Dhanashree Verma Biography In Hindi | धनश्री वर्मा का जीवन परिचय

Dhanashree Verma Biography In Hindi,age, Family, Education, Net Worth, Facts (धनश्री वर्मा का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार,पति, संपत्ति, करियर, महत्वपूर्ण बातें )

दोस्तों भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपने खेल को लेकर लोकप्रिय है। अपने खेल के माध्यम से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। तो कुछ ऐसे खिलाड़ी होते है, जिनकी पत्नीया भी किसी से कम नहीं होती है। इस लेख में हम भारतीय क्रिकेटर की पत्नी के बारे में बात करने वाले हैं। जिनका नाम धनश्री वर्मा है।

धनश्री वर्मा भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी है। जो सोशल मीडिया पर अपनी लिप्सिंग और डांसिंग वीडियो के लिए जानी जाती है। इन्होंने अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत वर्ष 2015 में की थी और आज के समय में इनके यूट्यूब चैनल पर 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं। इनकी हर वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती है। कभी कभी उनके साथ उनके पति युजवेंद्र चहल भी वीडियो में नजर आते है। तो आइए जानते हैं विस्तार से यूज़वेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा के जीवन के बारे में। Dhanashree Verma Biography In Hindi।

Dhanashree Verma Biography In Hindi | धनश्री वर्मा का जीवन परिचय

नाम धनश्री वर्मा
जन्म तारीख 27 सितम्बर 1996
जन्म स्थान दुबई, संयुक्त अर्ब अमीरात
शिक्षा दंत चिकित्सा में स्नातक
स्कूल ज्ञात नही
कॉलेज डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय, नई मुंबई
पेशा youtuber, कोरियोग्राफर और दंत चिकित्सक
धर्म हिन्दू
नागरिकता भारतीय
शादी विवाहित
पति यूजवेंद्र चहल
कूल संपत्ति 3.5 मिलियन डॉलर ( लगभग )

कौन है धनश्री वर्मा 

  • धनश्री वर्मा भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी है और वह पेशे से एक दंत चिकित्सक, नर्तकी और कोरियोग्राफर है। सोशल मीडिया पर अपने डांसिंग वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। वर्ष 2020 में युजवेंद्र चहल के साथ सगाई करने के बाद सुर्खीयों में आई थी।

धनश्री वर्मा का जन्म

  • 27 सितंबर 1996 को संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में एक हिन्दू परिवार में धनश्री वर्मा का जन्म हुआ था। इनके पिता जी का नाम कपिल वर्मा है और वह पेशे से एक व्यवसाई है और इनकी मां का नाम वर्षा वर्मा है, वह एक ग्रुहिनी है। इन्हें एक भाई है जिसका नाम विशाल वर्मा है। इनका पालन-पोषण मुंबई में हुआ और पढ़ाई भी मुंबई में ही पूरी हुई।

धनश्री वर्मा का परिवार

  • पिता का नाम- कपिल वर्मा
  • मां का नाम- वर्षा वर्मा
  • भाई का नाम- विशाल वर्मा
  • बहन- नहीं है
  • पति का नाम- यूज़वेंद्र चहल (क्रिकेटर)

धनश्री वर्मा की शिक्षा

  • धनश्री वर्मा का जन्म दुबई में होने के बाद उनके माता-पिता मुंबई चले आए और इनकी पढ़ाई भी उन्होंने यहां पर ही पूरी की। अपनी प्राथमिक शिक्षा को पूरा करने के बाद धनश्री वर्मा ने मीठीबाई कॉलेज में दाखिला लिया और वहाँ से उन्होंने उच्च शिक्षा को ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय नई मुंबई में दाखिला लिया जहां से उन्होंने दन्त चिकित्सा में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

धनश्री वर्मा की शादी, पति

  • दोस्तों, हमने आपको बताया कि धनश्री वर्मा एक नर्तकी और कोरियोग्राफर है, अपने डांस के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करती है। इन वीडियो को देखकर यूज़वेंद्र चहल अपना दिल दे बैठे और इसके लिए उन्होंने धनश्री वर्मा को पूछा कि क्या वह उन्हें ऑनलाइन डांस सिखाएगी। तब धनश्री वर्मा भी मान गई और उन्हें ऑनलाइन डांस सिखाती थी। ऐसा लगभग 2 महीने चला और 2 महीने बीत जाने के बाद आखिरकार युजवेंद्र चहल ने अपनी चुप्पी को तोड़ा और धनश्री वर्मा को शादी के लिए प्रपोज किया और उनका यह प्रपोजल धनश्री वर्मा ने स्वीकार किया।
  • 8 अगस्त 2020 को दोनों ने सगाई कर ली, इसके बाद 22 दिसंबर 2020 को दोनों ने रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली |
Dhanashree Verma Biography In Hindi
Image : Dhanashree Verma Instagram
  • दोस्तो, आपको यह बात जानकर बहुत ही हैरानी हो सकती है, कि जब यूज़वेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा को डांस सीखाने के बारे में पूछा तब धनश्री उनके बारे में कुछ भी नहीं जानती थी। क्योंकि जब धनश्री वर्मा क्रिकेट देखती थी, उस समय यूज़वेंद्र चहल ने क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया था।

धनश्री वर्मा का करियर

  • धनश्री वर्मा स्कूल के दिनों में अच्छे विद्यार्थियों में गिनी जाती थी। उन्होंने बचपन में ही लिया था की वह एक डॉक्टर बनेगी इसके लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई करने के लिए बहुत मेहनत की और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुंबई में डेंटिसिमो डेंटल केयर एंड स्पा में दत्त चिकित्सा के रूप में पढ़ाई करने लगी थी।
  • पढ़ाई करने के अलावा धनश्री वर्मा को नृत्य में काफी रूचि थी। इसके लिए उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफर श्यामक डावर के प्रशिक्षण में नृत्य के कुछ कलाए सीखी और आज के समय में वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपने डांसिंग की वीडियो अपलोड करती है। जिसे उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं।
  • धनश्री वर्मा अपने डांसिंग के वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करती है। इनकी हर वीडियो वायरल होते हैं, सोशल मीडिया पर वह छाई रहती है। कभी कभी उनके पति युजवेंद्र चहल भी उनके साथ वीडियो में दिखाई देते हैं।

धनश्री वर्मा की संपत्ति

  • धनश्री वर्मा की संपत्ति की बात की जाए तो इनकी कुल संपत्ति मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 3.5 मिलियन डॉलर बताई गई है। जो भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 30 करोड रुपए होती है। इनकी कमाई का मुख्य जरिया इनके सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य ब्रांड है।

धनश्री वर्मा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • धनश्री वर्मा भारतीय क्रिकेटर विजेंद्र चहल की पत्नी है और सोशल मीडिया पर शॉर्ट वीडियो क्रिएटर और डांसर के रूप में जानी जाती है।
  • धनश्री वर्मा का जन्म 27 सितंबर 1996 को संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में एक हिंदू परिवार में हुआ।
  • इनका पालन पोषण मुंबई में हुआ और इनकी पढ़ाई भी मुंबई में ही हुई।
  • धनश्री वर्मा ने अपने करियर की शुरुआत एक दंत चिकित्सा के रूप में की थी।
  • धनश्री वर्मा को नृत्य के क्षेत्र में काफी रूचि रही है, इसके लिए उन्होंने नृत्य सीखने के लिए प्रशिक्षण भी लिया है।
  • आज के समय में वह एक डांसर के रूप में जानी जाती है। धनश्री वर्मा ने अपना यूट्यूब करियर वर्ष 2015 में शुरू किया था। इनके चैनल पर 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं।
  • धनश्री वर्मा एक डांस स्टूडियो की मालकिन जहां पर वह बच्चों को नृत्य सिखाती है।
  • आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और रितिक रोशन इनके पसंदीदा स्टार है।
  • धनश्री वर्मा मॉडर्न जमाने के साथ-साथ धार्मिक भी रहती है। वह भगवान श्री गणेश जी की बहुत बड़ी भक्त है। इनको पशुओं से काफी लगाव है इनके पास एक पालतू कुत्ता है।

FAQ:

कौन है धनश्री वर्मा?

धनश्री वर्मा भारतीय क्रिकेटर यूज़वेंद्र चहल की पत्नी है।

धनश्री वर्मा की उम्र कितनी है?

2023 के अनुसार धनश्री वर्मा की उम्र 27 साल है।

धनश्री वर्मा के पिता कौन है?

इनके पिता का नाम कपिल वर्मा है जो एक व्यवसाई है।

धनश्री वर्मा का जन्म कब और कहां हुआ था?

धनश्री वर्मा का जन्म 27 सितंबर 1996 को संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में हुआ था।

धनश्री वर्मा का पति कौन है?

धनश्री वर्मा के पति का नाम विजेंद्र चहल है और वह एक भारतीय क्रिकेटर है।

लोग यह भी पढ़ रहे हैं :

अंतिम शब्द:

  • दोस्तों मुझे विश्वास है कि Dhanashree Verma Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, लोगो को अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
  • अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Dhanashree Verma Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|

Leave a Comment