कीर्ति सुरेश का जीवन परिचय | Keerthy Suresh Biography In Hindi

Keerthy Suresh Biography In Hindi, Biography, Age, Family, Net Worth, Movies ( कीर्ति सुरेश का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, फिल्में, सीरियल, रोचक बातें )

कीर्ति सुरेश भारतीय लोकप्रिय अभिनेत्री है, जो मुख्य रूप से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अभिनय करती है। उन्होंने तमिल, तेलुगू तमिल समेत मलयालम फिल्मों में अभीनय किया है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में एक बार कलाकार के रूप में की थी तब वह 8 साल की थी। उन्होंने पायलेट्स नाम की मलयालम मूवी में किरदार निभाया था। दोस्तो, आज के समय में वह काफी खूबसूरत और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। अपने दमदार कलाकारी और अभिनय कौशल से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई सारे पुरस्कार अपने नाम किए है। कीर्ति सुरेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर करोडो की फैन फॉलोइंग है। एक अभिनेत्री होने के अलावा कीर्ति सुरेश एक नर्तकी, गायिका और परोपकारी महिला भी है। आज की लेख में आप विस्तार से जानेंगे कीर्ति सुरेश का जीवन परिचय।

Table of Contents

कीर्ति सुरेश का जीवन परिचय Keerthy Suresh Biography In Hindi

नाम कीर्ति सुरेश
जन्म तारीख 17 अक्टूबर 1992
जन्म स्थान चेन्नई, तमिलनाडु
शिक्षा B. A
स्कूल केंद्रीय विद्यालय पट्टम तिरुअनंतपुरम
कॉलेज पल अकादमी
धर्म हिन्दू
पेशा अभिनेत्री
डेब्यू  वर्ष 2000 मे पायलट
शादी विवाहित
संपत्ति 7 मिलियन डॉलर

कीर्ति सुरेश का जन्म Keerthy Suresh Birth

17 अक्टूबर 1992 को तमिलनाडु के चेन्नई शहर में अभिनेत्री कीर्ति सुरेश का जन्म हुआ था। इनके पिता जी का नाम सुरेश कुमार है और मां का नाम मेनका सुरेश है।

कीर्ति सुरेश का परिवार Keerthy Suresh Family

पिता का नाम- सुरेश कुमार

मां का नाम- मेनका

भाई का नाम- कोई नहीं

बहन का नाम- रेवती

पति का नाम- अविवाहित

कीर्ति सुरेश की शिक्षा Keerthy Suresh Education

कृति सुरेश ने अपनी स्कूल तक की शिक्षा तमिलनाडु से पूरी की है। इसके बाद अपनी आगे की स्कूल की शिक्षा पूरी करने के लिए केंद्रीय विद्यालय पट्टम तिरुअनंतपुरम केरल में दाखिला लिया, जहाँ से इन्होंने अपने स्कूल की शिक्षा कों पूरा किया। Kirti Suresh Biography In Hindi इसके बाद उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए चेन्नई के पल अकादमी में दाखिला लिया। वहां से उन्होंने फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में b.a. की शिक्षा को पूरा किया।

कीर्ति सुरेश के पति, बॉयफ्रेंड Keerthy Suresh Boyfriend

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए के लिए बता दे की अभिनेत्री कीर्ति सुरेश की उम्र वर्ष 2023 के अनुसार 31 वर्ष है। फिर भी अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है। लेकिन वर्ष 2016 में कुछ अफवाहे फैली थी कि उन्होंने गुप्त तरीके से कॉमेडियन सतीश से शादी की है इसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने आकर इन बातों को गलत साबित कर दिया।

कीर्ती सुरेश का फिल्मी करिअर

कीर्ती सुरेश ने वर्ष 2000 मे पायलट नाम की मल्ल्यालम मूवी मे एक बाल कलाकार के रूप मे अपने करिअर की शुरुवात की थी। वर्ष 2001 मे Achaneyanenikkishtam और Kuberan नामकी मल्यालम मूवी चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप मे भी काम किया था।

इसके बाद वर्ष 2013 मे कीर्ती सुरेश ने गीतांजली नाम की मल्यालम मूवी मे मुख्य किरदार निभाकर अपने अभिनेत्री करिअर की शुरुआत की। इसके अगले वर्ष 2014 में कीर्ति सुरेश ने रिंग मास्टर मूवी में कार्तिका नाम की लड़की का किरदार निभाया था। यह फिल्म भी एक मलयालम मूवी थी। वर्ष 2015 में Idhu Enna Maayam नाम की तमिल मूवी में माया का किरदार निभाकर तमिल इंडस्ट्री में कदम रखा था।

वर्ष 2016 में Nenu Sailaja नाम की तेलुगू मूवी में अभिनय करके तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद कीर्ति सुरेश ने कई सारे फिल्मों में अभीनय करके अपनी लोकप्रियता हासिल की है। आज के समय में कीर्ति सुरेश लोकप्रिय अभिनेत्री में से एक बन गई है। इन्होंने कई सारे तेलुगू, तमिल समेत मलयालम फिल्मों में अभिनय किया है, जीनकी सूची हमने नीचे दी है।

कीर्ति सुरेश की तमिल फिल्में  Keerthy Suresh Tamil Movies

  • Idhu Enna Maayam
  • Paambhu Sattai
  • Bairavaa
  • Remo
  • Thodari
  • Rajinimurugan
  • Thaanaa Serndha Koottam
  • Penguin
  • Saani Kaayidham
  • Maamannan

कीर्ति सुरेश की तेलुगु फिल्में Keerthy Suresh Telugu Movies

  • Nenu Sailaja
  • Agnyaathavaasi
  • Nenu Local
  • Manmadhudu 2
  • Miss India
  • Jathi Ratnalu
  • Rang De
  • Good Luck Sakhi
  • Sarkaru Vaari Paata
  • Dasara
  • Bhola Shankar

कृति सुरेश की मलयालम फिल्में Keerthy Suresh Malayalam Movies

  • 2000 -Pilots
  • 2001 -Achaneyanenikkishtam
  • 2002 -Kuberan Siddharth’s
  • 2013 -Geethaanjali
  • 2014 -Ring Master
  • 2021 -Marakkar: Arabikadalinte Simham
  • 2022 -Vaashi

कीर्ति सुरेश का टेलीविजन करियर

कीर्ति सुरेश ने फिल्मों के अलावा धारावाहिकों में भी हाथ आजमाया है, उन्होंने मलयालम भाषा में तीन टेलीविजन धारावाहिकों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अभिनय किया है।

  • Grihanadhan
  • Santhana Gopalam
  • Krishna Kripa Sagaram

कीर्ति सुरेश पुरस्कार Keerthy Suresh Awards

वर्ष 2014 में गीतांजलि मूवी के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू मलयालम के रूप में कीर्ति सुरेश को थर्ड साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2014 में बेस्ट न्यू फेस ऑफ़ द ईयर के रूप में गीतांजलि मूवी के लिए 16 एशियानेट फिल्म अवार्ड से नवाजा गया।

वर्ष 2015 में Idhu Enna Maayam मूवी के लिए एडिशन अवॉर्ड्स तमिल प्राप्त हुआ। वर्ष 2016 में Idhu Enna Maayam मूवी के लिए पांचवा साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड प्राप्त हुआ। वर्ष 2017 में मोस्ट पापुलर एक्ट्रेस के रूप में जि सीने अवॉर्ड्स तेलुगू प्राप्त हुआ।

वर्ष 2019 में नॉर्वे तमिल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड प्राप्त हुआ। वर्ष 2019 में महानती मूवी के लिए एडिशन अवॉर्ड्स तमिल, नेशनल फिल्म अवार्ड, ज़ी सिने अवॉर्ड्स तेलुगू, 8वा साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स और 66 व फिल्मफेयर अवार्ड प्राप्त हुआ। वर्ष 2023 में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड प्राप्त हुआ।

कृति सुरेश की संपत्ति Keerthy Suresh Net Worth

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री कीर्ति सुरेश की संपत्ति 7 मिलियन डॉलर बताई जाती है। जो भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 60 करोड रुपए होते हैं। कुल संपत्ति- 7 मिलियन डॉलर कुल संपत्ति भारतीय रूपयो में- 60 करोड़ सालाना इनकम- 4 करोड़ प्रतिमाह इनकम- 35 लाख प्रति फिल्म इनकम के स्रोत- अभिनय, ब्रांड एंडोर्समेंट, मॉडलिंग, सोशल मीडिया

कीर्ति सुरेश से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

अभिनेत्री कीर्ति सुरेश का जन्म और पालन-पोषण एक हिंदू परिवार में हुआ था। इनके पिताजी एक प्रसिद्ध मलयालम फिल्म निर्माता और माँ पूर्व अभिनेत्री भी रह चुकी है।

कीर्ति सुरेश जब स्कूल में पढ़ाई कर रही थी, तब अपने स्कूल के दौरान तैराकी चैंपियन हुआ करती थी। कीर्ति सुरेश की बहन शाहरुख खान के रेड चिलीज नाम के प्रोडक्शन हाउस में काम करती थी। 

भिनय करने के अलावा कीर्ति सुरेश को फैशन डिजाइनिंग का काफी शौक है, उन्होंने बताया था कि अगर वह एक अभिनेत्री नहीं होती तो एक फैशन डिजाइनर रहती। उन्होंने एक अपने इंटरव्यू में बताया कि उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है कि वह बहुत भोली भाली है।

कीर्ति सुरेश फिटनेस को लेकर काफी सख्त रहती है, वह खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योग और स्वस्थ आहार पर ज्यादा ध्यान देती है। कीर्ति सुरेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करोड़ों की फैन फॉलोइंग है।

कीर्ति सुरेश को शॉपिंग करना बहुत ही पसंद है, इसके अलावा उन्हें नई-नई जगह पर घूमना भी काफी पसंद है।वह ज्यादातर अपनी छुट्टीया वेनेजुएला में बिताना पसंद करती है। अभिनेत्री कीर्ति सुरेश की अभी तक शादी नहीं हुई है।लेकिन वर्ष 2016 में अफवाह फैली थी, कि उन्होंने कॉमेडियन सतीश के साथ शादी की है। इसके बाद उन्होंने सामने आकर इन अफवाहों का खंडन करते हुए जवाब दिया। ल

FAQ:-

कीर्ति सुरेश की उम्र कितनी है?

वर्ष 2023 के हिसाब से 31 वर्ष।

कीर्ति सुरेश का जन्म कब और कहां हुआ?

अभिनेत्री कीर्ति सुरेश का जन्म 17 अक्टूबर 1992 को चेन्नई तमिलनाडु में हुआ।

अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के पति कौन है?

अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अभी तक अविवाहित है।

कीर्ति सुरेश एक फिल्म के लिए कितने रुपए चार्ज करती है?

अभिनेत्री कीर्ति सुरेश फिल्म में काम करने के लिए लगभग 3 करोड़ से ज्यादा रुपए चार्ज करती है।

कीर्ति सुरेश की नेटवर्थ कितनी है ?

कीर्ति सुरेश की नेटवर्थ 7 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपए के हिसाब से 60 करोड रुपए होते हैं। लोग यह भी

पढ़ रहे हैं :

Leave a Comment