sidhu moosewala biography in hindi | सिद्धू मूसे वाला का जीवन परिचय

सिद्धू मूसे वाला का जवन परिचय, सिद्धू मूसे वाला की हत्या की वजह  , परिवार , शिक्षा , ( sidhu moosewala biography in hindi ,biography , family , education ,death )

29 मई 2022 को सिद्धू मूसे वाला की हत्या हुई थी | आखिर इतने बड़े सिंगर मुसेवाला की हत्या कैसे हुई ? यह बहुत से लोग जानना चाहते हैं | दोस्तों हम आपको बता देते हैं कि मुसेवाला की गोली मारकर हत्या की गई थी, उनके गाड़ी पर 25 से 30 से अधिक गन से फायर किए गए थे | इनमें से उन्हें 5 गोलियां लगी थी , कुछ गोलियां छाती में और कुछ गोलियां सिर में लगी थी |

आखिर सिद्धू मूसे वाला कौन है? सिद्धू मुसेवाला एक सिंगर, मॉडल और गीतकार थे। जो मुख्य रूप से वह पंजाबी गाने गाते थे | सिद्दू मूसे वाला “सो हाई” गाने से पॉपुलर हुए थे। पंजाब में वह काफी प्रसिद्ध सिंगर में से एक जाने जाते थे। दोस्तो बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि सिद्धू मूसे वाले का पूरा नाम क्या है ? दोस्तों बता दे सिद्दू मूसे वाला का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है | जिन्हें सिद्धू मूसे वाला के नाम से जाना जाता था |

आज की इस लेख में हम आपको बताएंगे सिद्धू मूसे वाला के जीवन के बारे में। biography of sidhu moosewala आखिर सिद्धू मूसेवाला इतना प्रसिद्ध क्यों है?

Table of Contents

सिद्धू मूसेवाला का जीवन परिचय | sidhu moosewala biography in hindi

असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू
निक नेम सिद्धू मूसेवाला
जन्म तारीख 11 जून 1993
जन्म स्थान मूसा गाव , मनसा शहर , पंजाब , भारत
गृह नगर मूसा गाव , मनसा शहर , पंजाब , भारत
उम्र 29 वर्ष ( मृत्यु तक )
मृत्यु की तारीख 29 मई 2022
मृत्यु का स्थान पंजाब
शिक्षा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्त्रातक
कॉलेज गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज ,लुधियाना ,पंजाब
पेशा गायक ,गीतकार , राजनीतीज्ञ , मॉडल
राशी मिथुन राशी
धर्म सिख
जाती जाट
पहली फिल्म गीतकार : ” लाइसेंस ” ( 2016 में निंजा गायक ने गाया था )
गायन : बिलोंग करदा
वैवाहिक स्थिति अविवाहित

सिद्दू मूसे वाला की हत्या का क्या कारण था जानिए पूरी कहानी

मूसेवाला की हत्या के बाद कुछ बड़े खुलासे हुए थे , रिपोर्ट के अनुसार मूसेवाला की हत्या करने के लिए जिस राइफल का इस्तेमाल हुआ था उस राइफल का नाम AN-94 रशियन एसॉल्ट राइफल था | AN-94 यह राइफल का इस्तेमाल पंजाब के गैंगवार में पहली बार देखा गया है | ऐसा बताया गया था कि इस मामले को 8 से 10 हमलावरों ने अंजाम दिया था |

जब मूसेवाला की गाड़ी पर हमला हुआ था , तो वहाँ एक शख्स मौजूद था | उस शख्स का नाम मेसी है, मेसी ने बताया है कि मैंने गाड़ी से मूसेवाला को जब बाहर निकाला था, तब मूसेवाला की सांसे चल रही थी |

sidhu moosewala biography in hindi |

आज तक के पत्रकारों से बातचीत पर मेसी ने बताया है, कि जब  मुसेवाला की गाड़ी पर हमलावरों ने गोली मारी तो सबसे पहले वही घटनास्थल पर पहुंचे थे | मेसी ने यह भी बताया है कि मूसेवाला के साथ और दो लोग गाड़ी में मौजूद थे उनकी गाड़ी महिंद्रा थार थी |

उसके बाद मेसी ने बताया कि सिद्धू को गोलियां मारी गई थी , तब वह जिंदा थे उनके सांसे चल रही थी | तब मैंने सिद्धू को गाड़ी से बाहर निकालकर दूसरी गाड़ी में बिठाकर हॉस्पिटल ले गया |

सिद्धू मूसे वाला के कार पर गोलियों के कितने निशान थे ?

मेसी ने बताया कि हमलावरों ने सिद्धू की गाड़ी पर 30 से 40 बार राउंड फायरिंग की थी उनके गाड़ी में दो और लोग शामिल थे |

सिद्दू मूसे वाला पर AN-94 राइफल से हमला किया

रिपोर्ट के अनुसार AN-94 राइफल से सिद्धू के गाड़ी पर हमलावरों ने फायरिंग की थी | जहां पर घटना घटीत हुई , उस स्थल पर AN-94 राइफल की 3 गोलियां मिली थी | यह भी इंफॉर्मेशन मिली है कि 8 से 10 लोगों ने हमला किया था , जिनमें से सिद्धू की गाड़ी पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ राइफल से 30 से 40 से अधिक राउंड फायरिंग की थी |

सिद्दू मूसेवाला की हत्या घर से कुछ दूरी पर ही हुई थी 

29 मई 2022 को सिद्दू मूसेवाला की हत्या उनके घर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही हुई थी | पंजाब के डीजीपी पी.के. भावरा के मुताबिक सिद्धू जब अपनी गाड़ी से घर के बाहर निकले थे , तब रास्ते में उनके गाड़ी के आगे पीछे 2-2 गाड़ियां आई और ताबड़तोड़ फायरिंग की |

बाद में उन्हें जब हॉस्पिटल लेकर गए थे ,वहां पर उनकी मौत हुई | डीजीपी ने यह भी कहा कि यह मामला आपसी दुश्मनी का मामला लग रहा है | डीजीपी भावरा ने कहा कि इस हमले की जिम्मेदारी लकी नाम के गैंगवार ने लि थी जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं | जो कि कनाडा में रहता है |

वहीं सूत्रों के हवाले से खबर आई थी , कि सिद्दू मूसे वाला बिश्नोई गैंग के विरोधियों को मदद करते थे | जिसके कारण सिद्दू मूसे वाला लंबे समय तक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे | डीजीपी ने यह भी बताया है कि हत्या करने के लिए तीन अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल किया गया था |

सिद्धूमूसेवाला की सिक्योरिटी पर सवाल किए गए थे, तो डीजीपी ने जवाब देते हुए कहा, कि सिद्धू के पास पंजाब पुलिस के कुल 4 कमांडो थे जिसमें से 2 कमांडो घल्लूघार: के कारण वापस लिए गए थे | जब सिद्धू घर से निकले थे तो तब उन्होंने बाकी दो कमांडो को अपने साथ लेकर नहीं गए थे |

इससे कुछ समय पहले पुलिस अधिकारी पीके यादव ने कहा था कि हमलावर अपनी गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग गए थे | बाद में पता लग गया था कि गाड़ी की नंबर प्लेट नकली पाई गई है और पुलिस को कुछ सुराग भी मिले थे | इसके माध्यम से तहकीकात जारी है सिद्धू की हत्याकांड के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने एसआईटी (स्पेशल टीम) का गठन किया था |

सिद्धू मूसेवाला का जन्म | Sidhu Musewala birth

11 जून 1993 को पंजाब राज्य के मानसा शहर के मूसा नाम के गांव में सिद्धू मूसे वाला का जन्म हुआ था | सिद्धू एक सिख जाट परिवार से आते हैं | इनके पिताजी का नाम भोला सिंह सिद्धू है और मां का नाम चरण कौर सिद्धू है  | सिद्धू की माता मूसा गांव की एक सरपंच है। उन्हें छोटा भाई है जिसका नाम गुरप्रीत सिद्धू है |

सिद्दू मूसेवाला की शिक्षा | Education of Siddu Musewala

सिद्धू मुसेवाला ने अपनी स्कूली शिक्षा मानसा से की है | उसके बाद उन्होंने लुधियाना के गुरु नानक देव इंजीनियरिंग विद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया | आगे की पढ़ाई करने के लिए वह कनाडा में चले गए थे |

सिद्धू को छोटी सी उम्र से गाना गाने का शौक था | जब वह स्कूल की पढ़ाई पूरी कर रहे थे तब वह काफी गीतों का गायन करते थे। जब वह कॉलेज में थे तब कॉलेज में होने वाले गायन प्रतियोगिताओं में हमेशा भाग लेते थे , लेकिन जब वह कनाडा गए थे |  वहीं से उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का निश्चय किया था |

सिद्धू मूसे वाला का परिवार | Sidhu Musewala family

पिता का नाम भोला सिंह सिद्धू
माँ का नाम चरण सिंह सिद्धू
भाई का नाम गुरप्रीत सिद्धू

सिद्धू मूसेवाला का करियर | Sidhu Musewala career

सिद्दू मूसेवाला का संगीत करियर | sidhu moose wala singing career

वर्ष 2016 में, सिद्धूमूसेवाला ने अपने करियर की शुरुआत एक गीतकार के रूप में की थी | सिद्धू ने “लाइसेंस” गाने के बोल लिखे थे , इस गाने को निंजा ने अपनी आवाज में गाया था | निंजा पंजाबी सिंगर है | उनका यह गाना काफी हिट साबित हुआ था |

इसके बाद इन्होंने करण औजला, दीप झंडू और एली मंगत जैसे गायकों के साथ काम किया | साल 2017 में, मुसेवाला ने पंजाबी गीत “जी वैगन” को गाकर अपनी सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी | इसके बाद इसी साल के अंदर सिद्धू ने “सो हाई” गाने को गाया था | यह गाना काफी हिट साबित हुआ था। इस गाने से उन्हें काफी प्रसिद्धि प्राप्त हुई थी | इसके बाद उन्होंने कई गाने गाए जिसमें दुनिया, डार्कलव, रेंज रोवर, इट्स ऑल अबाउट यू, टोचन,जैसे प्रसिद्ध गाने शामिल है |

राजनीतिक करियर

सिद्धू मूसेवाला का राजनीतिक कैरियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है | 3 दिसंबर 2021 को, मुसेवाला ने पीपीसीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) पार्टी जॉइन कर ली थी |

Welcome to the fold': Singer Sidhu Moosewala joins Congress in Punjab
सिद्धू मूसेवाला ने जब कांग्रेस में शामिल हुए थे तब की तस्वीरे

 

सिद्धू मूसेवाला के गाने | Sidhu Moose Wala Song 

जैसे की हमने आपको बताया है की सिद्धू मूसे वाला पॉपुलर गायकों में से एक थे | इनके गाने काफी पसंद किये जाते है |इन्हों ने अपनी आवाज से लोगो को अपना दीवाना बनाया है | इनके गानों की सूचि काफी लम्बी है | sidhu moose wala songs list | इनके गानों की सूचि निचे दी गई है | 

  1. 295
  2. Barood
  3. Dawood
  4. Famous 
  5. Bhambhia Bhole 
  6. SElfmade 
  7. Devil
  8. Just LIsten 
  9. Badfella 
  10. Darklove 
  11. Calabose
  12. G-shift
  13. Lejend
  14. Outlaw
  15. Death Route
  16. East Side Flow
  17. Dollar
  18. Hathyar
  19. These Days
  20. US
  21. Same Beef 

सिद्धू मूसे वाला पत्नी | Sidhu Moose Wala Wife

सिद्धू मूसेवाला पंजाब में बहूत पॉपुलर सिंगर थे | उनके चाहने वालो की सूचि काफी लम्बी है | सिद्धू मूसेवाला की शादी नही हुई है, वह अविवाहित है | 

 

सिद्धू मूसेवाला की कुल संपत्ति कितनी है | Sidhu Moose Wala Net Worth

कुल संपत्ति $ 4 मिलियन
कुल संपत्ति भारतीय रुपयों में 29 करोड
प्रति गीत आय 6 से 8 लाख
प्रति माह आय 35 लाख से ज्यादा

सिद्धू मूसेवाला कार कलेक्शन | sidhu moose wala car collection

वैसे देखा जाए तो सिद्धू मूसे वाला को करो का भी शौक रहा है ,उनके पास बहूत सारी महंगी कारे है | उनके कारो की सूचि हमने आगे दी है | 

  • फोर्ड मस्टैंग जीटी
  • रेंज रोवर एचएसई
  • रेंज रोवर स्पोर्ट 
  • टोयोटा फॉर्च्यूनर
  • मारुति सुजुकी जिप्सी 
  • महिंद्रा स्कॉर्पियो

सिद्धू मूसे वाला का लुक | sidhu moose wala look

आँखों का रंग काला
बालो का रंग काला
वजन 85 kg
लम्बाई 6 फिट 1 इंच

सिद्धू मूसेवाला के विवाद | Sidhu Moosewala controversy

सिद्धू मूसेवाला और करण औजला दोनों की अच्छी दोस्ती थी | लेकिन कुछ मतभेदों की वजह से करन औजला ने मुसेवाला के कई सारे गाने रिलीज से पहले लिक कर दिए थे | वर्ष 2018 में, करण औजला ने सनम भुल्लर का साथ लेकर “अप एंड डाउन” गाने रिलीज किए जिसमें उन्होंने मुसेवाला की बदनामी की | इसके बदले सिद्धू ने करण औजला को जवाब देते हुए “वार्निंग शॉट्स” नाम का गाना लॉंच किया था |

इनका दूसरा विवाद भड़काऊ गाने को लेकर हुआ था प्रोफेसर धनेवर ने शिकायत की थी , कि मूसेवाला के गाने भड़काऊ है बाद में उनकी माता ने माफी पत्र लिखकर कहा था कि आगे चलकर उनका बेटा भड़काऊ गाने नहीं बनाएगा |

सिद्धू मूसेवाला से जुड़ी रोचक बातें |Interesting facts about Sidhu Musewala

सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शूभदिप सिंह सिद्धू है, सिद्धू मूसे वाला का नाम उनके गांव का नाम मूसा से जुड़ा है |

सिद्धू “चन्नी बांका” को अपना आदर्श मानते हैं क्योंकि इन्होंने ही सिद्धू को संगीत की दुनिया से परिचय करवाया था  |

उनके गीत रिलीज होने से पहले करीब 8 गीत लीक हुए थे|

साल 2018 में, सिद्धू ने अपने जलने वालों का मुंह बंद करने के लिए “जस्ट लिसन” गाना बनाया था |

FAQ

सिद्धू मूसेवाला की जाति क्या है ?

जाट 

सिद्धू मूसे वाले का जन्मदिन कब है ?

11 जून 1993 

सिद्धू मूसे वाले का पूरा नाम क्या है ?

शुभदीप सिंह सिद्धू 

क्या सिद्धू मूसे वाला ज़िंदा है ?

नही , उनकी 29 मई 2022 को हत्या कर दी गई थी | 

सिद्धू मूसे वाला कौन है ?

सिद्धू मूसे वाला पंजाबी गायक थे |

सिद्धू मूसेवाला को किसने मारा ?

सिद्धू मूसे वाला को अनजान लोगो ने मारा |

मूसेवाला की हत्या कैसे हुई ?

29 मई 2022 को , मनसा के पास अज्ञात लोगो ने बंदूक से गोलिया चलाई ,जिसमे मूसेवाला की मौके पर मौत हो गई |

सिद्धू मुझसे वाले की फैमिली में कौन कौन है?

सिद्धू मूसे वाला की फैमिली में माता-पिता और एक भाई है |

यह भी पढ़े :-

अंतिम शब्द 

दोस्तों मुझे विश्वास है कि sidhu moosewala biography in hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा , अगर आपको पसंद आया होगा तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी दें |

अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी | sidhu moosewala biography in hindi  ब्लॉग पढने के लिए आपका बहूत “धन्यवाद” |

Leave a Comment