Elvish Yadav Biography In Hindi | एल्विश यादव का जीवन परिचय

Elvish Yadav Biography In Hindi, age, family, education, net worth, ( एल्विश यादव का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, यूट्यूब कैरियर, रोचक बातें)

दोस्तों आज के समय में सोशल मीडिया का काफी क्रेज है।सोशल मीडिया में कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने हुनर से अपना नाम कमाया है दोस्तों आप लोग यूट्यूब वीडियो तो देखते होंगे, यूट्यूब में कई सारे ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने टैलेंट के माध्यम से अपनी लोकप्रियता हासिल की है। ऐसे ही एक यूटुबर के बारे में मैं आज आपको बताने वाला हूं जिनका नाम है एलविश यादव।

आज के समय में एलविश यादव एक बहुत बड़े यूट्यूबर के रूप में उभर कर सामने आए हैं। इनके यूट्यूब चैनल पर 10 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं। इनकी हर वीडियो को लाखों की संख्या में देखा जाता है। दोस्तों कुछ समय पहले टिक टॉक वर्सेस यूट्यूब विवाद खड़ा हुआ था। इस विवाद से एलविश यादव को काफी प्रसिद्धि मिली। इस विवाद में भारतीय यूट्यूबर कैरी मिनाटी भी शामिल थे। आइए दोस्तो जानते हैं विस्तार से एल्विश यादव का जीवन परिचय | Elvish Yadav Biography In Hindi |

Elvish Yadav Biography In Hindi | एल्विश यादव का जीवन परिचय

नाम एल्विश यादव
जन्म तारीख 14 दिसम्बर 1997
जन्म स्थान गुडगाँव, हरियाणा
शिक्षा स्नातक
स्कूल एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, गुरुग्राम
कॉलेज हंसराज कॉलेज
पेशा Youtuber
Youtube Channel Elvish Yadav
धर्म हिन्दू
नागरिकता भारतीय
गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा
विवाहित स्थिति अविवाहित
कूल संपत्ति 12 करोड़ ( लगभग )

एल्विश यादव का जन्म Elvish Yadav birth

  • 14 दिसंबर 1997 को हरियाणा के गुड़गांव में एक मध्यमवर्गीय हिंदू परिवार में एल्विश यादव का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम राम अवतार यादव और मां का नाम सुषमा यादव है। इन्हें एक बहन है जिनका नाम कोमल यादव है।

एल्विश यादव का परिवार Elvish Yadav Family

  • पिता का नाम- राम अवतार यादव
  • माँ का नाम- सुषमा यादव
  • बहन का नाम- कोमल यादव
  • भाई का नाम- कोई नहीं
  • पत्नी का नाम- अविवाहित
  • गर्लफ्रैंड- कीर्ति मेहरा

एल्विश यादव की शिक्षा Elvish Yadav Education

  • एल्विश यादव अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में होशियार विद्यार्थी में गिने जाते थे। उन्होंने अपने स्कूल की शिक्षा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए हंसराज कॉलेज में दाखिला लिया। जहां से उन्होंने वाणिज्य के क्षेत्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी की हैं।

एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड Elvish Yadav Girlfriend

  • एल्विश यादव की अभी तक शादी नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जाता है, कि उनकी एक गर्लफ्रेंड है जिसका नाम कीर्ति मेहरा है। वह अक्सर उनके साथ वीडियो में नजर आती है। कीर्ति मेहरा एक यूट्यूबर और डिजिटल सामग्री निर्माता है।

एल्विस यादव का कैरियर

  • एलविश यादव बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार थे।वह हमेशा से ही स्कूल और कॉलेजों में सबसे अव्वल बच्चों की श्रेणी में गिने जाते थे। एलविश यादव ने फैसला लिया था, कि वह पढ़ाई-लिखाई करके एक अच्छी सरकारी नौकरी करेंगे। लेकिन धीरे-धीरे सोशल मीडिया का क्रेज देखते हुए उन्होंने अपना रुख सोशल मीडिया की ओर किया और एक यूट्यूबर बन गए।
  • एलविश यादव पढ़ाई में जितने होशियार थे, उतने ही वह काफी शरारती बच्चों में गिने जाते थे। जब वह अपने दोस्तों के साथ शरारत और हंसी मजाक करते थे। तब उनके एक दोस्त ने उन्हें कहा कि तुम इतनी अच्छी कॉमेडी कर लेते हो तो यूट्यूब पर अपना चैनल क्यों नहीं बनाते हो। जहां पर अपने कॉमेडी वीडियो बनाकर तुम फेमस हो सकते हो। अपने दोस्त की इस बात को उन्होंने गहराई से सुना और समझा। उन्होंने अपना पहला वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया जो बहुत ही वायरल हुआ, लोगों ने काफी पसंद किया।
  • इसके बाद एलविश यादव ने वर्ष 2016 में अपना यूट्यूब चैनल क्रिएट किया। अपने चैनल पर उन्होंने “हाउ वॉइसटेक सेल्फी” नाम से अपना पहला वीडियो अपलोड कर दिया। शुरुआती समय इतना ज्यादा रिस्पांस नहीं मिला लेकिन धीरे-धीरे वह आगे बढ़ते गए। उनके सब्सक्राइबर तेजी से बढ़ने लगे। वर्तमान समय में इनके यूट्यूब चैनल पर 10 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं।
  • एल्विस यादव की वीडियो को लोग लाखों की संख्या में देखते हैं। उनकी वीडियो काफी वायरल होती है। सोशल मीडिया पर इनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बन गई है, वह बड़े यूट्यूबर में से एक बन गए हैं।
  • एल्विश यादव यूट्यूब पर 2 चैनल चलाते हैं। अपना पहला चैनल एलविश यादव के नाम से खोला है और दूसरा यूट्यूब चैनल एलविश यादव ब्लॉग से खोल कर रखा है। जहां पर वह अपने लाइफ स्टाइल की वीडियो अपलोड करते हैं। दोनों चैनल पर लाखों की संख्या में views आते हैं।

एल्विश यादव की संपत्ति Elvish Yadav Net Worth

  • एल्विश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपना नाम कमाया है। इनके यूट्यूब चैनल पर 10 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है। हम अंदाजा लगा सकते हैं कि वह महीनों में लाखों रुपए कमा रहे है। इनकी संपत्ति की बात की जाए तो इनकी कुल संपत्ति लगभग 12 करोड़ रुपये बताई गई है।
Elvish Yadav Biography In Hindi
Image Credit: Elvish Yadav Instagram

एल्विश यादव से जुड़ी कुछ रोचक बातें Elvish Yadav Facts In Hindi

  • एल्विश यादव का जन्म 14 सितंबर 1997 को हरियाणा के गुड़गांव में एक मध्यम वर्ग हिंदू परिवार में हुआ था।
  • वह अपने देसी हरियाणवी पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है।
  • वर्ष 2016 में एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब करियर को शुरू किया था। उन्होंने अपने दोस्त के कहने पर कॉमेडी वीडियो बनाना पसंद किया था।
  • एल्विश यादव को राजनीति में भी काफी रूचि है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ से काफी प्रेरित है। एल्विश यादव के फेवरेट यूट्यूबर आशीष चंचलानी है।
  • एल्विश यादव को ट्रैवलिंग का काफी शौक है, वह कई बार नए-नए जगह घूमने जाते हैं।
  • एल्विश यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। अपने डेली लाइफ स्टाइल की फोटो अक्सर शेयर करते हैं। जिन पर उनके चाहने वाले काफी कमेंट बरसाते हैं।

FAQ:-

कौन है एल्विश यादव?

एल्विश यादव एक भारतीय यूट्यूबर, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। जिनके यूट्यूब चैनल पर 10 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं।

एल्विश यादव का जन्म कहां हुआ था?

एल्विश यादव का जन्म हरियाणा के गुड़गांव में हुआ था।

एल्विश यादव की उम्र कितनी है?

2023 के अनुसार 27 वर्ष है।

एल्विश यादव की बहन कौन है?

एल्विश यादव की बहन का नाम कोयल है।

एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड कौन है?

रिपोर्ट के मुताबिक एल्विश की गर्लफ्रेंड का नाम कीर्ति मेहरा है और वह भी एक पेशे से यूट्यूबर है।

एल्विश यादव की नेटवर्थ कितनी है?

12 करोड़

लोग यह भी पढ़ रहे हैं :

अंतिम शब्द:

  • दोस्तों मुझे विश्वास है कि Elvish Yadav Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, लोगो को अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
  • अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Elvish Yadav Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|

Leave a Comment