यशस्वी जायसवाल का जीवन परिचय | Yashasvi Jaiswal Biography In Hindi

यशस्वी जायसवाल का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें (Yashasvi Jaiswal Biography In Hindi, Age, Birthday, Family, Education Career, IPL Career )

दोस्तों हमारे देश में क्रिकेट काफी लोकप्रिय खेल है। क्रिकेट की बात आती है तो हमारे देश में आईपीएल बहुत बड़ा इवेंट होता है। आईपीएल जब भी आता है हमारे देश में काफी भारी संख्या में देखा जाता है। आईपीएल 2023 के सीजन में कई सारे भारतीय खिलाड़ियों ने अपने बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखा कर अपना नाम रोशन किया है। उनमें से एक है क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल, जो राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। यशस्वी ने लिस्ट ए में दोहरा शतक बनाया था ऐसा करने वाले वह दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इनको इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का विजेता के रूप में सम्मानित किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से यशस्वी जयसवाल का जीवन परिचय (Yashasvi Jaiswal Biography In Hindi)

Table of Contents

यशस्वी जायसवाल का जीवन परिचय Yashasvi Jaiswal Biography In Hindi

नाम यशस्वी जायसवाल
जन्म तारीख 28 दिसम्बर 2001
जन्म स्थान सूरियावा, भदोही, उत्तरप्रदेश
उम्र 21 साल ( 2023 )
शिक्षा ज्ञात नही
स्कूल ज्ञात नही
कॉलेज ज्ञात नही
धर्म हिंदू
नागरिकता भारतीय
पेशा क्रिकेटर
बैटिंग स्टाइल बाएँ हाथ के बल्लेबाज
आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स
घरेलु टीम मुंबई
कोच ज्वाला सिंह
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बालो का रंग काला
ऑंखो का रंग काला

यशस्वी जायसवाल का जन्म Yashasvi Jaiswal Age, Birth

  • 28 दिसंबर 2001 को सुरियावां, भदोही, उत्तर प्रदेश में क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल का जन्म हुआ था। इनके पिता भूपेंद्र जायसवाल और मां का नाम कंचन जायसवाल है। यशस्वी जब 10 साल के थे तब वह आजाद मैदान में क्रिकेट प्रशिक्षण हासिल करने के लिए दादर मुंबई में शिफ्ट हुए।
  • दादर मैदान से काफी दूर था, इसलिए वह कालबादेवी पड़ोस में रहने लगे थे। जहा पर उनको एक डेयरी की दुकान में रहने के लिए जगह दी गई थी। दुकानदार ने यशस्वी को बाहर निकाल दिया क्योंकि वह अपनी क्रिकेट की शिक्षा हासिल करने की वजह से दुकान में ज्यादातर समय नहीं दे पाते थे। इसके बाद यशस्वी जयसवाल ने मैदान में ही ग्राउंड्समैन के साथ तंबू लगाकर रहने की व्यवस्था और कई बार वो अक्सर भूखे सो जाते थे और अपना गुजारा करने के लिए पानी पुरी बेचने का काम करते थे।
Yashasvi Jaiswal Biography In Hindi
Image: Yashasvi Jaiswal Instagram
  • लगातार तीन साल टेंट में रहे और यशस्वी जयसवाल के क्रिकेट के जुनून को देखकर दिसंबर 2013 में ज्वाला सिंह ने देखा और उनको अपने अकादमी में ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया और उन्होंने ही उनकी रहने की जगह प्रदान की।

यशस्वी जयसवाल का परिवार Yashasvi Jaiswal Family

  • पिता का नाम- भूपेंद्र जयसवाल
  • मां का नाम- कंचन जायसवाल
  • भाई- दो
  • बहन- 3
  • गर्लफ्रेंड- ज्ञात नही

यशस्वी जायसवाल का क्रिकेट करियर

  • वर्ष 2015 में यशस्वी जयसवाल जाइल्स शील्ड मैच में 319 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिसके बाद वह सुर्खियों में आए थे, उनका यह रिकॉर्ड एक ऑल राउंड रिकॉर्ड बन गया था। उनके इस रिकॉर्ड को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा मान्यता दी गई थी।
  • इसके बाद उनका चयन मुंबई के अंडर 16 टीम और भारत की अंडर-19 टीम में हुआ। यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे,उन्होंने 318 रन बनाए थे। उसके बाद जायसवाल ने इंग्लैंड में अंडर-19 त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए उन्होंने 7 मैचों में 294 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने 4 अर्धशतक जड़े थे।
  • वर्ष 2019 में उन्हें 2020 अंडर 19 के विश्वकप के लिए चुना गया था और वहां पर भी उन्होंने अपने बल्लेबाजी का अच्छा प्रदर्शन दिखाया और सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाया था।
  • यशस्वी जयसवाल ने 7 जनवरी 2019 को 2018-19 के रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया।उन्होंने 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में भी मुंबई के लिए 28 सितंबर 2019 को अपने लिस्ट की शुरुआत की थी।
  • 16 अक्टूबर 2019 को यशस्वी जयसवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ मैच खेलते हुए 154 गेंदों में 203 रनों की पारी खेली थी। उस वक्त उनकी उम्र 17 साल 292 दिन की थी। इस उम्र मे दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के लिस्ट ए क्रिकेटर बने थे।
  • वर्ष 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल पहले 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी में से एक बने। उन्होंने छह मैचों में 112.80 की औसत से 564 रन बनाए थे।

यशस्वी जायसवाल आईपीएल करियर Yashasvi Jaiswal IPL Career

  • वर्ष 2020 में यशस्वी जयसवाल को राजस्थान रॉयल्स ने 2.40 करोड रुपए में खरीदा था। 22 दिसंबर 2020 को आईपीएल 2020 में यशस्वी जयसवाल ने अपना T20 डेब्यू किया। 2 अक्टूबर 2021 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच खेलते हुये उन्होंने अपना पहला अर्धशतक बनाया था।

2023 के आईपीएल में यशस्वी जायसवाल का तूफान

  • 2023 के आईपीएल में यशस्वी जयसवाल काफी धूम मचा रहे हैं। उन्होंने 30 अप्रैल 2023 को मुंबई के खिलाफ मैच खेलते हुए 62 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली थी। लेकिन राजस्थान रॉयल्स यह मैच मुंबई से हार गई। 2023 के आईपीएल में 14 मैचों में 625 रन बनाए हैं और आगे भी वह अच्छे रन बनाएंगे।

यशस्वी जायसवाल का क्रिकेट डेब्यू

फोर्मेट डेब्यू
टेस्ट नही किया
वनडे नही किया
फर्स्ट क्लास 7 जनवरी 2019 ( छत्तीसगढ़ के खिलाफ )
लिस्ट ए 20 सितम्बर 2019 ( बांगलादेश के खिलाफ )
आईपीएल 22 सितम्बर 2020 ( चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ )

यशस्वी जायसवाल आईपीएल ऑक्शन Yashasvi Jaiswal Auction

वर्ष प्राइस टीम
2020 2.40 करोड़ राजस्थान रॉयल्स
2021 2.40 करोड़ राजस्थान रॉयल्स
2022 4.00 करोड़ राजस्थान रॉयल्स
2023 4.00 करोड़ राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जायसवाल आईपीएल टीम Yashasvi Jaiswal IPL Team

  • 2020 – राजस्थान रॉयल्स
  • 2021 – राजस्थान रॉयल्स
  • 2022 – राजस्थान रॉयल्स
  • 2023 – राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जायसवाल की संपत्ति Yashasvi Jaiswal Net Worth

यशस्वी जयसवाल की संपत्ति मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1.5 मिलियन डॉलर आँकी गई है। जो भारतीय रुपए के हिसाब से 12 करोड़ रुपये होते हैं। इनकी सैलरी की बात की जाए तो इनकी सैलरी 4 करोड़ रुपये बताई गई है और इनकी मंथली इनकम 35 लाख से भी अधिक है।

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी रोचक बातें Facts About Yashasvi Jaiswal

  • यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेटर है, जो मुख्य रूप से लेफ्ट हैंड से बल्लेबाजी करते हैं।
  • यशस्वी जयसवाल आईपीएल में राजस्थान रॉयल टीम की ओर से जलते हैं।
  • वर्ष 2020 में राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जयसवाल को 2.40 करोड़ रुपए में खरीदा था।
  • 2023 के आईपीएल में यशस्वी जयसवाल ने 30 अप्रैल 2023 को मुंबई के खिलाफ खेलते हुए 62 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली थी।
  • 2023 के आईपीएल में जयसवाल ने 14 मैचों में 625 रन बनाए हैं।
  • 2023 के आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स में एसएस जयसवाल को 4 करोड़ रुपए में खरीदा था।
  • यशस्वी जयसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को सुरियावां भदोही उत्तर प्रदेश में हुआ था।

FAQ:

यशस्वी जायसवाल कौन है ?

यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेटर है, जो मुख्य रूप से लेफ्ट हैंड से बल्लेबाजी करते हैं |

यशस्वी जयसवाल की हाइट कितनी है ?

1.83 मीटर

यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2023 टीम कौन सी है ?

राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जायसवाल की सैलरी कितनी है ?

4 करोड रुपए

यशस्वी जायसवाल ने कितने सेंचुरी मारी है ?

14

क्या यशस्वी जायसवाल इंडिया के लिए खेलते हैं ?

हां

यशस्वी जायसवाल की उम्र कितनी है ?

21 वर्ष

यह भी पढ़ें

अंतिम शब्द:

दोस्तों मुझे विश्वास है कि Yashasvi Jaiswal Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें | अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है | आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे इस Yashasvi Jaiswal Biography In Hindi  वाला ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद” |

Leave a Comment