bill gates biography in hindi (2023) | बिल गेट्स का जीवन परिचय |

बिल गेट्स का जीवन परिचय , परिवार , शिक्षा , पत्नी , कुल संपत्ति , विवाद , पुरस्कार ,  ( bill gates biography in hindi, family ,education , wife , net worth , awards , controversy, buissness microsoft )

 

आपका जन्म गरीब घर में हुआ है तो यह आपकी गलती नहीं है, लेकिन अगर आप गरीब ही रह कर मर जाते हो तो यह आपकी गलती है। जी हां दोस्तों आपने ठीक पढा, यह कहना है दुनिया के सबसे अमीर इंसान और सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स  का।

बिल गेट्स दुनिया के ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से न सिर्फ कामयाबी के शिखर को छुआ, बल्कि उन्होंने दुनिया में इतनी प्रसिद्धि  प्राप्त कि है, की वह प्रत्येक युवाओं के प्रेरणास्रोत भी बन गए है। दोस्तों आज हम बात करने जा रहे दुनिया के अमीर इंसान बिल गेट्स के बारे में। उन्होंने कैसे दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की और इसके चलते उन्हें कौन सी परेशानियों से गुजरना पड़ा। आइए जानते हैं विस्तार से बिलगेट्स का जीवन परिचय |

यह भी पढ़े : जेफ्फ बेजोस की जीवनी 

यह भी पढ़े : एलन मस्क की जीवनी 

Table of Contents

bill gates biography in hindi बिल गेट्स का जीवन परिचय 

नाम विलियम हेनरी गेट्स
जन्म तारीख 28 अक्तूबर 1955
जन्म स्थान सिएटल ,वाशिंगटन राज्य ,अमेरिका
शिक्षा हार्वर्ड विश्वविद्यालय (स्त्रातक पूरा नही )
पेशा बिजनेसमैन
पिता का नाम विलियम हेनरी गेट्स
माता का नाम मैरी मैक्सवेल गेट्स
पत्नी मेलिंडा गेट्स (1994-2021)
बहन का नाम क्रिस्टियन गेट्स, लिबि गेट्स
पुरस्कार बोवेर पुरस्कार , पद्म भूषण भारत सरकार द्वारा
 bill gates biography in hindi
bill gates biography in hindi

बिल गेट्स का जन्म और परिवार 

बिल गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर 1955 को अमेरिका के वॉशिंगटन के सिएटल में हुआ था उनका पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स है। बिल के परिवार में कुल 5 सदस्य हैं, जिसमें उनके माता-पिता और उनकी बड़ी और छोटी बहन है। बिल के पिताजी का नाम विलियम हेनरी गेट्स सीनियर था। मां का नाम मैरी मैक्सवेल गेट्स था। इनके पिताजी विलियम गेट्स सीनियर एक वरिष्ठ वकील थे, वही उनकी मां बहुत सारी यूनिवर्सिटीज की head रह चुकी थी। बिल गेट्स की बड़ी बहन का नाम क्रिस्टियन गेट्स और छोटी बहन का नाम लिबि गेट्स है।

 बिल गेट्स की शिक्षा Education of Bill Gates

बिल 13 साल के थे तो इनका दाखिला लेक साइड स्कूल में करवा दिया गया था। जो उस वक्त का सिएटल का सबसे अच्छा स्कूल माना जाता था। लेकसाइड स्कूल में सिर्फ जीनीयस स्टूडेंट की ही एडमिशन होती थी। बिल पहले से ही अपने स्कूल के विषयो के साथ साथ विश्वकोश (Encyclopedia) भी पढ़ते थे।

बील जब 15 साल के थे तब इनकी  माताजी ने लेकसाइड स्कूल को, एक कंप्यूटर का भी प्रबंध करके दिया था। बिल का इंटरेस्ट सबसे ज्यादा कंप्यूटर में था और साथ ही उन्हें गणित पढ़ने में भी बहुत रूचि थी | बिल ने 1969 में अपना हाईस्कूल शुरू किया था। यह वह समय था जब मानव पहली बार चंद्रमा पर गया था। यह मिशन सिर्फ और सिर्फ कंप्यूटर की वजह से ही कामयाब हुआ था। इसी दौरान लेकसाइड स्कूल को शटल नाम की कंपनी ने कंप्यूटर प्रदान किए थे। बिल पहले से ही कंप्यूटर सीख चुके थे इसके चलते उन्होंने अपना दाखिला कंप्यूटर क्लास में करवा लिया था।

बिल का इंटरेस्ट कंप्यूटर में और अधिक बढ़ने लगा।उनके मन में एक ही सवाल आता था आखिर यह कंप्यूटर काम करता कैसे है ? जिसके चलते वह ज्यादा से ज्यादा वक्त कंप्यूटर क्लास में ही बिताते थे। इसी दौरान बिल की मुलाकात कंप्यूटर की कक्षा मे पॉल एलेन से हुई। जो की एलेन बिल से 2 साल बड़े थे। वैसे तो उन दोनों के मत और विचार एक दूसरे से मेल नहीं खाते थे। क्योंकि जहां एलेन बहुत शांत और शर्मीले स्वभाव के थे। वही बिल का स्वभाव उनसे बिल्कुल भीन्न था। लेकिन बिल और एलेन कि कंप्यूटर को लेकर, मिलते-जुलते अनुमान और विचारों की वजह से अच्छे दोस्त बन गए।

बील और एलेन दोनों मिलकर अपनी खुद की टेक कंपनी शुरू करना चाहते थे, लेकिन बिल के माता पिता चाहते थे कि वह स्कूल की शिक्षा खत्म करें और कॉलेज जाए। वे चाहते थे कि बिल वकालत में अपना करियर बनाएं। इसके चलते बिल अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में कानून  की पढ़ाई के लिए एडमिशन की।

बिल का कंप्यूटर में ज्यादा इंटरेस्ट होने की वजह से उन्हें law  इतना रुचिकर नहीं लगा। बिल कंप्यूटर के ऊपर ज्यादा समय बिताने लगे। इसीलिए बिल ने law की पढ़ाई छोड़ दी।

बिल ने बनाया पहला कंप्यूटर प्रोग्राम

बिल और एलेन साथ मिलकर सन 1970 में Traf-O-Data नामक एक कंप्यूटर प्रोग्राम बनाया। यह कंप्यूटर प्रोग्राम जो कि सिएटल शहर में होने वाले भारी भीड़ और यातायात प्रवाह को मापने के लिए बनाया था। इसके लिए बिल और एलेन को $20000 मिले। जो इनकी जिंदगी की पहली कमाई थी।

बिल ने बनाया कंप्यूटर के लिए सॉफ्टवेयर

सन 1974 के दिसम्बर में, एलेन को पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक नाम की एक पत्रिका मिली थी। जिसके कवर पेज पर दुनिया की प्रथम मिनी कंप्यूटर Kit Altair 8800 की घोषणा की गई थी। यह पत्रिका पढ़ते ही एलेन गेट्स के पास चले गए और उन्हें सब कुछ बताया। दोनों काफी खुश भी हुए थे, क्योंकि वे जानते थे अगर यह कंप्यूटर बन गया तो दुनिया का हर व्यक्ति इसे इस्तेमाल करके अपना पूरा काम बहुत आसानी से कर सकेगा।

Kit Altair 8800 को न्यू मैक्सिको में एक Ad कंपनी द्वारा बनाया गया था। इस कंपनी को Henry Edward Roberts चला रहे थे। रॉबर्ट एक ऐसे व्यक्ति की खोज कर रहे थे, की कोई  ऐसा सॉफ्टवेयर बनाकर उनके इस कंप्यूटर को आसानी से चला सके।

गेट्स और एलेन के पास अपनी किस्मत को चमकाने का एक अच्छा अवसर था। इसलिए उन दोनों ने इस कंपनी से संपर्क किया। संपर्क करने के बाद इन्होंने बताया कि, वह एक बेसिक कंप्यूटर प्रोग्राम पर काम कर रहे है। जो कि आपके Altair computer को आसानी से चलाएगा।

बिल और एलेन सॉफ्टवेयर बनाने के लिए जुट गए। उन दोनों ने हार्वर्ड कंप्यूटर सेंटर में 2 महीने की मेहनत से एक सॉफ्टवेयर बनाया।

अपने बनाए हुए सॉफ्टवेयर को टेस्ट करवाने के लिए पौल एलेन वह सॉफ्टवेयर को लेकर एड़ी कंपनी के पास चले गए ।अपने बनाए हुए सॉफ्टवेयर को Altair 8800 पर Install किया। Install करने के बाद सॉफ्टवेयर अच्छे से काम करने लगा। यह अब तक का उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन क्षण था। जिसमें कंप्यूटर की दुनिया पर एक ऐतिहासिक प्रभाव पड़ा। इतनी बड़ी सफलता मिलने के बाद भी बिल और एलेन ने कभी ना रुकने का फैसला कर लिया था।

बिल गेट्स की माइक्रोसॉफ्ट कंपनी Bill Gate’s Microsoft Compny

सन 1975 में, मात्र 19 वर्ष की उम्र में बिल और एलेन ने  मिलकर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की स्थापना की। इसके बाद ऐड रोवर्स कंपनी के साथ साझेदारी करके मिलकर काम करने लगे।

देखते ही देखते कंप्यूटर इतनी तेजी से बिकने लगे। अपने busy shedule की वजह से बिल गेट्स ने अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ दिया था। शुरुआती वक्त मे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

उस वक्त दुनिया में लोगों के अंदर कंप्यूटर को लेकर इतनी रुचि आ गई थी। कि हर कोई व्यक्ति अपना पर्सनल कंप्यूटर खरीद रहा था। लेकिन इनफॉर्मेशन और सॉफ्टवेयर को वे एक दूसरे के साथ शेयर कर रहे थे। सॉफ्टवेयर शेयर करने के कारण किसी भी व्यक्ति को सॉफ्टवेयर में पैसा खर्च करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। इसी परेशानीयो को देख के बिल और एलेन ने मिलकर इस software को बनाने के लिए काफी मेहनत की थी।

बिल गेट्स कि सोच न सिर्फ software बनाने में थी, बल्कि उसके साथ-साथ अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने और कंपनी को नंबर 1 पर ले जाने की भी थी। बिल की कड़ी मेहनत और सूझबूझ से कंपनी की इतनी तरक्की हो चुकी थी, की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियां एप्पल, इंटेल और आईबीएम जैसी हार्डवेयर निर्माण करने वाली कम्पनी की तरह आगे बढ़ती जा रही थी।

माइक्रोसॉफ्ट ने उस वक्त अपने नए सॉफ्टवेयर का विविध भाषाओं में निर्माण किया, और उन्होंने दुनिया के अन्य कंप्यूटर कंपनियों को भी, अपने सॉफ्टवेयर को बेचना शुरू किया था।

साल 1978 के अंतिम समय में आते-आते माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के software की खपत 1 मिलियन याने की 10 लाख से भी ज्यादा हो गई थी। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का विकास इतना तेजी से हो रहा था, की 3 साल के अंदर माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी को अपने कर्मचारियों की संख्या 13 से लेकर 128 तक बढ़ानी  पड़ी थी।

माइक्रोसॉफ्ट ने बनाया IBM  के लिए MS-DOS Software  एम एस डॉस सॉफ्टवेयर

साल 1980 के नवंबर महीने में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के पास एक ऐसा मौका आया, जिसने उनके भाग्य को बदल के रख दिया। विश्व कि सबसे बड़ी computer का निर्माण करने वाली कम्पनी IBM ने, माइक्रोसॉफ्ट को अपने पर्सनल कंप्यूटर के लिए सॉफ्टवेयर बनाने के लिए कहा। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के लिए बहुत अच्छा अवसर था। इसलिए बिल और एलेन ने मिलकर आईबीएम के लिए एक नया सॉफ्टवेयर बनाया। जिसका नाम माइक्रोसॉफ्ट डॉस (MS-DOS) रखा गया।

माइक्रोसॉफ्ट के बनाए हुए इस सॉफ्टवेयर को IBM (आईबीएम) कंपनी,  $50000 में खरीदना चाहती थी। लेकिन बिल गेट्स बुद्धिमान व्यक्ति थे। बिल गेट्स अपने इस software को IBM कंपनी को बेचना नही चाहते थे। क्योंकि वे चाहते थे कि आईबीएम अपने जितने भी कंप्यूटर में उनका सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करते हैं, तो उस हर एक कंप्यूटर पर माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी की कमाई होनी चाहिये।

कुछ समय बाद मार्केट में बहुत सी कंप्यूटर बनाने वाली कंपनियां आई। जिन्होंने IBM से भी सस्ते दाम पर कंप्यूटर बेचना चालू कर दिया था। इन कंपनी ने भी माइक्रोसॉफ्ट के बनाए हुए सॉफ्टवेयर को अपने कंप्यूटर में इंस्टॉल किया। जिसकी वजह से से माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का बहुत फायदा हुआ। साल 1981 में बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के President के रूप में और एलेन Executive Vice President के रूप में कार्य करने लगे।

साल 1983 तक माइक्रोसॉफ्ट का टर्नओवर 4 मिलियन डॉलर से बढ़कर 16 मिलियन डॉलर हो चुका था। पूरे विश्व में जितने भी पर्सनल कंप्यूटर्स थे, उसमें से 35% कंप्यूटर्स में माइक्रोसॉफ्ट का सॉफ्टवेयर इस्तेमाल कर रहे थे।

Paul Allen का स्वास्थ्य खराब होना और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को छोड़ना

एक तरफ जहां बिल गेट्स सिर्फ 28 साल की उम्र में सफलता के शिखर को छू ही रहे थे। तभी अचानक 1983 में paul allen  गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गए। जो कि यह बीमारी कैंसर की श्रेणियों में से एक थी। paul allen ने  अच्छे से हॉस्पिटल में दिखा कर अपना इलाज किया और धीरे-धीरे 1 साल बाद ठीक होने लगे। लेकिन पौल एलेन अपने नाजुक हालत की वजह से कम्पनी में ज्यादातर काम नहीं कर पा रहे थे।

जिसकी वजह से पॉल एलन ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को बीच मे ही छोड़ दिया। इसके चलते पौल एलेन और बिल गेट्स की पार्टनरशिप की समाप्ति हो गई। पार्टनरशिप टूटने के बाद बिल गेट्स अकेले ही माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को चला रहे थे। उनके इस प्रयास और मेहनत से सन 1985 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने 40 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा व्यपार किया था।

 बिल ने बनाया माइक्रोसॉफ्ट विंडो Bil created Microsoft Windows

साल 1986 में बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का एक नया प्रोडक्ट माइक्रोसॉफ्ट विंडो बनाकर और उसको मार्केट में उतारा। इसका एक फायदा हुआ किसी भी कंप्यूटर को बहुत आसानी से माउस के जरिये उपयोग किया जा सकता था। इसके बाद बिल गेट्स ने एक बड़ा कदम उठाके अपनी कंपनी को 1986 में सार्वजनिक कर दिया। जिसकी वजह से माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को एक नई अर्थव्यवस्था और रचनात्मक आधार दिया।

बिल ने अपने पूरे पूंजी का 45% अंश निकाल कर अपने पास रखा। जिसकी वजह से उन्हें 31 साल की आयु में बहुत कम उम्र का अरबपति बना दिया। 1987 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को काफी संकटों का सामना करना पड़ा था। IBM ने माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी के सॉफ्टवेयर को अपने खुद के तैयार किये गए OS/2 सॉफ्टवेयर से बदल दिया। इस प्रकार आईबीएम से माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को बाहर होना पड़ा।

इतना बड़ा संकट आने पर भी बिल गेट्स ने हिम्मत नहीं हारी और अपने माइक्रोसॉफ्ट विंडो को बार-बार upgrade करते रहे। इसके बाद 1990 में माइक्रोसॉफ्ट ने अपना नया  माइक्रोसॉफ्ट विंडो 3.0 को लॉन्च करके इतिहास रच दिया, और साथ ही  बिल ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सॉफ्टवेयर की उत्पादों की कीमतें कम कर दी थी। जिसकी वजह से उनकी यह विंडो 3.0 दुनिया में सबसे ज्यादा खपत होने वाली विंडो बन गई थी।

बिल गेट्स की लव लाइफ Marriage of Bill Gate’s

37 साल कि उम्र में बिल गेट्स ने 1 जनवरी 1994 को, अपने ही कंपनी में कार्य करने वाले 28 उम्र की रहने वाली Melinda French शादी कर ली। बिल और Melinda french की शादी के कुछ दिनों बाद ही बिल के मां की ब्रेस्ट कैंसर की वजह से मृत्यु हो गई | जिसकी वजह से बिल काफी परेशान रहने लगे थे। बिल और मेलिंडा को एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटे का नाम रॉरी है और बड़ी बेटी का नाम जेनिफर और छोटी बेटी का नाम फियोबी है।

 बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और नेक कार्य Bill and Melinda Gates Foundation and Charity

साल 2014 में बिल गेट्स ने चेयरमैन के पद से हटने का फैसला लिया और अपनी जगह भारत के व्यक्ति सत्य नडेला को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का सीईओ बनाया। इसके बाद बिल गेट्स ने 2008 में मेलिंडा के साथ मिलकर एक एनजीओ NGO की स्थापना की। जिसका नाम उन्होंने द मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन रखा। इस फाउंडेशन का उद्देश्य था की गरीब लोगों की मदत करना। इस फाउंडेशन द्वारा बिल गेट्स ने 2018 में एक संस्था को करीब 355 करोड रुपए दान किए थे। इसके अलावा वेकेशन कोरोना महामारी से निपटने के लिए $100 मिलियन कि मदत देने की घोषणा की थी। इसीके साथ बिल गेट्स दुनिया में सबसे ज्यादा दान करने वाले व्यक्ति बन गए।

Bill gates biography in Hindi में अभी तक आपने उनके जीवन और सफलता की कहानी पढ़ी। अब हम आपको उनके कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे तो चलिए जानते हैं उनके कुल संपत्तियों के बारे में,

बिल गेट्स की कुल संपत्ति bill gates net worth

बिल गेट्स की कुल सम्पत्ति $136 है। जो कि दुनिया के चौथे नंबर पर है।

बिल गेट्स कार कलेक्शन Bill Gates Car Collection 

Porsche 911carrera

Porsche930

Porsche959

Lamborghini

Mercedes rolls royals

Ferrari348

Mercedes V220D

बिल गेट्स प्राइवेट जेट्स कलेक्शन Bill Gates private jet collection

बिल गेट्स के पास Bombardier BD-700 मॉडल का प्राइवेट जेट भी है जिसकी कीमत $40 मिलियन है।

बिल गेट्स के पास दूसरा प्राइवेट जेट भी है, जिसका नाम Gulfsyream G650 है।

यह भी पढ़े  : एलन मस्क की संपत्ति 

यह भी पढ़े  : जेफ्फ बेजोस की संपत्ति 

बिल गेट्स को मिले पुरस्कार Bill Gates Awards

विश्व की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना करने वाले बिल गेट्स और उनके नेक कार्य के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। साल 2010 में बिल गेट्स और उनकी  पत्नी मिलिंडा ने भारत देश के गरीब और जरूरतमंदों की मदद की। इसके चलते भारत सरकार ने उन्हें पद्मा भूषण पुरस्कार का सम्मान दिया।

सन 2010 में बिल गेट्स को, माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की सफलता और उनके द्वारा किए गए नेक कार्यों के लिए फ्रैंकलीन इंस्टीट्यूट ने बोवेर अवार्ड से सम्मानित किया था।

2002 में बिल गेट्स और मिलिंडा को गरीब और असहाय लोगों की मदद करने पर उन्हें जेफरसन अवार्ड भी दिया जा चुका है।

बिल गेट्स ने लिखी कई किताबें Bill Gates Books

द रोड अहेड(The Road Ahead) , बिजनेस @ द स्पीड ऑफ थॉट (Business@ The Speed Of Thought).

विश्व के सबसे बडे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स की प्रेरणादायक करियर को लेकर कई फिल्में, वीडियो क्लिप और डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई है। इसके बिल गेट्स पर काफी किताबें भी लिखी गई है।

बिल और मेलिंडा गेट्स का हुआ तलाक Bill and Melinda Gates’ Divorce

साल 2021 में बिल और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स का तलाक हुआ। दुनिया में इन दोनों के चाहने वालों के लिए काफी चौंकाने वाला फैसला था। इन दोनों की शादी को करीब 27 साल हो चुके हैं। मेलिंडा गेट्स ने वॉशिंगटन की एक कोर्ट में 3 मई 2021 को तलाक के लिए अर्जी डाली थी।

बिल गेट्स ने बताया कि उन्होने काफी सोच समझकर और हम दोनों ने ही , अपने रिलेशन का पूर्ण मूल्यांकन करने के बाद अपने रिश्ते को पुर्ण विराम देने का फैसला किया है। पिछले 27 सालों में हमने 3 बच्चों को जन्म दीया और उनकी ठीक तरीके से पढ़ाई और परवरिश की। इसी काल में हम दोनों ने मिलकर एक सर्वश्रेष्ठ संस्था की स्थापना की। जो की विश्व भर के गरीब और असहाय लोगों के स्वास्थ्य और उनको शिक्षित करने के लिए मदद करती है। बिल गेट्स 65 वर्ष के हैं और मिलिंडा  56 वर्ष की है और इसी उम्र में वह दोनों अलग हो गए।

बिल गेट्स से जुड़े कुछ रोचक तथ्य Facts About Bill Gates

बिल गेट्स को छोटी सी उम्र से ही विश्व का सबसे अमीर व्यक्ति बनने का जुनून था । बिल गेट्स हमेशा बचपन में अपने मित्रों से कहते थे कि वे 30 साल की उम्र में मिलेनियर बन जाएंगे। बिल गेट्स का यह कहना सच साबित हुआ। बिल गेट्स महज 32 साल की उम्र में ही मिलेनियर बन चुके थे।

बिल गेट्स की मुलाकात फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग से हुई थी। उसके बाद बिल ने फेसबुक पर पहली बार अपना अकाउंट बनाया था। इससे पहले उनका सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं था।

बिल गेट्स ने अपने पूंजी से अपने बच्चों को सिर्फ 10 मिलियन डॉलर ही दिए हैं। उनका कहना है कि यह पैसा देश के लोगों से आया है। तो देश के लोगों के पास वापस जाना चाहिए।

बिल गेट्स ने अपने पूरे पूंजी में से 28 अरब यूएस डॉलर गरीबो में दान किया है।

अगर बिल गेट्स हर रोज $10 लाख खर्च कर देते हैं। तो उन्हें अपने सारे पैसे खर्च करने के लिए 218 वर्ष लग जाएंगे।

 FAQ 

बिल गेट्स के कितने बच्चे है ?

बिल गेट्स के तीन बच्चे है |

बिल गेट्स की एक दिन की  कितनी कमाई है ?

बिल गेट्स की एक दिन कीमाई 102करोड है | 

बिल गेट्स क्या काम करते है ?

बिल गेट्स बिजनेस करते है |

बिल गेट्स कितना पढ़ा है ?

बिल गेट्स ने दो ही साल हार्वर्ड युनिवेर्सिटी में बिताये |

बिल गेट्स का धर्म क्या है ?

ज्ञात नही 

बिल गेट्स ने किसकी खोज की थी ?

बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी, माइक्रोसॉफ्ट डॉस (MS-DOS) जैसे सॉफ्टवेयर की खोज की थी |

 

 

 

Leave a Comment