Aman Chopra Biography In Hindi | अमन चोपड़ा का जीवन परिचय

Aman Chopra Biography In Hindi, Age, Birth, Family, Education ( अमन चोपड़ा का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार,संपत्ति, करियर, रोचक बातें    

दोस्तों दुनिया में ऐसे कई बड़े बड़े पत्रकार आए और चले गए, जिन्होंने अपने काबिले तारीफ पत्रकारिता से और बड़ी ईमानदारी से पत्रकारिता निभाई है और लोगों के दिलों के अंदर अपनी जगह बनाई है। वर्तमान समय में भी ऐसे कई बड़े पत्रकार हैं जो अपने पत्रकारिता से लोगों को काफी प्रभावित करते हैं और आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं।कुछ ऐसे पत्रकार के बारे में मैं आपको बताने वाला हूं जिनका नाम है अमन चोपड़ा। Aman Chopra Biography In Hindi इस लेख में आप जानने वाले है। अमन चोपड़ा का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर और रोचक बातों के बारे में।

Aman Chopra Biography In Hindi अमन चोपड़ा का जीवन परिचय

नाम अमन चोपड़ा
निक नेम अमन
जन्म तारीख 7 दिसम्बर 1985
जन्म स्थान नई दिल्ली
उम्र 38 साल ( 2023 )
शिक्षा बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
स्कूल रविंद्र पब्लिक स्कूल पीतमपुरा, दिल्ली
कॉलेज टेकनिया इंस्टीट्यूट आफ एडवांस स्टडीज, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली
धर्म हिंदू
नागरिकता भारतीय
पेशा पत्रकार, एंकर
वैवाहिक स्थिति विवाहित
सैलरी 30 लाख प्रति माह

कौन है अमन चोपड़ा Who Is Aman Chopra

  • अमन चोपड़ा भारतीय पत्रकार, न्यूज़ एंकर है। वर्तमान समय में न्यूज़ 18 इंडिया नाम की न्यूज़ चैनल पर एक एंकर के रूप में कार्यरत है। इसके पहले उन्होंने लंबे समय तक ज़ी न्यूज़ नाम के न्यूज़ चैनल पर एक एंकर के रूप में कार्य किया था। दोस्तों यह बड़े-बड़े पत्रकारों में से एक गिने जाते हैं। जो आए दिन अपने काबिले तारीफ पत्रकारिता से सुर्खियों में बने रहते हैं।

अमन चोपड़ा का जन्म Aman Chopra Age, Birth

  • 7 दिसंबर 1985 को नई दिल्ली में पत्रकार अमन चोपड़ा का जन्म हुआ था। इनके पिता वीरेंद्र चोपड़ा और मां का नाम रीता चोपड़ा है।

अमन चोपड़ा का परिवार Aman Chopra Family

  • पिता का नाम- वीरेंद्र चोपड़ा
  • मां का नाम- रिता चोपड़ा
  • बहन का नाम- श्रुति चोपड़ा
  • पत्नी का नाम- सलोनी सबलोक
  • बेटे का नाम- कबीर चोपड़ा

अमन चोपड़ा के शिक्षा Aman Chopra Education

  • अमन चोपड़ा ने अपनी स्कूल की शिक्षा रविंद्र पब्लिक स्कूल पीतमपुरा, दिल्ली से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने टेकनिया इंस्टीट्यूट आफ एडवांस स्टडीज, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की।
  • अमन चोपड़ा जनसंपर्क में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पूरा करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था और इसके बाद उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में MA की डिग्री हासिल की।

अमन चोपड़ा की पत्नी Aman Chopra Wife

  • वर्ष 2014 में अमन चोपड़ा ने सलोनी सबलोक नाम की लड़की की से शादी की। सलोनी सबलोक पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर फिल्म, डिजाइनर होलिक में हेड डिजाइनर ग्रुप में नोएडा में कार्यरत है, दंपति को एक बेटा है जिसका नाम कबीर चोपड़ा है।
Aman Chopra Biography In Hindi
Image: Aman Chopra Instagram

अमन चोपड़ा का करियर

  • अमन चोपड़ा जब अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर रहे थे। तभी उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने एक थिएटर आर्टिस्ट के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। उस वक्त उन्होंने कई सारे नाटकों में भाग लिया। इसके अलावा उन्होंने स्वतंत्र पत्रकारिता के रूप में भी काम किया था।
  • अमन चोपड़ा जब कॉलेज में थे। तभी से उनके अंदर पत्रकारिता की रूचि आने लगी इसके बाद वह कॉलेज की पढ़ाई के साथ साथ फ्रीलांसर के रूप में पत्रकारिता में कार्य करने लगे थे।
  • अमन चोपड़ा ने अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद प्रिंट मीडिया में काम करके अपने पत्रकारिता की जर्नी शुरू कर दी थी और एक पीआर एजेंसी में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरफ रुख किया। यहां पर उन्होंने सबसे पहले IBN7 (अब News 18 India) एक न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर शामिल हो गए थे।
  • लंबे समय तक न्यूज़ एटिन इंडिया में काम किया और “सीएनईबी” में शामिल हो गए। यहां पर उन्होंने लगभग 4 वर्षों तक काम किया और उसके बाद राज्यसभा टीवी में शामिल हो गए।

अमन चोपड़ा ABP News में

  • राज्यसभा टीवी में कुछ समय तक काम करने के बाद उन्होंने इस चैनल को छोड़कर एबीपी न्यूज़ चैनल को ज्वाइन कर लिया।
  • एबीपी न्यूज़ पर उन्होंने कई बड़े-बड़े शो किए इसमें घंटी बजाओ, आज की तारीख, कौन बनेगा मुख्यमंत्री और रथयात्रा शामिल है। इन पॉपुलर शो को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद वह इस चैनल पर शाम के 7 बजे राजनीतिक मुद्दों पर डिबेट भी करते थे।

अमन चोपड़ा का ABP News को इस्तीफा

  • लंबे समय तक अमन चोपड़ा ने एबीपी न्यूज़ में एक पत्रकार ,न्यूज़ एंकर के रूप में काम किया। उन्होंने कई बड़े-बड़े शो करके अपने बेहतरीन पत्रकारिता का परिचय दिया। इनके शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद उन्होंने इस चैनल को इस्तीफा देकर अलविदा कह दिया।

अमन चोपड़ा Zee News में

  • अमन चोपड़ा ने एबीपी न्यूज़ में काम करने के बाद वहां पर इस्तीफा देकर देश की सबसे बड़ी न्यूज़ चैनलों में से एक ज़ी न्यूज़ को ज्वाइन कर लिया और वहां पर वह एक वरिष्ठ एंकर के रूप में काम करने लगे। यहां पर वह एक “ताल ठोक के नाम” का शो करने लगे थे। इस शो के माध्यम से अमन चोपड़ा काफी पॉपुलर हुए थे।

अमन चोपड़ा ने छोड़ दिया Zee News

  • अमन चोपड़ा ने कई बड़े-बड़े मीडिया नेटवर्क में काम किया उन्होंने लंबे समय तक जी न्यूज़ चैनल पर कार्य किया इन्होंने अपनी ज्यादा प्रसिद्धि एबीपी न्यूज़ और जी न्यूज़ में काम करके की थी। जी न्यूज़ में लंबे समय तक काम करने के बाद उन्होंने इस चैनल को छोड़ दिया।

अमन चोपड़ा News 18 India में

  • अमन चोपड़ा ने वर्ष 2021 में ज़ी न्यूज़ चैनल को इस्तीफा दे दिया था और यह न्यूज़ 18 इंडिया चैनल में शामिल हो गए। आज के समय में वह इस चैनल पर एक न्यूज़ एंकर के रूप में कार्य कर रहे हैं।

अमन चोपड़ा की संपत्ति Aman Chopra Net Worth

  • अमन चोपड़ा कि संपत्ति- 8 से 10 मिलियन डॉलर
  • अमन चोपड़ा की सैलरी- 30 लाख रुपए

अमन चोपड़ा के विवाद Aman Chopra Controversy

  • वर्ष 2022 के अप्रैल महीने में राजस्थान पुलिस ने न्यूज़ एटिन इंडिया के एंकर अमन चोपड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था उनके ऊपर धार्मिक दुश्मनी को बढ़ावा देने के मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी उन्होंने अपने लाइव शो में अलवर में एक 300 साल पुराने मंदिर को तोड़ने की तुलना जहांगीरपुरी में एक मस्जिद के आंशिक विध्वंस से सी की थी।

अमन चोपड़ा से जुड़ी रोचक बातें Aman Chopra Facts In Hindi

  • अमन चोपड़ा का जन्म 7 दिसंबर 1985 में नई दिल्ली में हुआ था।
  • अमन चोपड़ा एक भारतीय प्रसिद्ध पत्रकार और न्यूज़ एंकर है।
  • अमन चोपड़ा कई बड़े-बड़े मीडिया नेटवरको में काम किया है, जिसमें एबीपी न्यूज़, सीएनईबी न्यूज़, राज्यसभा टीवी, ज़ी न्यूज़ और वर्तमान समय में न्यूज़ 18 इंडिया में शामिल है।
  • अमन चोपड़ा जब अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर रहे थे। तभी उनको पत्रकारिता में रूचि आने लगी थी।
  • अमन चोपड़ा ने रविंद्र पब्लिक स्कूल पीतमपुरा से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की है और गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
  • अमन चोपड़ा की सैलरी लगभग 30 लाख रुपए है।

FAQ:

कौन है अमन चोपड़ा?

अमन चोपड़ा भारतीय पत्रकार और न्यूज एंकर|

अमन चोपड़ा का जन्म कब हुआ था?

7 दिसंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था|

अमन चोपड़ा की पत्नी का नाम क्या है?

सलोनी सबलोक

अमन चोपड़ा की सैलरी कितनी है?

25 से 30 लाख रुपए

ये भी पढ़े:

अंतिम शब्द:

  • दोस्तों मुझे विश्वास है कि Aman Chopra Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, लोगो को अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
  • अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Aman Chopra  Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|

Leave a Comment