General Manoj pande biography in hindi | लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे का जीवन परिचय

 लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे का जीवन परिचय , लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडेय,   ( General Manoj pande biography in hindi ,Manoj Kumar Pandey bio , family , education , Manoj Pandey wikipedia , Manoj Kumar Pandey wife )

 

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारतीय सेना में जनरल ऑफिसर के रूप में कार्यरत है | इसके अलावा वह पूर्वी कमान के कमांडिंग इन चीफ अधिकारी है | 18 जनवरी 2022 को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारत सरकार द्वारा भारतीय सेना का अगला उप प्रमुख बनाया गया था |

समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा अधिकारियों द्वारा बताया गया कि, भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय सेना का सेनाध्यक्ष बनाया गया है | वह पहले इंजीनियर है, जो शीर्ष पद को संभालेंगे | उन्होंने जनरल मनोज मुकुंद नरवने का स्थान ग्रहण किया था | जिनका कार्यकाल का समय 30 अप्रैल 2022 को पूर्ण होने वाला था | तो चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे का जीवन परिचय |

Table of Contents

जनरल मनोज पांडे का जीवन परिचय | General Manoj pande biography in hindi  

पूरा नाम मनोज चंद्रशेखर पांडे
जन्म तारीख 6 मई 1962
जन्म स्थान नागपुर ,भारत
गृह नगर नागपुर , भारत
उम्र 60 वर्ष (2022 )
शिक्षा एनडीए से इंजीनियरिंग में स्त्रातक
हाई कमांड कोर्स (स्टाफ कॉलेज और आर्मी वार कॉलेज )
कॉलेज राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए ) , महाराष्ट्र
भारतीय सैन्य अकादमी ( आइएमए ) , देहरादून
स्टाफ कॉलेज , केम्बरली ( यूके )
आर्मी वार कॉलेज , महू
राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, भारत
धर्म हिन्दू
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा आर्मी चीफ
पद लेफ्टिनेंट जनरल
वैवाहिक स्थिति विवाहित

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे का जन्म और शुरुआती जीवन

6 मई 1962 को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे का जन्म हुआ था | उनके पिता का नाम डॉक्टर सीजी पांडे था | जो की नागपुर शहर के विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में काम करते थे | उनकी माता का नाम प्रेमा पांडे था उनका पूरा परिवार महाराष्ट्र के नागपुर शहर का रहने वाला है |
जनरल अधिकारी मनोज पांडे के बड़े भाई भारतीय सेना में कर्नल के रूप में सेवा की है और वह रिटायर्ड हुए है और उनके छोटे भाई केतन पांडे जो कि ब्रुनेई देश में रहते हैं |

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे की शिक्षा | Education of Lt Gen Manoj Pandey

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने अपनी स्कूली शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने (NDA) राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में दाखिला लिया | वहां से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया | NDA में एडमिशन लेने के बाद वह भारतीय सैन्य अकादमी में शामिल हुए थे और वहां पर उनको एक अधिकारी का पद मिला | इसके बाद उन्होंने पुणे के कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग में दाखिला लिया वहां से उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की |

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे परिवार | Lt Gen Manoj Pandey Family

पत्नी का नाम अर्चना सालपेका
पिता का नाम सीजी पांडे
माता का नाम प्रेमा पांडे
भाई का नाम केतन और संकेत

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे की शादी | Education of Lt Gen Manoj Pandey

3 मई 1987 को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे की शादी हुई | Manoj Kumar Pandey wife मनोज पांडे की पत्नी का नाम अर्चना सालपेका है  | अर्चना सालपेका एक डॉक्टर है | वह नागपुर शहर के सरकारी डेंटल कॉलेज और हॉस्पिटल से गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी है |

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे का भारतीय सेना तक का सफर

साल 1982 में, मनोज पांडे को कोर ऑफ इंजीनियर्स के अंदर कमीशन दी गई थी | इंग्लैंड में वह अपना पाठ्यक्रम पूरा कर रहे थे  | पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद वह अपने वतन लौटे इसके बाद इन्हें भारत में एक पर्वतीय ब्रिगेड का, ब्रिगेड मेजर बनाया गया  | मेजर बनने के बाद इन्होंने इरिट्रिया और इथियोपिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन में मुख्य इंजीनियर के रूप में काम किया |

जनरल ऑफिसर ने लाइन ऑफ कंट्रोल सीमा में 117 इंजीनियरों के साथ जम्मू कश्मीर के पल्लावाला सेक्टर की जिम्मेदारी संभाली थी | मनोज पांडे को ब्रिगेडियर का पद देकर उन्हें स्ट्राइक कोर के भाग में एक इंजीनियर ब्रिगेड की जिम्मेदारी दी | NDC में शिक्षा लेने के वजह से हेड क्वार्टर पूर्वी कमान में ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ ऑपरेशन के रूप में उनकी नियुक्ति की गई |

Priority is to ensure very high standards of operational preparedness: Army  Chief Manoj Pande

इसके बाद उन्होंने मेजर जनरल पद के नेतृत्व में पश्चिमी लद्दाख के सबसे उच्चे मानने वाले 8 माउंटेन डिवीजन की जिम्मेदारी संभाली | इसके अलावा उन्होंने सेना मुख्यालय के अंदर सैन्य संचालन निदेशालय में जनरल के रूप में काम किया | उन्हें लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर प्रमोट करके चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में दक्षिण इलाके की कमान संभालने की की जिम्मेदारी दी गई थी |

वर्ष 2018 में उन्हें लेफ्टिनेंट जनरल गोपाल सिंह संघ के साथ मिलकर तेजपुर lV इलाके की कोर की जिम्मेदारी संभाली थी | करीब डेढ़ साल का समय बीत जाने के बाद वह सेना मुख्यालय लौटे और वहां पर उन्हें उन्होंने महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था | इसके बाद उन्होंने अनुशासन कल्याण और समारोह जैसे विषयों की तरफ देखा |

जून 2020 से लेकर मई 2021 तक कमांडर इन चीफ के रूप में उन्होंने अंडमान और निकोबार कमांड का कार्यकाल संभाला | जून 2021 से लेकर जनवरी 2022 तक के कार्यकाल में उन्होंने जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के नेतृत्व में पूर्वी कमान संभाली थी |

1 फरवरी 2022 को लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती के पद पर जनरल ऑफिसर ने वाइस चीफ आफ आर्मी स्टाफ के रूप में स्थान ग्रहण किया था | लेफ्टिनेंट जनरल सिटी मोहंती के पदों पर, 18 जनवरी 2022 को, जनरल ऑफिसर को भारतीय सेना का उप प्रमुख बनाया गया था |

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे के पद | Posts of Lt Gen Manoj Pandey

 

द्वितीय लेफ्टिनेंट 24 दिसंबर 1982
लेफ्टिनेंट 24 दिसंबर 1984
कैप्टन 24 दिसंबर 1987
मेजर 24 दिसंबर 1993
लेफ्टिनेंट कर्नल 16 दिसंबर 2004
कर्नल 1 मार्च 2006
ब्रिगेडियर 1 अप्रैल 2010
वरिष्ठता निष्पादित 25 जनवरी 2009 से
मेजर जनरल 1 जुलाई 2015, 12 जून 2012 से वरिष्ठता निष्पादित
लेफ्टिनेंट जनरल 1 सितंबर 2017
उप प्रमुख 18 जनवरी 2022

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे के पुरस्कार और उपलब्धियां | Awards and Achievements of Lt Gen Manoj Pandey

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे के देश की सेवा और उनके समर्पण के लिए निम्नलिखित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है |

अति विशिष्ट सेवा पदक
विशिष्ट सेवा पदक
सैन्य सेवा पदक
विशेष सेवा पदक
विदेश सेवा पदक
ऑपरेशन विजय पदक
ऑपरेशन पराक्रम पदक
उच्च ऊंचाई सेवा पदक
स्वतंत्रता पदक की 50 वीं वर्षगांठ
30 साल की लंबी सेवा पदक
20 साल की लंबी सेवा पदक
9 साल की लंबी सेवा पदक
यूएनएमईई पदक

  General Manoj pande biography in hindi
                                         

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे से जुड़े रोचक तथ्य | Interesting facts about Lt Gen Manoj Pandey

1999 में कारगिल युद्ध में शहीद कैप्टन मनोज कुमार पांडे के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को गलत समझा जाता है।

बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 26 सितंबर 2021 को, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने रवींद्र सदन में बिजॉय सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया था।

FAQ

मनोज पांडे भारत के कौनसे थल सेनाध्यक्ष होंगे ?

आर्मी चीफ मनोज पांडे भारत के 29 वे सेना प्रमुख होंगे |

वर्तमान में भारत के थल सेना प्रमुख ( Army Chief ) कौन है ?

वर्तमान में भारत के थल सेना प्रमुख आर्मी चीफ मनोज पांडे है |

कौन है मनोज पांडे ?

मनोज पांडे भारतीय सेना के आर्मी चीफ है ?

मेजर कुमार को कहाँ भेजा गया था ?

मेजर कुमार को कश्मीर के ग्यारवा गोरखा राइफल्स की पहली बटालियन में भेजा गया था |

यह भी पढ़े :

अंतिम शब्द 

दोस्तों मुझे विश्वास है कि  General Manoj pande biography in hindi आपको पसंद आया होगा , अगर आपको पसंद आया होगा तो आप अपने दोस्तों को और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |

अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं या फिर Contact Us  में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी | तब तक के मेरे इस General Manoj pande biography in hindi वाला ब्लॉग को पूरा पढने के लिए आपका बहूत | “धन्यवाद”

Leave a Comment