सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, पत्नी, बच्चे, करियर, क्रिकेट करियर, आईपीएल, संपत्ति, रोचक बातें ( Suryakumar Yadav Biography In Hindi, Age, Birth, Education, IPL, Facts, Net Worth)
सूर्यकुमार यादव एक प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर में से एक है। सूर्यकुमार यादव दाएं हाथ के बल्लेबाज है उन्हें SKY नाम से पुकारा जाता है। सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। 14 मार्च 2021 को सूर्य कुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ T20 मैच खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। 18 जुलाई 2012 को सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेलकर वनडे में डेब्यू किया था। आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे सूर्यकुमार यादव की जिवनी प्रेमिका, बच्चे, परिवार, शिक्षा, उम्र और उनके बारे में रोचक बातें भी जानेंगे।
Suryakumar Yadav Biography In Hindi सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय
पूरा नाम | सूर्यकुमार अशोक यादव |
निक नेम | आकाश |
जन्म तारीख | 14 सितंबर 1990 |
जन्म स्थान | मुम्बई, महाराष्ट्र |
उम्र | 32 साल |
गृह नगर | मुम्बई, महाराष्ट्र |
शिक्षा | बी.कॉम |
स्कूल | एटॉमिक एनर्जी जूनियर कॉलेज |
कॉलेज | पिल्लई कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुम्बई |
धर्म | हिन्दू |
जाती | क्षत्रिय |
राशी | कन्या राशी |
नागरिकता | भारतीय |
पेशा | क्रिकेटर ( बल्लेबाज ) |
घरेलू टीम | मुम्बई |
IPL टीम | कोलकाता नाइट्स राइडर्स और मुम्बई इंडियंस |
डेब्यू | टेस्ट मैच : अभी तक नही खेला है T-20 : 14 मार्च 2021 ( इंग्लैंड ) वनडे : 18 जुलाई 2021 ( श्रीलंका ) |
कोच | विनोद यादव , एचएस कामती, चंद्रकांत पंडित |
ऑखो का रंग | काला |
बालो का रंग | काला |
लम्बाई | 5 फिट 11 इंच |
वजन | 75 किलो |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
विवाह की तारीख | 7 जुलाई 2016 |
संपत्ति | 4 मिलियन डॉलर |
संपत्ति भारतीय रुपयों में | 30 करोड़ रूपये |
Suryakumar Yadav Age, Birth सूर्यकुमार यादव का जन्म
सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई शहर में हुआ था | इनके पिता जी का नाम अशोक कुमार यादव है और वह पेशे से एक इलेक्ट्रिकल डिजाइनर इनके मां का नाम स्वपना यादव है। इनके पिता जी बीआरसी में इलेक्ट्रिकल डिज़ाइनर की जॉब करने के लिए गाजीपुर छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो गए थे।
Suryakumar Yadav Education सूर्यकुमार यादव की शिक्षा
सूर्यकुमार यादव ने अपनी स्कूल की शिक्षा एटॉमिक एनर्जी जूनियर कॉलेज मुंबई से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई करने के लिए पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट, कॉमर्स एंड साइंस में दाखिला लिया।
Suryakumar Yadav Family सूर्यकुमार यादव का परिवार
● पिता का नाम- अशोक कुमार यादव
● मां का नाम- स्वप्ना यादव
● पत्नी का नाम- देवीशा शेट्टी
Suryakumar Yadav Wife सूर्यकुमार यादव की पत्नी
- सूर्या की शादी हुई है, उन्होंने 7 जुलाई 2016 को देवीशा शेट्टी नाम की लड़की से शादी की है। देवीशा शेट्टी पेशे से एक डांस कोच है। यह दोनो रापोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में मिले थे।
सूर्यकुमार यादव का करियर
सूर्यकुमार यादव का घरेलू क्रिकेट करियर
- वर्ष 2010-11 में रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम की ओर से खेल कर अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इस ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए पूरे 73 रन जड़े थे। वह मुंबई की ओर से खेलते हुए अर्धशतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।
- सूर्यकुमार यादव का नाम 2018 के अक्टूबर में देवधर की 2019 ट्रॉफी के लिए भारत की सी टीम में रख दिया गया था। इसके बाद फिर से अक्टूबर 2019 में सूर्यकुमार यादव का नाम देवधर की 2020 ट्रॉफी के लिए भारत की सी टीम में रख दिया गया।
- इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिला। उन्होंने पहली सीरीज में अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया। सूर्यकुमार यादव ने महज 31 गेंदों में 57 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से इतने रन जोड़े थे। उन्होंने अपना अर्धशतक 28 गेंदों में पूरा किया था।
सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट टीम में
- वर्ष 2021 के फरवरी महीने में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले T20 मैच के लिए सूर्यकुमार यादव का टीम में चयन हुआ। 14 मार्च 2021 को सूर्य कुमार यादव ने T20 मैच खेला। हालांकि उन्हें सीरीज के चौथे मैच में 18 मार्च को बल्लेबाजी करने का मौका मिला।
- सूर्यकुमार यादव ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलकर अर्धशतक जड़ा था। इसके अगले दिन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टूर्नामेंट के लिए ओडीआई टीम में सूर्यकुमार यादव का नाम टीम में चयन किया गया।
- इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ होने वाले सीरीज के लिए ODI और T20 मैच खेलने के लिए भारतीय टीम में जगह मिली।
- 18 जुलाई 2021 को सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला ओडीआई मैच खेला था। इसके बाद सूर्या ने 21 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए वनडे मैच में पहला अर्धशतक जड़ा था।
- सितंबर 2021 में सूर्यकुमार यादव को 2021 आईसीसी के होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली।
- सूर्यकुमार यादव को टेस्ट मैच सीरीज के लिए टीम में लिया गया, यह टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई थी।
- सूर्यकुमार यादव 2022 के होने वाले एशिया कप में भी भारतीय टीम की ओर से खेले। उन्होंने हांगकांग के खिलाफ खेलते हुए अर्धशतक जड़ा था। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 26 गेंदों में 68 रन बनाए थे। जिसमें 6 छक्के और 6 चौके शामिल है। इस मैच में सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 261.54 का था।
Suryakumar Yadav IPL Career सूर्यकुमार यादव का आईपीएल करियर
- सूर्यकुमार यादव आईपीएल में सबसे पहले मुंबई इंडियन की ओर से खेले थे। उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से सिर्फ एक मैच खेला था। बाद में वह सीजन से बाहर हो गए। इसके बाद वर्ष 2014 में सूर्य कुमार यादव को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया।
- सूर्यकुमार यादव फिर से 2015 में मुंबई टीम में शामिल हो गए। उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 20 गेंदों में पूरे 46 रन जड़े थे। जिनमें में पाच छक्कों के साथ स्टेडियम के लोगों का मनोरंजन किया था। इनके इस प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम का उप कप्तान घोषित किया था। उप कप्तान बनने के बाद सूर्य कुमार यादव टीम के लिए नियमित रूप से खेलने लगे। मुंबई इंडियंस ने उन्हें पूरे 3.50 करोड़ रुपए में खरीदा था और इसके बाद उन्होंने अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया। इसके बाद उन्हें फिर से अगले साल आईपीएल की नीलामी में 8 करोड़ रुपये में खरीदा था।
- 2018 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए सूर्यकुमार यादव ने पूरे सीजन में 512 रन बनाए थे। जिसमें उनका 36.50 औसत और 133.33 स्ट्राइक रेट था।
Suryakumar Yadav Record सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव ने वर्ष 2011-12 के होने वाले रणजी ट्रॉफी में उड़ीसा के खिलाफ खेलते हुए दोहरा शतक बनाया था
सूर्या ने 2010-11 के अंडर भाई टूर्नामेंट में 1000 से ज्यादा रन बनाए थे और इसके साथ ही उन्होंने एम ए चिदंबरम ट्रॉफी जीती थी।
Suryakumar Yadav Net Worth सूर्यकुमार यादव संपत्ति
सूर्यकुमार यादव की संपत्ति 4 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपए के हिसाब से 30 करोड रुपए होते हैं।
Suryakumar Yadav Facts In Hindi सूर्यकुमार यादव से जुड़ी रोचक बातें
● सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को महाराष्ट्र मुंबई में हुआ था।
● सूर्यकुमार यादव को SKY नाम से बुलाया जाता है।
● सूर्यकुमार यादव की सबसे फेवरेट फिल्म हेरा फेरी रह चुकी है। उन्होंने इस फिल्म को लगभग 500 से ज्यादा अधिक बार देखी हैं।
● सूर्यकुमार यादव ने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ T20 मैच खेलते हुए, अपने अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।
● सूर्या ने 18 जुलाई 2012 को वनडे मैच खेलकर डेब्यू किया था। यह मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला गया था।
FAQ :
सूर्यकुमार यादव की वाइफ का क्या नाम है ?
देवीशा शेट्टी
सूर्यकुमार यादव का गांव कौन सा है ?
मुंबई, महाराष्ट्र
सूर्यकुमार यादव का जन्म कब हुआ था ?
14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था।
सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी से कैसे मिले ?
सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी की मुलाकात रापोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में हुई थी।
सूर्यकुमार यादव आईपीएल में कौन सी टीम में है ?
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस में खेल चुके हैं।
यह भी पढ़े:
● संजू सैमसन का जीवन परिचय
● केएल राहुल का जीवन परिचय
● ईशान किशन का जीवन परिचय
● अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय
अंतिम शब्द :
दोस्तों मुझे विश्वास है कि Suryakumar Yadav Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है | आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी | तब तक के मेरे इस Suryakumar Yadav Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद” |