Kalichran Maharaj Biography In Hindi | कालीचरण महाराज का जीवन परिचय

कालीचरण महाराजजी का जीवन परिचय , परिवार , शिक्षा , कुल संपत्ति , रोचक बाते , Kalichran Maharaj Biography In Hindi , biography , family , education , facts , net worth , controversy )

कालीचरण महाराज की एक वीडियो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर बहुत ज्यादा वायरल हुई थी , जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी | इसके बाद देश के लोगों ने कालीचरण महाराज पर महात्मा गांधी जी का अपमान करने और उन्हें अपशब्द कहने पर मुकदमा दर्ज करवाया था | जीसके चलते छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस द्वारा खजुराहो से कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी 30/ 12/2021 को दोपहर के 2:00 बजे के समय में हुई थी  |

छत्तीसगढ़ में आयोजित किए गए एक धर्म संसद में कालीचरन महाराज ने महात्मा गांधी जी को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था | तभी से देश के लोग इंटरनेट पर सर्च करके जाना चाहते हैं कि कालीचरण महाराज कौन है ? अगर आप कालीचरण महाराज को जानना चाहते हैं, तो यह लेख आखिरी तक पढ़ीए | तो आइए दोस्तों हम आपको बताते हैं Biography of Kalichran Maharaj कालीचरण महाराज की जीवनी |

Table of Contents

कालीचरण महाराज कौन है  Who is Kalicharan Maharaj 

  • कालीचरण महाराज भारत के संत और एक सन्यासी है | जो कि महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित भोज मंदिर में कालीचरण महाराज शिव तांडव स्त्रोतम गाते थे | उनके दिव्य मधुर वाणी ने लोगों को इतना आकर्षित किया कि हर कोई सुनकर मंत्रमुग्ध हो गया था |
  • एक व्यक्ति ने उनका यह शिव तांडव मंत्र का जाप का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था | जिसके बाद वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया | तभी से कालीचरण महाराज बहुत प्रसिद्ध हो गए | कालीचरण महाराज माता काली और भगवान शिव जी के बहुत बड़े भक्त है |
  • देश की मीडिया को उन्होंने अपने बचपन की एक कहानी बताई | जब वह छोटे थे तो उनके दोस्त माँ काली से बहुत डरते थे, तभी से इन्होंने माता काली के प्रति अपने दोस्तों के अंदर भक्ति और प्रेम विकसित किया और छोटी सी उम्र से ही वेद, पुराण और उपनिषदो का अध्ययन करना आरंभ कर दिया था। इन्हें वैदिक संगीत में काफी दिलचस्पी है |
  • इन्होंने बचपन में ही फैसला लिया था कि वह ब्रह्मचारी बनकर रहेंगे और अपना पूरा जीवन सनातन धर्म और भगवान के प्रति समर्पित कर दिया |

कालीचरण महाराज का जीवन परिचय Kalichran Maharaj Biography in hindi

असली नाम अभिजीत धनंजय सारंग
निकनेम कालीचरण महाराज
पेशा संत एंव धार्मिक उपदेश
जन्म तारीख 1973
जन्म स्थान शिवाजी नगर ,अकोला महाराष्ट्र
गृह नगर अकोला , महाराष्ट्र
शिक्षा 8 वी तक
ज्ञान वेद और उपनिषद का ज्ञान
जाती जाट
धर्म हिन्दू
उम्र 50 वर्ष
वजन 62 kg
लम्बाई 6 फिट 5 इंच
आँखों का रंग काला
बालो का रंग काला
वैवाहिक स्थिथि अविवाहित

कालीचरण महाराज का जन्म और प्रारंभिक जीवन

  • सन 1973 में, महाराष्ट्र के अकोला जिले के शिवाजी नगर में कालीचरण महाराज का जन्म हुआ | इनका जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था, बता दें कि उन्होंने कुछ वक्त इंदौर में भी बिताया है और बाद में वह महाराष्ट्र में वापस आ गए थे |
  • कालीचरण महाराज अकोला में मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे, कालीचरण महाराज को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था | उनके परिवार को दो वक्त की रोटी भी बड़ी मुश्किल से इकट्ठा करनी पड़ती थी | Kalicharan Maharaj age कालीचरण महाराज की उम्र 49 (2022) वर्ष है |

Kaliputra Kalicharan... - Kaliputra Kalicharan Maharaj

कालीचरण महाराज का परिवार Kalichran maharaj Family

  • कालीचरण महाराज के पिताजी का नाम धनंजय है | जो कि एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं | इनके माता जी का नाम सुनीता देवी है, जो कि एक गृहिणी थी और इनका निधन हो गया है |

कालीचरण महाराज की शिक्षा Kalichran Maharaj Education 

  • यह पक्के तौर पर पता नहीं चल सका है कि कालीचरण महाराज ने महाराष्ट्र के कौन से स्कूल से अपने शुरुआती शिक्षा पूरी की है | लेकिन इतना पक्का तो हो चुका है, कि उन्होंने अपनी पढ़ाई सिर्फ आठवीं तक ही पूरी की है | इसके बाद इन्होंने किसी अज्ञात कारणवश अपनी पढ़ाई को समाप्त कर दिया |
  • स्कूल की पढ़ाई छोड़ने के बाद इन्होंने अपने घर पर ही रहकर हिंदू धर्म के ग्रंथ जैसे वेद, पुराण और उपनिषदों का अध्ययन करना चालू कर दिया | कालीचरण महाराज को कट्टर हिंदू और हिंदुत्ववादी विचारधारा रखने वाला व्यक्ति माना जाता है, जो कि महात्मा गांधी के खिलाफ कहे गए अपशब्द के बयान से स्पष्ट रूप से दिखाई देता है |

कालीचरण महाराज का कैरियर,सन्यास और आश्रम

  • कालीचरण महाराज इंदौर आश्रम में रहते थे | वह अपने मौसी के साथ रहते थे, पास में ही भय्यू महाराज का आश्रम था | भय्यू महाराज का भाषण सुनना कालीचरण महाराज को बहुत ही अच्छा लगता था और वह प्रतिदिन आश्रम में भाषण सुनने के लिए आने लगे | कालीचरण महाराज ने बताया है कि उन्हें भय्यू महाराज पर काफी भरोसा है |

Kalichran Maharaj Biography In Hindi

  • कालीचरण महाराज काली देवी के बहुत बड़े भक्त हैं जीनके कारण इन्हें “काली पुत्र” के नाम से जाना जाता है | इन्होंने कई समारोह करके धार्मिक भाषण दिए हैं | भगवान का गुणगान और जाप करने के लिए काफी लोग इनके आश्रम में आते हैं |
  • रिपोर्ट के अनुसार इनके आश्रम महाराष्ट्र में काफी ज्यादा है | कालीचरण महाराज तब चर्चा में आए जब इनका गाया गया “शिव तांडव स्त्रोतम”का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो गया | आपको बता दें कि इनका ॐ काली/ कालीचरण महाराज के नाम से यूट्यूब पर चैनल भी है, इस चैनल पर हुए नियमित रूप से अपने गाए गए भजन (भक्ति गीत) अपलोड करते रहते हैं |

कालीचरण महाराज को काली पुत्र क्यों कहा जाता है 

  • कालीचरण महाराज को काली पुत्र के नाम से जाना जाता है | ऐसे में लोगों के अंदर यह जानने की इच्छा होती है, कि आखिर वह अपने आप को काली पुत्र क्यों कहते हैं | तो दोस्तो आपको बता दें कि इस विषय में खुद कालीचरण महाराज जी ने बताया है |
  • जब बचपन में उनका एक्सीडेंट हो गया था, एक्सीडेंट होने की वजह से उनका पैर नब्बे डिग्री तक घूम गया था | परंतु एक दिन कालीचरण महाराज के सपने में आकर माता काली ने दर्शन दिए और उनके प्रभाव से कालीचरण महाराज का पैर धीरे-धीरे ठीक होने लगा और अंत समय तक उनका पैर पूरी तरह ठीक हो गया | मां काली के इस आशीर्वाद और चमत्कार से प्रसन्न होकर के कालीचरण महाराज ने मां काली को अपनी मां के रूप में स्वीकार किया और खुद को उनका बेटा मानने लगे |
  • दोस्तों इस प्रकार उन्होंने खुद को काली पुत्र कहना आरंभ कर दिया और उनका यह नाम निकनेम भी बन गया | कालीचरण महाराज निरंतर रूप से पूजा पाठ करते हैं और यह विशेष तौर पर मां काली की पूजा करते हैं क्योंकि इन्होंने मां काली को अपने माता के रूप में स्वीकार किया है |

अनुपम खेर ने कालीचरण  महाराज की वीडियो को क्यों शेयर किया

  • अनुपम खेर एक अभिनेता है, जिनके सोशल मीडिया पर फैंस फॉलोइंग काफी अच्छी है | अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, जो कि सोशल मीडिया पर कभी-कभी अच्छी वीडियो शेयर करते रहते हैं | जीसकी वजह से उनके फैंस को बहुत कुछ सीखने को मिलता है | कुछ समय पहले अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर कालीचरन महाराज का वीडियो शेयर किया था, जो 2 मिनट 22 सेकंड का था |
  • उस वीडियो में कालीचरण महाराज भगवा रंग के वस्त्र पहने हुए भगवान शिव जी के शिवलिंग के सामने बैठकर शिव तांडव स्त्रोतम का जाप करते हुए नजर आ रहे थे |
  • जब अनुपम खेर ने कालीचरण महाराज के गाए गए शिव तांडव स्तोत्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया | तो उनके एक फैंस ने उनकी बहुत तारीफ की और कमेंट करने लगे, आखिर यह महाराज कौन है? इससे पहले कालीचरण महाराज को लोग नहीं जानते थे, कालीचरण महाराज को जानने के लिए लोग इंटरनेट पर सर्च करने लगे |

कालीचरण महाराज की पत्नी

  • कालीचरण महाराज की उम्र 48 साल की है और इन्होंने बचपन में ही ब्रह्मचारी बनने का फैसला लिया था | कालीचरण महाराज ने अभी तक शादी नहीं की है और इन्होंने शादी करने की कोई योजना नहीं बनाई है |

2017 में नगर निगम का चुनाव लड़ा

  • कालीचरण महाराज एक संत और सन्यासी होने के साथ-साथ वे राजनीति में भी रुचि रखते हैं |
  • कालीचरण महाराज वर्ष 2017 में, महाराष्ट्र के अकोला जिले में हुए नगर निगम चुनाव में खड़े हुए थे, लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार मिली थी | इसके बाद वे किसी भी चुनाव में खड़े नहीं हुए |

कालीचरण महाराज की कुल संपत्ति Kalicharan maharaj Net Worth

  • कालीचरण महाराज जी की एक आलीशान जिंदगी जी रहे हैं | रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 6-7 करोड रुपए है | इनके आय के स्त्रोत सोशल मीडिया, धार्मिक कार्यक्रम और आश्रम हैं |
  • उनका घर किसी महंगे होटल से कम नहीं है, उनका कमरा काफी देखने में अद्भुत है, जिसे शानदार लैम्पों से सजाया है और इन्होंने खुद के लिए कस्टमाइज काउच भी बनाया है |
  • वह हमेशा गले में सोने की चैन और हाथ की अंगूठियों में सोने की अंगूठियां पहने हुए रहते हैं | इनके पास कुछ शानदार कारे भी है | लेकिन वे सोशल मीडिया पर अपनी लाइफस्टाइल को दिखाना पसंद नहीं करते है |

कालीचरण महाराज पर विवाद  Kalicharan Maharaj Controversy 

गांधी पर कालीचरण महाराज  Kalicharan maharaj on gandhi 

  • कालीचरण महाराज जी के बारे में जानने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं क्योंकि इन्होंने कुछ दिनों पहले महात्मा गांधी जी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कहि | जिसकी वजह से महात्मा गांधी जी के समर्थको को काफी बुरा लगा |
  • दरअसल छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक धर्म संसद का आयोजन किया गया था, उस धर्म संसद में कई संतों के साथ कालीचरण महाराज को भी बुलाया गया था | उस धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने भाषण दिया, भाषण में यह कहा कि नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की | नाथूराम गोडसे की इस कार्य को कालीचरण महाराज ने सही बताया था | यह भाषण सुनकर महात्मा गांधी जी के समर्थक काफी क्रोधित से हो गए |
  • उनके इस बयान पर देश में कई जगहों पर केस दर्ज हुआ और पुलिस सक्रिय हो गई | छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने कालीचरण महाराज को मध्यप्रदेष के खजुराहो में गिरफ्तार किया था | दोस्तों खास बात यह है कि कालीचरण महाराज जी के समर्थन करने वाले भी कम नहीं है, उनके समर्थन के लिए फेसबुक पर और ट्विटर पर ट्रेंड भी चलाया जा रहा है, की कालीचरण महाराज को जल्द से जल्द रिहा किया जाए |
  • इसकी वजह से कालीचरण महाराज को लेकर हिंदुत्ववादी और गांधीवादी आपस में लड़ रहे हैं |

कालीचरण महाराज से जुड़ी रोचक बातें Facts about kalicharan maharaj 

  • कालीचरण महाराज बताते है कि मां काली उन्हें बहुत बार दर्शन देती है |
  • कालीचरण महाराज को वेद,पुराण और उपनिषदों का काफी अच्छा ज्ञान है |
  • कालीचरण महाराज जी का ओम काली कालीचरण महाराज के नाम से खुद का अपना यूट्यूब चैनल भी है |
  • कालीचरण महाराज हर रोज निरंतर माता काली की पूजा करते हैं, क्योंकि यह माता काली के बड़े भक्त हैं |
  • इन्होंने 19 जुलाई 2020 को अपना इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाकर अपनी पहली तस्वीर शेयर की थी |
  • कालीचरण महाराज काफी अच्छी तरीके से मराठी और हिंदी भाषा बोलते हैं |

FAQ

कालीचरण महाराज कौन है ?

कालीचरण महाराज एक भारतीय संत है |

कालीचरण महाराज कहा के रहने वाले है?

कालीचरण महाराज महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले है |

कालीचरण महाराज असली नाम क्या है ?

कालीचरण महाराज का असली नाम अभिजित धनंजय सारंग है |

कालीचरण ने गांधी पर क्या कहा ?

कालीचरण ने कहा की नाथूराम गोडसे ने गाँधी को मारकर सही किया था |

कालीचरण महाराज की उम्र कितनी है ?

50 वर्ष 

संत कालीचरण कौन है ?

संत कालीचरण एक कलि भक्त और शिव भक्त है | 

कालीचरण महाराज कहाँ हैं ?

कालीचरण महाराज कभी इंदौर के आश्रम में तो कभी अकोला में रहते है |

कालीचरण महाराज की पत्नी कौन है ? 

कालीचरण महाराज अविवाहित है और वह एक ब्रम्हचारी है |

यह भी पढ़े :

अंतिम शब्द :

दोस्तों मुझे विश्वास है कि Kalichran Maharaj Biography in hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |

अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है | आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे इस ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद” |

 

Leave a Comment