Rubina Dilaik Biography In Hindi | रुबीना दिलैक का जीवन परिचय

Rubina Dilaik Biography In Hindi, Age, Family, education, Net Worth (रुबीना दिलैक का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, पति, बॉयफ्रेंड, रोचक बातें )

रुबीना दिलैक एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है, जो मुख्य रूप से हिंदी धारावाहिकों में अभिनय करते हुए नजर आती है। वर्ष 2008 में रुबीना दिलैक ने छोटी बहू नाम की सीरियल में राधिका शास्त्री का मुख्य किरदार निभा कर अपनी लोकप्रिय तहसील की थी। उस समय यह सीरियल काफी लोकप्रिय हुई थी। जो ज़ी टीवी चैनल पर दिखाई जाती थी। इस सीरियल में अभिनय करने के बाद रुबीना दिलैक को घर-घर पहचाना जाने लगा वर्तमान समय में वह एक लोकप्रिय अभिनेत्रीयों में पहचानी जाती है। दोस्तों बता दे की वर्ष 2020 में रुबीना दिलैक ने बिग बॉस सीजन 14 में हिस्सा रही। वहां पर वह एक विनर के रूप में सामने आई। दोस्तों जानते हैं विस्तार से रुबीना दिलैक का जीवन परिचय।

रुबीना दिलैक का जीवन परिचय Rubina Dilaik Biography In Hindi

नाम रुबीना दिलैक
जन्म तारीख 26 अगस्त 1987
जन्म स्थान शिमला, हिमाचल प्रदेश
शिक्षा ग्रेजुएशन
स्कूल शिमला पब्लिक स्कूल, हिमाचल प्रदेश
कॉलेज सेंट बेड़े कॉलेज, शिमला
धर्म हिन्दू
पेशा अभिनेत्री
डेब्यू छोटी बहू ( 2008 )
शादी विवाहित
संपत्ति 31 करोड़

रुबीना दिलैक का जन्म Rubina Dilaik Birth

  • रुबीना दिलैक का जन्म 26 अगस्त 1987 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। उनके पिता का नाम गोपाल दिलैक है और वह पेशे से एक सर्विसमैन और लेखक है। एक लेखक के रूप में उन्होंने कई किताबें भी लिखी है।इनकी मां का नाम शकुंतला दिलैक है और वह पेशे से एक हाउसवाइफ है। रुबीना दिलैक को दो छोटी बहनें हैं जिनका नाम रोहिणी और नैना है।

रुबीना दिलैक की शिक्षा Rubina Dilaik Education

  • रुबीना दिलैक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई शिमला पब्लिक स्कूल, हिमाचल प्रदेश से पूरी की। इसके बाद अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए उन्होंने शिमला के सेंट बेड़े कॉलेज में एडमिशन लिया। जहाँ से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

रुबीना दिलाइक की शादी, पति Rubina Dilaik Husband

  • 21 जून 2018 को रुबीना दिलैक ने अभिनव शुक्ला के साथ शादी की, यह दोनों लंबे समय से एक दूसरे के रिलेशनशिप में रहे | दोनों की शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद थे |
  • रुबीना और अभिनव शुक्ला की पहली मुलाकात गणपति महोत्सव के दौरान हुई थी। उनकी मुलाकात इनके दोस्त के घर पर हुई थी। उस वक्त रुबीना साड़ी पहनी हुई थी। जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। इसके बाद रुबीना को अभिनव शुक्ला देखते हैं और पहली हीं नजर में दिल दे बैठते हैं। दोनों ने एक दूसरे के साथ पहले दोस्ती कर ली। फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली।

रुबीना दिलैक का करियर Rubina Dilaik Career

Rubina Dilaik Biography In Hindi
Image Credite: Zee5.com
  • रुबीना दिलैक ने वर्ष 2008 में “छोटी बहू” नाम की सीरियल में राधिका शास्त्री नाम की लड़की का मुख्य किरदार निभाकर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने काफी प्रसिद्धि हासिल की। इस सीरियल को जी टीवी चैनल पर दिखाया जाता है। इस सीरियल से रुबीना दिलैक को घर-घर पहचाने जाने लगा।
  • वर्ष 2011-12 में रुबीना दिलैक ने छोटी बहू 2 नाम की सीरियल में राधिका लड़की का किरदार निभाया था।
  • वर्ष 2012 में सास बिना ससुराल सीरियल में सिमरन के रूप में देखी गई।
  • इसके बाद वर्ष 2013 में पुनर्विवाह- एक नई उम्मीद सीरियल में रुबीना दिलैक ने दिव्या मल्होत्रा का किरदार निभाया था।
  • वर्ष 2013-14 में देवों के देव महादेव सीरियल में सीता और जानी और जूजू सीरियल में जानी के किरदार के रूप में देखी गई।
  • वर्ष 2016 से 21 तक शक्ति- अस्तित्व के इतिहास की सीरियल में सौम्या सिंह के रूप में देखी गई।
  • वर्ष 2022 में “फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12” नाम के रियलिटी शो में एक कंटेस्टेंट के रूप में देखी गई। इसके अलावा वह “झलक दिखलाजा 12″में भी एक कंटेस्टेंट के रूप में देखी गई।
  • वर्ष 2023 में “एंटरटेनमेंट की रात हाउसफुल” सीरियल के लिए उन्होंने होस्ट भी किया है।

रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 विनर

  • वर्ष 2020 में रुबीना दिलैक ने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ बिग बॉस सीजन 14 नाम के रियलिटी शो में हिस्सा लिया। यह एक पॉप्युलर शो है, 21 फरवरी 2021 की ररिवार की रात रुबीना दिलैक लोकप्रिय टीवी रिलेटिव शो बिग बॉस 14 के विनर के सामने आई। इस सीजन में उन्होंने पूरे 140 दिन बिताए थे, इसके बाद उनको 36 लाख रुपए के साथ ट्रॉफी दी गई।

रुबीना दिलैक का बॉलीवुड करियर Rubina Dilaik Bollywood Career

  • रुबीना दिलैक ने वर्ष 2020 में बरेली की बेटी: द यंगेस्ट सरवाइवर नाम की शॉर्ट फिल्म के अंदर मां का किरदार निभाया था। वर्ष 2022 में “अर्ध” नाम की बॉलीवुड मूवी में अभिनय करके अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। इस मूवी में उन्होंने मधु नाम की लड़के का किरदार निभाया था।

रुबीना दिलैक के पुरस्कार Rubina Dilaik Awards

  • वर्ष 2011 में रुबीना दिलैक को पसंदीदा जोड़ी के लिए जी रिश्ते अवार्ड से नवाजा गया।
  • वर्ष 2015 में भारतीय टेलीविजन उद्योग में अपना योगदान देने के लिए दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार से नवाजा गया।
  • वर्ष 2016 में रुबीना दिलैक को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2017 में सबसे फिट अभिनेत्री के रूप में जी गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया।

रुबीना दिलैक की संपत्ति Rubina Dilaik Net Worth

  • रुबीना दिलैक की संपत्ति रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 31 करोड रुपए है। इनके कमाई के मुख्य जरिए इनका अभिनय, सोशल मीडिया, ब्रांड प्रमोशन है।

रुबीना दिलैक से जुड़ी रोचक बातें Rubina Dilaik Facts In Hindi

  • रुबीना दिलैक एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री जो मुख्य रूप से हिंदी धारावाहिक में अभिनय करती है।
  • वर्ष 2008 में रुबीना दिलैक ने छोटी बहू नाम के सीरियल में राधिका शास्त्री का मुख्य कीरदार निभा कर अपनी लोकप्रिय हासिल की।
  • रुबीना दिलैक ने वर्ष 2022 में “अर्ध” नाम की मूवी में अभिनय करके अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की।
  • रुबीना दिलैक ने वर्ष 2020 में बिग बॉस सीजन 14 में हिस्सा लिया। जिसमें वह विजेता के रूप में सामने आ गई। इस शो में उनका साथ निभाने के लिए उनके पति अभिनव शुक्ला भी शामिल थे।
  • रुबीना दिलैक ने कई हिंदी धारावाहिकों में अभिनय किया है, जिसके लिए उनको कई सारे पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं।
  • रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है, इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाखों की संख्या में फैन फॉलोइंग है।
  • रुबीना दिलैक ने अपने नाम से एक यूट्यूब चैनल भी खोला है। जहां पर वह अपने लाइफ से जुड़ी बातें वीडियो बनाकर अपलोड करती है।

FAQ:

रुबीना दिलैक कौन है?

रुबीना दिलैक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है।

रुबीना दिलैक का बॉयफ्रेंड कौन है?

रुबीना दिलाइक की शादी हुई है, इनका पति का नाम अभिनव शुक्ला है।

रुबीना दिलैक के कितने बहने हैं?

रुबीना की दो बहने है, रोहिणी और नैना।

रुबीना दिलैक का जन्म कब और कहां हुआ था?

26 अगस्त 1987 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में रुबीना दिलैक का जन्म हुआ था।

रुबीना दिलाइक की शादी कब हुई थी?

21 जून 2018

यह भी पढ़े:

Leave a Comment