Ishaan Khattar Biography In Hindi | ईशान खट्टर का जीवन परिचय

Ishaan Khattar Biography In Hindi, Age, Family, Education, Net Worth (ईशान खट्टर का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, कैरियर, पत्नी, गर्लफ्रेंड, संपत्ति, रोचक बातें)

ईशान खट्टर एक भारतीय फिल्म अभिनेता है, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मो में अभिनय करते हुए नजर आते हैं। वर्ष 2005 में ईशान खट्टर ने “वाह लाइफ हो तो ऐसी” नाम की मूवी में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अभिनय करके अपने करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2018 में करण जौहर द्वारा निर्मित की गई “धड़क” मूवी में ईशान खट्टर ने मुख्य किरदार निभाया था। इस मूवी में उनके साथ जानवी कपूर भी साथ थी। इस मूवी ने उनको काफी लोकप्रिय बना दिया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सुपरहिट साबित हुई थी। दोस्तों बता दे की ईशान खट्टर बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के सौतेले भाई लगते हैं, तो आईए जानते हैं दोस्तों विस्तार से अभिनेता ईशान खट्टर का जीवन परिचय। Ishaan Khattar Biography In Hindi।

Ishaan Khattar Biography In Hindi ईशान खट्टर का जीवन परिचय

नाम ईशान खट्टर
जन्म तारीख 1 नवंबर 1995
जन्म स्थान मुंबई
शिक्षा ग्रेजुएशन
स्कूल जमुना बाई नर्सरी स्कूल, मुम्बई और बिलाबांग हाई इंटरनेशनल स्कूल, जूहू, मुंबई
कॉलेज रिम्स इंटरनेशनल स्कूल और ज्युनिअर कॉलेज
धर्म हिन्दू
पेशा अभिनेता
डेब्यू वाह ! लाइफ हो तो ऐसी ( 2005 )
शादी अविवाहित
संपत्ति 2 मिलियन डॉलर

ईशान खट्टर का जन्म Ishaan Khattar Birth

  • 1 नवंबर 1995 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में अभिनेता ईशान खट्टर का जन्म हुआ था | उनके पिताजी का नाम राजेश खट्टर और मां का नाम नीलिमा अजीम है, इनकी मां एक अभिनेत्री है | इन्हें एक सौतेला भाई है, जिसका नाम शाहिद कपूर | शाहिद कपूर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है |

ईशान खट्टर का परिवार Ishaan Khattar Family

  • पिता का नाम- राजेश खट्टर
  • मां का नाम- नीलिमा खट्टर
  • भाई का नाम- शाहिद कपूर ( सौतेला भाई)

ईशान खट्टर की शिक्षा Ishaan Khatta Education

  • इशान खट्टर अपने स्कूल शिक्षा मुंबई के जमुना बाई नर्सरी स्कूल से पूरी की है इसके बाद अपने आगे की पढ़ाई बिलाबांग हाई इंटरनेशनल स्कूल, जूहू, मुंबई में पूरी की। नृत्य का अध्ययन करने के लिए उन्होंने श्यामक डावर की अकादमी ज्वाइन की थी।

ईशान खट्टर की शादी, पत्नी Ishaan Khatta Wife

  • ईशान खट्टर की अभी तक शादी नहीं हुई है, रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशान खट्टर एक मलेशिया मॉडल चांदनी बेंज के साथ समय बिता रहे हैं। हालांकि दोनों इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की हैं। इन दोनों की तस्वीरे और खबरें सुर्खियों में बनी रहती है।

ईशान खट्टर का करियर Ishaan Khattar Career

Ishaan Khattar Biography In Hindi

  • इशान खट्टर ने वर्ष 2005 में वहां लाइफ हो तो ऐसी नाम की बॉलीवुड मूवी में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अभीनय किया था। इस मूवी के अंदर उन्होंने ईशान नाम के लड़के का किरदार निभाया था।
  • 11 साल बाद वर्ष 2016 में उड़ता पंजाब के लिए उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कार्य किया था।
  • वर्ष 2017 में हाफ विंडो के लिए भी उन्होंने एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कार्य किया था। इसी साल उनको बियोंड द क्लाउड्स नाम की मूवी में आमिर अहमद के रूप में देखा गया था।
  • वर्ष 2018 में “धड़क” नाम की मूवी में मधुकर बगला के नाम के लड़के के रूप में अभीनय किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के निर्माता करण जौहर थे।
  • वर्ष 2020 में “खाली पीली” नाम की मूवी में बंदा ब्लैकी के लड़के का किरदार निभाया था।
  • वर्ष 2021 में “डोंट लुकअप” नाम की अमेरिकन मूवी में एक कैमियो किया था।
  • 2022 में फोन भूत मूवी में ईशान ने गुल्लू नाम के लड़के का किरदार निभाया था।
  • वर्ष 2023 में फुर्सत नाम की शॉर्ट फिल्म में निशु के किरदार के रूप में दिखाई दिए थे। इसी साल उन्होंने “पिप्पा” नाम की मूवी में कैप्टन बलराम सिंह मेहता का किरदार निभाया था।
  • ईशान ने फिल्मों के अलावा सीरियलो में भी काम किया है। वर्ष 2020 में उन्होंने “ए सूटेबल बॉय” नाम की सीरियल में मानकपुर का किरदार निभाया था।

ईशान खट्टर के पुरस्कार Ishaan Khatta Awards

  • वर्ष 2017 में ईशान खट्टर को बियोंड द क्लाउड्स के लिए बेस्ट एक्टर के रूप में इंटरनेशनल बॉस्फोरस फिल्म फेस्टिवल अवार्ड से नवाजा गया है।
  • वर्ष 2018 में धड़क मूवी के लिए बेस्ट मेल डेब्यू के रूप में स्क्रीन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • वर्ष 2019 में बियोंड द क्लाउड्स के लिए बेस्ट मेल डेब्यू के रूप में जी सीने अवार्ड का सम्मान प्राप्त हुआ है।
  • वर्ष 2019 में बियोंड द क्लाउड्स के लिए बेस्ट मेल डेब्यू के रूप में फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
  • वर्ष 2019 में धड़क मूवी के लिए स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर -पुरुष के रूप में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवार्ड सम्मान प्राप्त हुआ है।

ईशान खट्टर की संपत्ति Ishaan Khattar Net Worth

  • ईशान खट्टर की संपत्ति की बात की जाए तो इनकी कुल संपत्ति लगभग 2 मिलियन डॉलर है। जो भारतीय रुपए के हिसाब से 12 करोड रुपए होते हैं। इनके कमाई के मुख्य जरिए उनकी फिल्में, अभिनय, ब्रांड प्रमोशन है।

ईशान खट्टर से जुड़ी रोचक बातें Ishaan Khattar Facts In Hindi

  • ईशान खट्टर एक भारतीय फिल्म अभिनेता है। जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर आते हैं।
  • ईशान खट्टर का जन्म 1 नवंबर 1995 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था।
  • इनके पिताजी का नाम राजेश खट्टर और मां का नाम नीलिमा अजीम है।
  • दोस्तों बता दे कि अभिनेता शाहिद कपूर ईनके सौतेली भाई लगते हैं।
  • ईशान खट्टर ने धड़क मूवी में अभीनय करके काफी लोकप्रियता हासिल की। यह फिल्म करण जौहर द्वारा निर्मित की गई थी।
  • ईशान खट्टर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लाखों की फैन फॉलोइंग है।
  • ईशान खट्टर को नृत्य करना, ट्रैवलिंग करना और पिज़्ज़ा खाना बहुत ही पसंद है।

FAQ:

ईशान खट्टर कौन है?

ईशान खट्टर भारतीय अभिनेता है।

ईशान खट्टर का जन्म कब और कहां हुआ था?

1 नवंबर 1995 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था।

ईशान खट्टर किसका बेटा है?

ईशान खट्टरबॉलीवुड अभिनेता नीलिमा अज़ीम और राजेश खट्टर का बेटा है।

यह भी पड़े :

Leave a Comment