प्राची देसाई का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, संपत्ति, कैरियर, पति, बॉयफ्रेंड, रोचक बातें ( Prachi Desai Biography In Hindi, age, family Education, Net Worth, Husband, Facts)
प्राची देसाई एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री हैं। जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में “कम से” सीरियल से की थी। यह सीरियल इतनी पॉपुलर हुई थी कि प्राची देसाई को घर-घर पहचाना जाने लगा। इस सीरियल में प्राची देसाई ने बानी दीक्षित वालिया का किरदार निभाया था। इस किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी कलाकारी से पहचान बनाने वाली प्राची देसाई को लगातार तीन बार इंडियन टेलि अवार्ड से नवाजा गया है। सीरियलों के अलावा प्राची देसाई ने फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में रॉक ऑन मूवी से की थी। तो आईए जानते हैं विस्तार से प्राची देसाई का जीवन परिचय।
प्राची देसाई का जीवन परिचय Prachi Desai Biography In Hindi
नाम | प्राची देसाई |
जन्म तारीख | 12 सितंबर 1988 |
जन्म स्थान | सूरत, गुजरात |
शिक्षा | B. A |
स्कूल | सेंट जोसेफ कॉन्वेंट पंचगनी महाराष्ट्र |
कॉलेज | सिंहगड कॉलेज, पुणे |
धर्म | हिन्दू |
पेशा | अभिनेत्री |
डेब्यू | सीरियल : कसम से ( 2006 ) फिल्म : रॉक ऑन (2008 ) |
शादी | अविवाहित |
संपत्ति | 67 करोड़ रूपये |
प्राची देसाई का जन्म Prachi Desai Birth
प्राची देसाई का जन्म 12 सितंबर 1988 को गुजरात के सूरत शहर में हुआ था। इनके पिताजी का नाम निरंजन देसाई है। जो एक प्रोफेसर है और उनकी मां का नाम अमिता देसाई है। इन्हें एक बहन है जिसका नाम ईशा देसाई है।
प्राची देसाई का परिवार Prachi Desai Family
- पिता का नाम- निरंजन देसाई
- मां का नाम- अमिता देसाई
- बहन का नाम- ईशा देसाई
- पति का नाम- ज्ञात नहीं
प्राची देसाई की शिक्षा Prachi Desai Education
प्राची देसाई ने अपनी स्कूल की शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट पंचगनी, महाराष्ट्र से पुरी की है। इसके बाद उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के लिए पुणे का रुख किया। पुणे के सिंहगड कॉलेज में B.A. में दाखिला लिया। लेकिन उन्होंने मॉडलिंग करने के लिए अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की और बीच में छोड़ दी।
प्राची देसाई की शादी Prachi Desai Marriage
प्राची देसाई की अभी तक शादी नहीं हुई है और ना ही उन्होंने अपनी शादी के बारे में कोई जानकारी बताई है।
प्राची देसाई का करियर
टेलीविजन करियर
वर्ष 2006 में कसम से नाम की सीरियल से लोकप्रियता हासिल करने वाली प्राचीन देसाई ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की। इस सीरियल में उन्होंने बनी दीक्षित वालिया का किरदार निभाया था। यह सीरियल इतनी पॉपुलर हुई थी, की प्राची देसाई को घर-घर पहचाना जाने लगा। इस सीरियल से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई।
वर्ष 2007 में प्राची देसाई ने कसौटी जिंदगी की नाम की सीरियल में प्राची चौहान का किरदार निभाया था। इसी साल वह झलक दिखला जा 2 नाम के रियलिटी शो में एक कंटेस्टेंट के रूप में देखी गई। वर्ष 2010 में सीआईडी में देखी गई। इसके बाद वर्ष 2012 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम किया। वर्ष 2016 में नागिन और वर्ष 2023 में Dhootha में अमृता के रूप में देखी गई। यह एक तेलुगू प्राइम वीडियो सीरीज थी।
फिल्मी करियर
वर्ष 2008 में रॉक ऑन नाम की बॉलीवुड मूवी में साक्षी श्रॉफ का किरदार निभाकर प्राची देसाई ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2009 में लाइफ पार्टनर मूवी में काम किया इसके अगले वर्ष 2010 में “वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई” में मुमताज नाम के लड़की का किरदार निभाया था। इस मूवी में अजय देवगन, इमरान हाशमी जैसे बड़े कलाकार थे।
वर्ष 2012 में तेरी मेरी कहानी और बोल बच्चन जैसी फिल्मों में अभिनय किया। वर्ष 2013 मे “I, Me aur Mai” में गौरी दांडेकर के रूप में देखी गई। वर्ष 2013 में संजय दत्त द्वारा अभिनीत की गई पुलिसगिरी मूवी में sehar Ai Ameri के रूप में में दिखाई गई थी।
वर्ष 2014 में प्राची देसाई एक डांसर के रूप में “एक विलन” नाम की मूवी में देखी गई थी। इसके बाद वह अजहर, रॉक ओंन टू, कार्बन, साइलेंस: कैन यू हियर ईट, फॉरेंसिक, जैसी बड़े मूवी में दिखाई दी। वर्ष 2023 में “साइलेंस टू द नाइट ऑल मडर्स” मूवी में इंस्पेक्टर संजना भाटिया के रूप में देखी गई।
प्राची देसाई के पुरस्कार Prachi Desai Awards
वर्ष 2006, 2007 और वर्ष 2008 में कसम से सीरियल के लिए तीन बार इंडियन टेली अवार्ड से नवाजा गया है। वर्ष 2009 में रॉक ऑन के लिए आनंद लोक पुरस्कार सम्मान प्राप्त हुआ। वर्ष 2011 में वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई के लिए सबसे अच्छी सहनाइका के रूप में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया।
2011 में वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई के लिए प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया, इसके अलावा स्क्रीन अवार्ड्स, जी सिने अवॉर्ड्स समान प्राप्त हुआ। वर्ष 2013 में वन्स अपऑन ए टाइम इन मुंबई के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में स्टारडस्ट पुरस्कार से नवाजा गया। वर्ष 2023 में फॉरेंसिक के लिए नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में प्रतिष्ठित स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त हुआ।
प्राची देसाई की संपत्ति Prachi Desai Net Worth
प्राची देसाई की संपत्ति की बात की जाए तो, इनकी कुल संपत्ति लगभग 67 करोड रुपए बताई गई है। इनके कमाई के मुख्य जरिए उनकी फिल्में, टेलीविजन, एडवर्टाइजमेंट और अन्य ब्रांड प्रमोशन है।
प्राची देसाई से जुड़ी रोचक बातें Prachi Desai Facts In Hindi
प्राची देसाई ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में कम से नाम की सीरियल से की थी।
प्राची देसाई एक टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री है। इन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में की थी। उन्होंने रॉक ऑन नाम की बॉलीवुड मूवी में अभीनय किया था। जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल शामिल थे।
प्राची देसाई ने अपने अभिनय से अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। कई सीरियलों में और फिल्मों में काम किया इसके बाद उनको कई सारे पुरस्कार सम्मान प्राप्त हुए। उन्होंने लगातार तीन बार इंडियन टेली अवार्ड जीता है।
प्राची देसाई का जन्म 12 सितंबर 1988 को गुजरात के सूरत में हुआ था। प्राची देसाई को बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में काफी रुचि रही है। जब वह स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। तब कॉलेज में होने वाले नृत्य और अभिनय प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थी।
प्राची देसाई जब पुणे में ग्रेजुएशन कर रही थी, तब उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी मॉडलिंग की तस्वीर बालाजी टेलिफिल्म्स को भेज दी थी। इसके बाद उनको ऑडिशन के लिए आमंत्रित किया गया था।
प्राची देसाई अगर अभिनेत्री नहीं होती, तो एक काउंसलर होती। प्राची देसाई एकता कपूर और उनके परिवार के बहुत ही करीबी लगती है। प्राची देसाई अपना फैशन आईकॉन अमेरिकी अभिनेत्री ग्रेस कैली को मानती है। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्राची देसाई लक्ष्य की ब्रांड एंबेसडर भी है।
FAQ:-
प्राची देसाई कौन है?
प्राची देसाई भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और फिल्म अभिनेत्री है।
प्राची देसाई का जन्म कब और कहां हुआ था?
कृषि देसाई का जन्म 12 सितंबर 1988 को गुजरात के सूरत में हुआ था।
प्राची देसाई की उम्र कितनी है?
35 साल वर्ष 2024 के हिसाब से।
प्राची देसाई के पिता का नाम क्या है?
निरंजन देसाई
यह भी पढ़े:-
- तुलसीदास का जीवन परिचय
- उत्कर्ष शर्मा का जीवन परिचय
- डेज़ी शाह का जीवन परिचय
- पंखुड़ी अवस्थी का जीवन परिचय