Yogi adityanaath biographyin hindi (2022) | योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय

योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय , योगी आदित्यनाथ के कितने बच्चे हैं, योगी आदित्यनाथ कहां से विधायक है, Yogi adityanaath biographyin hindi , How many children does yogi adityanath have, from where is yogi adityanath an MLA)

आज के इस पोस्ट में हम आपको योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय बताने वाले है | योगी आदित्यनाथ कौन है ? योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री कब बने और योगी आदित्यनाथ के परिवार के बारे में और उनसे जुड़े सभी जानकारी आज के इस पोस्ट में हम बताने वाले है | योगी आदित्यनाथ आज के समय में वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हे | वो भारतीय जनता पार्टी से हे | योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होने से पहले वो गोरखपूर के 5 बार सांसद रह चुके है, और फीर उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना गया |

यह भी पढ़े : अमित शाह की जीवनी के बारे में 

Yogi adityanaath biographyin hindi  योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय  

पूरा नाम अजय सिंह बिस्त
निकनेम योगी आदित्यनाथ
जन्म तारीख 5 जून 1972
जन्म स्थान कोपंचुर, जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड, भारत
उम्र 49 वर्ष
स्कुल पौड़ी, उत्तराखण्ड
कॉलेज गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर, उत्तराखण्ड
शैक्षणिक योग्यता गणित में स्त्रातक की डिग्री
जाती ठाकुर
धर्म हिन्दू
गृह नगर गोरखपुर ,उत्तरप्रदेश ,भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनितिक दल भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी )
आध्यत्मिक गुरु महंत अवैद्यनाथ महाराज
कुल सम्पत्ति 1.54 करोड रूपए 

योगी आदित्यनाथ का जन्म और शुरुवाती जीवन

योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 कोपंचुर, जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड, भारत में हुआ था | योगी आदित्यनाथ का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था | दरअसल योगी आदित्यनाथ का पूरा नाम अजय आनंद सिंह बिश्त है | दोस्तों बता दे की योगी नाम उन्हें सन्यास लेने के बाद मिला |

योगी आदित्यनाथ का परिवार yogi adityanaath family

योगी आदित्यनाथ के पिता का नाम आजय सिंह बिश्त हे,और योगी आदित्यनाथ की
माँ का नाम सावित्री देवी हे | योगी आदित्यनाथ के पत्नी का नाम नही है, क्योंकी उन्होंने शादी नही की, वो एक सन्यासी हे | योगी आदित्यनाथ के भाई का नाम महेंद्र सिंह बिश्त हे, और उनके दो भाई और भी है | आपकी जानकारी के लिए बतादे की योगी आदित्यनाथ के बहन का नाम शशि हे और दो बहने और भी हे, उनके परिवार में कुल 7 भाई बहन हे |

माता का नाम सावित्री देवी
पिता का नाम आनंद सिंह बिश्त
भाई का नाम महेंद्र सिंह बिश्त और दो भाई हे
बहन का नाम शशि एवं 2 और दो बहने हे
पत्नी का नाम नही है (अविवाहित है )

योगी आदित्यनाथ की शिक्षा कितनी है yogi adityanath education

योगी आदित्यनाथ ने अपनी स्कूल की पढाई प्राथमिक शिक्षा पौड़ी, उत्तराखण्ड से की हे | और उन्होंने अपनी आगे की पढाई गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर, उत्तराखण्ड में की हे | उनकी डिग्री की बात करे तो उन्होंने गणित में स्नातक किया हे | इसके बाद फीर उन्होंने आगे अपना जीवन देश की सेवा में लगा दिया , और योगी आदित्यनाथ 1998 में पहली बार सांसद बने | यही से उनका राजनीतीक करियर शुरू हुआ | 

 योगी आदित्यनाथ की पत्नी

yogi adityanath wife name योगी आदित्यनाथ की शादी नही हुई है, वह एक सन्यासी और ब्रम्हचारी है | उन्होंने महंत अवैद्यनाथ से दीक्षा लेकर सनातन धर्म और राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया है | वह राजनीती में सक्रिय है | 

योगी आदित्यनाथ का राजनितिक जीवन

योगी आदित्यनाथ के राजनितिक जीवन के बारे में बात करे तो राजनीती में आने से पहले वो एक हिन्दुओं का संघठन चलाते थे | इस संघठन पे 2007 में मऊ के दंगे का आरोप लगा था |
सबसे पहले योगी आदित्यनाथ 26 साल की उम्र में सांसद बने, और फीर उन्होंने दूसरी बार उसी सीट से चुनाव लड़ कर 2004 में फिरसे सांसद बने | इसके बाद वे 2009 में लोकसभा के 15 वे सांसद बने. बाद में उनकी अच्छे कार्य को देखकर उन्हें सबसे बड़ी पदवी दी गई | जब 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा के चुनाव जितने के बाद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया |

Yogi adityanaath biographyin hindi
Yogi adityanaath biographyin hindi

 

योगी आदित्यनाथ से जुड़े विवाद yogi aditynath controversy

विवाद नंबर 1 : योगी आदित्यनाथ का पहला विवाद 2015 में हुआ था , जब उन्होंने सूर्य नमस्कार के उपर विवादित बयान दिया था |

विवाद नंबर 2 : दूसरा विवाद उन्होंने शाहरुख को लेकर दिया था | शाहरुख़ खान को कहा था की उन्हें भारत में रहने वाले बहुसंख्यक लोगोपर ध्यान देना चाहिए , उनकी फिल्म को पूरा भारत देखता है , अगर उनकी फिल्म को देखना बंद कर दे तो उन्हें शहर की गलियो मे घुमना पड़ेगा |

योगी आदित्यनाथ के द्वारा लिए गए बड़े फैसले

  • 2017 में, उत्तर प्रदेश चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के सीट के लिए कई बड़े-बड़े नेता दौड़ में लगे हुए थे | सभी नेताओं को पीछे छोड़ कर योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च को शपथ ग्रहण का समारोह किया | इस शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े-बड़े नेता जिस में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी शामिल थे | शपथ के वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज और राष्ट्र के सभी समस्याओं को सुलझाने की शपथ ली, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट में कुल 47 मंत्री है |
  • योगी आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद, इन्होंने काफी सारे अहम बड़े फैसले लिए | इनमें से कुछ बड़े बड़े फैसलों की जानकारी निम्नलिखित बताई गई है |
  • सबसे पहले इन्होंने उत्तर प्रदेश का माफिया राज साफ करने का निर्णय लिया और बड़े-बड़े अपराधियों की संपत्ति को सीज करने का आदेश दिया |
    उत्तर प्रदेश के सभी छोटे किसानों का कर्जा माफ करने का निर्णय लिया | इसके अलावा अवैध स्लॉटरहाउस को बंद करने का आदेश दिया |
  • उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के मामले काफी बड़ रहे थे,जिससे महिलाओं को धोखा देकर शादी करते थे | इसके लिए अलग कानून बनाया, कि कोई अपनी पहचान छुपाकर महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करके शादी ना कर सके |
  • उत्तर प्रदेश की सभी महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो का अभियान चालू किया |
  • नोएडा सिटी में फिल्म इंडस्ट्री वालों के लिए बहुत बड़ी फिल्म सिटी बनाने का फैसला किया |
  • करीब 500 सालों से चलते आ रहा भगवान श्रीराम का मुद्दा सुलझाने के लिए और मंदिर निर्माण कराने के लिए बड़ी भूमिका निभाई | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर का शिलान्यास करवाया |
  • कोरोना जैसी भयंकर महामारी से निपटने के लिए एक नया मॉडल बनाया था, जिससे देश के सबसे बड़ी जनसंख्या रहने वाले उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी पर अच्छी तरह से काबू पाया गया था |
  • योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन क्षेत्र में काफी सुधार किया, जिसमें गंगा नदी की सफाई, धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और शहरों की साफ-सफाई आदी इसमें में शामिल है |
  • कृषि के क्षेत्र में गन्ना किसानों के लिए योगी आदित्यनाथ ने काफी बड़ा फैसला लेते हुए, गन्ना किसानों का 1.27 लाख करोड रुपए से ज्यादा गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया |
  • वर्तमान समय में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में 3 नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का कार्य चल रहा है | इसके अलावा बड़े-बड़े शहरों में मेट्रो कई एक्सप्रेसवे का भी काम भी चल रहा है |
  • योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ जी ने पूरे उत्तर प्रदेश में फैले अराजकता, जिहाद, धर्मांतरण, भ्रष्टाचार, नक्सली और माओवाद की स्थिति जैसे हिंसा पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी | जिसके कारण पूरे उत्तर प्रदेश में काफी हद तक शांति फैली है |

योगी आदित्यनाथ की क्रिमिनल हिस्ट्री 

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सांसद और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री है, जितने भी विवाद योगी आदित्यनाथ से जुड़े हुए हैं, उनसे ज्यादा इनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है | जिनमें से हत्या के कोशिश जैसे बड़े मामले शामिल है | योगी आदित्यनाथ के खिलाफ महाराजगंज और गोरखपुर में करीब एक दर्जन से भी ज्यादा मामले दर्ज है |

इस मामलों का जिक्र योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव के समय में अपने हलफनामे के अंदर किया था | योगी आदित्यनाथ पर आईपीसी की धारा 153 ए के तहत 2 केस दर्ज है | यह धारा उनके खिलाफ जाति, निवास, धर्म, भाषा, राज्य, संस्कृति इन सभी गुटों के बीच दुश्मनी और दरार को बढ़ावा देने के मामले में दर्ज करवाई थी |

इसके अलावा उनके ऊपर अन्य धर्म के धार्मिक जगह को अपमान करने हेतु मामले में आईपीसी की धारा 295 के 2 केस दर्ज है, इनके खिलाफ धमकी भरे बयान के मामले में आईपीसी की धारा 506 के तहत केस दर्ज है और आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश के मामले में एक केस दर्ज है |

इनके ऊपर दंगे करने के मामले में आईपीसी की धारा 147 के तहत 3 केस दर्ज है और जबरन तरीके से कब्रिस्तान घुसने के मामले में आईपीसी की धारा 297 के तहत एक केस दर्ज है | इनके खिलाफ दूसरे के जीवन को खतरे में डालने के मामले में आईपीसी की धारा 336 के तहत एक केस दर्ज है और आईपीसी की धारा 149 के तहत एक मामला भी चल रहा है |

इनके खिलाफ जानबूझकर शांति भंग करने का आईपीसी की धारा 504 के तहत एक मामला दर्ज हैऔर इनके ऊपर आईपीसी की धारा 427 के तहत एक मामला चल रहा है |

यह सभी संगीन मामले उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में दिए हलफनामे में शामिल है | हालांकि इनमें से कितने केस समाप्त हुए इसकी कोई जानकारी प्राप्त नहीं है |

दोस्तों इसके अलावा गोरखपुर में दंगे हुए थे, उस दौरान योगी आदित्यनाथ की गिरफ्तारी हुई थी | दंगों के समय में एक व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद में प्रशासन की बिना अनुमति लेकर योगी ने शहर के मध्य इलाके में श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया था |जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी हुई थी |

उसके बाद उन्होंने अपने अनगिनत हजारों समर्थकों के साथ मिलकर गिरफ्तारी दी थी, उस समय योगी आदित्यनाथ को सीआरपीसी की धारा 151A, 146, 506, 147, 279 के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था |

इसी दौरान इनके हिंदू युवा वाहिनी संगठन के कुछ सदस्यों ने मुंबई गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस रेलवे के कुछ डिब्बों में आग लगाई थी | जिसमें से कुछ  यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई थी | उस समय मुलायम सिंह यादव की सरकार थी |

FAQ

योगी आदित्यनाथ का पूरा नाम क्या है ?

योगी आदित्यनाथ का पूरा नाम आजय सिंह बिश्त है |

योगी आदित्यनाथ की शिक्षा कितनी है ?

गणित में स्त्रातक (बीएससी ) |

योगी की उम्र कितनी है ?

49 वर्ष

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री कौन है ?

योगी आदित्यनाथ |

योगी जी का जन्म कब हुआ था ?

5 जून 1972 

योगी आदित्यनाथ आज कहां है ?

योगी आदित्यनाथ उत्तरप्रदेश में है |

योगी आदित्यनाथ की कौन सी जाती है ?

ठाकुर 

यह भी पढ़े :

अंतिम शब्द :

दोस्तों मुझे विश्वास है की Yogi adityanaath biographyin hindi  वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |

अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Yogi adityanaath biographyin hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”

Leave a Comment