शिवम दुबे का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, कैरियर, आईपीएल करियर, अंतरराष्ट्रीय कैरियर, रोचक बातें ( Shivam Dube Biography In Hindi,Age, Family, Net Worth, Education)
शिवम दुबे भारतीय क्रिकेटर है, जो भारतीय क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर के रूप में भूमिका निभाते हैं। शिवम दुबे घरेलू क्रिकेट मुंबई की ओर से खेलते हैं और आईपीएल की टीम में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। शिवम दुबे एक बेहतरीन ऑलराउंडर है, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी की भूमिका निभाते हैं। शिवम दुबे को एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है एक ऐसा समय आया था कि शिवम दुबे ने अपनी परिवार की आर्थिक तंगी के कारण क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था। बाद में पिताजी के मार्गदर्शन के बाद फिर से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। तो दोस्तो जानते हैं विस्तार से शिवम दुबे का जीवन परिचय।
शिवम दुबे का जीवन परिचय Shivam Dube Biography In Hindi
नाम | शिवम दुबे |
जन्म तारीख | 26 जून 1993 |
जन्म स्थान | मुम्बई, महाराष्ट्र |
शिक्षा | स्नातक |
स्कूल | हंसराज मोराजी पब्लिक स्कूल, मुंबई |
कॉलेज | रिजवी कॉलेज, मुंबई |
धर्म | हिन्दू |
पेशा | क्रिकेटर ( ऑलराउंडर ) |
डेब्यू | टी20I डेब्यू- 3 नवंबर 2019 ( बांग्लादेश ) वनडे डेब्यू- 15 दिसंबर 2019 ( वेस्टइंडीज ) |
आईपीएल टीम | चेन्नई सुपर किंग्स |
शादी | विवाहित |
संपत्ति | 25 करोड़ रूपये |
शिवम दुबे का जन्म
26 जून 1993 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में एक माध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिताजी का नाम राजेश दुबे है। जो एक जींस का बिजनेस करते थे और साथ ही महाराष्ट्र के भिवंडी में एक कारखाना भी चलाया करते थे। इनके मां का नाम माधुरी दुबे है, शिवम दुबे को पूजा नाम की एक बहन है।
शिवम दुबे की शिक्षा
शिवम दुबे ने अपनी शुरुआती शिक्षा हंसराज मोराजी पब्लिक स्कूल मुंबई से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए मुंबई के रिजवी कॉलेज में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।
शिवम दुबे की पत्नी, शादी
शिवम दुबे ने फरवरी 2022 को अंजुम खान नाम की लड़की से शादी की। यह दोनों लंबे समय में एक दूसरे के रिलेशनशिप में भी रहे हैं।

शिवम दुबे का घरेलू क्रिकेट करियर
2015-16 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 18 जनवरी 2016 को मुंबई के लिए अपना पहला t20 मैच खेल कर शिवम दुबे ने डेब्यू किया था। 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए लिस्ट ए के लिए 25 फरवरी 2017 को शुरुआत की। इसके बाद 2017-18 रणजी ट्रॉफी में शिवम दुबे ने 7 दिसंबर 2017 को मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया और पहले ही पारी में 5 विकेट लिए थे।
2018-19 रणजी ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ शिवम दुबे ने 2 नवंबर 2018 को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा था। अगले मैच में उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ 54 रन देकर साथ विकेट हासिल किए थे।
शिवम दुबे अपनी बैटिंग से और बोलिंग से भी सुर्खी में आए हैं। दरअसल रणजी ट्रॉफी में 17 दिसंबर 2018 को बड़ौदा के खिलाफ शिवम दुबे ने बाएं हाथ के स्पिनर स्वप्निल सिंह के एक ओवर में रोमांचक पांच छक्के लगाए थे। इसके बाद उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। वर्ष 2018 की रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए आठ माचो में 23 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।
शिवम दुबे का आईपीएल करियर
साल 2019 के आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने शिवम दुबे को 5 करोड रुपए में खरीद कर अपनी टीम में जगह दी थी। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। शिवम दुबे ने 23 मार्च 2019 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला। 2019 के आईपीएल के सीजन में शिवम दुबे को सिर्फ चार मैच खेलने को मिले, जिसमें उन्होंने 40 रन बनाए थे।
वर्ष 2020 का आईपीएल सीजन शिवम दुबे के लिए अच्छा रहा। उन्होंने बेंगलुरु के लिए 11 मैच खेलकर 129 रन बनाए और चार विकेट हासिल किए थे। साल 2021 के आईपीएल में शिवम दूबे को राजस्थान रॉयल्स ने 4.40 करोड रुपए में खरीदा था। उन्होंने 9 मैच खेले जिसमें 230 रन बनाए थे। 2022 के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग ने शिवम दुबे पर बोली लगाई, शिवम को 4 करोड रुपए में खरीदा था।
2022 में उन्होंने 11 मैच खेले, जहां पर उन्होंने 289 रन बनाए थे। वर्ष 2023 का आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग का हिस्सा थे। जहां पर उनको पूरे 16 मैच खेलने का मौका मिला। जिसमें उन्होंने 38.00 की औसत से 400 रन बनाए थे।
शिवम दुबे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
वर्ष 2023 19 के अक्टूबर में शिवम दुबे का चयन बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले T20 सीरीज के लिए हुआ था। 3 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अपना पहला t20 मैच खेल कर इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत की। लेकिन इस मैच में वह 1 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद उन्होंने तीसरे T20 मैच में चार ओवर फेके और 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।
11 जनवरी 2024 को शिवम दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20 मैच में 40 गेंद पर 60 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने दो छक्के और 5 चौके लगाए थे। उन्होंने दो ओवर भी फेंके, जिसमें 9 रन देकर एक विकेट हासिल किया था।
14 जनवरी 2024 को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा T20 मैच हुआ। जिसमें शिवम दुबे ने 32 गेंद पर 63 रन की नाबाद पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिलाई। जिसमें उन्होंने 4 छक्के और 5 चौके मारे थे। इस मैच में उन्होंने तीन ओवर भी फेक थे। जिसमें 36 रन देकर एक विकेट भी हासिल किया था।
शिवम दुबे का वनडे करियर
15 दिसंबर 2019 को चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ शिवम दुबे ने अपना पहला वनडे मैच खेला। इस मैच में वह ज्यादा कमाल नहीं कर पाए थे। सिर्फ 9 मैच रन बनाकर आउट हुए थे। इस मैच में उनकी गेंदबाजी भी कुछ अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने 7 ओवर फेंके थे, जिसमें 68 रन दिए थे और एक विकेट भी नहीं मिला था।
शिवम दुबे की संपत्ति
शिवम दुबे एक भारतीय क्रिकेटर है, जो ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं उनकी संपत्ति की बात की जाए रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 25 करोड रुपए है। उनके संपत्ति के मुख्य स्रोत आईपीएल, बीसीसीआई वेतन और अन्य ब्रांड एंडोर्समेंट है। शिवम दुबे को प्रत्येक T20 मैच के लिए 3 लाख रुपये और वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपए फीस दी जाती है।
शिवम दुबे से जुड़ी रोचक बातें
- शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था।
- शिवम दुबे को क्रिकेटर बनाने का सपना उनके पिताजी का ही रहा है, शिवम जब 4 साल के थे तब से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
- उनके पिताजी ने घर पर ही एक छोटी सी टर्फ पिच तैयार कर दी थी। जिस पर वह शिवम घंटे प्रैक्टिस किया करते थे।
- शिवम दुबे के कोच का नाम सतीश सामंत है, उनके नेतृत्व में ही उन्होंने क्रिकेट खेलना सीखा है।
- शिवम जब 14 साल के थे तब उन्होंने अपने घर की आर्थिक तंगी के कारण क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था। बाद में उनके पिताजी के मार्गदर्शन के बाद उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया।
- 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में 25 फरवरी 2017 को मुंबई के लिए उन्होंने लिस्ट ए के लिए डेब्यू किया।
- 2 नवंबर 2018 को शिवम दुबे ने रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेला।
- 2021 के आईपीएल सीजन में शिवम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने 4.5 करोड रुपए में खरीदा था।
- साल 2022 के आईपीएल में शिवम दुबे को चेन्नई सुपर किंग्स ने चार करोड रुपए में खरीदा था।
- शिवम दुबे ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय T20 मैच बांग्लादेश के खिलाफ 3 नवंबर 2019 को खेला था।
- 15 दिसंबर 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेलकर शिवम दुबे ने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर की शुरुआत की।
- शिवम दुबे जिस हीटिंग पावर से छक्के लगाते हैं। इसके लिए उनको सिक्सर किंग भी कहा जाता है।
FAQ:-
कौन है शिवम दुबे?
शिवम दुबे भारतीय क्रिकेटर है जो ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं
शिवम दुबे की उम्र कितनी है?
30 साल वर्ष 2023 के हिसाब से।
शिवम दुबे का जन्म कब और कहां हुआ था?
26 जून 1993 को मुंबई में हुआ था।
शिवम दुबे के कितने बच्चे हैं?
शिवम दुबे को एक बेटा है जिसका नाम अयान है।
शिवम दुबे आईपीएल में किस टीम से खेलते हैं?
चेन्नई सुपर किंग्स
यह भी पढ़े:-
- तुलसीदास का जीवन परिचय
- उत्कर्ष शर्मा का जीवन परिचय
- डेज़ी शाह का जीवन परिचय
- पंखुड़ी अवस्थी का जीवन परिचय