मोहन यादव का जीवन परिचय | Mohan Yadav Biography In Hindi

मोहन यादव का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, राजनीतिक कैरियर, विवाद, रोचक बातें ( Mohan Yadav Biography In Hindi,Age, Family, Education, Net Worth, Facts)

 

2023 का मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की। लंबे समय से यह सवाल लोगों के मन में चल रहा था कि मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। हर तरफ यह अटकले लगाई जा रही थी, कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 11 दिसंबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी के विधि मंडल की बैठक हुई, जिसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश के 19 वे मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव कार्यकाल संभालेंगे। इस आश्चर्य जनक फैसले ने कई लोगों के मन में सवाल पैदा किया, जीसके बारे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर मोहन यादव कौन है। तो दोस्तों आइये जानते हैं विस्तार से मोहन यादव का जीवन परिचय।

मोहन यादव का जीवन परिचय Mohan Yadav Biography In Hindi

नाम मोहन यादव
जन्म तारीख 25 मार्च 1965
जन्म स्थान उज्जैन, मध्य प्रदेश
शिक्षा MBA, LLB और PHD
स्कूल ज्ञात नही
कॉलेज ज्ञात नही
धर्म हिन्दू
पेशा राजनेता
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
शादी विवाहित
संपत्ति 42 करोड़ रूपये

कौन है मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव

हाल ही में वर्ष 2023 का मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने बड़े वोटो के साथ जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी ने आश्चर्यजनक फैसला लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री नहीं बनाया, जबकि मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया। इस फैसले से सभी लोग हैरान हुए और लोग यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि आखिर मोहन यादव कौन है। दोस्तों बता दे की मोहन यादव उज्जैन के रहने वाले एक राजनेता हैं, जहां पर वह तीन बार लगातार विधायक बने है, और शिवराज सिंह चौहान सरकार के कैबिनेट में शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यकाल संभाला है। वर्तमान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल संभाल रहे हैं।

मोहन यादव का जन्म

25 मार्च 1965 को मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में मोहन यादव का जन्म हुआ। इनके पिताजी का नाम पूनम चंद यादव और मां का नाम लीलाबाई यादव है। उनकी पत्नी का नाम सीमा यादव है।

मोहन यादव का परिवार

  • पिता का नाम- पूनम चंद यादव
  • मां का नाम- लीलाबाई यादव
  • पत्नी का नाम-सीमा यादव
  • बच्चे- 2 बेटे और 1 बेटी

मोहन यादव की शिक्षा

मोहन यादव की शिक्षा की बात की जाए, तो उन्होंने MBA, LLB और PHD की भी डिग्री हासिल की है।हालांकि उनके कॉलेज के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

मोहन यादव की पत्नी

मोहन यादव विवाहित है और ईनकी पत्नी का नाम सीमा यादव है। उनके तीन बच्चे हैं, एक बेटी और दो बेटे हैं।

मोहन यादव का राजनीतिक कैरियर

  • मोहन यादव को बचपन से लोगों की सेवा करने में काफी रुचि रही है। उनको बचपन से राजनीति के क्षेत्र से लगाव है। मोहन यादव के राजनीति करियर की बात की जाए तो इनका करियर काफी लंबा है। मोहन यादव को राजनीति में लगभग 35 से 40 साल पूरे हो चुके हैं और अभी भी उ उन्होंने जनता की सेवा के लिए राजनीति को ही अपना पूरा करियर मान लिया है। मोहन यादव ने अपना राजनीतिक कैरियर अपने कॉलेज के समय में शुरू कर दिया था, वह अपने कॉलेज के दिनों में छात्र संघ अध्यक्ष हैं रह चुके हैं।
  • साल 1984 में मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष बने थे और वहीं से अपने राजनीतिक कैरियर को आगे बढ़ाया। मोहन यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं।
  • साल 2004 2010 तक मोहन यादव उज्जैन विकास प्के अध्यक्ष रह चुके हैं
  • वर्ष 2010 2013 तक मोहन यादव को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास की जिम्मेदारी दी गई इस जिम्मेदारी को उन्होंने बखूबी निभाया।
  • 2013 में मोहन यादव का असली राजनीतिक कैरियर शुरू हुआ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से वर्ष 2013 में उज्जैन के दक्षिण क्षेत्र से विधायक के पद पर मोहन यादव का नाम सामने आया और इस चुनाव में वह जीत भी गए और विधायक के रूप में राजनीति में छा गए। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जय सिंह दरबार को 9,652 वोटो से हराकर जीत हासिल की। चुनाव में यादव को 73,108 वोट मिले थे जबकि जय सिंह दरबार को 63,456 वोट मिले थे।
  • वर्ष 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में फिर से उज्जैन दक्षिण से विधायक की सीट पर मोहन यादव जीतकर सामने आए। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र वशिष्ठ राजू भैया पर 18,960 वोटो से जीत हासिल की थी।
  • वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मोहन यादव  ने मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की थी। उन्हें 2023 तक मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी।
  • वर्ष 2023 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी मोहन यादव ने उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीत हासिल की।
  • 2023 के विधानसभा चुनाव को भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की। 11 दिसंबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा की, मध्य प्रदेश के 19 वे मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मोहन यादव निभाएंगे। यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी विधान मंडल सदस्यों की बैठक के बाद की गई थी।
  • मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी देने के बाद चारों ओर खुशी का माहौल था तो कई और आश्चर्यजनक माहौल था। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी में बड़े-बड़े चेहरे शामिल थे, जिसमें मुख्यमंत्री की रेस में नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय और कई अन्य उम्मीदवारों में से एक को मुख्यमंत्री बनाने का था। हालांकि एक आश्चर्यजनक घोषणा में मोहन यादव को मध्य प्रदेश का सीएम बनाया गया।

Mohan Yadav Biography In Hindi

मोहन यादव से जुड़े विवाद

  • 31 अक्टूबर 2020 को मोहन यादव पर एक दिन के लिए उपचुनाव का प्रचार करने के लिए प्रतिबंध लगाया गया था। यह प्रतिबंध उनके द्वारा किए गए, असंयमित भाषा को इस्तेमाल करने के लिए लगाया गया था।
  • मोहन यादव ने 1 दिसंबर 2022 को नागदा में हुए कर सेवक सम्मान समारोह में माता सीता को लेकर टिप्पणी की थी। उनकी टिप्पणी ने काफी विवाद खड़ा किया था। इसके बाद मोहन यादव ने टिप्पणी को स्पष्ट करते हुए बताया था कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था की कारसेवको के सम्मान को ठेस पहुंचे। उनका यह मानना था कि वह भगवान राम के बलिदान को उजागर करना चाहते थे।
  • वर्ष 2022 में मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर गणतंत्र दिवस परेड की आलोचना करते हुए कुछ ऐतिहासिक व्यक्तियों की अनुपस्थिति पर प्रश्न खड़ा किया था और सांस्कृतिक तत्वों के चित्रको की बहुत तारीफ की थी।

मोहन यादव की संपत्ति

मोहन यादव वर्तमान समय में मध्य प्रदेश के नए और 19 मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 42 करोड रुपए बताई जाती है।

मोहन यादव से जुड़ी रोहतक बातें

  • मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था।
  • मोहन यादव को बचपन से ही राजनीति के क्षेत्र में काफी रुचि रही है, वह हमेशा लोगों की सेवा करने की क्षेत्र में कार्य करते रहे हैं।
  • साल 1982 में मोहन यादव माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं।
  • साल 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री के रूप में कार्य किया है।
  • 1991-92 में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री के रूप में भी कार्यकाल संभाला है।
  • साल 1997 में मोहन यादव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभाई है।
  • 2013 के विधानसभा चुनाव में विधायक के रूप में जीत हासिल की।
  • वर्ष 2018 में भी विधायक के रूप में जीत हासिल की और 2020 में उच्च शिक्षा मंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी।
  • वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से विधायक के रूप में जीत हासिल की।
  • वर्ष 2023 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भूमिका में सक्रिय।

FAQ:-

कौन है मोहन यादव?

मोहन यादव भारतीय जनता पार्टी के नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री है।

मोहन यादव का जन्म कब और कहां हुआ था?

मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ।

मोहन यादव कहां के रहने वाले हैं?

उज्जैन

मोहन यादव के पिता का नाम क्या है?

पूनम चंद यादव

यह भी पढ़े:-

 

Leave a Comment