भजनलाल शर्मा का जीवन परिचय | Bhajan lal Sharma Biography In Hindi

भजन लाल शर्मा का जीवन परिचय जन्म शिक्षा परिवार राजनीतिक कैरियर पार्टी संपत्ति रोचक बातें ( Bhajan lal Sharma Biography In Hindi, Age, Biography, Family, Education, Facts)

वर्ष 2023 के राजस्थान की विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़े बहुमत से जीत हासिल की। इसके बाद नए मुख्यमंत्री के चेहरे की तलाश में पार्टी एक नया चेहरा खोज रही थी। नए चेहरे के रूप में बड़े से बड़े नेता लाइन पर खड़े थे। किसी को पता नहीं था कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने मौके पर नए चेहरे का ऐलान करते हुए बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। जो अटारी के सरपंच के रूप में कार्यरत थे। वह पहली बार सांगानेर से विधायक के रूप में सामने आए हैं। दोस्तों आपको बता दे कि वर्ष 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में भजन लाल शर्मा ने पार्टी का टिकट मांगा था। जबकि उनको टिकट नहीं दिया गया था। इसके बाद उनको वर्ष 2023 में टिकट दिया गया और वह विधायक के रूप में जीते हैं। तो दोस्तों आइये जानते हैं, विस्तार से भजनलाल शर्मा का जीवन परिचय।

भजनलाल शर्मा का जीवन परिचय Bhajan lal Sharma Biography In Hindi

नाम भजन लाल शर्मा
जन्म तारीख 15 दिसंबर 1966
जन्म स्थान अटारी, राजस्थान
शिक्षा मास्टर आफ आर्ट्स
स्कूल ज्ञात नही
कॉलेज ज्ञात नही
धर्म हिन्दू
पेशा राजनेता
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
शादी विवाहित
संपत्ति 1 करोड़ 40 लाख

भजन लाल शर्मा का जन्म

  • भजन लाल शर्मा का जन्म 15 दिसंबर 1966 को राजस्थान के अटारी, नदबई में हुआ था। इनके पिताजी का नाम किशन स्वरूप है और मां का नाम गोमती देवी है।

भजन लाल शर्मा का परिवार

  • पिता का नाम- किशन स्वरूप
  • मां का नाम- गोमती देवी
  • भाई का नाम- ज्ञात नहीं
  • बहन का नाम- ज्ञात नहीं
  • बच्चे- दो बेटे

भजन लाल की शिक्षा

  • भजनलाल की शिक्षा की बात की जाए तो इन्होंने राजनीति विज्ञान में मास्टर आफ आर्ट्स की पढ़ाई पूरी की है। अपनी पढ़ाई के समय वह भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में ज्वाइन हुए थे। क्योंकि उनको राजनीति के क्षेत्र में काफी लगाव था।

भजन लाल शर्मा की पत्नी, शादी

  • भजनलाल शर्मा की शादी हुई है, उनके पत्नी का नाम गीता शर्मा है। दंपति को दो बेटे हैं।

भजनलाल शर्मा का राजनीतिक कैरियर

Bhajan lal Sharma Biography In Hindi

  • भजनलाल शर्मा ने अपनी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत अपने कॉलेज की दीनों में ही की थी। अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए वह नदबई आ गए थे। इसी समय उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्वाइन किया था।
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा किए गए 1990 के कश्मीर मार्च में भजन लाल शर्मा ने सक्रिय रूप से हिस्सा थे। जहां पर उन्होंने 100 कार्यकर्ताओं के साथ उधमपुर तक मार्च किया, बाद में उन्होंने 100 कार्यकर्ताओं के साथ अपनी गिरफ्तारी भी दी थी। इसके अलावा वह 1992 में श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान भी जेल गए थे। इसके बाद उनको 1991-92 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस जिम्मेदारी को भी उन्होंने बखूबी निभाया।
  • इसके बाद उन्होंने 27 साल की उम्र में अटारी गांव के सरपंच के पद का चुनाव लड़ा और चुनाव में वह जीते भी थे। उन्होंने 2000 से 2005 तक अटारी गांव के सरपंच का जीम्मा संभाला। वह 2010 से 2015 तक पंचायत समिति के सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं।
  • भजनलाल शर्मा ने, नए मुख्यमंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा नदबई मंडल अध्यक्ष के रूप में भी कार्यकाल संभाला है। इसके अलावा वह जिला मंत्री भाजमूयो तीन बार और अध्यक्ष भाजपा के रूप में कार्य किया है।
  • भजनलाल शर्मा को भरतपुर के जिला मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस जिम्मेदारी को भी उन्होंने को भी बखूभी निभाया था।
  • वर्ष 2009 से 2014 तक भजन लाल शर्मा भरतपुर के जिला अध्यक्ष रहे थे। इसके बाद 2014 से लेकर 2016 तक प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान के रूप में कार्य किया था।

शर्मा को 2016 से 2023 तक प्रदेश महामंत्रि की जिम्मेदारी दी गई थी।

  • भजन लाल शर्मा का असली राजनीतिक कैरियर वर्ष 2023 में शुरू हुआ,भजन लाल शर्मा ने वर्ष 2023 के राजस्थान की विधानसभा चुनाव में विधायक के रूप में जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटो से हराकर जीत हासिल की। भजन लाल शर्मा पहली बार सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक बने हैं। इसके बाद उनको राजस्थान का सीएम बनाया गया है। इस ऐतिहासिक फैसले से सभी लोगों के मन में काफी खुशी का माहौल छाया, तो कई लोगों के मन में आचार्य जनक सवाल पैदा हुए। भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री क्यों बनाया गया।
  • दरअसल भजनलाल शर्मा का नाम का प्रस्ताव पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने रखा था और सभी के सहमति के बाद उन्हें चुन लिया गया।

भजन लाल शर्मा की संपत्ति

  • भजनलाल शर्मा की संपत्ति की बात की जाए तो रिपोर्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति 1 करोड़ 40 लाख 56 हजार 666 बताई जाती है। वर्तमान समय में भजनलाल शर्मा मध्य प्रदेश के सीएम के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी श्री कृष्ण कन्हैया नाम की एक कंपनी भी है। इसके अलावा उनके पास 21 लाख रुपए की ज्वेलरी भी है। इनके पास 18 लाख रुपए का 30 ग्राम सोना है और 1 लाख रुपए की 2 किलो चांदी भी है।

भजनलाल शर्मा से जुड़ी रोचक बातें

  • भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता है यह वर्तमान समय में मध्य प्रदेश के सीएम के रूप में कार्य कर रहे हैं
  • भजनलाल शर्मा का जन्म 15 दिसंबर 1967 को अटारी, नदबाई, राजस्थान में हुआ था।
  • भजनलाल शर्मा ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत अपने कॉलेज के दिनों में ही की थी।
  • अपनी पढ़ाई करते समय वह भारतीय विद्यार्थी परिषद का हिस्सा बने थे।
  • 1992 में श्री राम जन्मभूमि के आंदोलन में भजनलाल शर्मा शामिल थे और उसके लिए वह जेल भी गए थे।
  • भजन लाल शर्मा ने 27 साल की उम्र में सरपंच का चुनाव लड़ा और चुनाव लड़कर सरपंच का कार्यकाल संभाला।
  • वर्ष 2023 के राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भजन लाल शर्मा को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधायक के पद पर खड़ा किया और चुनाव में उनको जीत मिली।
  • वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में वह पहली बार विधायक के रूप में छा गए।
  • दोस्तों बता दे कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से भजनलाल शर्मा ने वर्ष 2018 की विधानसभा चुनाव में पार्टी को टिकट मांगा था। इसके बाद उनको टिकट देने के लिए इंकार कर दिया था।

FAQ:-

कौन है भजन लाल शर्मा?

भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता है, जो वर्तमान समय में राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल संभाल रहे हैं।

भजनलाल शर्मा का जन्म कब और कहां हुआ था?

15 दिसंबर 1967 को अटारी, नदबई, राजस्थान में हुआ था।

भजन लाल शर्मा के पिता का नाम क्या है?

किशन स्वरूप शर्मा

भजनलाल शर्मा की पार्टी कौन सी है?

भारतीय जनता पार्टी

यह भी पढ़े:-

Leave a Comment