , कॉमेडी नाईट बचाओ )

भारती सिंह की कुल सम्पत्ति Bharti sngh net worth 

भारती सिंह की कुल संपत्ति जानकर हर इन्सान की आंखें खुली की खुली रह जाएंगी | सबको खिलखिलाकर हँसाने वाली भारती सिंह “द कपिल शर्मा शो”  में एक एपिसोड में काम करने के लिए लाखो चार्ज करती है | सबको हंसाने वाली भारतीय सिंह ने अपने अभिनय से लोगों को हंसा हंसा कर करोड़ों की संपत्ति बना डाली है |

भारती ने अपने कड़ी मेहनत और और काबिलियत से अपने जीवन में कामयाबी हासिल की है, भारती सिंह अपने अभिनय से लोगों को हँसाती आ रही है और आज लोगों को हंसा हंसा कर करोड़पति बन चुकी है | रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सिंह की कुल संपत्ति 32 करोड़ की है | भारती “द कपिल शर्मा शो” में अपना अभिनय दिखाने के लिए 6 से 7 लाख रूपये लेती है | भारती सिंह की 1 महीने की इनकम 20 से 30 लाख है | वही भारती हर साल 3 करोड़ रुपये से ज्यादा कामाती है |

कुल सम्पत्ति $ 5 मिलियन
कुल सम्पत्ति भारतीय रूपये में 32 करोड़ रूपये
हर एपिसोड का चार्ज 6 से 7 लाख रूपये

भारती सिंह पसन्द न पसन्द

पसंदीदा खाना मटन रोगन जोश , गोबी पराठे, झींगा बिरयानी
पसंदीदा अभिनेता रणवीर सिंह ,अक्षय कुमार
पसंदीदा अभिनेत्री सूरविन चावला
पसंदीदा कॉमेडियन मास्टर सलीम
पसंदीदा फिल्म हेरा फेरी ( 2020 )

भारती सिंह से जुड़े विवाद Bharti singh controversy 

भारती झलक दिखला जा टीवी शो में काम कर रहे थे तो उसी वक्त भारती ने उस शो को बीच में छोड़ दिया था, क्योंकि उनके पीट में दर्द की समस्या पैदा हुई थी | प्रोडक्शन हाउस के मालिक ने भारती के पेट में दर्द की समस्या होने के बावजूद भी, शो मे प्रदर्शन करने के लिए कहा | जिसकी वजह से काफी विवाद खड़ा हुआ था |

इसके बाद 21 नवंबर 2020 को, भारती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स लेने के मामले में भारती और हर्ष को उनके घर से गिरफ्तार किया | इन दोनों की गिरफ्तारी देखकर देश के कई लोग और उनके चहेते दर्शक निराश हो गए थे |

भारती सिंह से जुड़े रोचक तथ्य Interesting facts about Bharti Singh

भारती को लल्ली नाम से भी जाना जाता हैं।

इनके पास कई कारों का संग्रह है जिसमें ऑडी Q 5, स्विफ्ट डिजायर ,mercedes-benz आदि शामिल है।

भारती सिंह ने आर्चरी और पिस्टल शूटिंग खेल में कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए है।

इन्होंने कॉमेडी दंगल नामक एक टीवी शो में जज के रूप में काम किया।

भारती एक मॉडल भी है और कई फैशन डिजाइनरों और बड़े बड़े ब्रांडो के लिए रैंप पर चली हैं।

FAQ 

भारती सिंह कितने साल की है ?

37 साल 

भारती सिंह के पती का नाम क्या है ?

हर्ष लिम्बाचिया 

भारती सिंह की हाईट कितनी है ?

1 .52 m 

भारती के पती हर्ष क्या करते है ?

भारती के पति एक लेखक है |

भारती सिंह का जन्म कब हुआ था?

3 जुलाई 1984 

अन्य पढ़े :

अंतिम शब्द 

दोस्तों मुझे विश्वास है कि Bharti Singh Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |

अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है | आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे इस Bharti Singh Biography In Hindi वाला ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद” |

 

 

Leave a Comment