उमरान मलिक का जीवन परिचय (2022) | umran malik biography in hindi

उमरान मलिक की जीवनी हिंदी में, परिवार, शिक्षा, ( umran malik biography in hindi , family , education , biography , father name , cricket career, )

उमरान मलिक भारत के युवा क्रिकेट खिलाड़ी है वह एक तेज गेंदबाज है | उमरान को 2022 के आईपीएल में 4 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था | इन्होंने आईपीएल के टूर्नामेंट में 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी ज्यादा गेंद डालकर विश्व में रिकॉर्ड कायम किया था | इस वजह से उनकी काफी प्रशंसा हुई थी | बहुत से लोग उनकी तारीफ कर रहे थे | भारत के बड़े-बड़े दिग्गज पूर्व क्रिकेटरों ने उमरान की तारीफ की थी |

उमरान का जीवन पूरी तरह कठिनाइयों से भरा हुआ था , उनके जीवन में कई समस्याएं थी , काफी संघर्षों के बाद उन्होंने अपने जीवन में सफलता प्राप्त की | इस पोस्ट में हम आपको उमरान मालिक कौन है ? उमरान मलिक कहां के रहने वाले हैं ? और उनके जीवन के संघर्षों कहानी बताएंगे |

यह भी पढ़े : क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जीवनी 

यह भी पढ़े : विक्की कौशल कि जिवनी 

Table of Contents

उमरान मलिक का जीवनी | umran malik biography in hindi

नाम उमरान मलिक
जन्म तारीख 22 नवम्बर 1999
जन्म स्थान श्रीनगर ( जम्मू कश्मीर )
शिक्षा 10 वी कक्षा तक
पेशा क्रिकेटर ( गेंदबाज )
धर्म इस्लाम
उम्र 23 साल (2022)
आँखों का रंग काला
बालो का रंग काला
आईपीएल टीम सनराईजर हैदराबाद
कोच रणधीर सिंह मिन्हास
वैवाहिक स्थिति अविवाहित

उमरान मलिक का जन्म | Birth of Umran Malik

दोस्तों, बहुत ही कम उम्र में उमरान मलिक ने 2022 के आईपीएल में 150 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से भी ज्यादा गेंद डालकर सबको अपनी तरफ आकर्षित किया था | ऐसे में सभी लोगों की इच्छा होती है कि इतने तेज गेंदबाज उमरान मलिक का जन्म कहां हुआ? दोस्तों बता दे 22 नवंबर 1999 को, भारत के श्रीनगर में उमरान मलिक का जन्म हुआ था। उनका नाता एक मुस्लिम मध्यम वर्गीय परिवार से है |

उमरान मलिक शुरुआती जीवन एंव शिक्षा | Umran Malik Early Life and Education

उमरान को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का काफी शौक था | उमरान का पूरा परिवार गुज्जर नगर इलाके में रहता था | इस इलाके के लोग क्रिकेट को काफी पसंद करते हैं , जिसके कारण उन्हें भी छोटी सी उम्र से ही क्रिकेट खेलना अच्छा लगने लगा | वह हर दिन क्रिकेटर खेलते और देर रात तक क्रिकेट खेल कर वापस आते थे | जिसकी वजह से उनके माताजी उन्हें काफी डांट फटकार लगाती थी, क्योंकि उनके माता-पिता उन्हें पढ़ाई लिखाई करके उन्हें नौकरी करने की सलाह देते थे | लेकिन उनके क्रिकेट खेलने में उनके पिताजी उनका समर्थन करते थे |

उमरान ने अपने स्कूल की पढ़ाई गुज्जरनगर स्थित एक सरकारी स्कूल में पूरी की | उनको पढ़ाई लिखाई करने में ज्यादा रुचि नहीं थी क्योंकि उन्हें क्रिकेट खेलना बेहद ही पसंद था | जिसकी वजह से उनका पढ़ाई में मन बिल्कुल भी नहीं लगता था | जिसके कारण स्कूल के मास्टर के हर दिन वह डांट सुनते थे , उन्होंने डांट खाकर भी बड़ी मुश्किल से दसवीं की पढ़ाई पूरी की | उनके घर के आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से उमरान ने अपने आगे की पढ़ाई पूरी नहीं की | अपनी आगे की पढ़ाई छोड़कर वह पूरा समय क्रिकेट खेलने बिताया करते थे |

उमरान मलिक का परिवार | Umran Malik family

उमरान मलिक के परिवार में कुल 5 सदस्य हैं उनके माता-पिता और एक बड़ी बहन सहित एक छोटा भाई भी है। उनके पिताजी फल और सब्जियां बेचने का काम करते हैं और माता जी एक घृहिणी है।

पिता का नाम अब्दुल रशीद ( सब्जी , फल विक्रेता )
माँ का नाम उनकी माँ एक गृहिणी है |
बहन का नाम दो बहने है , एक बड़ी और एक छोटी |

उमरान मलिक का क्रिकेट करियर | Cricket career of Umran Malik

उमरान पढ़ाई छोड़ने के बाद पूरा समय क्रिकेट खेलने में ही बिताते थे | इसमें उनका पूरा परिवार उनका साथ देता था | अच्छा क्रिकेटर बनने के लिए अच्छे कोच का भी होना जरूरी होता है | इसलिए जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने के लिए गए थे | उस स्टेडियम में उनकी मुलाकात रणधीर सिंह से हुई थी | रणधीर सिंह जम्मू की ओर से रणजी खिलाड़ी रह चुके थे | वह जम्मू के मशहूर कोच के रूप में भी जाने जाते थे | इसलिए उमरान ने फैसला लिया कि वह रणधीर सिंह से ट्रेनिंग लेंगे |

umran malik biography in hindi
image by Rediff.com

                                                          रणधीर सिंह किसी भी खिलाड़ी को कोचिंग में एडमिशन लेने से पहले उनकी सबसे पहले परीक्षा लेते थे, उन्होंने उमरान की भी परीक्षा ली | उन्होंने उमरान की गेंदबाजी देखी उनकी गेंदबाजी देखकर रणधीर सिंह काफी खुश हुए, इसके बाद उन्होंने उमरान की कड़ी ट्रेनिंग लेनी शुरू की | उनके इस कड़ी ट्रेनिंग की बदौलत अंडर-19 में,उमरान को जम्मू की तरफ से मौका मिला था |

18 जनवरी 2021 को, उमरान ने जम्मू की ओर से मुश्ताक अली ट्रॉफी से T20 में गेंदबाजी करके अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी | इस ट्रॉफी के पहले मैच में इन्होंने 24 रन देकर 3 विकेट लिए थे | इसके अलावा उमराण ने 22 फरवरी 2021 को, जम्मू की ओर से बंगाल के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेले थे और वहां पर भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था |

उमरान मलिक आईपीएल करियर | umran malik ipl career

वर्ष 2021 के आईपीएल में इमरान मलिक को सनराइजर्स हैदराबाद ने ₹20 लाख रुपये में खरीदा था | उनको उस टीम में टी.नटराजन के जगह पर लिया गया था | टी.नटराजन कोरोनावायरस से संक्रमित होकर टीम से बाहर थे | 3 अक्टूबर 2021 को, उमरान ने दुबई में मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अपना पहला मैच खेल कर डेब्यू किया था |

इस आईपीएल में उनका पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ था | इस मैच मैं उन्होंने गेंदबाजी करके 24 गेंदों में 27 रन ही दिए थे | लेकिन इस आईपीएल में उन्होंने अपना पहला विकेट रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ लिया था |

बल्लेबाज श्रीकर भारत को आउट करके अपना पहला विकेट लिया था | 2022 के आईपीएल टूर्नामेंट में इन्होंने 152.95 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर विश्व में रिकॉर्ड बनाया है | उमरान की कि इस गेंदबाजी को देखकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली काफी प्रभावित हुए थे और उमरान की काफी तारीफ भी की थी |

 उमरान मलिक की गेंदबाजी की गति umran malik bowling speed or umran malik fastest ball

उमरान मलिक ने सनराइजर हैदराबाद की तरफ से खेलकर 2022 के आईपीएल के सीजन में 152.92 किमी/घंटा की गेंद फेंकी थी | आगे चलकर उन्होंने और एक तेज गेंद फेंकी | उमरान मलिक की गेंदबाजी की गति 157 किमी/घंटा की रफ़्तार रही है |

उमरान मलिक का गेंदबाजी एक्शन | umran malik bowling action

image by ABP NEWS
 image by ABP NEWS
Image by ZEE NEWS
Image by ZEE NEWS

उमरान मलिक सोशल मीडिया अकाउंट | umran malik social media

Instagram ID  यहाँ क्लीक करे                                                  
twitter ID यहा क्लिक करे 

उमरान मलिक की कुल संपत्ति | umran malik net worth

एक ऐसा समय था जब उमरान क्रिकेट स्टेडियम में अपनी गेंदबाजी की प्रक्टिस जाता था , तो उसके पास अच्हे जुते नही हुआ करते थे | लेकिन आज उमरान ने अपनी कड़ी मेहनत करके जीवन में सफलता पाई है | ऐसे में काफी सारे लोगो की इच्छा होती है की उमरान मलिक की कुल सम्पत्ति कितनी है ? दोस्तों बता दे की उमरान मलिक की कुल संपत्ति 2.5 करोड़ है |

उमरान मलिक से जुड़ी रोचक बातें | umran malik facts in hindi

  • 2022 के आईपीएल में 150 किमी/ घंटे की रफ्तार से भी ज्यादा गेंद फेंककर विश्व की सबसे तेज गेंदबाजों में सूची में उमरान मलिक का नाम शामिल हो गया है।
  • आईपीएल में जम्मू की तरफ से खेलने वाले अब्दुल समद के बाद, उमरान मलिक दूसरे खिलाड़ी बन गए है।
  • एक ऐसा समय था उमराण मलिक के पास स्पाइक शूज भी नहीं हुआ करते थे फिर भी वह छोटे मोठे जूते से प्रैक्टिस किया करते थे।
  • 2021 के आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद 21 लाख रुपए में खरीदा था, बाद में इसी टीम ने 2022 के आईपीएल में उमरान मलिक को 4 करोड रुपये में खरीदा था।

यह भी पढ़े : अल्लू अर्जुन की रोचक बाते 

यह भी पढ़े : नवनीत राणा की रोचक बाते 

FAQ 

कौन है उमरान मलिक ?

उमरान मलिक एक भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज है |

कहां के रहने वाले हैं उमरान मलिक ?

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के रहने वाले उमरान मलिक |

क्या उमरान मलिक की कोई गर्लफ्रेंड है ?

इनके कोई गर्लफ्रेंड नहीं है |

उमरान मलिक का जन्म कब और कहां हुआ ?

उमरान मलिक का जन्म 22 नवंबर 1999 को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था |

उमरान मलिक कौन सा खेल खेलते हैं ?

क्रिकेट

उमरान मलिक का जन्म कहां हुआ ?

उमरान मलिक का जन्म श्रीनगर में हुआ |

उमरान मलिक की उम्र कितनी है ?

उमरान मलिक की उम्र 22 वर्ष है |

 

Leave a Comment