करिश्मा तन्ना एक भारतीय खूबसूरत अभिनेत्री, मॉडल और होस्ट है। जो मुख्य रूप से हिंदी धारावाहिको में अभिनय करती है। साल 2001 में “क्यों सास भी कभी बहू थी” नाम की सीरियल में अभिनय करके करिश्मा तन्ना ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2005 में करिश्मा तन्ना ने दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर नाम की फ़िल्म में अभिनय करके अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। करिश्मा तन्ना हिंदी फिल्मों में अभिनय करने के अलावा ज्यादातर सीरियलो में दिखाई देती है। करिश्मा तन्ना ने अपने जीवन में कड़ी मेहनत और लगन से इतनी बडी सफलता हासिल की है। आज वह कई प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री में से एक गिनी जाती है।
Karishma Tanna Biography In Hindi इस लेख में आप जानेंगे करिश्मा तन्ना की जीवनी, उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति के बारे में।
Contents
- 1 करिश्मा तन्ना का जीवन परिचय | Karishma Tanna Biography In Hindi
- 2 करिश्मा तन्ना का जन्म Karishma Tanna Birth
- 3 करिश्मा तन्ना का परिवार Karishma Tanna Family
- 4 करिश्मा तन्ना की शिक्षा Karishma Tanna Education
- 5 करिश्मा तन्ना के बॉयफ्रेंड Karishma Tanna Boyfriend
- 6 Karishma Tanna Husband
- 7 करिश्मा तन्ना का करियर
- 8 करिश्मा तन्ना के विवाद
- 9 करिश्मा तन्ना के टीवी शो Karishma Tanna TV Shows
- 10 करिश्मा तन्ना की की फिल्में Karishma Tanna Movies
- 11 करिश्मा तन्ना की संपत्ति Karishma Tanna Net Worth
- 12 करिश्मा तन्ना की पसंद ना पसंद
- 13 करिश्मा तन्ना से जुड़ी रोचक बातें Karishma Tanna Facts In Hindi
- 14 FAQ :
- 15 अंतिम शब्द :
करिश्मा तन्ना का जीवन परिचय | Karishma Tanna Biography In Hindi
नाम | करिश्मा तन्ना |
निक नेम | कारू |
जन्म तारीख | 21 दिसम्बर 1983 |
जन्म स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
गृह नगर | मुंबई, महाराष्ट्र |
उम्र | 39 साल (2022 ) |
शिक्षा | स्नातक |
स्कूल | ज्ञात नही |
कॉलेज | सिडेनहैम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई |
धर्म | हिंदू |
जाती | क्षत्रिय ( लोहाना ) |
राशी | ज्ञात नहीं |
नागरिकता | भारतीय |
पेशा | टेलीविजन अभिनेत्री, मॉडल और होस्ट |
डेब्यू | टीवी : क्यों सास भी कभी बहू थी ( 2001 ) बॉलीवुड : दोस्ती :फ्रेंड्स फॉरएवर ( 2005 ) कन्नड़ फिल्म :आई एम सॉरी माथे बन्नी प्रीथसोना |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पती का नाम | वरुण बंगेरा |
विवाह की तारीख | 5 फरवरी 2022 |
संपत्ति | 37 करोड़ रूपये |
करिश्मा तन्ना का जन्म Karishma Tanna Birth
- 21 दिसंबर 1983 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई शहर में करिश्मा तन्ना का जन्म हुआ था। इनके परिवार वाले इन्हें कारू नाम से बुलाया करते हैं।
करिश्मा तन्ना का परिवार Karishma Tanna Family
करिश्मा तन्ना के पिताजी का निधन वर्ष 2012 में हो गया था। इनके पिताजी के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। करिश्मा तन्ना के मां का नाम जैस्मिन तन्ना है, जो एक गृहिणी है।
- पिता का नाम- ज्ञात नहीं
- मां का नाम- जैस्मीन तन्ना
- भाई का नाम- ज्ञात नहीं
- बहन का नाम- दृष्टि कदम ( छोटी बहन )
करिश्मा तन्ना की शिक्षा Karishma Tanna Education
करिश्मा तन्ना ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई से पूरी की है | इसके बाद आगे की पढाई के लिए करिश्मा ने सिडेनहैम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई में दाखिला लिया जहाँ से उन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की |
करिश्मा तन्ना के बॉयफ्रेंड Karishma Tanna Boyfriend
- करिश्मा तन्ना के रिलेशन कई बड़ी हस्तियों के साथ रहा है।लेकिन उन्होंने इन सभी रिलेशनशिप को साफ इनकार कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा तन्ना संगीतकार बप्पा लाहिरी के साथ कुछ समय के लिए रिलेशनशिप में थी।
- इसके बाद करिश्मा तन्ना का रिलेशन हनीफ हलाल के साथ था, जो एक मॉडल है। लेकिन कुछ कारणों की वजह से यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। करिश्मा तन्ना के पूर्व प्रेमी ऋषभ चोकसी ने उन पर आरोप लगाते हुए बताया था कि करिश्मा तन्ना जब “बिग बॉस 8” का हिस्सा थी, तब वह करिश्मा तन्ना ने उपेन को डेट करना चालू कर दिया था। तब भी वह उनके साथ रिलेशनशिप में थी। ऋषभ चोकसी मुंबई में एक रेस्तरां चलाते हैं और वह फिटनेस ट्रेनर है। जो करिश्मा तन्ना के बॉयफ्रेंड रह चुके।
- वर्ष 2014 में उपेन पटेल को करिश्मा तन्ना ने “बिग बॉस सीजन 8” के घर में डेट करना शुरू कर दिया था और इसके बाद उन्होंने सगाई की थी, लेकिन बाद में दोनों का कुछ कारणों से रिश्ता टूट गया।

Karishma Tanna Husband
- 5 फरवरी 2022 में करिश्मा तन्ना ने वरुण बंगेरा से शादी की| दोनों एक दुसरो को लम्बे समय से डेट कर रहे थे | अचानक इनकी शादी ने सोशल मिडिया पर खूब सूर्खिया बटोरी |

करिश्मा तन्ना का करियर
- वर्ष 2001 में सबसे लोकप्रिय डेली सोप “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” में करिश्मा तन्ना ने टीवी कलाकार के रूप में अभिनय करियर की शुरुआत की थी इस दिल्ली शॉप में उन्होंने हिंदू नाम की लड़की का किरदार निभाया था
- इसके बाद करिश्मा तन्ना ने मनशा, कहीं तो मिलेंगे, देश में निकला होगा चांद, शरारत कोई दिल में है, कुसुम, पालकी जैसे कई सीरियलों में अभिनय किया है।
- वर्ष 2005 में करिश्मा तन्ना को “दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर” नाम की बॉलीवुड फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला। लेकिन यह फिल्म पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद करिश्मा तन्ना ने कई ऑडिशन दिए लेकिन उन्हें उनकी ज्यादा हाइट होने के कारण रिजेक्ट किया जाने लगा था।
- करिश्मा तन्ना ने कई ऑडिशन दिए थे, लेकिन ज्यादा रिजेक्शन के बाद उन्होंने टेलीविजन धारावाहिकों की तरफ रूख किया और कई हिंदी धारावाहिकों में अभिनय किया।
- करिश्मा तन्ना ने कॉमेडी सर्कस 1, कहो ना यार है, नच बलिए 3 ( गेस्ट कंटेस्टेंट), जोर का झटका, टोटल वाइफआउट, जरा नच के दिखा, कॉमेडी सर्कस जैसे कई रियलिटी शो में हिस्सा लेकर अपना प्रदर्शन दिखा चुकी है। इसके अलावा वह महासंग्राम और बिग बॉस 8 का भी हिस्सा रह चुकी है।
- करिश्मा तन्ना ने कई रियलिटी शो की मेजबानी भी की है। जिसमें कॉमेडी सर्कस के सीजन कांटे की टक्कर और एमटीवी लव स्कूल- सीजन 1 शामिल है। इसके अलावा वह “बिग मेमसाब” शो में जज के रूप में देखी गई हैं।
- वर्ष 2011 में करिश्मा तन्ना ने “आई एम सॉरी माथे बन्नी प्रीथसोना” नाम की कन्नड़ फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड के कई फिल्मों में अभिनय किया है, जिसमें गोलू और पप्पू, ग्रैंड मस्ती, संजू जिसके अंदर उन्होंने बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का रोल निभाया था।
- वर्ष 2013 में करिश्मा तन्ना ने बालवीर सीरियल में रानी परी का किरदार निभाया था, इनके इस किरदार को काफी पसंद किया गया।
- वर्ष 2015 में करिश्मा तन्ना ने ” बिग बॉस 8 ” रियलिटी शो में भाग लेकर स्टाइलिस्ट महिला का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद वर्ष 2016 में करिश्मा ने “मोस्ट फिट एक्ट्रेस” की श्रेणी में जी गोल्ड का खिताब अपने नाम किया। 26 जुलाई 2020 को करिश्मा तन्ना खतरों के खिलाड़ी की विजेता के रूप में सामने आए थी।
करिश्मा तन्ना के विवाद
- वर्ष 2017 में करिश्मा तन्ना “कॉमेडी शो” के सीजन कॉमेडी दंगल में अभिनय कर रही थी। तब उनके कुछ नखरों की वजह से उन्हें अभिनेत्री सुरभि ज्योति द्वारा रिप्लेस किया गया था।
- वर्ष 2018 में मानस कात्याल जो एक दिल्ली के इवेंट मैनेजर है, इन्होंने करिश्मा तन्ना के खिलाफ धोखाधड़ी धमकी और ब्लैकमेलिंग के तहत थाने में शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने शिकायत इसीलिए की थी कि करिश्मा तन्ना ने हल्द्वानी, उत्तराखंड में आयोजित किए गए शादी के रिशेप्शन में उन्होंने प्रदर्शन नहीं किया था। जब करिश्मा तन्ना को पूछा गया था तब उन्होंने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया था और करिश्मा ने कहा कि उन्हें बताया गया कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शादी का रिसेप्शन है। जब वहां पर वह पहुंची, तब उन्हें पता चला कि यह तो प्रोग्राम हल्द्वानी का है।
करिश्मा तन्ना के टीवी शो Karishma Tanna TV Shows
करिश्मा तन्ना ने कई हिंदी धारावाहिको में अभिनय किया है। इनके कुछ हिट सीरियलो की सूची हमने नीचे दी है।
- 2001- क्योंकि सास भी कभी बहू थी
- 2003- मनषा
- 2005- पालकी
- 2007- कॉमेडी सर्कस
- 2010- साजन रे झूठ मत बोलो
- 2012- बाल वीर
- 2014- बिग बॉस 8
- 2016- नागार्जुना एक योद्धा
- 2018- नागिन 3
- 2020- फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 10
करिश्मा तन्ना की की फिल्में Karishma Tanna Movies
- दोस्ती फ्रेंड्स फॉरएवर- 2005
- आई एम सॉरी माथे बन्नी प्रीथसोना- 2011
- ग्रैंड मस्ती- 2013
- गोल और पप्पू- 2014
- संजू कनिष्ठा- 2018
- सूरज पर मंगल भारी- 2020
- लाहौर कॉन्फिडेंटीयल- 2021
करिश्मा तन्ना की संपत्ति Karishma Tanna Net Worth
- करिश्मा तन्ना की संपत्ति- 5 मिलियन डॉलर
- करिश्मा तन्ना की संपत्ति भारतीय रुपए में- 37 करोड़ रुपए
करिश्मा तन्ना की पसंद ना पसंद
- पसंदीदा खाना- गुजराती खाना
- पसंदीदा रेस्टोरेंट- जैतून, मुंबई
- पसंदीदा अभिनेत्री- कंगना राणावत
- पसंदीदा यात्रा स्थान- पेरिस और दुबई
करिश्मा तन्ना से जुड़ी रोचक बातें Karishma Tanna Facts In Hindi
- करिश्मा तन्ना एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं, मुख्य रूप से हिंदी धारावाहिको में अभीनय करती है।
- करिश्मा तन्ना ने वर्ष 2001 में,” क्यों सास भी कभी बहू थी” नाम की सीरियल में अभिनय करके अपने करियर की शुरुआत की थी।
- करिश्मा तन्ना का जन्म 21 दिसंबर 1983 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था।
- करिश्मा तन्ना “आई एम सॉरी माथे बन्नी प्रीथसोना” नाम की कन्नड़ फिल्म में भी अभिनय किया है। यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी।
- करिश्मा तन्ना “बिग बॉस सीजन 8” का हिस्सा भी रह चुकी है।
FAQ :
करिश्मा तन्ना कौन है?
करिश्मा तन्ना एक भारतीय खूबसूरत अभिनेत्री, मॉडल और होस्ट है।
करिश्मा तन्ना की जाति क्या है?
क्षत्रिय लोहाना
करिश्मा तन्ना की कितनी हाइट है?
5 फीट 9 इंच
करिश्मा तन्ना का पति कौन है?
वरुण बांगेरा
करिश्मा तन्ना की उम्र कितनी है?
39 वर्ष
करिश्मा तन्ना की शादी कहां हुई थी?
मुंबई ये भी पढ़े :
- नम्रता मल्ला का जीवन परिचय
- ऋषभ शेट्टी का जीवन परिचय
- मृणाल ठाकुर का जीवन परिचय
- अंकित गुप्ता का जीवन परिचय
अंतिम शब्द :
दोस्तों मुझे विश्वास है कि Karishma Tanna Biography In Hindiवाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, लोगो को अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें | अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Karishma Tanna Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|