Shreya Ghoshal Biography In Hindi | श्रेया घोषाल का जीवन परिचय

Shreya Ghoshal Biography In Hindi, Age, Family, Education, Net Worth (श्रेया घोषाल का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, कैरियर, रोचक बातें )

श्रेया घोषाल एक लोकप्रिय गायिका है। जो मुख्य रूप से हिंदी, मराठी, तमिल, बंगाली समेत कई अन्य भाषाओं में गाने गाती है। आज के समय में श्रेया घोषाल को कौन नहीं जानता। अपनी कोयल जैसी आवाज से उन्होंने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। ऐसा कोई व्यक्ति ना रहा हो कि श्रेया घोषाल के गाने ना सुने। हर एक व्यक्ति ने श्रेया घोषाल के गाने सुने हैं। श्रेया घोषाल ने अपनी कोयल जैसी आवाज से गाने गाकर कई अवार्ड अपने नाम किए हैं।उन्होंने चार बार नेशनल अवार्ड अपने नाम किया है। दोस्तों बता दे श्रेया घोषाल जब 16 साल की थी, तब उनको नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। दोस्तों जानते हैं विस्तार से श्रेया घोषाल का जीवन परिचय।

Shreya Ghoshal Biography In Hindi | श्रेया घोषाल का जीवन परिचय

नाम श्रेया घोषाल
जन्म तारीख 12 मार्च 1984
जन्म स्थान मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल
शिक्षा ग्रेजुएशन
स्कूल एटॉमिक सेंटर स्कूल रावतभाटा
कॉलेज SIES कॉलेज, मुम्बई
धर्म हिन्दू
पेशा सिंगर
पहला गाना गणराज रंगि नाचतो ( मराठी )
शादी विवाहित
संपत्ति 182 करोड़

श्रेया घोषाल का जन्म Shreya Ghoshal Birth

  • श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। इनका पूरा परिवार बंगाली हिंदू परिवार से ताल्लुक रखता है। इनके पिता का नाम विश्वजीत घोषाल है और मां का नाम शर्मिष्ठा है। इनके पिता एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में कार्य करते हैं। श्रेया घोषाल का पालन पोषण राजस्थान के रावतभाटा में हुआ था। क्योंकि उनके पिताजी की वहां पर ड्यूटी थी श्रेया घोषाल की बेहतरीन गायिका है।

श्रेया घोषाल का परिवार Shreya Ghoshal Family 

  • पिता का नाम- विश्वजीत घोषाल
  • मां का नाम- शर्मिष्ठा घोषाल
  • भाई का नाम-ज्ञात नहीं
  • बहन का नाम- ज्ञात नहीं
  • पति का नाम- शीलादित्य मुखोपाध्याय

श्रेया घोषाल की शिक्षा Shreya Ghoshal Education

Shreya Ghoshal Biography In Hindi

  • श्रेया घोषाल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई रावतभाटा के एटॉमिक सेंटर स्कूल से पूरी की है। यहां उन्होंने आठवीं तक की शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई मुंबई में पूरी की। क्योंकि उनके पिताजी का ट्रांसफर मुंबई में हुआ था। मुंबई से SIES कॉलेज में कला के क्षेत्र में पढ़ाई पूरी की।

श्रेया घोषाल की शादी, पति Shreya Ghoshal Husband

  • श्रेया घोषाल के पति का नाम शीलादित्य मुखोपाध्याय है। श्रेया घोषाल और शीलादित्य मुखोपाध्याय बचपन के ही दोस्त थे। यह दोनों एक दूसरे को 10 साल से डेट कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने 5 फरवरी 2015 को प्राइवेट सेरेमनी में बंगाली तरीके से शादी की। श्रेया घोषाल के पति शीलादित्य मुखोपाध्याय hipcask.com वेबसाइट के संस्थापक है। इसके अलावा उनको टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन के लिए ravikant technologies के को फाउंडर के रूप में भी पहचाना जाता है।

श्रेया घोषाल का करियर Shreya Ghoshal Career

  • श्रेया घोषाल का जन्म अभिनय, गायन के परिवार वालों में हुआ। उनकी माताजी बहुत अच्छी गायिका थीं। अपने मॉं को गाते हुए श्रेया घोषाल देखा करती थी। जिसके बाद उनके मन में भी संगीत के प्रति रुचि बढ़ने लगी और सिर्फ 4 साल की उम्र में श्रेया घोषाल ने संगीत के क्षेत्र में शिक्षा लेना आरंभ कर दिया था। शुरुआती समय में उन्होंने अपनी मां से ही संगीत की शिक्षा लेना शुरू कर दी।
  • श्रेया घोषाल को संगीत के प्रति इतनी रुचि थी कि उनके माता-पिता ने 6 साल की उम्र में क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग करवाई थी।
  • डेढ़ साल तक श्रेया घोषाल ने पद्मा श्री से सम्मानित किए जाने वाले व्यक्ति स्वर्गीय कल्याण जी भाई और स्वर्गीय मुक्त भिडेजी से संगीत की शिक्षा हासिल की।
  • श्रेया घोषाल जब 6 साल की थी, तब उन्होंने एक क्लब के फंक्शन के दौरान में अपनी स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। इसके बाद वर्ष 1995 में श्रेया घोषाल ने दिल्ली में स्थित संगम काला ग्रुप द्वारा आयोजित इंडिया लाइट वोकल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जिसमें उन्होंने प्रथम स्थान भी प्राप्त किया था।

सारेगामापा चाइल्ड स्पेशल शो से पलटी किस्मत

  • वर्ष 2000 श्रेया घोषाल की आवाज में उनकी किस्मत ही पलट दी दर्शन श्रेया घोषाल ने ज़ी टीवी के प्रसिद्ध म्यूजिक कार्यक्रम सारेगामापा चाइल्ड स्पेशल में हिस्सा लिया था इस शो के जज प्रसिद्ध गायक सोनू निगम और कल्याण थे। इस रियलिटी शो के जरिए श्रेया घोषाल की आवाज को देश के लोगो ने पहली बार सूना। इसके बाद लोग उनके आवाज के दीवाने हुए। इसके अलावा श्रेया घोषाल ने गाना ही नहीं गाया। बल्कि अपने गायन के दम पर सारेगामापा चाइल्ड की विनर के रूप में सामने आई।
  • बॉलीवुड के महान निर्देशक में एक संजय लीला भंसाली की माताजी भी सारेगामापा चाइल्ड स्पेशल शो देखा करती थी।जिसके बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली को आग्रह किया कि वह श्रेया घोषाल की आवाज को सुने। इसके बाद अपने मां के कहने पर भंसाली ने श्रेया घोषाल की आवाज को सुना और उन्होंने तय किया कि वह अपनी अगली फिल्म गाना गाने के लिए श्रेया घोषाल को मौका जरूर देंगे।
  • संजय लीला भंसाली ने श्रेया घोषाल को देवदास मूवी में 5 गाने गाने के लिए दिए। उसे समय श्रेया घोषाल की उम्र सिर्फ 16 साल की थी। इसके अलावा श्रेया घोषाल ने फिल्म के अंदर ऐश्वर्या राय के किरदार के लिए अपनी आवाज भी दी थी। श्रेया घोषाल ने अपना पहला गाना उदित नारायण के साथ “बैरी पिया” गाने को रिकॉर्ड किया। इस गाने की बाद श्रेया घोषाल की आवाज ने लोगों को दीवाना बनाया। जिसके लिए उनको नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था।
  • इसके अलावा श्रेया घोषाल को देवदास फिल्म के गानों के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर के अवार्ड से भी नवाजा गया।
  • अपनी पहली सफलता हासिल करने के बाद श्रेया घोषाल ने कभी पीछे मूडकर नहीं देखा। उन्हें लगातार के बाद एक गाने के ऑफर आने लगे थे। उन्होंने प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ काम किया, जिसमें ए आर रहमान, प्रीतम, शंकर एहसान लॉय, विशाल- शेखर, हिमेश रेशमिया, अनु मलिक, नदीम श्रवण जैसे बड़े दिग्गज थे।
  • श्रेया घोषाल ने बड़े-बड़े दिग्गजों के साथ काम करने के बाद “जादू है नशा है” चलो तुमको लेकर जैसे कई बड़े हिट गाने गाये।
  • वर्ष 2005 में श्रेया घोषाल को पहेली के लिए धीरे चलना गाना गया। इसके लिए उनको नेशनल अवार्ड से नवाजा गया।
  • श्रेया घोषाल ने “जब वी मेट” फिल्म का “ये इश्क हाय” गाना गया। इसके लिए भी उनको नेशनल अवार्ड मिला। इस गाने से उनकी आवाज के तो लोग दीवाने हुए थे। इसके अलावा उन्होंने कई बंगाली फिल्म के गाने भी गाए हैं। उनके लिए भी उनको नेशनल अवार्ड मिला है।

अपने करियर में श्रेया घोषाल ने कई गाने गए हैं उनके हिट गानों की सूची बहुत लंबी है उनके टॉप 15 हिट गानों की सूची हमने नीचे दी है

  • डोला रे डोला
  • सुन रहा है
  • दीवानी मस्तानी
  • साइबो
  • मेरे ढोलना
  • जादू है नशा
  • पल पल हर पल
  • तेरी और
  • तेरी मेरी
  • अगर तुम मिल जाओ
  • चिकनी चमेली
  • मनवा लागे
  • प्यार की एक कहानी
  • बलमा
  • कैसे मुझे तुम

श्रेया घोषाल के पुरस्कार Shreya Ghoshal Awards

  • श्रेया घोषाल को चार बार वर्ष 2002, 2004, 2008, 2009 में नेशनल अवार्ड से सम्मान प्राप्त हुआ है।
  • श्रेया घोषाल ने अब तक 6 बार फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किया है।
  • श्रेया घोषाल के नाम एक और भी बड़ी उपलब्धि है, दरअसल अमेरिका के एक देश ऑहीयो के गवर्नर ने श्रेया घोषाल के सम्मान के लिए 26 जून को “श्रेया घोषाल डे”मनाने की घोषणा भी की है।

श्रेया घोषाल की संपत्ति Shreya Ghoshal Awards

  • अपनी कोयल सी आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड की यह सिंगर श्रेया घोषाल अपनी एक गाना गाने के लिए 20 से 25 लख रुपए चार्ज करती है। श्रेया घोषाल की संपत्ति की बात की जाए तो रिपोर्ट के मुताबिक इनकी संपत्ति 182 करोड रुपए आकी गई है।
  • श्रेया घोषाल के पास महंगे कारों का भी अच्छा कलेक्शन है, इनके पास बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज़ सीरीज की गाड़ीयां है।

श्रेया घोषाल से जुड़ी रोचक बातें Shreya Ghoshal Facts In Hindi

  • श्रेया घोषाल एक भारतीय लोकप्रिय गायिका है। जो मुख्य रूप से हिंदी, तमिल, तेलुगू समेत अन्य कई भाषा में गाने गाने के लिए जानी जाती है।
  • श्रेया घोषाल को बचपन से ही गाने गाने का काफी शौक रहा है।
  • श्रेया घोषाल को गाने गाने की रुचि उनके माता जी से मिली क्योंकि उनकी माता जी जब गाना गाती थी, तब उन्हें भी संगीत में रुचि आने लगी और उन्होंने फैसला लिया कि वह भी एक सिंगर बनेगी।
  • श्रेया घोषाल ने 6 साल की उम्र में क्लासिकल म्यूजिक ट्रेनिंग ली थी। इसके अलावा उन्होंने डेढ़ साल तक पद्मा श्री से सम्मानित स्वर्गीय कल्याण जी भाई से संगीत की शिक्षा हासिल की।
  • वर्ष 2000 में श्रेया घोषाल ने सारेगामापा स्पेशल शो में हिस्सा लिया, जहां पर उन्होंने अपनी आवाज से सबको रूबरू करवाया बल्कि इस शो कि वह चैंपियन भी बनी।

FAQ:

श्रेया घोषाल कौन है?

श्रेया घोषाल एक भारतीय गायिका है |

श्रेया घोषाल की फीस कितनी है?

20 से 25 लख रुपए

श्रेया घोषाल की उम्र क्या है?

39 वर्ष

श्रेया घोषाल ने क्या पढ़ाई की?

ग्रेजुएशन

श्रेया घोषाल का पहला पति कौन है?

शीला आदित्य मुखोपाध्याय

श्रेया घोषाल की शादी कब हुई थी?

5 फरवरी 2015

यह भी पढ़े:

Leave a Comment