Sonali Phogat Biography in Hindi | सोनाली फोगाट का जीवन परिचय

Sonali Phogat Biography in Hindi, Sonali Phogat husband, sonali phogat age,Sonali Phogat profession,Sonali Phogat marriage ( सोनाली फोगाट का जीवन परिचय, शिक्षा, परिवार, उम्र, बच्चे, पती, राजनितिक करियर )

 

भारतीय जनता पार्टी की नेता और अभिनेत्री रह चुकी सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पढ़ने पर निधन हो गया |
22 अगस्त 2022 में गोवा के एक होटल पर पार्टी चल रही थी, जहाँ देर रात उनकी मृत्यु हुई | सोनाली फोगाट एक बेहतरीन अभिनेत्री थीं और राजनीति में सक्रिय थी | उन्होंने बीजेपी की ओर से आदमपुर विधानसभा जिले के लिए चुनाव के लिए कड़ी खुई थी |

आज के इस पोस्ट में आपको बताएंगे सोनाली फोगाट के जीवन के बारे में उम्र, शिक्षा, पति, बच्चे, विवाद के बारे में |

सोनाली फोगाट का जीवन परिचय Sonali Phogat Biography in Hindi

नाम सोनाली फोगाट
निक नाम देसा
जन्म तारीख 21 सितम्बर 1979
जन्म स्थान भुथन गाँव, फतेहाबाद, हरियाणा, भारत
गृह नगर हिसार, हरियाणा
उम्र 42 साल
शिक्षा स्नातक
स्कूल पायनियर कॉन्वेंट स्कूल फतेहाबाद, हरियाणा
कॉलेज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय हरियाणा
जाती जाट
धर्म हिन्दू
नागरिकता भारतीय
राशी ज्ञात नही
पेशा राजनेता , अभिनेत्री और मॉडल
राजनितिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति विवाहित ( विधवा )
निधन 22 अगस्त 2022
ऑंखो का रंग भूरा
बालो का रंग भूरा

 

कौन है सोनाली फोगाट ?

सोनाली सिंह जिनको सोनाली फोगाट के नाम से जाना जाता है | सोनाली की पहचान भारतीय अभिनेत्री और पॉलिटिशियन के रूप में होती है |भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में सोनाली फोगाट काम करती थी |

सोनाली फोगाट का जन्म Sonali Phogat Age 

सोनाली फोगाट का जन्म 1979 के सितंबर महीने की 21 तारीख को हुआ था | इनके जन्म स्थान की बात करें तो इनका जन्म भूथन गांव हरियाणा में एक सामान्य परिवार में हुआ था, जब इनकी मृत्यु हुई तब इनकी उम्र 42 साल की थी |

सोनाली फोगाट का परिवार Sonali Phogat Family

सोनाली फोगाट भूथन शहर हरियाणा की रहने वाली थी, वो एक हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती थी | वह भारतीय होने के नाते हिंदू धर्म के ऊपर उनकी गहरी आस्था थी, वो एक जाट जाति से नाता रखती है | सोनाली के पिता का नाम महाबीर सिंह ढाका और मां का नाम संतोष ढाका है | इसके अलावा इन्हें भाई और 2 बहने भी है | भाई का नाम वतन ढाका और बड़ी बहन का नाम रुकेश उर्फ रेमन ढाका और छोटी बहन का नाम रिंकू ढाका है |

सोनाली फोगाट की शिक्षा Sonali Phogat profession

सोनाली फोगाट ने अपनी स्कूल की शिक्षा फतेहाबाद हरियाणा के पायनियर कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की है, उसके बाद उन्होंने स्नातक किया है,स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय हरियाणा में एडमिशन किया था |

सोनाली फोगाट के पती Sonali Phogat marriage

सोनाली फोगाट के वैवाहिक स्थिति की बात करे तो वह एक विधवा महिला है | सोनाली फोगाट की शादी संजय नाम के लड़के से हुई थी | लेकिन बताया जाता है उनके पति की किसी रहस्यमई परिस्थितियों के कारण एक फार्म हाउस पर निधन हो गया था | सोनाली फोगाट को एक बेटी है जिसका नाम यशोधरा है |

सोनाली फोगाट का फिल्मी करियर

वर्ष 2006 में हरियाणवी टीवी कार्यक्रम में सोनाली फोगाट ने एक एंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी, यह टीवी प्रोग्राम दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित हुआ था |

वर्ष 2016 में सोनाली ने टीवी धारावाहिक “एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा” के अंदर फातिमा का किरदार निभाया था | यह सीरियल शनिवार और रविवार के रात 10:30 बजे प्रसारित करने वाली सीरियल थी | यह सीरियल मुख्य रूप से भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि आधारित बनवाया है |

इसके बाद सोनाली “द: स्टोरी ऑफ बदमाश गढ़” नाम की वेब श्रंखला में दिखाई दी थी | यह श्रंखला 2019 में प्रसारित हुई थी | सोनाली फोगाट ने 2019 में प्रसारित हुई बंदूक अली जाटनी जो एक हरियाणवी संगीत वीडियो था, इसके अंदर सुरेंद्र ढाका और मासूम शर्मा के साथ अभिनय किया था |

इसी साल “छोरियां छोरों से कम नहीं होती” हरियाणवी ड्रामा फिल्म के अंदर अभिनय करके फिल्म करियर की शुरुआत की थी | इस फिल्म के निर्देशक राजेश अमरलाल बब्बर थे और 2019 में रिलीज हुई थी |

बिग बॉस सीजन 14 में सोनाली फोगाट

फिल्मी करियर में अपना जलवा बिखेरने के बाद सोनाली फोगाट सबसे विवादित शो बिग बॉस सीजन 14 में अपनी धाकड़ अंदाज में एंट्री ली उनके धाकड़ अंदाज से वह काफी सोशल मीडिया में छाई थी |

सोनाली फोगाट का राजनीतिक करियर

सोनाली फोगाट एक अभिनेत्री बनना चाहती थी जिसके कारण उन्होंने मुंबई में मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था | सोनाली फोगाट का नाम सोनाली सिंह था, अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए सोनाली फोगाट दिन रात मेहनत कर रही थी |

Sonali Phogat Biography in Hindi
Credit : Sonali Fogat Instagram

उस दौरान उनकी मुलाकात संजय फोगाट नाम के व्यक्ति से होती है, संजय फोगाट भारतीय जनता पार्टी के नेता थे | इसके बाद दोनों विवाह कर लेते हैं, लेकिन किसी कारणवश सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट की वर्ष 2016 में उनके फार्म हाउस पर निधन हो जाता है |

उनके पति का निधन हो जाने के बाद सोनाली फोगाट राजनीति में सक्रिय हो जाती है और सोनाली फोगाट को भारतीय जनता पार्टी का महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी जाती है | सोनाली फोगाट 2019 तक भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थी |

इसके बाद 2019 में उन्होंने आदमपुर जिले से विधायक की सिट के लिए चुनाव में उतरी थी | उनका सामना कांग्रेस के नेता कुलदीप बिश्नोई से हुआ था | लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार मिली थी, आदमपुर में कांग्रेस की जीत हुई थी | कुलदीप बिश्नोई विधायक बने थे, लेकिन कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी पार्टी जॉइन कर ली थी |

सोनाली फोगाट के विवाद

8 अक्टूबर 2019 को सोनाली फोगाट अपने राजनीतिक करियर के लिए रैली कर रही थी | उनकी रैली आदमपुर के बालासमंद गांव में थी | उस रैली में उन्होंने भाषण दिया था, उनके दिए गए भाषण से उनकी काफी आलोचना हुई थी | उन्होंने भाषण में कहा था कि जो भारत माता की जय नहीं कहते, उन्हें पाकिस्तान जाना चाहिए लेकिन बाद में उन्होंने अपने भाषण को वापस लिया और माफी भी मांग ली थी |

5 जून 2020 को सोनालि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, उस वीडियो में वह एक अधिकारी को चप्पल मारते हुए नजर आई थी |

सोनाली फोगाट का निधन

22 अगस्त 2022 को सोनाली फोगाट गोवा के एक रिसॉर्ट में अपने साथियों के साथ पार्टी कर रही थी, पार्टी के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया |

FAQ

सोनाली फोगाट कौन है ?

सोनाली फोगाट एक भारतीय अभिनेत्री,मॉडल और बीजेपी की नेता है, जो भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष थी |

सोनाली फोगाट की मृत्यु कैसे हुई ?

सोनाली फोगाट की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई थी |

सोनाली फोगाट के पति का नाम क्या है ?

संजय फोगाट

यह भी पढ़े :

अंतिम शब्द :

दोस्तों मुझे विश्वास है कि Sonali Phogat Biography in Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा,अगर आपको पसंद आया तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |

अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है | आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी | तब तक के मेरे इस Sonali Phogat Biography in Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद” |

Leave a Comment