Vaani Kapoor Biography In Hindi | वाणी कपूर का जीवन परिचय

Vaani Kapoor Biography In Hindi, Age, Family, Education, Net Worth, Facts, ( वाणी कपूर का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, पति, विवादित बातें, रोचक बातें )

 

वाणी कपूर एक भारतीय लोकप्रिय फिल्म अभिनेत्री है, जो मुख्य रूप से बॉलीवुड की फिल्मों में अभिनय करती हुई नजर आती है। इन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने से पहले एक मॉडल के रूप में काम किया था। वाणी कपूर प्रसिद्ध ब्रांड कैडबरी डेयरी मिल्क, ओप्पो मोबाइल्स और त्रिभुवन भीमजी ज्वेलरी जैसे ब्रांड के लिए काम कर चुकी है। इन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में की थी। इन्होंने शुद्ध देसी रोमांस मूवी में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ किरदार निभाया था जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि हासिल हुई। वर्तमान समय में लोकप्रिय अभिनेत्री में वाणी कपूर का नाम लिया जाता है।

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है, इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाखों की फैन फॉलोइंग है। तो आईए जानते हैं दोस्तों विस्तार से वाणी कपूर का जीवन परिचय। Vaani Kapoor Biography In Hindi ।

Vaani Kapoor Biography In Hindi | वाणी कपूर का जीवन परिचय

नाम वाणी कपूर
जन्म तारीख 23 अगस्त 1988
जन्म स्थान दिल्ली
शिक्षा ग्रेजुएशन
स्कूल माता जय कौर पब्लिक स्कूल, अशोक विहार, दिल्ली
कॉलेज इग्नू यूनिवर्सिटी
धर्म हिन्दू
पेशा अभिनेत्री , मॉडल
डेब्यू शुद्ध देसी रोमांस
शादी अविवाहित
संपत्ति 3 मिलियन डॉलर

वाणी कपूर का जन्म (Vaani Kapoor Birth)

  • 23 अगस्त 1988 को भारत की राजधानी दिल्ली में एक हिंदू परिवार में वाणी कपूर का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम शिव कपूर है। जो पेशे से एक बिजनेसमैन है और एक एनजीओ भी चलाते हैं। इनकी मां का नाम डिंपी कपूर है और पेशे से वह एक मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव और शिक्षक है। इसके अलावा वाणी कपूर को एक बड़ी बहन है, जिसका नाम नूपुर चोपड़ा है और इन्हें कोई भाई नहीं है।

वाणी कपूर का परिवार (Vaani Kapoor Family)

  • पिता का नाम-शिव कपूर
  • मां का नाम- डिंपी कपूर
  • बहन का नाम- नूपुर चोपड़ा
  • भाई का नाम- नहीं है
  • पति का नाम- अविवाहित

वाणी कपूर की शिक्षा (Vaani Kapoor Education)

  • वाणी कपूर ने अपनी स्कूल की शिक्षा दिल्ली के अशोक विहार के माता जय कौर पब्लिक स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उनको उच्च शिक्षा हासिल करनी थी, जिसके लिए उन्होंने इग्नू यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और वहां से उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की।

वाणी कपूर के पति, शादी (Vaani Kapoor Husband) 

  • वाणी कपूर की अभी तक शादी नहीं हुई है और ना ही उन्होंने इसके बारे में कोई जानकारी और टिप्पणी की है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी अफवाह है कि जब उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, तब उनके निर्देशक और निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं,लेकिन इस मामले में दोनों ने खुलकर कोई टिप्पणी नहीं की है।

वाणी कपूर का करियर (Vaani Kapoor Career)

Vaani Kapoor Biography In Hindi
Image Credit: koimoi.com
  • वाणी कपूर ने अपने अभिनय करियर शुरू करने से पहले एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वाणी कपूर ने “शैलेस नायरंगबम” और “पायल सिंगल” जैसे लोकप्रिय फैशन डिजाइनर के लिए बैंकों में कार्य किया था।
  • इसके अलावा वाणी कपूर “कैडबरी डेयरी मिल्क”, “त्रिभुवनदास भीमजी ज्वेलरी” और ओप्पो मोबाइल सहित कई टीवी विज्ञानपणो में देखी गई थी।
  • वर्ष 2013 में “शुद्ध देसी रोमांस” नाम की मूवी में तारा नाम की लड़की का किरदार निभाकर वानी कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
  • इसके बाद वर्ष 2014 में “आहा कल्याणम” नाम की तमिल मूवी में वाणी कपूर ने श्रुति सुब्रमण्यम नाम के लड़की का किरदार निभाया था।
  • वर्ष 2016 में वाणी कपूर ने “बेफिक्रे” मूवी में श्रेया गिल की लड़की का किरदार निभाया था। इसके बाद लगातार तीन सालों तक कोई काम नहीं मिला।
  • वर्ष 2019 में 3 साल के ब्रेक के बाद वाणी कपूर को “वार” मूवी में नैना वर्मा का किरदार निभाते हुए देखा गया। इस मूवी में टाइगर श्रॉफ और रितिक रोशन थे।
  • 2021 में वाणी कपूर ने “बेल बॉटम” मूवी में राधिका मल्होत्रा और “चंडीगढ़ कर आशिकी” में मानवी ब्रार के रूप में देखा गया।
  • वर्ष 2022 में “शमशेरा” मूवी में सोने के किरदार के रूप में देखी गई।

वाणी कपूर की संपत्ति (Vaani Kapoor Net Worth)

  • वाणी कपूर की संपत्ति की बात की जाए तो इनकी कुल संपत्ति 3 मिलियन डॉलर बताई जाती है। भारतीय रुपए के हिसाब से 25 करोड रुपए होते हैं। इनके कमाई के मुख्य जारीए इनके अभिनय, ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग आदि है।

वाणी कपूर से जुड़ी विवादित बातें (Vaani Kapoor Controversy)

  • वाणी कपूर ने बेफिक्रे मूवी में काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जाता है, कि यह फिल्म रिलीज होने से पहले अभिनेत्री ने अपने लूक को अच्छा बनाने के लिए ठुड्डी और होंठ की सर्जरी की थी। लेकिन उनकी यह सर्जरी एक विफल साबित हुई और इसके बाद अभिनेत्री को इंटरनेट पर काफी ट्रोल किया गया था।

वाणी कपूर से जुड़ी रोचक बातें (Vaani Kapoor Facts In Hindi)

  • वाणी कपूर एक भारतीय मॉडल और फिल्म अभिनेत्री है। जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अभिनय करती है।
  • वाणी कपूर का जन्म भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ।इनका परिवार हिंदू परिवार से ताल्लुक रखता है।
  • वाणी कपूर को बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में काफी रुचि रही है।
  • इन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। जिसमें उन्होंने कैडबरी डेयरी मिल्क, त्रिभुवनदास भीमजी ज्वेलरी और ओप्पो मोबाइल्स जैसे बड़े-बड़े टीवी विज्ञापनों में काम किया था।
  • वर्ष 2013 में शुद्ध देसी रोमांस नाम की बॉलीवुड मूवी में अभिनय करके अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
  • वर्ष 2017 में वाणी कपूर ने “मैं यार मनाना नी” नाम के म्यूजिक वीडियो में देखी गई थी।
  • वाणी कपूर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है, इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाखों की संख्या में फैंस फॉलोइंग है।
  • वाणी कपूर पशु प्रेमी से काफी प्रेम करती है, इनके पास पालतू बिल्ली भी है।

FAQ:

वाणी कपूर कौन है?

वाणी कपूर भारतीय मॉडल और फिल्म अभिनेत्री है।

वाणी कपूर का जन्म कब और कहां हुआ?

23 अगस्त 1988 को दिल्ली के एक हिंदू परिवार में वाणी कपूर का जन्म हुआ था।

वाणी कपूर के पिता कौन है?

वाणी कपूर के पिता का नाम शिव कपूर है, जो एक पेशे से एक बिजनेसमैन है।

वाणी कपूर की बहन कौन है?

नूपुर चोपड़ा

वाणी कपूर के पति कौन है?

वाणी कपूर की अभी तक शादी नहीं हुई है।

वाणी कपूर की हाइट कितनी है?

वाणी कपूर की हाइट लगभग 5 फीट 5 इंच है

यह भी पढे:

Leave a Comment